Wednesday, July 8, 2026 10:09 am

जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाने वाला ‘अबू कताल’ पाकिस्तान में मारा गया

नई दिल्ली भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मौस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल शनिवार रात पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। इसे अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका अहम हाथ रहता था। बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही बस के तीर्थयात्रियों (Pilgrims In Bus) पर कश्मीर ( Kashmir) में हमला (Attacked) करवाने में भी उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अबू कताल कश्मीर में आतंकी साजिश में लगा ही रहता था। वहीं पाकिस्तान में वह आराम से रह रहा था। राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम आया था। 2023 की चार्जशीट में एनआई ने उसका नाम शामिल किया था। यहां एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि लश्कर के लिए वह लंबे समय से काम कर रहा था। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का वह बेहद करीबी था और दोनों मिलकर आतंकी हमलों की साजिश रचा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघी झेलम में गोलीबारी में कताल की जान चली गई है। बीते कुछ महीनों में भारत के खिलाफ साजिश करने वाले कई पाकिस्तान आतंकी मारे गए हैं। बीते दिनों लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम भी मार दिया गया था। इसके अलावा बशीर अहमद नाम के आतंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहा है। वहीं पाकिस्तान में उग्रवाद और आतंकवाद के साथ अलगाववाद इतने चरम पर पहुंच गया है कि अब सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि ट्रेन हाइजैक के बाद बंधक बनाए गए सभी पाकिस्तानी जवानों को मार दिया गया है। बीएलए ने दावा किया है कि 214 जवानों को मार दिया गया है। recent visitors 33

शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा गया है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल और और दंड प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में उन्हें सबसे क्रूर ग्रह माना गया है. शनि देव सबसे धीमा चलते हैं. वो ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं. शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. वो इसी महीने 29 मार्च को कुंभ राशि से निकल जाएंगे. शनि देव 29 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि देव मीन राशि में अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 6 अप्रैल को ही शनि देव का मीन राशि में उदय होगा. शनि देव का 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 5 मिनट में मीन राशि में उदय हो जाएगा. शनि देव के मीन राशि में उदित होने से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ ही लाभ मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में. कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत शुभ साबित हो सकता है. शनि देव कर्क राशि के 9वें भाव में उदित होंगे. इस दौरान कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. सुख-सौभाग्य मिल सकता है. पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं. जीनव में शांति रहेगी. शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है. कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत लाभदायक साबित हो सकता है. शनि देव कन्या राशि के 7वें भाव में उदित होंगे. इस दौरान कन्या राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. धन-धान्य बढ़ सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में लाभ मिल सकता है. कारोबार में लाभ हो सकता है. नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत अनुकूल साबित हो सकता है. शनि देव धनु राशि के चौथे भाव में उदित होंगे. इस दौरान धनु वालों के आर्थिक हालात अच्छे रहने वाले हैं. करियर में मेहनत से सफलता मिल सकती है. इस दौरान घर परिवार से रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी. recent visitors 33

तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत होगा, ब तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग थी

भोपाल अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।     महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।     इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।     गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।     एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है। हैदराबाद जाना आसान होगा     भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।     वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।     सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।     रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।     हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।   recent visitors 24

रंग पंचमी के दिन बाबा कलेश्वर नाथ की पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में निकली जाएगी बारात

जांजगीर चांपा जिला के पीथमपुर गांव छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां बाबा कलेश्वरनाथ के मंदिर में सावन के महिने  में मेला का आयोजन होता ही है. रंग पंचमी के अवसर पर चांदी की पालकी में सवार होकर बाबा कलेश्वरनाथ की बारात भी निकाली जाती है और नागा बाबा और वैष्णव साधुओं के संरक्षण में शिवजी के पंचमुखी स्वरुप में अपने भक्तों के बीच पहुंचते हैं और सबको आशीष प्रदान करते हैं. जांजगीर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हसदेव नदी के किनारे पीथमपुर गांव है. यहां शिवजी बाबा कलेश्वरनाथ के रूप में विराजे हैं. यहां रंग पंचमी के दिन 19 मार्च को बाबा कलेश्वर नाथ पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में बारात निकली जाएगी. इसमें बाराती के रूप में शामिल होने पूरे देश से नागा साधु और वैष्णव साधु आएंगे और हसदेव नदी में शाही स्नान करेंगे. कलेश्वरनाथ के दर्शन से पुराने रोग से निजात मिलती है : पुजारी पुजारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया, कि होली के पांचवें दिन रंग पंचमी पर यहां के पीथमपुर गांव में बाबा कलेश्वरनाथ की बारात चांदी की पालकी में धूमधाम से निकाली जाएगी. परंपरा अनुसार, इस अवसर पर देश के अलग-अलग अखाड़ों के नागा साधु बारात में शामिल होंगे और अखाड़ों का प्रदर्शन करेंगे. इसे देखने हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. मान्यता है कि पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन मात्र से निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है. पेट संबंधी पुराने रोग से भी निजात मिलती है. recent visitors 17

फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मचा

ओटावा  फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। फ्रांसीसी परमाणु पनडुब्बी को अमेरिका की सीमा से महज 480 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया। फ्रांसीसी नौसेना की सफ्रेन श्रेणी की पनडुब्बी FS टूरविले इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा के हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया पहुंची। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के विलय की धमकी दी थी। ऐसे में फ्रांसीसी पनडुब्बी के पहुंचने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई। फ्रांस के प्रमुख अखबार ले पेरिसियन के अनुसार, एफएस टूरविले ने अटलांटिक पार का अपना दौरा रॉयल कैनेडियन नेवी के अपने पुराने पनडुब्बी बेड़े को नवीनीकृत करने की 60 अरब डॉलर की निवेश करने घोषणा के बाद किया है। नोवा स्कोटिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइक सैवेज के कार्यालय ने लिखा, 'फ्रांसीसी पनडुब्बी टूरविले का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। सहयोगी और मित्र मिलकर काम कर रहे हैं। अपने प्रवास का आनंद लें।' ट्रंप की धमकियों का जवाब? ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दावों में इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के जवाब के रूप में देखा गया। हालांकि, इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया। फ्रांस और कनाडा ने सितम्बर में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय तक ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान में ही थे। कनाडाई न्यूज चैनल ने सीटीवी के अनुसार, पनडुब्बी के 21 मार्च तक बंदरगाह में रहने की उम्मीद है। टूरविले की खासियत एफएस टूरविले 99 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जो पानी में डूबने पर 5200 टन का विस्थापन करती है। यह 350 मीटर से अधिक गहराई तक गोता लगा सकती है। फ्रांसीसी पनडुब्बी एक परमाणु रिएक्टर से संचालित है और यह 25 समुद्री मील से अधिक की गति तक पहुंच सकती है। यह पनडुब्बी नेवी क्रूज मिसाइलों, F21 भारी वायर-गाइडेड टॉरपीडो और आधुनिक एक्सोसेट SM39 एंटी-शिप मिसाइलों से लैस है। फ्रांसीसी पनडुब्बी के बारे में कहा जाता है कि यह सभी महासागरों में काम करने के लिए उपयुक्त है और यह साल में 270 से ज्यादा दिन तक समुद्र में रह सकती है, जिससे इसका उपयोग खुफिया मिशनों के लिए किया जा सकता है। recent visitors 23

आधार और वोटर आईडी को जोड़ने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग अगले हफ्ते बैठक करेगी

नई दिल्ली  चुनाव आयोग अगले हफ्ते अहम बैठक करने वाला है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। ईसी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने के बारे में होगी। 2021 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन के बाद, आधार को EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) जोड़ने की अनुमति मिल गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार नंबर लेना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक दोनों डेटाबेस को लिंक नहीं किया गया है। वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने पर जोर इस कदम का मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाना और उसे साफ-सुथरा बनाना था। इसके लिए आधार और वोटर कार्ड को जोड़ना जरूरी नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 18 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि और UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार से मिलेंगे। आधार को EPIC से जोड़ने की चर्चा इस बैठक में आधार को EPIC से जोड़ने पर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मतदाताओं के एक ही EPIC नंबर होने का मुद्दा उठाया है। चुनाव आयोग ने माना है कि कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने EPIC नंबर जारी करते समय गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज का इस्तेमाल किया था। चुनाव आयोग का प्लान क्या है इलेक्शन कमीशन ने हाल ही में फैसला लिया है कि वह तीन महीने के अंदर डुप्लिकेट नंबर वाले मतदाताओं को नए EPIC नंबर जारी करेगा। आयोग ने कहा है कि डुप्लिकेट नंबर होने का मतलब फर्जी वोटर नहीं है। केवल वही लोग वोट डाल सकते हैं जो किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड हैं। आधार को EPIC से जोड़ने के पीछे मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाना है। इससे फर्जी वोटरों की पहचान करने में मदद मिलेगी। आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे, इससे फर्जी वोटिंग रुक सकती है। एक व्यक्ति के एक से ज्यादा जगह वोट डालने की संभावना कम हो जाएगी। वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति का नाम कई बार होने की समस्या भी दूर हो सकती है। चुनाव आयोग का मानना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शी होगी। हालांकि, कुछ लोग इस कदम पर प्राइवेसी की चिंता भी जता रहे हैं। उनका मानना है कि इससे लोगों की निजी जानकारी लीक हो सकती है। वो निजता के उल्लंघन को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि आधार जैसी संवेदनशील जानकारी को वोटर आईडी से जोड़ना खतरनाक हो सकता है। यह लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन भी हो सकता है। आधार-वोटर आईडी जोड़ने का फैसला अहम चुनाव ने इस मुद्दे पर सभी पक्षों से बातचीत करने का फैसला किया है। इसलिए गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और UIDAI के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। यह देखना होगा कि EC इस मुद्दे को कैसे संभालता है। आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने का फैसला काफी अहम है। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आ सकती है, लेकिन साथ ही लोगों की निजता की सुरक्षा भी जरूरी है। आने वाले समय में इस पर और भी चर्चा होगी। recent visitors 50

एमपी के ये खिलाड़ी मैदान में मचाएंगे धमाल, होंगे आमने-सामने

इंदौर आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया. इस बार भी एमपी के खिलाड़ी मैदान में धमाल मचाएंगे. आइए जानते हैं कौन है वो एमपी के खिलाड़ी… वेंकटेश अय्यर इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के ओर से खेलते नजर आएंगे. केकेआर ने इन्हें 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है. वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते दिखाई देंगे. आरसीबी ने उन्हें 2025 में अपना नया कप्तान बनाया है. रजत को आरसीबी ने सिर्फ 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया. कुलदीप सेन रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन पंजाब की ओर से खेलेंगे वैसे तो वो राजस्थान रॉयल्स के खेलते रहे हैं. लेकिन 2025 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि कुलदीप ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी भी खेला था. आवेश खान इंदौर के रहने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले आवेश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. लेकिन 2025 के लिए उन्हें आरआर ने रिटेन नहीं किया. आशुतोष शर्मा रीवा जिले के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है. आशुतोष की बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये थी, लेकिन DC ने उन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें पिछले सीजन में बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा था. लेकिन पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी नीलामी इस बार 11 गुना तक बढ़ गई. माधव तिवारी इंदौर में रहने वाले तेज गेंदबाज माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में खरीदा है. माधव ने एमपीएल में भी अच्छी बॉलिंग की थी. उनके प्रदर्शन को देखते हुए DC ने अपनी टीम में शामिल किया है. recent visitors 21