Wednesday, July 8, 2026 11:16 am

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट किया जारी

रायपुर भारत के अधिकतर प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर जा चुका है. छत्तीसगढ़ में भी तापमान चढ़ने लगा है. दोपहर के समय गर्म हवा शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में हीटवेव की संभावना जताई गई है. कैसा रहेगा मौसम का हाल ? इसके अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने. वहीं तत्पश्चात आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. recent visitors 27

Super Money ऐप का बड़ी छलांग, टॉप 5 यूपीआई ऐप की रैकिंग में हुआ शामिल

नई दिल्ली देश में गूगल पे, फोन पे और पेटीएम को छोड़ दिया जाए, तो देश में किसी को शायद ही मालूम हो कि Super Money ऐप क्या है? साथ ही इसकी टॉप 5 यूपीआई ऐप में रैकिंग क्या है? यह किसी को मालूम नहीं होगा। साथ ही कुछ लोगों को शायद Super Money ऐप के बारे में भी मालूम नहीं होगा। हालांकि सुपर मनी ऐप ने हाल ही में टॉप-5 यूपीआई पेमेंट ऐप में जगह बनाई है, जिसने इसे चर्चा में ला दिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर सुपर मनी ऐप क्या है? तो बता दें कि सुपर मनी ऐप फ्लिपकार्ट ग्रुप की पेमेंट ऐप है। यह कुछ दिनों पहले ही टॉप-5 यूपीआई पेमेंट की लिस्ट में शामिल हुई है। Cred छूट गया पीछे Super Money ऐप ने Cred को पीछे छोड़ दिया है। कुणाल शाह की लीडरशिप वाली क्रेड छठवें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसा दावा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI के आंकड़े से हुआ है। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च UPI के लिए एक शानदार माह रहा है। यह पहला मौका रहा है, जब पेमेंट का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। बता दें कि 1 मार्च को UPI को 1,01,628 करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज किये गये हैं। UPI की स्थिति में बदलाव इससे पहले नवंबर में सचिन बंसल की फिनटेक और क्रेडिट प्लेटफॉर्म Navi ने Cred को पीछे छोड़कर देश का टॉप 4 UPI ऐप बन गया था। वही फरवरी तक दिग्गज UPI प्लेटफॉर्म और यूपीआई मार्केट लीडर Phonepe के पेमेंट में माह दर माह मामूवी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि नवी और सुपर मनी में ग्रोथ दर्ज की गई है। किसका कितना मार्केट शेयर क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ऐप क्रेड लगभग एक साल से 130 मिलियन लेनदेन करके मार्केट में टॉप-5 यूपीआई पेमेंट ऐप बनी हुई है। हालांकि सच यह भी है कि Navi, Super Money और Cred का मार्केट शेयर काफी कम है। अगर फोनपे, गगूल पे और पेटीएम के मुकाबले की बात करें, तो Cred Super money और Navi के लेनदेन का आंकड़ा काफी कम है। यह तीनों UPI यूपीआई पेमेंट में काफी योगदान देते हैं। जनवरी में Navi का मार्केट शेयर 1.5 फीसद था। वही सुपर मनी का मार्केट शेयर 0.9 फीसद था, जबकि 0.7 फीसद के साथ Cred का नंबर आता है। NPCI की कैपिंग योजना गूगल की UPI ऐप गूगल पे का मार्केट शेयर करीब 36 फीसद है। फोनपे भी करीब 35 से 37 फीसद मार्केट शेयर कवर करता है, जबकि पेटीएम का मौजूदा मार्केट शेयर करीब 6.7 फीसद है। NPCI ने 2024 के अंत तक यूपीआई मार्केट में किसी एक कंपनी की मनमानी रोकने के लिए कैप नियम की योजना बनाई थी, जिसे फिलहाल अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। इस योजना के तहत किसी भी एक UPI ऐप मार्केट में 30 फीसद से ज्यादा की हिस्सेदारी को रोकता है। फोनपे और गूगल पे मिलकर UPI लेनदेन का 84 फीसद हिस्सा कवर किया है। पार किया 90 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पिछले साल के अंत से UPI ने कई बार डेली लेनदेन मूल्य में 90,000 करोड़ रुपये को पार किया है, जो 1 फरवरी को यह ऐतिहासिक आंकड़े के करीब पहुंचा, जब इसने 99,835 करोड़ रुपये का मूल्य दर्ज किया। recent visitors 37

पुलिस विभाग में शीघ्र की जाएगी 8500 से अधिक नवीन भर्तियां : सीएम डॉ मोहन

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्यवस्थाएं करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरिक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि 8500 से अधिक नवीन भर्तियां शीघ्र पुलिस विभाग में की जाएगी।   पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार : मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार हैं। यह सब प्रकार की चुनौतियों का सामना कर समाज को अनुकूलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली, दीपावली और सारे त्योहारों पर अपने घर और प्रियजनों से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं। इसलिए सुरक्षा कर्मियों का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरों में थे, उस कठिन दौर में पुलिसकर्मियों द्वारा मैदान पर रहकर की गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है।  बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियों  के लिए नए वाहनों की स्वीकृति, थानों  के नवीन भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतों से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की पुन: स्थापना और इसके लिए पदों का भी सृजन किया है। पुलिस बैंड पुलिस का गर्व और गौरव है, जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार ने गत दिवस 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नवीन भर्तिया भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी संजय पाठक का गत दिवस ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिसकर्मियों पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलों की बौछार कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी ।    recent visitors 24

जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

हिंदू धर्म में होली मनाने के बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. रंग पंचमी का त्योहार होली के बाद पांचवे दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के त्योहार की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी. हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में रंग पंचंमी का त्योहार बहुत विशेष माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचंमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. रंग पंचंमी के दिन ही देवी-देवता होली खेलने धरती पर आए थे. रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन देवी-देवताओं को गुलाल लगाया जाता है. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन उपाय करने जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रंग पंचंमी का त्योहार कब मानाया जाएगा और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए. कब है रंग पंचमी? वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसेऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च मनाया जाएगा. रंग पंचमी के उपाय     रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. उन्हें लाल गुलाल चढ़ाना चाहिए. कनकधरा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.     रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए. लाल चंदन लगाना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.     रंग पंचमी के दिन पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर रख देना चाहिए. इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद उसे तीजोरी में रख देना चाहिए.     इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या सफेद खीर का भोग लगाना चाहिए. इससे घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है.     रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करनी चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु का नाम लेकर लाल रंग का धागा बांधना चाहिए. इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.     इस दिन पीले रंग की कोई चीज पर्स में रखना चाहिए. इससे आर्थिक तरक्की होती है.   recent visitors 45

अभिनेत्री रन्या राव ने एक बार फिर DRI अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए

बेंगलुरु सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव (Ranya Rao) ने एक बार फिर डीआरआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रन्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अफसरों पर आरोप लगाया है कि उसे पूछताछ के दौरान कई बार थप्पड़ मारे गए, खाना नहीं दिया गया और DRI के अधिकारियों ने उसे खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया.रन्या राव की नई जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई. डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे पत्र में रन्या ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. मुख्य जेल अधीक्षक के माध्यम से भेजा पत्र परप्पना अग्रहारा जेल के मुख्य अधीक्षक के माध्यम से भेजे गए अपने पत्र में रन्या ने दावा किया कि उन्हें विमान के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया और डीआरआई ने उन्हें स्पष्टीकरण देने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया. रन्या ने कहा, "जब से मुझे हिरासत में लिया गया, तब से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिन अधिकारियों को मैं पहचान सकती हूं, उन्होंने मुझे 1015 बार थप्पड़ मारे. बार-बार मारपीट के बावजूद, मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया." पहले भी लगाए थे ये आरोप  इससे पहले जब रन्या को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था तो अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई  अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, 'उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.' DRI ने आरोपों को किया खारिज वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है.   recent visitors 44

न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सिर्फ 61 गेंदों में जीत गई कीवी टीम, कर दिया बुरा हाल

Pakistan’s shameful defeat in New Zealand, Kiwi team won in just 61 balls, left them in a bad state पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी खिलाड़ी हर डिपार्टमेंट में पूरी तरह फ्लॉप रहे. पाकिस्तान की टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत काफी खराब रही. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया. इस मुकाबला में पाकिस्तानी टीम का काफी बुरा हाल देखने को मिला. ना कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना सका और ना ही कोई गेंदबाज अपनी छाप छोड़ सका, जिसके चलते पाकिस्तानी टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक धमाकेदार जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने में कामयाब रही. पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड में टेके घुटने न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में शुरुआत से ही हावी नजर आई. सबसे पहले उसने टॉस जीता और पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर से मैच में पकड़ बना ली. पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स खाता खोलने में नाकाम रहे. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिल नहीं रुका, जिसके चलते पाकिस्तान की पूरी टीम 18.4 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जो न्यूजीलैंड में पाकिस्तान का अभी तक का सबसे छोटा स्कोर था. इस पारी में पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. वहीं, जहानदाद खान ने 17 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. काइल जैमीसन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इनके अलावा ईश सोढ़ी ने 2 विकेट और जकारी फौल्केस ने 1 विकेट अपने नाम किया। सिर्फ 61 गेंदों में जीत गई कीवी टीम न्यूजीलैंड को ये मैच जीतने के लिए 92 रनों का टारगेट मिला था. कीवी बल्लेबाजों इसे हासिल करने में बिल्कुल भी समय नहीं लिया. उन्होंन सिर्फ 10.1 ओवर यानी 61 गेंदों में टारगेट चेज कर लिया. इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन टिम सेफर्ट ने बनाए. उन्होंने 29 गेंदों पर 151.72 की स्ट्राइक रेट से 44 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, फिन एलन 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे. टिम रॉबिन्सन ने भी 15 गेंदों पर नाबाद 18 रनों की पारी खेली. वहीं, पाकिस्तानी टीम सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सकी, ये सफलता अबरार अहमद के नाम रही recent visitors 172

आश्रिता शेट्टी से अलग हो रहे मनीष पांडे, अब टूट रहा रिश्ता? सोशल मीडिया से हटाई फोटो

मुंबई ग्लैमर और क्रिकेट का कनेक्शन पुराना रहा है. शर्मिला टैगोर और नवाब मंसूर अली खान पटौदी की शादी के बाद से कई सारे क्रिकेटर्स और एक्टर्स ने शादी की. कइयों का रिश्ता चला लेकिन कइयों का नहीं भी चला. पिछले कुछ सालों में तो ग्लैमर और क्रिकेट जगत में कई रिश्ते बने. लेकिन ये रिश्ते लंबे वक्त तक नहीं टिक सके. मौजूदा समय में भी देखें तो युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनके अलग होने की भी फोटोज आ रही हैं. वहीं इसी बीच क्रिकेटर मनीष पांडे और एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के रिलेशन में भी मनमुटाव की खबरें आई हैं. दरअसल एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हसबेंड मनीष तिवारी के साथ की फोटोज डिलीट कर दी है. वहीं ऐसा ही मनीष के साथ भी देखने को मिल रहा है. दोनों के अकाउंट में एक-दूसरे के साथ की कोई भी फोटो नहीं है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया में एक और तलाक होने जा रहा है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ पिछले कुछ समय में ज्यादा देखा भी नहीं गया है. हालांकि अभी दोनों की ओर से इसपर किसी भी तरह का ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.  रिपोर्ट में बताया गया है. मनीष पांडे और उनकी पत्नी अश्रिता के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं. दोनों ने धूम धाम से शादी की थी लेकिन अब वो एक दूसरे से अलग होने का मन बना रहे हैं. मनीष एक बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के अवावा कई फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल चुके हैं. मनीष ने 2018 में एशिया कप भी खेला था. अब खबर है कि मनीष और अश्रिता सोशल इवेंट में एक साथ नजर नहीं आ रहे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से दिखना बंद कर दिया है. पहले खबरें आई थीं कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनीष अब किसी को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं. मनीष पांडे की पत्नी अश्रिता शेट्टी कौन हैं? अश्रिता पेशे से एक अभिनेत्री हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखने पर पता चलता है कि वह ‘माउंटेन डोपामाइन’ ले रही हैं. उन्हें बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया है. अश्रिता अकेले छुट्टियां मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और उदास कैप्शन लिख रही हैं. खबर है कि मनीष और अश्रिता ने अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं; हालांकि, दोनों ने तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. मनीष ने पिछले लगभग 40 हफ्तों से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं किया है. अश्रिता ने ज्यादातर तमिल फिल्मों में काम किया है और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 218K फॉलोअर्स हैं. दूसरी ओर, मनीष ने पिछले कुछ सालों से क्रिकेट नहीं खेला है. भारत के लिए उन्होंने 29 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. खबर है कि मनीष से शादी के बाद अश्रिता ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. इस जोड़ी ने 2 दिसंबर 2019 को शादी की थी. उन्होंने शादी से पहले कुछ समय तक डेट किया था. हालांकि, अश्रिता और मनीष ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया था.   recent visitors 35