Thursday, July 2, 2026 12:47 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर पक्षियों के संरक्षण के लिए किया आह्वान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए गौरैया के संरक्षण के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पर्यावरण और आधुनिक तकनीक के दौर में मासूम जीवों का अस्तित्व संकट में न आए, इसके लिए वृक्ष लगाने, घोंसलें बनाने और गौरैया तथा अन्य पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है। घर में गौरैया सहित अन्य पक्षियों के लिए घोंसला और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना पुण्य का कार्य है, इस दिशा में सभी को पहल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घर-आंगन चहकाने वाली गौरैया का संरक्षण हम सब का दायित्व है। recent visitors 14

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरोज पर्व की दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरोज के पावन त्योहार पर देश के समस्त पारसी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि नवरोज का त्योहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशियां, उल्लास और नई ऊर्जा लाए। नवरोज का अर्थ नया दिन है, यह पारसी समुदाय के लिए नए साल की शुरूआत है।   recent visitors 20

HMD ने लॉन्‍च किया Barbie कीपैड फोन

नई दिल्ली मशहूर फैशन डॉल बार्बी के बारे में तो सुना ही होगा। बार्बी अब स्‍मार्टफोन का रूप ले चुकी है। नोकिया और HMD स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD ने Barbie फोन लॉन्‍च किया है। यह एक कीपैड डिवाइस है, जो अपने लुक से प्रभावित करती है। पिंक कलर का फोन खासतौर पर फीमेल्‍स को लुभा सकता है। इसके बैक साइड में बड़ी सी बार्बी ब्रैंडिंग को उकेरा गया है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है। एमपी3 प्‍लेयर और एफएम रेडियो जैसी खूबियां इस फोन में हैं। 1450 एमएएच की बैटरी है, जिससे 9 घंटों तक बात की जा सकती है। HMD Barbie फोन के प्राइस आमतौर पर कीपैड फोन कम दाम में आ जाते हैं, लेकिन बार्बी को खरीदने के लिए आपको स्‍मार्टफोन के प्राइस में डील करनी होगी। इसकी कीमत 7999 रुपये है और यह सेल के लिए एचएमडी की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। HMD Barbie फोन के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस HMD Barbie फोन में 2.8 इंच की QVGA इंटरनल स्‍क्रीन दी गई है। खासबात है कि इसमें एक और स्‍क्रीन है जो फोन के बारह की तरफ और 1.77 इंच है। इसका इस्‍तेमाल दर्पण की तरह मेकअप और टचअप के लिए किया जा सकेगा। बेसिक फोन, सिर्फ डिजाइन का ‘गेम’ HMD Barbie फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 64MB रैम मिलती है औश्र 128एमबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। यह दर्शाता है कि बार्बी फोन एकदम बेसिक है और सामान्‍य टास्‍क के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। अच्‍छी बात है कि फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। दो सिम का सपोर्ट एफएम रेडियो के साथ फोन में डुअल सिम लगाने का ऑप्‍शन है। इसमें एक वीजीए कैमरा बैक साइड में दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है। 3.5mm का हेडफोन जैक फोन में लगाया जा सकता है। एमपी3 प्‍लेयर की सुविधा इसमें है। एफएम रेडियो का सपोर्ट है, जो वायरलैस भी काम करता है। फोन में ब्‍लूटूथ 5 कनेक्टिविटी दी गई है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन सपोर्ट करता है 4जी ने‍टवर्क को। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 9 घंटों तक टॉकटाइम ऑफर कर सकती है। डिवाइस का वजन 123.5 ग्राम बताया गया है। recent visitors 26

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने हाथ की सफाई दिखाते 40 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इंदौर रंगपंचमी के अवसर पर निकली पारंपरिक गेर में इस बार कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने सादी वर्दी में तैनात रहकर 40 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया, जिनमें दिल्ली और हरियाणा से आई चेन कटिंग गैंग की 14 महिलाएं भी शामिल थीं। चेन कटिंग गैंग का पर्दाफाश गेर के दौरान सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम तैनात थी। इस दौरान एक चेन लुटेरे सोनू (32) पिता तेजसिंह पंवार, निवासी मेघपुर (फरीदाबाद, हरियाणा) को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से चेन काटने का औजार और महू से आए व्यापारी मोहनलाल रूनवाल (65) की साढ़े चार तोला वजनी सोने की चेन बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी 17 मार्च को हरियाणा से उज्जैन पहुंचा था और फिर वहां से बुधवार सुबह इंदौर आकर गेर में शामिल हुआ। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है। छेड़छाड़ और हुड़दंग करने वाले भी पकड़े गए गेर में महिलाओं से छेड़छाड़, भद्दे कमेंट करने, गलत हरकत करने और जूते-चप्पल उछालने वाले 8 बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अभिषेक जाटव (21) उज्जैनी, दीपांशु चौहान (23) खंडवा नाका, प्रकाश प्रजापत (44) गणेश नगर, उमंग डाकचे (19) खजराना खेड़ी, नरेंद्र कुशवाह (46) श्रीकृष्ण पैराडाइज, मनीष तंमाड़े (32) भागीरथपुरा, ऋषि रावल (38) नंदलालपुरा और प्रशांत नाथ (26) जवाहर मार्ग के रूप में हुई। महिला-पुरुषों से बदसलूकी करने वाले 5 और गिरफ्तार इसके अलावा गेर में परिवार के साथ आए लोगों से बदसलूकी करने के आरोप में दीपक (21) हरिनगर (हरियाणा), पवन (22) दिल्ली, अमरजीत (18) फरीदाबाद, सोनू (32) वेगपुर (फरीदाबाद) और ओमवीर को भी गिरफ्तार कर थाने भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरती गई थी, जिसके चलते कई बदमाशों को समय रहते पकड़ा जा सका। पुलिस अब इन गिरोहों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। recent visitors 26

हर विधान सभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य : सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर, सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष के बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रू की राशि से नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण तथा मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र आमेर में परीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार सड़कों के कार्य किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि कार्यों के लिए सड़कों का चयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाता है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण, मरम्मत आदि कार्यों के संबंध में निर्णय आमजन और जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर लिया जाता है। इससे पहले विधायक श्री प्रशान्त शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र आमेर में क्षतिग्रस्त एवं नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण के प्रगतिरत कार्यों की सूची सदन के पटल पर रखी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की शेष क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत विभागीय मद द्वारा समय-समय पर आवश्यकता एवं कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। recent visitors 30

शाह ने तय कर दिया है टारगेट, 22 नक्सलियों के ढेर होने के बाद डेप्युटी सीएम ने कहा- इंद्रावती नदी के किनारे पर चाय पिएंगे

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से 22 नक्सलियों को मार गिराए जाने को ‘बड़ी सफलता’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले बड़े ऑपरेशन की तारीख भी इशारों में बता दी है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को और कांकेर जिले में चार नक्सलियों को मार गिराया। इन घटनाओं में एक जवान की जान भी चली गई। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।' उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध बिना कोई रहम किए से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल-मुक्त होने वाला है।' 31 मार्च 2026 का टारगेट गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। बीजापुर में ठोके गए 18 नक्सली छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बीच में गंगालूर क्षेत्र है, जहां सुबह 7 बजे फायरिंग हो रही थी। इस मुठभेड़ में कुल 18 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही डीआरजी जवान राजू ओएम शहीद हुए हैं। शहीद परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। छत्तीसगढ़ महत्तारी की सेवा के लिए उन्होंने सर्वोच्चय बलिदान दिया है। हम जवानों को शुभकामना देते हैं। यह उनकी भुजाओं की ताकत है। कांकेर में भी चार नक्सली मारे गए हैं। इंद्रावती नदी के किनारे पर पीएंगे चाय विजय शर्मा ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। अब बीजापुर से बामेड़ तक बस चल रही है। पहले तेलंगाना होते हुए जाना पड़ता था। अब समूचा बस्तर बदल रहा है। आने वाले समय में पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। आगे चलकर आप भी किसी शाम इंद्रावती नदी के किनारे आराम से बैठकर चाय पी सकते हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ में जवान लगातार लाल आतंक के खात्मे के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही नक्सलियों पर प्रहार जारी है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में चार नक्सली मार गिराया है। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गए। गृह मंत्री विजय शर्मा ने 18 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है वहीं अन्य क्षेत्रों से अभी शव प्राप्त होने की सूचना आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है। recent visitors 30

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, 28 जिलों में बादल रहेंगे, बिजली चमकेगी

भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से इन दिनों प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। इसके चलते मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत 7 जिलों में अगले 2 दिन तक ओले गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल-जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा। 23 मार्च के बाद प्रदेश के रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला और मैहर जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगहों पर बौछारें भी गिरीं। भोपाल में बादल छाए रहे। आज गुरुवार को मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में ओले गिर सकते हैं। सीहोर में गुरुवार सुबह घने बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुई। सुबह 8 बजे तक धूप नहीं निकला। इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला और मैहर जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगहों पर बौछारें भी गिरीं। भोपाल में बादल छाए रहे। गुरुवार को यहां हल्की बारिश होने का अलर्ट है। इससे दिन के पारे में गिरावट हो सकती है। मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस वजह से बदला एमपी का मौसम बता दें की, मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और ओले गिरने का दौर है। वहीं, एक टर्फ भी गुजर रहा है और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो गया है। जिसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 25 मार्च से पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 21 मार्च: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले, आंधी और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 22 मार्च: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे। इस वजह से मौसम में बदलाव दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वहीं, एक टर्फ भी गुजर रहा है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो गया है। जिसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 25 मार्च से पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। महीने के आखिरी में चलेगी लू मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। महीने के आखिरी में चलेगी लू, अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे  मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, … Read more