राजस्व, कृषि एवं सहकारिता विभाग को समन्वय से 31 मार्च तक सभी किसानों का भूमि पहचान पत्र एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित राजस्व, कृषि एवं सहकारिता विभाग को समन्वय से 31 मार्च तक सभी किसानों का भूमि पहचान पत्र एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश सभी विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन और लक्ष्य के अनुरूप लाएं प्रगति गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों के विपणन के लाभ के लिए एक ही पहचान पत्र बनाने की योजना के तहत राजस्व, कृषि एवं सहकारिता विभाग को समन्वय से 31 मार्च तक जिले के सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्य योजना बनाकर सभी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित करने, मुनादी कराकर शिविर लगने की जानकारी देने तथा शिविर में किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के दौरान भी किसानों का कृषि भूमि पहचान पत्र एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए।          कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान सभी जनपद सीईओ को मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने और स्वीकृत हो चुके अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा। उन्होंने मनरेगा के तहत बन रहे शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत नेवसा, सारबहरा, कुदरी, बारीउमराव, मरवाही एवं गुल्लीडांड़ में निर्मित हो रहे फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) में शीघ्रता से विद्युत कनेक्शन के लिए कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, अपार आईडी, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अभियान के तहत मध्यान्ह भोजन एवं नेवता भोज, सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सिकलिंग जांच कराने के साथ ही मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।            कलेक्टर ने डिलेवरी आर्डर करने के बाद उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने और मिलिंग के बाद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा कराने, जलशक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों कों शीघ्र पूर्ण करने, सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने, ई-ऑफिस क्रियान्वयन के तहत सभी शासकीय सेवकों का एनआईसी से मेल आईडी बनाने, डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनशिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएमओ पोर्टल, ई-समाधान सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लाभ की पात्रता नहीं होने पर आवेदक को कारण सहित सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी रौनक गोयल, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 29

नेता प्रतिपक्ष को अहंकारी बताते हुए कहा कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है: मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को अहंकारी बताते हुए कहा कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से कहा, "तेजस्वी यादव अहंकार में हैं, उन्हें लगता है कि यहां ‘लोकतंत्र’ नहीं बल्कि ‘राजतंत्र’ है। वह संघर्ष करके राजनीति में नहीं आए हैं बल्कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है। मैं उनसे यही कहूंगा कि वह अहंकार न करें, क्योंकि रावण का अहंकार भी नहीं चला है तो तेजस्वी और लालू का अहंकार क्या चलेगा।" दरअसल, भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने होली के दिन मुसलमानों से घरों से नहीं निकलने की अपील की थी, जिसके बाद आरजेडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के बयान पर कहा था कि इस तरह का बयान कोई कैसे दे सकता है? मुख्यमंत्री कहां हैं? महिला विधायक जमीन से जुड़े मामलों पर सवाल करती हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में फटकार लगाते देर नहीं करते हैं, तो क्या भाजपा विधायक के बयान पर मुख्यमंत्री उन्हें फटकार लगाएंगे? भाजपा के रंग में जदयू पूरी तरह आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में जहर फैला रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं और सदन में माफी मंगवाएं। उनके बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ें, सिर्फ कुर्सी के जुगाड़ में ही मत रहिए। उल्लेखनीय है कि इस बार होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन जुमा है और रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। इसी कारण देश में होली और जुमे को लेकर जमकर सियासत हो रही है। recent visitors 33

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन

 Organizing a meeting of Pensioners Welfare Association  भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित गोविंदपुरा आई टी आई में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया,जिसमें भेल और गोविंदपुरा क्षेत्र के समस्त पेंशनर्स एकत्रित हो कर अपनी अपनी बात रखी वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एन उपाध्याय ने हमें बताया कि,हम लोगों ने शासन से मांग की थी,परन्तु कई वर्षों से पेंशनर्स को शासन ने अपेक्षित रखा है,उनके संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाए हम लोगों ने महिला दिवस पर प्रशासन से अपेक्षा की थी कि,हमारे पेंशनर्स की मृत्यु के बाद उनकी अविवाहित विधवा,तलाकशुदा पुत्री के परिवार को पेंशन दी जाए जैसा कि प्रावधान है परंतु शासन ने अभी तक इसको निलंबित रखा है,इस संबंध में आज जो मुख्य सचिव है उस समय अपर मुख्य सचिव हुआ करते थे,उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई थी,जिसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि पेंशनर्स की विधवा तलाकशुदा पत्नी के  परिवारों को पेंशन का लाभ दिया जायेगा,इसके बाद सिंगल कमेटी बनी,कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करें तीन वर्ष हो गए,परंतु आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया recent visitors 94

पाकिस्‍तान :बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन को हाईजैक किया, 500 यात्री बंधक, 6 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है। इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं। बलूचिस्तान के अलगाववादी गुट बीएलए ने एक बयान जारी कर ट्रेन पर कब्जा करने का दावा किया है। गुट का कहना है कि ट्रेन को हाईजैक करने की कोशिश पाकिस्तान के छह सैन्यकर्मी भी मारे गए हैं। इस संघर्ष के बाद उन्होंने ट्रेन को काबू करते हुए 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाने का दावा किया है। हालांकि बंधकों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की ओर से अभी तक कोई बयान इस संबंध में नहीं आया है। सेना ने भी इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा है। हाईजैक हुई ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला हुआ। पाक अखबार डॉन के मुताबिक रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग बंधक बनाए गए हैं। महिला, बच्चों और बलूच लोगों को छोड़ देने का दावा किया जा रहा है। टनल पर रोकी गई है ट्रेन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने जाफर एक्सप्रेस नाम की इस ट्रेन को बलूचिस्चान में टनल 8 पर रोक रखा है। लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लड़ रहे गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ट्रेन को हाईजैक करने के बाद जारी बयान में कहा गया है कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना के जवान और सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य शामिल हैं। बीएलए ने कहा है कि उनकी बात ना माने जाने पर इनको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। बीएलए ने कहा है कि उन्होंने ट्रेन में महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी बंधक पाकिस्तानी सेना के ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि विदेशियों को बंध बनाने का उनका इरादा नहीं है। बलूचिस्तान में अलगाववादी बीएलए और पाकिस्तानी सरकार के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। ट्रेन हाईजैक की ये घटना इस संघर्ष के तेज होने का इशारा करती है। बीएलए लंबे समय से इस क्षेत्र में स्वायत्तता की मांग कर रहा है। बीएलए लड़ाके पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करते रहे हैं। हालांकि ट्रेन को हाईजैक करने का ये अपनी तरह का पहला मामला है। बलूचिस्तान प्रांत में बताया जा रहा है कि बोलान इलाके में ट्रेन सुरंग के अंदर पहुंची, जब यह हमला हुआ. मसलन, ट्रेन सुरंग नंबर 8 में ट्रेन जैसे ही पहुंची और ट्रैक पर धमाका हो गया. ट्रेन रुक गई और हमलावरों ने ट्रेन के इंजन पर फायरिंग की और इसमें ड्राइवर जख्मी हो गया. क्वेटा से पेशावर तक चलती है जाफर एक्सप्रेस जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर के बीच हर रोज चलती है. यह एक यात्री ट्रेन है. ये ट्रेन रोहरी-चमन रेलवे लाइन और कराची-पेशावर रेलवे लाइन के एक हिस्से के साथ यात्रा करते हुए, 1,632 किलोमीटर (1,014 मील) की दूरी तय करती है. ये दूरी कवर करने में ट्रेन को 34 घंटे 10 मिनट लगते हैं. पाकिस्तानी सेना के 100 से ज्यादा जवान भी बंधक बलूच लिब्रेशन आर्मी ने एक बयान में कहा है कि उनके पास 100 से भी ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवान बंधक हैं. इस बीच बीएलए ने पाकिस्तानी आर्मी के छह जवानों को मौत के घाट उतार दिया है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किसी तरह की कार्रवाई की जाती है तो सभी को मार दिया जाएगा. बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान का विरोध होता है. recent visitors 32

होली पर्व के मद्देनजर मिठाई एवं खाद्य पदार्थों का नियमित जांच करने के निर्देश

महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यां की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, श्री रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे। कलेक्टर श्री लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। शेष एक लाख 10 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 13 मार्च तक उठाव करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के नकल प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य में अधिक से अधिक सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिन परिवारों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। निक्षय निरामय योजना अंतर्गत चिन्हांदकित सभी मरीजों के संरक्षण एवं उसके इलाज के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए है। इसी तरह जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल स़्त्रोतों का फोटो अपलोड करने कहा गया है। इसी तरह निर्माण एजेंसी को 20 मार्च से पहले लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी पूर्णतः प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लेवें। महासमुंद एवं बागबाहरा एफसीआई के समीप सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़ा करने को रोकने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को त्यौहार के मद्देनजर मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के लगातार निरीक्षण कर सैंपल लेने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई एवं उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान दुर्गा महिला स्व सहायता समूह भोरिंग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भेंट किया गया। कलेक्टर ने राशि भुगतान करते हुए सभी आम नागरिकों से हर्बल गुलाल का उपयोग करने और महिला स्व सहायता समूहों से खरीदने की भी अपील की। recent visitors 29

मध्यप्रदेश आज़ाद समाज पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Madhya Pradesh Azad Samaj Party submitted a memorandum to His Excellency the Governor भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित शाहजहानी पार्क में मध्यप्रदेश आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम युवा मोर्चा ने महासभा का आयोजन किया, जिसमें सभी संभाग अध्यक्ष,सभी जिले के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पहुंचे,वहीं आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने हमें बताया कि वर्तमान में नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पर मथुरा और ओडिशा में गाड़ियों पर पथराव हुआ, तथा दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों पर जानलेवा हमला किया गया,देशभर में दलित,पिछड़ा, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचारों, हमलों, हत्याओं, बलात्कारों एवं जातिगत भेदभाव की घटनाओं के विरोध में हमने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सोपान था शाहजहानी पार्क में एकत्रित होकर, राज्यपाल भवन की ओर रैली के रूप में प्रस्थान किया, लेकिन रास्ते में ही पुलिस के द्वारा बैरिकेट्स लगाकर रोका गया,जिसमें कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई recent visitors 110

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी

गौरेला पेंड्रा मरवाही सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी हैं। भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदो के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 में होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं।                  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला पेण्ट्रा-मरवाही (संयुक्त कार्यालय भवन, टीकर कला) द्वारा आवेदकों की सुविधा के लिये थल सेना भर्ती का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। जिन आवेदको को उक्त थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना हैं, उन्हें समस्त अंकसूचियों, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ एवं ई-मेल आईडी आदि के साथ कार्यालयीन दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन सकते हैं। आवेदन हेतु 250 रूपए शुल्क निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिये पुरषोत्तम चन्द्रा (भूतपूर्व सैनिक) मोबाइल 9691333104, सुरेश बेहरा, सहायक ग्रेड-3 मोबाइल 7389504991 एवं निर्मल कुमार काछी, सहायक ग्रेड-3 मोबाइल 9926354144 से संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 33