Thursday, July 2, 2026 6:17 am

सोशल ऑडिट के उद्देश्य से दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उमावि का किया निरीक्षण

ग्वालियर सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से हुरावली में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उच्च न्यायालय द्वारा गठित किशोर न्याय समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रियंक भारद्वाज और जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया। दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ संचालित शासकीय व अशासकीय विद्यालयों व छात्रावासों से समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों व संस्थाओं को जोड़कर इन संस्थाओं की स्थिति में सुधार व सहयोग करने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।  निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रियंक भारद्वाज ने अपनी ओर से एक हारमोनियम इस विद्यालय को देने की सहमति दी। साथ ही समाज के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों और संस्थाओं से भी विद्यालय को सहयोग दिलाने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण व बच्चे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। recent visitors 25

‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुये कार्तिक आर्यन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर के दमदार किरदार के लिए 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025' अवॉर्ड से नवाजा गया है। मुरलीकांत पेटकर के रोल के जरिए कार्तिक ने महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा, जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। कार्तिक की इस भूमिका के प्रति समर्पण, ट्रांसफॉर्मेशन और मेहनत ने न सिर्फ पेटकर की मजबूती और जज्बे को शानदार तरीके से पेश किया, बल्कि उनकी शानदार कहानी को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया। इस अवॉर्ड के साथ कार्तिक ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। मैं भले ही ग्वालियर से हूं, लेकिन मुंबई मेरी कर्मभूमि है।इस शहर ने मुझे मेरा नाम, शोहरत, घर और आज जो कुछ भी है, सबकुछ दिया है। बचपन से मेरा सपना था कि मैं एक्टर बनूं और मुंबई आऊं, और यही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। जैसे भगवद गीता में कहा गया है कि इंसान को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' जैसे अवॉर्ड्स इस विश्वास की पुष्टि करते हैं, और मैं आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने काम में जुटा रहूंगा।   recent visitors 28

मंदिरों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने का इनकार, याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा

नई दिल्ली मयूर विहार फेज 2 में स्थित तीन मंदिरों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने रोक लगाने वाली अर्जी को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं को दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा है। मयूर विहार फेज-2 में स्थित तीन मंदिरों पर डीडीए कार्रवाई करने पहुंचा था। दिल्ली प्रशासन का पंजा(बुलडोजर) देख वहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने हंगामा और विरोध करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद कार्रवाई को रोकना पड़ा था। मयूर विहार फेज 2 में तीन मंदिर हैं। पूर्वी दिल्ली काली बाड़ी समिति,श्री अमरनाथ मंदिर संस्था और श्री बद्रीनाथ मंदिर। इन तीनों मंदिरों की समितियों ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के 19 मार्च 2025 को जारी विध्वंस नोटिस को चुनौती दी है। वकील विष्णु शंकर जैन के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने बुधवार रात 9 बजे सार्वजनिक नोटिस लगाया और बताया कि मंदिरों को 20 मार्च 2025 को सुबह 4 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। वकील विष्णु शंकर जैन ने याचिका में कहा कि डीडीए या किसी धार्मिक समिति के किसी भी प्राधिकरण द्वारा मंदिरों को सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया गया। याचिका में बताया गया है कि मंदिर 35 साल पुराने हैं और डीडीए ने खुद काली बाड़ी समिति मंदिर को मंदिर के सामने मैदान में दुर्गा पूजा करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आगे कहा गया कि डीडीए ने अपनी मनमानी से, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के प्रावधानों का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए,मंदिर को गिराने का फैसला किया है। डीडीए या किसी धार्मिक समिति के किसी भी अधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया। मयूर विहार फेज-2 पहुंची डीडीए की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी ने लोगों को आश्वासन दिया कि सीएम रेखा गुप्ता ने अनिश्चतकाल के लिए कार्रवाई पर रोक लगा दी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की टीम भी बाद में लौट गई। इसके बाद मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंचा। recent visitors 38

औरंगजेब और गाजी विवाद के बीच बहराइच में खूब बरसे CM योगी, आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह

बहराइच औरंगजेब और सलार गाजी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बहराइच में खूब बरसे। उन्होंने कहा कि आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह है। बहराइच ऋषि परम्परा से जुड़ा जनपद है। बहराइच की पहचान व नाम बालार्क ऋषि के नाम पर आगे चला था। यहां उनका आश्रम भी था। यह ऐसी ऐतिहासिक जगह है जहां पर एक विदेशी आकांता को धूल धूससरित करते हुए महाराज सुहलदेव ने भारत की विजय पताका को फहराया। महाराज सुहलदेव का शौर्य परामक्रम का इस स्तर का था उन्होंने विदेशी आकाताआं के साथ शौर्य का जो परिचय दिया था उसी की परिणित हुई कि 150 वर्ष तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। योगी आदित्यनाथ मिहींपुरवा तहसील के नए भवन का शुभारम्भ करने आए थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत की संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है। पूरा देश एकजुट होकर कार्य कर रहा है। मैं सभी उत्तर प्रदेश वासियों से कहना चाहूंगा कि जब पूरी दुनिया में भारत की सनातन संस्क़ति व परम्परा का गुणगान हो रहा है। तो भारत के महापुरुषों के सम्मान का भाव हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। उन स्थितियों में किसी आक्रांता को महिमामंडन नहीं करना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है। जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो। उन आक्रांताओं को महिमामंडन करता हो जिन आक्रांताओं ने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था, बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कया था। आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नहीं कर सकता है। और इसीलिए कहने आया हूं विकास की गाथा तभी आगे बढ़ सकती है जब हम विरासत को पूरे गौरव के साथ बढ़ाने का काम करते हैं। हमारी गौरव गाथा विरासत के साथ जुड़ी है। विरासत विकास से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने की महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा महाकुम्भ के बाद पूरी दुनिया भारत की संस्कृति व परम्परा को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा की है। मानवता का इतना बड़ा आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश में संभव है। मां गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी पर 66 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। recent visitors 36

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 30 नक्सली ढेर

 बीजापुर/कांकेर छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थाना गंगालूर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। उधर कांकेर क्षेत्र में भी मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बीजापुर मुठभेड़ में एक जवान बलिदान भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। संयुक्त टीम ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे से दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस अभियान में बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान बलिदान हो गया। फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षाबल पूरे इलाके में निगरानी रखे हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा- 31 मार्च 2026 से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'नक्सलमुक्त भारत अभियान' की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर से संयुक्त पुलिस जवानों का दल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अंडरी के पहाड़ में घुसा था। जहां जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों द्वारा फायरिंग की गई। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह इलाका दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पहाड़ी से लगा हुआ है। यह नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। कैंप खुलने से सिमटा नक्सलियों का क्षेत्र पीडिया में कैंप खुलने के बाद से नक्सलियों का यह इलाका भी अब सिमट गया है। पीडिया कैंप के आसपास मिरगान घोटुल, डोडी तुमनार, इडेनार, गमपुर, तामोडी, अंडरी, कुएम जैसे गांव हैं, जो वर्षों से नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माने जाते रहे हैं। कांकेर जिले में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने परर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। डीआरजी और बीएसएफ की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 4 नक्सली ढेर हो गए। इनके पास से आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। यहां रुक-रुककर फायरिंग जारी है। recent visitors 26

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मे‍कअप

सोशल लाइफ हो या फिर सोशल मीडिया, खुद को ठीक ढंग से प्रेजेंट करने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। आज कल लड़क‍ियों के साथ-साथ लड़के भी मेकअप कराने लगे हैं। मेकअप न केवल खूबसूरती को निखारने का काम करता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये अब अपनी पहचान को संवारने का भी माध्यम बन चुका है। हालांक‍ि कई लोग मेकअप को केवल दिखावे से जोड़कर देखते हैं लेकिन वास्तव में मेकअप के कई फायदे होते हैं। यह न केवल अच्छा लुक देता है, बल्कि कई तरह से मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं क‍ि मेकअप क्‍यों जरूरी होता है। इसके क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- मेकअप करने से लुक काफी अच्‍छा आ जाता है। जब आप अच्‍छी द‍िखती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। ऐसे में खुद-ब-खुद आपमें सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। खासकर जब किसी पार्टी, इंटरव्यू या खास मौके पर जाना हो तो मेकअप आत्मविश्वास को दोगुना कर सकता है। स्‍क‍िन को करता है प्रोटेक्‍ट आपको बता दें क‍ि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का ही जर‍िया नहीं है। ये हमारी स्‍क‍िन की सुरक्षा भी करता है। फाउंडेशन और प्राइमर चेहरे को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करते हैं। सनस्क्रीन भी त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं। खामियों को छुपाता है मेक‍अप कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हुए रहते हैं। मेकअप करने से इन्‍हें छ‍िपाने में मदद म‍िलती है। एक क्लीन और फ्रेश लुक मेकअप से पाया जा सकता है। खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्‍ट तरीका मेकअप एक आर्ट की तरह होता है। कोई हल्का और नेचुरल लुक पसंद करता है, तो कोई बोल्ड और ग्लैमरस लुक अपनाना चाहता है। अलग-अलग रंग और स्टाइल आजमाकर अपने लुक में नयापन लाया जा सकता है। मूड को करता है बेहतर मेकअप करने से आप अपने आपको खुशी दे सकती हैं। दरअसल ये मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जब आप अपने लुक से खुश होती हैं तो पूरे दिन एनर्जी और पॉजिटिविटी बनी रहती है। पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन कई बार हमें ऑफ‍िस की मीट‍िंग्‍स अटेंड करने बाहर जाना होता है। ऐसे में आपका लुक एकदम परफेक्‍ट होना चाह‍िए। मेकअप ही वह जर‍िया है जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद करता है और Positive Impression डालता है। recent visitors 34

छत्तीसगढ़ में लुढ़केगा दिन का पारा, बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।   मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने का संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज चमक होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम की यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका ओड़ीसा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर और बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।   recent visitors 36