Thursday, July 2, 2026 4:54 am

Chhattisgarh में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षाबल ने 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर / कांकेर छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में अब तक कुल 30 नक्सली मारे गए हैं। इसमें बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मार गिराए गए हैं। आज सुबह 7 बजे से ही लाल आतंक के खिलाफ जवानों का अभियान जारी था। एक बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई तो दूसरी कांकेर में हुई है। इसमें एक जवान की भी शहादत हुई है। कुल 30 नक्सली एनकाउंटर में ढेर बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के अलावा कांकेड़ में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को ठिकाने लगाने में सफलता मिली है। कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में कुल 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में अब कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिसमें बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 26 और कांकेर जिले में हुए एनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी बड़े ऑपरेशन होंगे. नक्सली कमांडर हिडमा की तलाश में सुरक्षा बल जुटे हुए हैं. हिडमा की तलाश के लिए 125 से ज्यादा गांवों की टेक्निकल मैपिंग की जा रही है. सिक्योरिटी फोर्स छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित करीब 125 गांव का थर्मल इमेजिंग करवा रही है. सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 77 नक्सली ढेर किए हैं. कांकेर में जारी नक्सली ऑपरेशन के बार में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और अब तक हमने चार शव और एक स्वचालित राइफल बरामद की है। यह मुठभेड़ कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में हुई, जब माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त पुलिस दल को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया था। एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है और शाम तक विस्तृत जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को यह दूसरी मुठभेड़ है क्योंकि सुकमा में भी एक और मुठभेड़ चल रही है,जिसमें अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। सीएम ने थपथपाई पीठ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दो अलग-अलग ऑपरेशनों के बाद,कांकेर और बीजापुर में 26 नक्सलियों के शव मिले हैं। हम अपने सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का भी यह संकल्प है कि 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाए। हमें विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। यह डबल इंजन सरकार का लाभ है। सुबह से चल रहा था ऑपरेशन छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आज बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी थी। एनकाउंटर वाले क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद हुआ था। टीम की तरफ से सर्चिंग जारी थी। recent visitors 41

गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान होते हैं तो कई लोग इस वजह से परेशान होते हैं कि उनका वजन नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल की जाएं जिससे वजन बढ़ सके। बता दें कि कई लोग बहुत ज्यादा खाते हैं लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। वजन नहीं बढ़ने की वजह से भी ऐसे लोग परेशान रहते हैं। उनका कहना रहता है कि पर्याप्त summer diet for weight gain खाना खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता। ऐसे में आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी चीजे बताने जा रहे हैं। जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपा वजन बढ़ने लगता है। गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ विशेष चीजें शामिल करनी होंगी। ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूरी  गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन सबसे योग्य है। इसके सेवन से आपका वजन बढ़ने लगता है।ड्राई फ्रूट्स जैसे कि किशमिश, बादाम, और अखरोट वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। ये फ्रूट्स प्रोटीन, फाइबर, और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। नट्स और सीड्स नट्स और सीड्स जैसे कि अलसी, चिया सीड्स, और पंपकिन सीड्स भी वजन को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। बता दें कि ये नट्स और सीड्स प्रोटीन, फाइबर, और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इनके सेवन से वजन बढ़ने लगता है। दही और पनीर का सेवन दही और पनीर वजन बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। ये दोनों चीजें प्रोटीन से भरपूर होती हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। दही और पनीर का सेवन वेट गेन करने में काफी कारगर उपाय है। इसकी मदद से आपका वजन बढ़ सकता है। शहद, दूध और केला शहद वजन बढ़ाने में मदद करता है। शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होती है।  आप शहद को अपने आहार में शामिल करने के लिए इसे अपने दलिया या दही में मिला सकते हैं। इसके साथ ही आप केला और दूध का सेवन लगातार करके वजन बढ़ा सकते हैं। recent visitors 36

‘कन्नप्पा’ के निर्माताओं ने एम मोहन बाबू के जन्मदिन पर महादेव शास्त्री का इंट्रो सॉन्ग लॉन्च किया

मुंबई, कन्नप्पा के निर्माताओं ने दिग्गज एम. मोहन बाबू के जन्मदिन पर महादेव शास्त्री का इंट्रो सॉन्ग रिलीज़ किया है। यह ट्रैक बहुप्रतीक्षित महाकाव्य कन्नप्पा का तीसरा गाना है। जावेद अली द्वारा गाया गया, शेखर अस्तिवा द्वारा लिखा गया और उस्ताद स्टीफन देवसी द्वारा रचित यह ट्रैक एम मोहन बाबू के किरदार महादेव शास्त्री की शक्ति और राजसी आभा को दर्शाता है। फिल्म के मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू ने अपने पिता के जन्मदिन के साथ ट्रैक के शक्तिशाली रिलीज़ के बारे में हार्दिक भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा,मेरे पिता हमेशा जीवन से बड़े रहे हैं।  न केवल मेरे लिए, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए जो उनकी विशाल उपस्थिति और सिनेमा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं। आज महादेव शास्त्री के इंट्रो सॉन्ग का अनावरण करना सही लगा, एक ऐसा ट्रैक जो उसी भयंकर ऊर्जा और प्रभावशाली शक्ति को प्रसारित करता है जो वे हर भूमिका में लाते हैं। जावेद अली की दमदार आवाज़, स्टीफन देवसी की शानदार रचना के साथ मिलकर इस गाने को और भी खास बनाती है। जैसा कि हम उनका जन्मदिन मना रहे हैं,यह गीत मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि है।उनकी ताकत और कहानी कहने के लिए अथक जुनून का एक संगीतमय अवतार। जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! आपकी आग हम सभी को प्रेरित करती रहे। कन्नप्पा में न केवल एम. मोहन बाबू एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, बल्कि इसमें कई बेहतरीन कलाकार भी हैं, जिनमें मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू और महिला प्रधान भूमिका में प्रीति मुकुंदन शामिल हैं। उनके साथ अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, मुकेश ऋषि और काजल अग्रवाल जैसे मशहूर सितारे भी हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल दुनिया भर में रिलीज़ होगी।   recent visitors 37

अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन आज से भोपाल में शुरू, प्रदेश में 14 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने की सहभागिता

भोपाल भोपाल में 20 मार्च से राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में प्रारंभ हुआ। पहले दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों का शिक्षकों द्वारा मौखिक टेस्ट लिया गया। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों का लिखित टेस्ट लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा अंग्रेजी पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सहभागिता की। उल्‍ले‍खनीय है कि राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी शाला स्‍तर, संकुल स्‍तर, विकासखण्ड स्‍तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड (वर्ल्ड पॉवर चेम्पियनशिप) का समापन 21 मार्च को दोपहर 3:30 बजे भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन पीजीबीटी परिसर में होगा। पुरस्कार वितरण संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह करेंगे। अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान प्रदेश में अंग्रेजी भाषा शिक्षण के उन्नयन, शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं पाठ्य सामग्री निर्माण में गुणवत्ता विकास के उद्देश्य से भोपाल में अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान की स्थापना 1964 में की गई है। यह संस्थान मध्यप्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के अंतर्गत एक संस्थान है। यह संस्थान प्रदेश के सभी स्तरों के शिक्षकों के लिये नियमित रूप से अंग्रेजी भाषा में सेवाकालीन शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। यह संस्थान अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण में उन्नयन के लिये अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएल-यू) हैदराबाद से सहयोग एवं मार्गदर्शन भी ले रहा है। recent visitors 37

एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा, सेक्स के लिए 5 हजार रुपये मांगती है पत्नी, निजी अंगों पर चोट

बेंगलुरु पति और पत्नी के बीच झगड़े की यह खबर आपको हैरान कर देगी। यहां पति ने पत्नी पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि पत्नी सोने के बदले रुपयों की मांग करती है। इसके अलावा उसे शारीरिक कष्ट भी देती है। इतना ही नहीं ऑफिस की मीटिंग के दौरान कैमरे पर पत्नी की अभद्र हरकतों के चलते युवक को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ गई। निजी अंगों पर चोट पहुंचाई मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा है। उसके आरोप हैं कि पत्नी ने कई बार उसके निजी अंग पर चोट पहुंचाई है। पत्नी के अलावा उसके सास-ससुर पर भी रुपयों की लगातार मांग करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्स के बदले मांगती है रुपये रिपोर्ट्स के अनुसार, पति के आरोप हैं कि पत्नी साथ सोने के लिए भी हर रोज 5 हजार रुपये मांगती है। फिलहाल, इस संबंध में महिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पति के आरोप हैं कि साल 2022 में शादी के बाद से ही पत्नी ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था और इसकी वजह वह बच्चे बताती है। आरोप हैं कि जब पति ने निरोध के साथ सेक्स की बात कही, तो पत्नी ने रुपयों की मांग कर दी थी। तलाक चाहिए तो रुपये दो खबर है जब शख्स ने पत्नी से तलाक चाहा, तो उसने 45 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि महिला पति को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। नौकरी भी गंवाई शख्स ने नौकरी जाने की वजह भी पत्नी को बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी पर आरोप हैं कि पति के वर्क फ्रॉम होम के दौरान वह मीटिंग के बीच आकर नाचती थी और झगड़ा भी करती थी। पति की मीटिंग के बीच ही जोर से चिल्लाती थी। इन घटनाओं के चलते पीड़ित को नौकरी गंवानी पड़ गई थी। recent visitors 33

दूध बेचने वाले की बेटी ने लड़कों के बीच किया अभ्यास, अब भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

वाराणसी काशी की बेटी ने संघर्षों के बीच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दूध बेचने वाले की बेटी पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ। गांव में लड़कियों की टीम नहीं बनी तो पूजा ने लड़कों की टीम में अभ्यास किया। ऐसे में इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है। गंगापुर एकेडमी से हॉकी का ककहरा सीखने वाली पूजा यादव का कर देश के सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक शिविर लगेगा। गंगापुर की रहने वाली पूजा के पिता महेंद्र यादव दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता कलावती देवी गृहणी हैं। पूजा छह बहनों में पांचवें नंबर पर है। शिविर में चयनित होने के लिए कम संसाधनों में लड़कों के साथ हॉकी का अभ्यास किया। प्रारंभिक शिक्षा गंगापुर इंटर कॉलेज से पूरी की। पूजा, जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा, सीनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रही हैं। वह सीनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने बताया कि पूजा का भारतीय हॉकी टीम के शिविर में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। recent visitors 42

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलेब्रिटी मास्टरशेफ पर दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक होने वाला है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में धमाकेदार हफ्ते के लिए मंच सज चुका है, जहां मशहूर शेफ कुनाल कपूर के साथ शेफ रणवीर बरार और एंटरटेनमेंट क्वीन फराह खान भी शामिल होंगी। दिल्ली और मुंबई की चाट को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, और अब यह दोस्ताना लड़ाई सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के किचन तक पहुंच चुकी है। सेट पर चाट को लेकर जमकर बहस हो रही है, जहां हर कोई अपने पसंदीदा शहर की चाट के पक्ष में खड़ा है। शेफ कुनाल कपूर का दावा है कि दिल्ली की चाट बेस्ट है! इस पर उषा ताई तुरंत चुनौती देती हैं और कहती हैं, मुंबई की चाट जैसी कहीं नहीं मिलती।गौरव खन्ना भी शेफ कुनाल का समर्थन करते हुए मुस्कुराते हुए कहते हैं, दिल्ली की चाट ही सबसे स्वादिष्ट है! और उषा ताई की टांग खींचते हुए यह भी कहते हैं, उषा ताई को असली चाट का स्वाद ही नहीं पता!" फैसल शेख भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहते हैं, मुंबई की चाट ने सबकी वाट लगा दी! जैसे-जैसे दिल्ली स्पाइस चैलेंज आगे बढ़ता है, सेलेब्स के वन-लाइनर्स और मज़ेदार तकरार से किचन का माहौल और भी चटपटा हो जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रतियोगी दिल्ली स्पाइस चैलेंज में अपनी खास चाट बनाकर कैसे स्वाद का जादू बिखेरते हैं। क्या उनका स्वाद भी उतना ही दमदार होगा जितनी उनकी बातें1 सेलेब्रिटी मास्टरशेफ , सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।   recent visitors 36