भोपाल एम्‍स कैंसर मरीजों की देखभाल करेगा AI, पूछेगा- क्‍या आपको दर्द हो रहा है, खाने में समस्‍या तो नहीं!

AI will take care of cancer patients in Bhopal AIIMS, will ask- are you in pain, are you having problem in eating! भोपाल। एम्स भोपाल को कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए एक बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने डिजिटल आन्कोलाजी (कैंसर देखभाल) के लिए एम्स भोपाल को 20 लाख रुपये का अनुसंधान अनुदान प्रदान किया है। यह शोध आईआईटी इंदौर के नवाचार केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। ऐसे होगा मरीजों की जिंदगी पर असर इस परियोजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से कैंसर मरीजों के इलाज के बाद उनकी जीवन गुणवत्ता (क्वालिटी आफ लाइफ) पर शोध किया जाएगा। एआई पूछेगा यह सवाल इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा, जो मरीजों से उनके स्वास्थ्य और समस्याओं के बारे में सवाल पूछेगा, जैसे – क्या आपको दर्द हो रहा है? खाने-पीने में दिक्कत तो नहीं? आपको सबसे ज्यादा तकलीफ किस चीज से हो रही है? मरीजों से मिले इन जवाबों का विश्लेषण करके डॉक्टर उनके लिए बेहतर उपचार योजना बना सकेंगे। डिजिटल हेल्थ में बड़ी पहल इस परियोजना से कैंसर मरीजों की शारीरिक और मानसिक सेहत, सामाजिक जुड़ाव और इलाज के प्रभावों का मूल्यांकन किया जाएगा। भारत में अभी तक ऐसा कोई डिजिटल टूल नहीं था जो कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता को माप सके। यह शोध इस कमी को पूरा करेगा और कैंसर मरीजों को बेहतर देखभाल और व्यक्तिगत उपचार समाधान देगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, पुलिस ने पूरे इलाके में सस्पेंड की इंटरनेट सेवाएं

 बीरभूम पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में बीरभूम के सैथिया में दो गुटों के बीच एक मौखिक विवाद के कारण झगड़ा हुआ. एक गुट के लोग कथित तौर पर नशे में थे, जिसके कारण विवाद हुआ. दोनों समूहों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई. हालात बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बल को भेजा गया. पुलिस के अनुसार, आगजनी की कोई खबर नहीं है और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. फर्जी सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए सैंथिया शहर और पांच ग्राम पंचायतों तथा उसके आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड की गई है. अधिकारियों ने बताया कि अफ़वाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को फैलने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया शहर के कम से कम पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. यह बंद 14 मार्च (शुक्रवार) से 17 मार्च (सोमवार) तक प्रभावी रहेगा. पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और हिल अफेयर्स विभाग के प्रधान सचिव द्वारा ने इंटरनेट और कॉल सेवाओं को निलंबित करने के पीछे "अवैध गतिविधियों के लिए अफ़वाहों" का हवाला दिया गया है. इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटना की रिपोर्ट के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटना की खबरों के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. डेटा संबंधी संदेश आदेश में कहा गया है, "सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध के लिए उकसावे को रोकने के हित में अस्थायी रूप से संदेशों का प्रसारण नहीं किया जाएगा." आदेश में आगे कहा गया है कि वॉयस कॉल या एसएमएस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है. इसी तरह, समाचार पत्रों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. प्रतिबंध सैंथिया, हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मठपालसा जीपी, हरिसरा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी में लगाया गया है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

31 मार्च से फिर बंद हो जाएगी पोस्‍ट ऑफिस की ये योजना… मिलता है तगड़ा ब्‍याज

नई दिल्ली महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश करने के लिए कम समय बचा है. सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश का समय अभी तक आगे नहीं बढ़ाया है. पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित महिलाओं के लिए इस स्‍कीम में निवेश करने का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है. जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना में निवेश नहीं किया है, उनके पास मार्च 2025 तक का वक्‍त है. फिर ये योजना बंद भी हो सकती है या फिर सरकार की ओर से इसे बढ़ाने का फैसला भी आ सकता है. महिलाओं के लिए बेहतर है योजना! भारत सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए MSSC (महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र) योजना 31 मार्च 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई थी और इसे दो साल के समय के लिए लागू किया गया था. इस स्कीम का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें फाइनेंशियल स्वतंत्रता देना है. इस योजना के तहत 2 साल का मैच्‍योरिटी पीरियड भी दिया गया है. कितना मिलता है ब्‍याज? देश की कोई भी महिला इस योजना में 2 साल के लिए निवेश कर सकती है. इस योजना के तहत तगड़ा ब्‍याज भी दिया जाता है. MSSC योजना पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है, जो बैंकों की 2 साल की एफडी से अधिक है. यह एक सेफ योजना है, क्‍योंकि यह सरकार की ओर से संचालित है. इसके तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस या रजिस्टर बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है. कितना कर सकते हैं निवेश? इस योजना के तहत कोई भी महिला, जो भारत की निवासी है, न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश कर सकती है. 2 साल की अवधि के बाद पूरा मूलधन और ब्याज वापस मिलता है. 1 साल बाद खाताधारक 40% तक की राशि निकाल सकते हैं. महिला सम्मान योजना की शर्तें गंभीर बीमारी या खाताधारक की मृत्यु जैसी कंडीशन में अकाउंट समय से पहले बंद किया जा सकता है. अगर 6 महीने बाद खाताधारक अकाउंट बंद करवाता है, तो ब्याज दर में कटौती हो सकती है. 31 मार्च 2025 तक कर सकते हैं निवेश सरकार ने MSSC योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में 31 मार्च 2025 तक निवेश करना जरूरी है. यह महिलाओं के लिए सुरक्षित और उच्च ब्याज दर वाला बेहतरीन निवेश विकल्प है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

उन्नाव में रंग खेलने पर पथराव तो नमाज पढ़ने पर डंडे, होली पर मचा बवाल

उन्नाव उन्नाव में होली के जश्न के बीच फाग जुलूस के दौरान बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों ने मुस्लिम क्षेत्र में अभद्र टिप्पणियां कीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. जानकारी के अनुसार, यह मामला उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद कस्बे के जोगियाना मोहल्ले का है. सूत्रों के अनुसार, होली के बाद फाग जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें हिंदू समुदाय के लोग गाते-बजाते हुए मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहे थे. लौटते समय जुलूस में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने कुछ घरों पर रंग फेंकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया. घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब माहौल शांत करने की कोशिश की, तो नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया और कुछ अराजक तत्वों ने हाथापाई तक कर डाली. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिससे उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया. पथराव और झड़प में 3-4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले को लेकर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने कहा कि होली के दौरान शराब के नशे में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बार-बार माहौल खराब कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

आज से शुरू हुआ हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र, जानें इसका महत्व और व्रत-त्योहारों की सूची

भारतीय पंचांग का पहला महीना चैत्र है. चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा है. चैत्र माह से ही वसंत का समापन और ग्रीष्म का आरम्भ होता है. साथ ही शुभता और ऊर्जा का भी आरंभ होता है. इस महीने से ज्योतिष का बहुत गहरा संबंध है. इस बार चैत्र का महीना 15 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है और ये 12 अप्रैल तक रहेगा. आइए आपको चैत्र माह की महिमा बताते हैं. चैत्र माह में पूजा के लाभ इस महीने में सूर्य और देवी की उपासना लाभदायक होती है. इस महीने नाम यश और पद प्रतिष्ठा के लिए सूर्य की उपासना करना उत्तम होता है. शक्ति और ऊर्जा के लिए देवी की उपासना करनी चाहिए. इस महीने में लाल फलों का दान करें और नियमित रूप में पेड़ पौधों में जल डालें. चैत्र में खान-पान के नियम चैत्र के महीने से धीरे-धीरे अनाज खाना कम कर देना चाहिए. पानी अधिक पीएं. ज्यादा से ज्यादा फल खाएं. इस महीने में गुड़ नहीं खाना चाहिए. बल्कि इस महीने में चना खाना बहुत अच्छा होता है. चैत्र में बासी भोजन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. चैत्र में आने वाले पर्व-त्योहार चैत्र में कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है.  इसी महीने में पापमोचनी एकादशी भी आती है. इस महीने से नवसंवत्सर का आरम्भ भी होता है. वासंतिक नवरात्र का शुभ पर्व भी इसी महीने आता है. इसी माह की नवमी तिथि को श्रीराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इस दिन तमाम धार्मिक कृत्य और दान आदि करने की परंपरा है पर्व-त्योहारों की सूची 15 मार्च 2025 – चैत्र मास प्रारंभ 16 मार्च 2025 – भाई दूज 17 मार्च 2025 – भालचद्र संकष्टी चतुर्थी 19 मार्च 2025 – रंग पंचमी 21 मार्च 2025 – शीतला सप्तमी 22 मार्च 2025 – शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी 25 मार्च 2025 – पापमोचिनी एकादशी 27 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि 29 मार्च 2025 – सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या 30 मार्च 2025 – गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि 31 मार्च 2025 – गणगौर 06 अप्रैल 2025 – रामनवमी 12 अप्रैल 2025 – चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

राजनीतिज्ञों, नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारगणों ने मुख्यमंत्री के साथ मनाई होली, गाए होली गीत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार सबका मंगल लेकर आते हैं, इसीलिए ऐसे पर्वों पर बधाई और मंगलकामनाएं दीं जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ये आनंद मनाने का पर्व है। खुश होकर, आनंद लेकर ही मनाये। उन्होंने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ सभी त्यौहार मनाने का आह्वान किया। समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद खजुराहो वी.डी.शर्मा, समाजसेवी हितानंद शर्मा, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, रविन्द्र यति, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, अधिकारी और कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होली मनाई। सभी ने बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में सुघड़ कलाकारों ने ब्रज, बरसाने और महाकाल की होली का भव्य एवं मनोरम मंचन किया गया। पारम्परिक गीत-संगीत, नृत्य और रंगों की इस अनुपम छटा ने सभी को अभिभूत कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण का संवेदनशीलतापूर्वक ध्यान रखते हुए होली मनाएं और जल संरक्षण का भी संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उल्लास और उमंग से सराबोर इस होली मिलन समारोह में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच पर प्रस्तुती दे रहे कलाकारों और अतिथियों के साथ रंग बरसे भीगे….., होली के दिन दिल खिल-खिल…..,, दमादम मस्त कलंदर, भोले खेलें होली… जैसे होली गीतों का सस्वर गायन कर सभी के उल्लास को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे सभी आगंतुकों पर पुष्प-वर्षा के साथ गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मुख्यमंत्री साय ने मनाई होली

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25