Wednesday, July 8, 2026 3:37 am

भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Find X8 Ultra

 नई दिल्ली ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है, जिस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, उसमें Oppo Find X8 Ultra स्मार्टफोन शामिल है। अपकमिंग ओप्पो फाइंड X8 अल्ट्रा स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर की डिटेल को ऑनलाइन पोस्ट की गई है। फोन में मिलेंगे 5 कैमरा सेंसर लीक रिपोर्ट की मानें, तो Oppo Find X8 Ultra में पहली बार 5 कैमरा सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में शानदार पोर्टेट और शानदार स्किन टोन के लिए नया हार्डवेयर सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर दिये जाने की उम्मीद है। इसमें शानदार इमेजिंग और कलर करेक्शन मिलेगा। कौन से कैमरा सेंसर का मिलेगा सपोर्ट रिपोर्ट की मानें, तो Oppo Find X8 अल्ट्रा में एक बड़ा कैमरा सेंसर सपोर्ट दिया जाएगा, जो कि 50MP के कैमरा सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में सोनी IMX906 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही एक 50MP सोनी LYT-600 6x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा टेलीफोटो मैक्रो लेंस सपोर्ट दिया जा सकता है। अगर ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा की बात करें, तो फोन में 50MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसमें सोनी LYT-900 सेंसर सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo Find X8 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स Oppo Find X8 Ultra में 6.82 इंच क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फोन में LTPO फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। फोन में अल्ट्रा-नैरो बेजल्स दिये जा सकता है। साथ ही उम्मीद है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 16GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा 1TB तक स्टोरेज दिये जाने की उम्मीद है। अगर बैटरी की बात करें, तो फोन में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 100W सुपरVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया जा सकता है। अप्रैल में हो सकती है फोन की लॉन्चिंग लीक रिपोर्ट की मानें, तो ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेदर टच के साथ पेश किया जा सकता है। Oppo Find X8 Ultra में 8.xmm थिकनेस दी जा सकती है। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग दी जाएगी, जिससे फोन धूल और पानी में जल्दी खराब नहीं होगा। ओप्पो फाइंड X8 अल्ट्रा को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। recent visitors 39

एशिया कप में ये खिलाड़ी होगा कप्तान!, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली साल 2025 में होने वाला एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी और साथ ही रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) को अलविदा कह दिया है, जिससे टीम इंडिया को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार एशिया कप की मेज़बानी भारत के पास है, लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम में बदलावों के बावजूद इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक से और निष्पक्ष रूप से किया जा सके। टीम की जिम्मेदारी किसपर? कोहली और रोहित के बिना टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या पर होगा। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपने खेल से सबका दिल जीता है, अब कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या, जो एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनसे भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका इस एशिया कप में युवाओं को भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब एशिया कप में अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है। गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में भारतीय टीम का मुख्य आधार जसप्रीत बुमराह होंगे। बुमराह, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन पेस बॉलर्स में से एक माने जाते हैं, इस बार एशिया कप में अपनी टीम के लिए कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उनके नेतृत्व में पेस अटैक को मजबूती मिलेगी और टीम को विपक्षी टीमों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फायदा मिलेगा। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हो सकती है। पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं, फिर सुपर फोर में भी इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो एशिया कप का फाइनल भी भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबला होगा।   recent visitors 27

जल्द शुरू हो सकती है एक और ग्लोबल टी20 लीग, आईसीसी से इसके लिए चल रही है बात

नई दिल्ली एक और ग्लोबल टी20 लीग जल्द शुरू हो सकती है, जिसमें फ्रेंचाइजी तो होंगी, लेकिन ये नेशन बेस्ड फ्रेंचाइजी होंगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी से इसके लिए बात चल रही है। सऊदी अरब एक मेजर इन्वेस्टर इस लीग में हो सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज ने इस लीग को शुरू करने की रूपरेखा तैयार की है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के आने के बाद और इसकी सफलता के बाद हर कोई टी20 लीग के जरिए पैसे कमाने की जुगत में लगा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के दैनिक अखबार द एज के मुताबिक, टेनिस से प्रेरणा लेने वाली आठ टीमों की एक लीग इस साल चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने के लिए चर्चा में है। सऊदी अरब के एसआरजे स्पोर्ट्स इनवेस्टमेंट्स, वेल्थ फंड की खेल शाखा जिसकी पूंजी 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, उसने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के साथ चर्चा शुरू कर दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस लीग की परिकल्पना न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के पूर्व ऑलराउंडर नील मैक्सवेल ने की थी, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के पूर्व सदस्य भी हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को मैनेज भी करते हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कई निवेशक इस लीग का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, जिनमें सऊदी अरब सबसे बड़ा है, जो इसके लिए 0.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट का उद्देश्य अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करना है, जिसका उपयोग टेस्ट क्रिकेट को तीन बड़ी टीमों: भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से परे अन्य देशों के लिए एक स्थायी प्रारूप बनाने में मदद करने के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग जैसी पहले से मौजूद टी20 प्रतियोगिताओं के बीच खाली विंडो में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में नई फ्रेंचाइजी होंगी जो उन देशों पर आधारित होंगी जो इस खेल को अपनाते हैं, साथ ही ऐसे देश भी होंगे जो नए बाजार के रूप में काम कर सकते हैं और बड़ा फाइनल सऊदी अरब में भी हो सकता है। लीग को आईसीसी की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जिसमें जय शाह अध्यक्ष हैं और पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव भी रह चुके हैं। उनकी मौजूदगी बीसीसीआई को भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी को मंजूरी देने के लिए राजी करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है, क्योंकि जिन भारतीय खिलाड़ियों ने संन्यास नहीं लिया है, उन्हें आईपीएल को छोड़कर किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। recent visitors 36

टीकाकरण, बच्चों की गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कर बढ़ाता है उनकी इम्युनिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य का आधार है। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ भारत के लिए टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहभागिता करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।   recent visitors 16

इंदौर रंगपंचमी पर मारल क्लब की गेर में बोरिंग मशीनों से गुलाल बरसाया जाएगा, गेर में होंगे श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन

इंदौर होली के बाद अब रंगपंचमी पर 19 मार्च को इंदौर अपना रंग दुनिया को दिखाने की तैयारी में जुट गया है। पिछली बार नहीं निकली टोरी कार्नर की गेर इस बार दोगुने उल्लास के साथ निकाली जाएगी। हालांकि इस बार रसिया कार्नर की गेर नहीं निकलेगी। इधर संगम कार्नर ने चल समारोह की खास तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बांके बिहारी के ढोल पर मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक रंग उड़ाया जाएगा। मारल क्लब की गेर में बोरिंग मशीन से गुलाल उड़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हिंद रक्षक संगठन की राधाकृष्ण फाग यात्रा भी निकलेगी। रंगपंचमी पर तीन गेर और एक फागयात्रा सुबह 9.30 से दोपहर तीन बजे तक राजवाड़ा पर जुटने वाले लाखों लोगों को रंग से भिगोएगी। संगम कार्नर की गेर के लिए आठ हजार किलो फूलों से गुलाल बनाया जा रहा है। कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि गेर का यह 75वां वर्ष है। इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण बरसाना की टीम लट्ठमार होली के अतिरिक्त बांके बिहारी का ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा। देशभक्ति ओर सद्भावना से ओतप्रोत युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर भांगड़ा करती चलेगी। रसिया कार्नर : इस वर्ष नहीं निकलेगी गेर ओल्ड राज मोहल्ला से निकलने वाली इंदौर की प्रतिष्ठित रसिया कार्नर की गेर इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी। संयोजक पंडित राजपाल जोशी के पिताजी और गेर के प्रमुख संरक्षक पंडित क्रांतिसागर जोशी का कुछ माह पूर्व ही निधन हो गया था, जिसके कारण समिति ने इस वर्ष गेर नहीं निकालने का निर्णय लिया है। जोशी ने बताया कि पिताजी के चले जाने का दुख अभी भी हम सभी के दिलों में है, इसलिए रसिया कार्नर परिवार ने इस वर्ष गेर स्थगित की है। आने वाले वर्ष में इंदौर की जनता को रंगों से सराबोर करने के लिए और भी ज्यादा अच्छी गेर निकालेंगे। मारल क्लब : गेर में बोरिंग मशीनों से बरसाएंगे गुलाल मारल क्लब की गेर का यह 51वां वर्ष है। छीपा बाखल से निकलने वाली गेर के लिए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। इसमें बोरिंग मशीनों से गुलाल बरसाया जाएगा। आयोजक अभिमन्यु मिश्रा का कहना है कि इसकी तैयारी सदर बाजार में की जा रही है। भजन गायक मनीष तिवारी भी भजनों की प्रस्तुति देते चलेंगे। मशीनों को तोप का स्वरूप दिया गया है। साथ ही पानी के टैंकर भी रहेंगे। हिंद रक्षक संगठन : फाग यात्रा में नजर आएगा नाथद्वारा का श्रीनाथ मंदिर हिंद रक्षक संगठन की राधाकृष्ण फाग यात्रा नृसिंह बाजार से निकलेगी। संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि यह यात्रा का 27वां वर्ष है। पिछले वर्ष जहां अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी, वहीं इस बार नाथद्वारा का श्रीनाथ मंदिर नजर आएगा। इसके साथ ही भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत उठाए हुए एक झांकी में दिखेंगे। 100 से अधिक भगवा ध्वजा लेकर युवक व महिलाएं चलेंगी। टेसू के फूलों का प्राकृतिक रंग उड़ाया जाएगा। टोरी कार्नर गेर : ट्राले पर नृत्य करते दिखेंगे आईआईटी के विद्यार्थी सबसे पुराने टोरी कार्नर से निकलने वाली गेर पिछले वर्ष 2024 नहीं निकली थी। संस्थापक शेखर गिरि के बड़े भाई सतीश गिरि का निधन होने से गेर निकालना रद किया गया था। हालांकि उस समय तक गेर की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। संस्थापक शेखर गिरि ने बताया कि इस बार दोगुने उल्लास के साथ गेर की तैयारी की जा रही है। इसमें आईआईटी के विद्यार्थी ट्राले पर नृत्य करते नजर आएंगे। गेर की थीम 'प्यार किया तो डरना क्या' रहेगा। साथ ही अलग-अलग समाज की महिलाएं भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल होगी। recent visitors 22

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के पिता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम, जमालपुर पहुंचकर उनके पिता श्री कदम सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।   recent visitors 17

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में उतरी, हादसे में किसी को भी नहीं आई चोट

कोरबा पेंड्रा से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में उतर गई. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और बस में चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों के अनुसार, बस जडगा के पास पहुंची थी, तभी उसका पट्टा अचानक टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में चली गई. हालांकि, बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे सवार थे. इस दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें कोरबा पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई. recent visitors 19