Thursday, July 2, 2026 5:37 pm

संजू सैमसन मौजूद, फिर राजस्थान रॉयल्स ने क्यों बदला कप्तान, किसको सौंपी कमान

नई दिल्ली आईपीएल के नए सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला किया है। शुरुआती तीन मैचों के लिए राजस्थान की टीम ने कप्तान बदल दिया है। रियान पराग इस दौरान टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, संजू सैमसन टीम में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतरेंगे और उन्हें इंपैक्ट सब के तौर पर उतारा जाएगा। संजू सैमसन की अंगुली में चोट है और विकेटकीपिंग के लिए उन्हें अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है। संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। इसके बाद उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद स्पोर्ट्स साइंस टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी करने के लिए फिट घोषित किया है। हालांकि विकेटकीपिंग करने से पहले उन्हें और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में 23 साल के रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वह विराट कोहली के बाद एक और युवा कप्तान बन जाएंगे। यह हैं RR के पहले तीन मैच राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में कहाकि रियान पराग पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। इस तरह रियान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 मार्च को, केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को और सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को टीम का नेतृत्व करेंगे। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले से लगातार अपनी टीम के लिए अहम योगदान करते रहे हैं। जब तक उन्हें फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल जाती है, वह इस भूमिका को निभाते रहेंगे। पूरी तरफ से फिट होने के बाद वह कप्तानी संभालेंगे। यशस्वी जायसवाल पर भी हुई थी चर्चा राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी विचार किया था। लेकिन रियान पराग ने इस रेस में बाजी मार ली। मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक फ्रेंचाइजी को रियान पराग की लीडरशिप में ज्यादा भरोसा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी की है और अपनी क्षमता दिखाई है। बयान में कहा गया है कि वह राजस्थान रॉयल्स सेटअप का बरसों से हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम की डायनेमिक्स को समझते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम की कप्तानी वह अच्छे से कर सकेंगे। recent visitors 31

मध्यप्रदेश के कूनो में चीतों को बसाने में विन्सेंट अब नहीं रहे, रियाद के अपार्टमेंट में मिला शव

 भोपाल दुनिया के प्रसिद्ध चीता विशेषज्ञ और 'द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव' (TMI) के संस्थापक विन्सेंट वैन डेर मेरवे का शव सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एक अपार्टमेंट में मिला है. उनके निधन की खबर से दुनियाभर के वन्यजीव संरक्षणवादियों में शोक की लहर दौड़ गई है. विन्सेंट वैन डेर मेरवे मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के निवासी थे और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ एशिया में चीता संरक्षण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते थे. उनकी संस्था 'द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव' इन दिनों सऊदी अरब सरकार के साथ मिलकर वहां चीतों को बसाने की योजना पर काम कर रही थी. इसी सिलसिले में वह रियाद गए थे, जहां उनका शव बरामद हुआ. PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़े थे विन्सेंट विन्सेंट वैन डेर मेरवे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' से भी गहरे तौर पर जुड़े थे. इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाने का प्रयास किया जा रहा है. नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी. वह उन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में से एक थे, जिन्होंने इस परियोजना को दिशा-निर्देश प्रदान किए. यह परियोजना भारतीय घास के मैदानों में अफ्रीकी चीतों को बसाने की एक अनूठी पहल है. चुनौतियों के बावजूद, विन्सेंट ने इस प्रोजेक्ट में अपनी आस्था जताई थी और इसके शुरुआती चरणों की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा. चीता संरक्षण में वैश्विक योगदान विन्सेंट ने अफ्रीका और एशिया में चीतों के पुनर्वास से जुड़े कई परियोजनाओं में सक्रिय रूप से काम किया था. उनकी विशेषज्ञता और समर्पण ने चीता संरक्षण के क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी. उनके असामयिक निधन से न केवल 'प्रोजेक्ट चीता', बल्कि वैश्विक संरक्षण समुदाय को भी गहरा आघात पहुंचा है. कैसे हुआ निधन? विन्सेंट वैन डेर मेरवे की संस्था TMI चीतों की आबादी को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के लिए काम करती है। उनकी संस्था 'द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव' इन दिनों सऊदी अरब सरकार के साथ मिलकर चीतों को बसाने की योजना पर काम कर रही थी। इसी सिलसिले में विन्सेंट रियाद गए थे। रियाद में उनके अपार्टमेंट बिल्डिंग के हॉलवे में विन्सेंट का शव मिला। CCTV फुटेज से पता चला कि मेरवे अचानक गिरे और सिर पर चोट लग गई। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई। कौन थे विन्सेंट वैन डेर मेरवे? विन्सेंट का जन्म 1983 में साउथ अफ्रीका में हुआ था। वन्यजीवों के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें संरक्षण जीव विज्ञान में एक शानदार करियर की ओर अग्रसर किया। 'द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव' (TMI) के संस्थापक थे।  चीतों की आबादी को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के लिए कई प्रयास किए। विन्सेंट ने चीतों को विभिन्न अभ्यारण्यों में सफलतापूर्वक फिर से बसाया।   217 चीतों के साथ हुई थी शुरुआत विन्सेंट के 'चीता मेटापॉपुलेशन प्रोजेक्ट' की शुरुआत साउथ अफ्रीका के 41 वन्यजीव अभ्यारण्यों में 217 चीतों के साथ हुई थी। आज यह प्रोजेक्ट साउथ अफ्रीका, मलावी, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक और भारत में 75 अभ्यारण्यों में 537 चीतों तक फैल चुका है। एमपी में चीते बसाने में अहम भूमिका भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता के पीछे विन्सेंट की अहम भूमिका रही। नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' से विन्सेंट गहरे तौर पर जुड़े थे। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाया। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी। recent visitors 30

इंदौर के रंग पंचमी में उमड़ी लाखों की भीड़, विदेशी पर्यटक भी बने हिस्सा, सड़कें 38 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की पहचान देश के सबसे साफ सुथरे शहर के तौर पर है, यह बात एक बार फिर रंगपंचमी के दिन निकली गेर के बाद जाहिर भी हो गई। यहां गेर में शामिल लगभग पांच लाख लोगों ने होली खेली, इसके बाद सड़कों पर बिखरी गंदगी को नगर निगम के अमले ने महज 38 मिनट में साफ कर दिया। रंग पंचमी के मौके पर राजवाड़ा क्षेत्र में निकली गेर में लगभग 5 लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र में रंग-गुलाल, चप्पल, जूते, प्लास्टिक की थैलियां, कपड़े आदि से कचरा और गंदगी हो गई। जब गेर समाप्त हुई, तब राजवाड़ा क्षेत्र में चारों ओर कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा था। चारों ओर कचरा, जूते, चप्पल, कपड़े, प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें, धूल, मिट्टी पड़ी हुई थी। नगर निगम के अमले ने आज फिर से यहां की सफाई को चुनौती के रूप में लिया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की देखरेख में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया। मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। नगर निगम के सफाई कर्मी वाकई सम्मान के पात्र हैं कि उन्होंने राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई मात्र 38 मिनट में पूरी कर ली। रंगपंचमी के मौके पर व्यापारिक नगरी में गेर निकलती है रंगपंचमी के मौके पर व्यापारिक नगरी में गेर निकलती है और इसमें शामिल लाखों लोग अबीर-गुलाल और रंगों से जमकर होली खेलते हैं। यह आयोजन देश और दुनिया में अपने तरह का आयोजन है। यहां वाहनों पर मोटर रखकर रंग और गुलाल खूब उड़ाया जाता है और यह नजारा बुधवार को भी देखने को मिला। कोई भी ऐसा नहीं था जो रंग से बचा हो। मंत्री विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट ने गेर में भाग लिया। इस बार फाग यात्रा में विशेष रूप से झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों में ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली, रासरंग और श्रीकृष्ण की झांकी प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरकर सामने आईं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इंदौर के लोग छतों पर बैठने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा चुके थे। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौड़ भी शामिल हुईं। वहीं, संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग ले रहे थे। सीएम यादव गेर में नहीं हुए शामिल इंदौर की गेर धूमधाम से मनाई गई । लेकिन, अब इसमें सीएम मोहन यादव शामिल नहीं हुए । जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे  उज्जैन के लिए रवानाहुए । टोरी कॉर्नर पर हुए हादसे के कारण उन्होंने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।   तीन बेहोश हुए, अस्पताल भेजा गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।   गैर में छाया भगवा रंग गेर के दौरान राजवाड़ा में एक हादसा भी हो गया। ट्रैक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इंदौर में जहां-जहां से गेर गुजरी, वहां रंग और कीचड़ हो गया था। गेर निकलने के बाद नगर निगम के अमले ने आज फिर से यहां की सफाई को चुनौती के रूप में लिया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की देखरेख में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया। मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। नगर निगम के सफाई कर्मी वाकई सम्मान के पात्र हैं कि उन्होंने राजबाड़ा क्षेत्र की सफाई मात्र 38 मिनट में पूरी कर ली। गेर के दौरान टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत वहीं, इंदौर के राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर के दौरान एक हादसा भी हो गया। यहां एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर का पहिया उसके पेट से गुजर गया। उसे एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान सनी मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी रुक्मिणी नगर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने उसे पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे।   recent visitors 28

बिहार में सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा, मेडिकल-इंजीनियरिंग के लिए मुफ्त पढ़ाई

बिहार बिहार सरकार ने 23 अगस्त, 2023 को आईआईटी जेईई और नीट के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करके होनहार छात्रों की मदद करने के लिए सुपर 50 पहल शुरू की थी। हाल ही में सुपर 50 को लेकर बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से एक अपडेट आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा किया है, जिसमें छात्रों के लिए सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। BSEB सुपर 50 पटना में संचालित एक गैर आवासीय (रहने की सुविधा के साथ) नि:शुल्क कोचिंग है। जबकि यह राज्य के 9 प्रमण्डलीय जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णियां, गया, भागलपुर और मुंगेर में गैर आवासीय (रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं) अनुशिक्षक प्रदान करती है। इसमें छात्रों को नए नामांकन के लिए 26 मार्च 2025 की लास्ट डेट से पहले आवेदन करना होगा। लास्ट डेट को हाल में आगे बढ़ाया गया है। सुपर 50 कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएं:     देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अच्छे टीचर्स की ओर से NEET और JEE की कोचिंग दी जाएगी।     हर महीने दो बार OMR और CBT टेस्ट की व्यवस्था होगी।     AC क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी।     अच्छी क्वालिटी का स्टडी मटेरियल NEET और JEE के स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। Super 50 आवेदन वेबसाइट: बिहार बोर्ड के ऐसे छात्र जो इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं उनके लिए दो साल का कार्यक्रम उपलब्ध है जबकि जो ग्यारहवीं की पढ़ाई करके परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एक साल का कार्यक्रम सुपर 50 के साथ दिया जा रहा है। सभी इच्छुक छात्रों को coaching.biharboardonline.com पर आवेदन करना होगा। recent visitors 37

अनूपपुर पुलिस की तत्परता पूर्वक कार्यवाही से लापता हुई नाबालिग बालिका को चन्द घण्टों में दस्तयाब कर सौंपा परिजनों को, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में नाबालिग बालिकाओ के गुम होने की रिपोर्ट होने पर थानो में रिपोर्ट को गंभीरता से तत्काल दर्ज कर नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु तत्परता पूर्वक  हर संभव प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की अचनाक लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी रवि राठौर के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला ने दिनांक 19.03.25 को रिपोर्ट की कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका जो शासकीय कन्या विद्यालय अनूपपुर में पढती है दिनांक 18.03.25 को शाम करीब 09.00 बजे घर से बाहर मोहल्ले में गई और लापता हो गई है जो उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 134/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी एवं महिला आरक्षक आंकाक्षा मिश्रा की टीम के द्वारा घर से लापता हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई। बालिका के घर के आस पास, बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरो एवं मोबाईल फोन से प्राप्त जानकारियो के आधार पर चन्द घण्टो में नाबालिग बालिका को रवि राठौर पिता सत्यनारायण राठौर उम्र करीब 24 साल निवासी वार्ड न. 01 पटौराटोला अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर बालिका को सुरक्षित परिजनो को सौंपा गया एवं आरोपी रवि राठौर के विरूद्ध धारा 3(2) (va) अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का इजाफा कर गिरफ्तार किया गया है। महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका से मोबाईल फोन पर सोशल मीडिया के द्वारा मित्रता की जाकर बहलाया फुसलाया एवं साथ में भगा ले जाया गया ।          पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि नाबालिग बालक बालिकाओं द्वारा उपयोग में लायें जा रहे मोबाईल फोन, सोशल मीडिया जैसे वाटसअप, इन्स्टाग्राम, टवीटर आदि के उपयोग पर माता पिता नजर रखें जिससे इस तरह के अपराधों से बचा जा सकें।     recent visitors 17

मुख्यमंत्री कन्या विवाह 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में होगा आयोजन

एमसीबी  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में दौरा प्रस्तावित है, जिसके पहले सभी विभागों को छह माह से लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को पांच अतिरिक्त कक्षों के साथ कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग को अपना एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है।          डीएमएफ की बैठक अगले माह आयोजित होगी। वन विभाग को जिले के कृष्ण कुंज स्थलों के बेहतर रखरखाव और नए पौधों के रोपण के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ कैप का उद्घाटन मंत्री से कराने की बात कही गई है। सभी सरकारी विभागों को ईमेल आईडी जनरेट करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सरकारी कार्यों में सुगमता आ सके। वहीं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने बताया कि न्यू कलेक्ट्रेट ऑफिस के लिए आवंटित भूमि का खसरा नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है और यदि किसी की निजी जमीन इसमें आ रही है तो राजस्व विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। केल्हारी और कोटाडोल तहसील कार्यालयों में वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खड़गवां में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के लिए जमीन आवंटन पर चर्चा हुई। डंगौरा में मेंटल हॉस्पिटल के लिए आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के लिए 20 एकड़ की मांग में से 13 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है, शेष 7 एकड़ के लिए कार्यवाही जारी है। मनेंद्रगढ़ में सामुदायिक भवन, गार्डन और अंबेडकर भवन के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। साल्ही में फायरिंग रेंज, जेल रोड में संग्रहालय, पुराने खसरों में सुधार, नए फिल्टर प्लांट की स्थापना, जलाशय, लघु जलाशय और नहरों के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहारपुर में बकरी फार्म और पोल्ट्री फार्म की भी चर्चा हुई। वहीं सभी विभागों को अटल पोर्टल पर लॉगिन करने और अपनी योजनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।        एसडीएम और तहसीलदारों को हर टीएल बैठक में राजस्व विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं, कृषि विभाग, वन अधिकार पत्रों और समित्व योजना के लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। पीएचई की प्रयोगशाला और मत्स्य पालन विभाग के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय और वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और हॉस्टलों में पेयजल व टॉयलेट सुविधाओं के सुधार की जरूरत है। सोनहरी मिडिल स्कूल के लिए भवन निर्माण की बात कही गई है। खूंटापारा प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। करही टोला प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अलग रूम की जरूरत को देखते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कलेक्टर ने विपणन विभाग, अग्रिम खाद्य भंडारण की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। आर्थिक गणना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। जिन स्कूली बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार करने को कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य, समाज कल्याण विभाग की लंबित परियोजनाएं, अनुकंपा नियुक्ति, ओबीसी प्राधिकरण, जल जीवन मिशन और ग्राम सभाओं के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्रीडम फाइटर लाई की पेंटिंग, पेंशन प्रकरण और जीपीएफ कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। पीपीओ जारी होने के बाद सभी पेंशन भुगतानों को एक साथ करने की बात कही गई है। हर्बल प्लांट, धरती आबा योजना और माइंस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।             चिरमिरी लाइवलीहुड कॉलेज का लेआउट तैयार करने, गवर्नमेंट आईटीआई, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नहरों, विश्वकर्मा योजना, एनएच और सरगुजा प्राधिकरण की लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास स्कूल और पोस्ट मैट्रिक बालक शाला बंजी में हॉस्टल प्रस्ताव पारित करने की बात कही गई है। सभी हॉस्टलों की टूटी खिड़कियां, दरवाजे, बाउंड्रीवाल, पेयजल, टॉयलेट और वॉशरूम की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लॉकों के उपार्जन केंद्रों के लिए भूमि आवंटन, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नगर पालिक निगम चिरमिरी को SECL से बकाया कर राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं जनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं।         इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी. एस. पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 17

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने अवैध खनन को लेकर साधा निशाना, बोला – कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार

अलवर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अवैध खनन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन चरम पर है और सरकार इस पर आंखें मूंदे बैठी है। नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ हैं और सरकार की उदासीनता के चलते अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तापक्ष के विधायक और मंत्री तक अवैध खनन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उन्होंने मंत्री अविनाश गहलोत के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री डीएसपी को अवैध खनन करने वालों को न पकड़ने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार द्वारा खनन माफिया को दिए जा रहे संरक्षण का प्रमाण बताया। जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री के क्षेत्रों में भी अवैध खनन चरम पर है। भरतपुर और डीग में 413 खनन पट्टों में से पिछले दो सालों में 322 अवैध खनन के मामले दर्ज हुए हैं, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है। राजस्थान भूजल संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण विधेयक पर बोलते हुए जूली ने कहा कि यह विधेयक राज्य की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भूजल संरक्षण की कोई ठोस योजना नहीं है। जूली ने कहा, "राजस्थान में जितनी जरूरत है, उससे अधिक बारिश होती है, लेकिन जल संरक्षण की व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि नए कानून के तहत हैंडपंप और बोरिंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे आम जनता को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जूली ने इसे तानाशाही बताते हुए विधेयक को जनमत के लिए भेजने की मांग की। recent visitors 28