Wednesday, July 8, 2026 6:53 am

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली, नए कप्तान ने इन्हें बताया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से घटिया बल्लेबाजी की गई, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस मैच में सलमान अली आगा पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे, जो पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पहले ही मैच में टीम को हार मिली। उन्होंने हार के कारणों पर बात की और माना कि बल्लेबाजी खराब थी और कुछ खिलाड़ी पहली बार भी टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल रहे थे। सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा, "यह मुश्किल था, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें (डुनेडिन से पहले) फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सीम मूवमेंट भी थोड़ा बहुत था। हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और अगले गेम के बारे में सोचेंगे। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट थे, वे जितने अधिक गेम खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है, हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।" पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद मोहम्मद रिजवान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली थी। यहां तक कि रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। सलमान अली आगा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम का कप्तान घोषित किया गया था। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली थी। कप्तान सलमान ने इंटेंट के साथ खेलने के लिए टीम को कहा था, लेकिन टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 10.1 ओवर में 92 रनों के टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल किया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप रही। recent visitors 70

तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फागुलाल राठिया के सिर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 18

भारतीय मूल की दो महिलाओं को कनाडा की नई कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कनाडा भारतीय-कनाडाई अनीता आनंद और दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा को कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कार्नी (59 साल) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है। ट्रूडो ने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे। भारतीय मूल की महिलाओं को अहम मंत्रालय आनंद को (58) नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री बनाया गया है जबकि 36 वर्षीय खेड़ा स्वास्थ्य मंत्री हैं। दिल्ली में जन्मी खेड़ा का परिवार उस समय कनाडा चला गया था जब वह स्कूल की शिक्षा ग्रहण कर थीं। बाद में उन्होंने टोरंटो के यॉर्क विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर चुकी हैं कमल खेड़ा कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर उल्लेख है कि खेड़ा को पहली बार 2015 में ब्रैम्पटन वेस्ट से संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। इसमें कहा गया है, ‘मंत्री खेड़ा संसद के लिए चुनी गई सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं। वह एक पंजीकृत नर्स, सामुदायिक स्वयंसेवक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं।’ खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक नर्स के रूप में, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा अपने मरीजों की सहायता के लिए मौजूद रहना था और यही मानसिकता मैं स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में भी हर दिन अपनाऊंगी। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा मुझे पर जताये गये भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं।’ राजनीति में आने से पहले, उन्होंने टोरंटो के सेंट जोसेफ हेल्थ सेंटर में एक पंजीकृत नर्स के रूप में काम किया था। पीएम पद की भी दावेदार थीं अनीता आनंद ट्रूडो की जगह अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे बताई गई आनंद ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह इस दौड़ से हट रही हैं। आनंद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘मुझे मार्क कार्नी की सरकार में नवाचार, विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री के रूप में शपथ लेने पर गर्व है।’ कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट के अनुसार आनंद को पहली बार 2019 में ओकविले के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया था और इससे पहले उन्होंने ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री और सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसमें कहा गया है कि आनंद ने एक विद्वान, वकील और शोधकर्ता के रूप में काम किया है और वह एक कानूनी शिक्षाविद रही हैं। recent visitors 21

इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर हुआ विवाद, वकीलों ने पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की

इंदौर इंदौर में हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम कर रहे वकील पिता-पुत्रों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वे बुजुर्ग बाइक सवार की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही वकीलों पर कायमी की गई है। तीनों पिता-पुत्रों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। हालांकि अफसरों ने वकीलों की मांग पर पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की घोषणा की है। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक कुलकर्णी नगर निवासी राजू उर्फ कालू गौड़ से आरोपित अरविंद जैन, अपूर्व जैन और अर्पित जैन ने विवाद किया था। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज मछली व्यवसायी कालू सुबह करीब 10.30 बजे स्कूटर से डमरू उस्ताद चौराहे से सफेद मंदिर की ओर जा रहा था। बच्चों द्वारा रंग फेंकने पर राजू गाड़ी रोककर समझाने लगा। अरविंद पास आए तो राजू ने कहा कि बच्चों को समझा लो। वरना कोई वाहन से गिर जाएगा। पुलिसकर्मियों को बताई घटना इस पर अरविंद भड़क गए और गालियां देने लगे। अपूर्व और अर्पित को भी बुलाया। राजू डमरू उस्ताद चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और घटना बताई। पुलिसकर्मी जानकारी लेने पहुंचे ही थे कि तीनों पिता-पुत्रों ने राजू की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस से भी अभद्रता की। अरविंद जैन ने आरोप लगाया कि राजू कबाड़ी का धंधा भी करता है। उसकी पुलिस से सांठगांठ है और पुलिसकर्मियों की उसकी दुकान पर बैठक है। पुलिस ने अधूरे फुटेज पेश किए है। राजू के एक इशारे पर पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए, जबकि आम लोग तो कॉल कर थक जाते हैं। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप परिचय देने पर भी पुलिस ने वकीलों से अभद्रता की है। उनकी बेरहमी से पिटाई की और थाने में बैठा लिया। 61 वर्षीय अरविंद के मुताबिक मैं परदेशीपुरा व इंदौर जैन समाज का अध्यक्ष भी हूं। पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनना चाहिए। जिला और हाई कोर्ट के वकीलों के साथ जैन समाज के पदाधिकारी भी परदेशीपुरा थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हाथ में फ्रेक्चर हुआ इस दौरान एसीपी नरेंद्र रावत से चर्चा कर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी शोभाराम जाट, दीपक जामोद, देवेंद्रसिंह, संतोष तिवारी, अनूप तिवारी, भूपेंद्र भदौरिया और भाटी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। अरविंद ने कहा कि पुलिस की पिटाई से उनके हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इसके बाद वकील हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम करने लगे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने चर्चा की और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आश्वासन दिया। एडीसीपी ने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण में शराब की पुष्टि नहीं हाई कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। जाम की सूचना मिलने पर टीआई जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे थे। वकीलों ने उन्हें घेर लिया। शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। टीआई घबरा गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर निकाला। इस दौरान वे गिर पड़े। वकीलों ने उन पर हाथ उठाया। उनके कंधे से फीती खींची गई। घटना के बाद अफसरों ने टीआई का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, लेकिन उसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई। टीआई की दो दिन से तबीयत खराब थी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जांच के बाद घटनास्थल पहुंचे थे, लेकिन यहां धक्का-मुक्की के बाद उनकी शुगर कम हो गई। वीडियो फुटेज से पुलिस करेगी पहचान टीआई से मारपीट को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया। एडि. डीसीपी ही वकीलों से बातचीत करते रहे। वरिष्ठ अफसर नहीं पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने चर्चा कर टीआई जितेंद्र यादव का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। अफसरों ने भोपाल चर्चा की। यहां भी पुलिस में वकीलों का खौफ नजर आया और रात 8.30 बजे टीआइ की तरफ से सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया, वह भी अज्ञात। हालांकि पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज से आरोपितों की पहचान की जाएगी। आठ साल पूर्व भी विवाद वकील और पुलिस के बीच आठ साल पूर्व भी विवाद हुआ था। उस वक्त संतोष कुमार सिंह डीआईजी बनकर आए थे। वकीलों पर केस दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस बार पुलिस ने टीआई की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा की धाराएं भी लगाई हैं। वकीलों का आरोप शराब के नशे में रुपये मांगे वकील अरविंद जैन ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि स्कूटर सवार ने उनसे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर उसने धमकाया। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीना और लात-घूंसों से पिटाई की। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान हाथ-पैर में चोट आई है। उधर, पुलिस ने पिता-पुत्रों का आपराधिक रिकार्ड जारी कर कहा कि उनके खिलाफ परदेशीपुरा, एमजी रोड और आष्टा (सीहोर) में भी केस दर्ज हैं।   recent visitors 22

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी नहीं सुधरी पाकिस्तान टीम की हालत, मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने टीम में कुछ बदलाव किए। यहां तक कि टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। कप्तानी की जिम्मेदारी भी सलमान अली आगा को सौंप दी गई, लेकिन नतीजा फिर भी नहीं बदला। पाकिस्तान टीम की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में थी। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहले ही मैच में हार मिली है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन भी नहीं बना पाई, जबकि न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में ही 92 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने महज 1 विकेट खोकर 10.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल किया। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी की। इस लंबे कद के गेंदबाज ने 4 ओवर में एक ओवर मेडेन फेंका, सिर्फ 8 रन खर्च किए और टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, जैकब डफी ने भी 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी में कीवी टीम के लिए टिम साइफर्ड ने 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए। एक विकेट पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद को मिला। इस मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। recent visitors 31

कमलाराजा अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, 150 मरीजों को निकला बाहर, पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं

ग्वालियर ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक आग तो बुझ गई थी, लेकिन वार्ड और गायनिक के आइसीयू के अंदर धुआं भर गया था। इसके चलते सभी 150 मरीज, प्रसूता और हाल ही में जन्मे बच्चों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गिरकर घायल भी हो गए। पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित गायनिक के आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही देर में अस्पताल परिसर धुआं से भर गया। नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू के एसी शार्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी। 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया समय पर सूचना मिल गई, जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वार्ड में लगभग 150 महिलाएं भर्ती थीं। जिनको 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खिड़कियां तोड़ीं, जिससे धुआं बाहर निकल जाए यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र में जो लोग मौजूद थे, वह भी मदद के लिए आ गए। अस्पताल के बाहर से ही कई खिड़कियों के कांच तोड़े, जिससे धुआं बाहर निकल जाए। यही वजह थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कमलाराजा अस्पताल के गायनिक के आईसीयू में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। दूसरी मंजिल तक पूरा अस्पताल खाली करवा दिया गया। मरीजों को सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई जनहानि नहीं है। recent visitors 19

करोला गांव में जमीन के विवाद में केस हारने के बाद आरोपितों ने पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।   मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। recent visitors 18