Thursday, July 2, 2026 8:53 am

सफलता कायम रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

एक सफल जीवन का सपना हर व्यक्ति देखता है। कुछ लोग अपने इस सपने को काफी हद तक पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन सफलता के साथ लंबे समय तक दोस्ती कायम रखने का गुण बहुत कम लोग ही जानते हैं। सफलता पाने से ज्यादा सफलता को मेंटेन रखना बेहद कठिन काम है। जो लोग इस गुण को जान लेते हैं, वो लंबे समय तक इसका स्वाद चखते रहते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने का सीक्रेट जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान सक्सेस टिप्स। निरंतरता है जरूरी- सफलता को कायम रखने के लिए सबसे पहले निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। अपने लक्ष्य से जुड़े महान और सेलेब्रिटीज के जीवन और करियर पर नजर दौड़ाते हुए उनसे अच्छी चीजें सीखनी होंगी। विनम्रता- जीवन में सफलता हासिल करने के बाद कभी भी अपने मन में अंहकार ना लाएं। हमेशा विनम्रता के साथ अपनी सफलता को कायम रखने के लिए मेहनत करते रहें। विनम्रता का गुण विषम परिस्थिति में भी आपकी सफलता की इमारत को कायम रखेगा। सफलता के लिए भूख जगाए रखें- सफल व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद एक जगह कभी नहीं रूकते हैं। उनके भीतर लगातार आगे बढ़ने की इच्छा और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने का गुण, एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में मदद करता है। स्पष्ट सोच और विचार रखें- कई बार व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट ना होने की वजह से भी उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने के लिए भी इस बात का स्पष्ट होना जरूरी है कि आप क्या करना चाहते हैं और आपने अपने अगले लक्ष्य के लिए क्या सोचा हुआ है। ऐसा करने से आप अपनी सफलता को लंबे समय तक बरकरार रखेंगे। recent visitors 37

अब 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज

हैदराबाद पुष्पा मूवी के स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ पिछले दिनों आंध्र प्रदेश सरकार ने केस दर्ज किया था। पुष्पा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद यह मामला दर्ज हुआ था। अब कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार और साउथ सिनेमा के स्टार्स फिर से आमने-सामने हैं। इस बार कुल 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। इन सितारों में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचु लक्ष्मी शामिल हैं। यह केस कारोबारी फणीन्द्र शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें निधि अग्रवाल, परणीता, अनन्या नागल्ला, हनुमंत, श्रीमुखि, सनी यादव, हर्षा साई और विष्णु प्रिया आदि शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले ऐप का प्रमोशन सोशल मीडिया ऐड के माध्यम से किया गया है। इसके लिए सिलेब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली गई है। एफआईआर में लिखा गया है, 'करोड़ों रुपये का खेल इन अवैध प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हुआ है। इसके कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। इनमें लोअर मिडल क्लास के लोग शामिल हैं।' शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सट्टाबाजी वाले ऐप का बड़े पैमाने पर लोगों ने इस्तेमाल किया है और अपनी मेहनत से की गई कमाई को गंवा दिया। शर्मा का कहना है कि वह भी सट्टा खेलने के आदि हो गए थखे, लेकिन परिवार की ओर से चेतावनी देने के बाद पीछे हटे। 'सिलेब्रिटीज ने मोटा पैकेज लेकर सट्टा ऐप का प्रचार किया' शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसे ऐप का प्रचार सिलेब्रिटी मोटी पेमेंट लेकर कर रही हैं। इससे लोग प्रभावित होते हैं और वे सट्टा की लत में फंस जाते हैं। खासतौर पर ऐसे लोग इन मुसीबतों में फंसते हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। लेकिन इन ऐप्स के जरिए सट्टा खेलने के चक्कर में उनके पास पहले से जमा रकम भी डूब गई। एफआईआर में कहा गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को सट्टा खेलने के लिए प्रेरित किया गया। ये लोग धीरे-धीरे आदि हो जाते हैं और अकसर अपना पैसा डुबाते रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले से तेलुगु सिनेमा में एक बार फिर से हलचल मच सकती है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी भी मुद्दा बनी थी और देश भर में उसकी चर्चा हुई थी। अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस में घिरे थे रेवंत रेड्डी कांग्रेस के विपक्षियों का कहना था कि सरकार सिने हस्तियों को प्रताड़ित कर रही है। इससे राज्य में सिनेमा इंडस्ट्री पर बुरा असर होगा। यही नहीं दबाव में आकर सीएम रेवंत रेड्डी को फिल्मी सितारों और मूवी मेकर्स से मिलना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़ी है। लेकिन हम कानून-व्यवस्था के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। recent visitors 28

टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा भारत, लेकिन 2 अप्रैल से, हम उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि अमेरिका 2 अप्रैल से भारत के खिलाफ जवाबी कदम उठाएगा। ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करना लगभग असंभव हो गया। ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत संभवतः इन टैरिफों को काफी हद तक कम करने जा रहा है। लेकिन 2 अप्रैल से, हम उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं।" ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि 2 अप्रैल से उन देशों के खिलाफ जवाबी टैरिफ लागू होंगे, जो अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे शुल्क लगा रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने दावा किया था कि भारत टैरिफ कम करने को तैयार हो गया है। उन्होंने कहा, "किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया है कि वे क्या कर रहे थे।" "किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया" ट्रंप ने कहा, "भारत हम पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाता है। बहुत बड़े पैमाने पर। आप वहां कुछ भी नहीं बेच सकते… लेकिन अब वे सहमत हो गए हैं; वे अब अपने टैरिफ को बहुत नीचे लाना चाहते हैं क्योंकि किसी ने आखिरकार उन्हें बेनकाब कर दिया है।" ट्रंप ने पहले भी भारत को "टैरिफ किंग" और "बड़ा दुरुपयोगकर्ता" कहकर संबोधित किया था। पिछले दिनों व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक बाधाओं पर चर्चा की और अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में आ रही कठिनाइयों का जिक्र किया था। ट्रंप ने भारत के साथ करीब 100 अरब डॉलर के व्यापार घाटे की ओर भी इशारा किया और कहा कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। भारत में अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत टैरिफ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने भी भारत की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए कहा कि भारत अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत और कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा, "मेरे पास एक चार्ट है, जिसमें दिखाया गया है कि न केवल कनाडा, बल्कि अन्य देशों में भी अमेरिकी उत्पादों पर भारी शुल्क लगता है। अगर आप कनाडा को देखें, तो अमेरिकी चीज और मक्खन पर लगभग 300 प्रतिशत टैरिफ है। भारत में अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत टैरिफ है। क्या आपको लगता है कि इससे केंटकी बॉर्बन को भारत में निर्यात करने में मदद मिलेगी? मुझे नहीं लगता। भारत के कृषि उत्पादों पर भी 100 प्रतिशत टैरिफ है।" ट्रंप प्रशासन की इस घोषणा से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नए मोड़ आने की संभावना है। अब देखना होगा कि भारत अपने टैरिफ में कितनी कटौती करता है और इस पर भारत सरकार की क्या प्रतिक्रिया होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह कटौती होती है, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन भारतीय घरेलू उद्योगों पर इसका असर भी देखने को मिलेगा। recent visitors 29

अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग हादसा , ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

कोरबा कोरबा जिले के सीमावर्ती ग्राम मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग पर भीड़क सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बाइक के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई। बुधवार देर रात करीब भीषण सड़क हादसा सामने आई। जहां ट्रक और बाइक में टक्कर के बाद आगजनी की घटना सामने आई। वहीं दोनों वाहन धू-धू कर जलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यू पी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यू पी 67 टी 9908, के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खेत में गिर गए। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। जिसके बाद बाइक नीचे फंस गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। ट्रक भी चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना 112 और पुलिस को दी जहा जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई और घायल बाइक सवार को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के रहने वाले हैं, जो रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। चौकी प्रभारी मगतु राम ने बताया कि केंद्ई के पास एक सड़क घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल दाखिल किया गया है। recent visitors 19

8 हजार से कम कीमत में मिलेगा Vivo Y19e

नई दिल्ली Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज में नया बजट 4G स्मार्टफोन Y19e लॉन्च कर दिया है। ये फोन पिछले साल के Y18e का सक्सेसर है। यह फोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी दावा करती है कि ये गिरने, ठोकर लगने में भी मजबूती प्रदान करता है। यानी ये ऐसे यूजर्स के लिए स्पेशल बनाया गया है जो थोड़ा मजबूत फोन सर्च करते हैं। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। Vivo Y19e के स्पेसिफिकेशन Vivo के फोन में 6.74-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर UniSoC T7225 (12nm) प्रोसेसर मिलता है। GPU की बात करें तो इसमें 650MHz ARM Mali-G572 दिया गया है। ये फोन 4GB LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 सॉफ्टवेयर इसमें दिया जाता है। कैमरा का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। ये फोन 13MP (f/2.2) + 0.08MP (f/3.0) सेकेंडरी रियर कैमरा के साथ आता है। Vivo Y19e में 5MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी भी इसमें दमदार दी जाती है। फोन में 5500mAh बैटरी मिलती है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (IP64) दी जाती है। इस फोन का वजन महज 199 ग्राम है। बजट स्मार्टफोन के लिहाज से ये फोन काफी हल्का है। कीमत और उपलब्धता vivo Y19e Titanium Silver और Majestic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 7,999 रुपए (4GB + 64GB वेरिएंट) रखी गई है। यह Amazon, Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आज से, 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स: Vivo Y19e खरीदने वाले ग्राहक Jio के ₹449 प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शामिल हैं: 84GB डेटा (3GB प्रतिदिन) अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 100 SMS प्रतिदिन JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स (5000 रुपए तक): पहले 40 रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक EaseMyTrip वाउचर 1500 रुपए Ajio डिस्काउंट वाउचर 1000 रुपए Netmeds पर 20% की छूट (500 रुपए तक) vivo Y19e बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है, जिसमें दमदार बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। अगर कोई कम कीमत में फोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकता है। recent visitors 36

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना ने बेटे की तरह संभाल उषा ताई को

मुंबई 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' भारतीय दर्शकों के बीच सबसे फेमस रियलिटी शो में से एक है। फैंस इस बात की सराहना करते हैं कि कैसे कंटेस्टेंट्स शो में हमेशा चमक बनाए रखते हैं। अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना कुकिंग शो के सबसे फेमस लोगों में से एक हैं। वह लगभग हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं और उनके फॉलोअर्स उनके बारे में केवल पॉजिटिव बातें ही कहते हैं। उन्होंने लगातार सुधार दिखाया है और जजों से तारीफ बटोरी है। हाल ही के एक एपिसोड में, उषा नाडकर्णी के प्रति उनकी दया ने दर्शकों का दिल पिघला दिया। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सबसे हालिया एपिसोड में, कंटेस्टेंट्स को वन-पॉट चैलेंज दिया गया था। उन्हें केवल एक कुकिंग के बर्तन से एक डिश तैयार करनी थी। एक और चुनौती सामने आई जब सबको अपनी जगह बदलने को कहा गया। उषा नाडकर्णी और गौरव खन्ना को सीट बदलते देखा गया। हालांकि, उषा नाडकर्णी परेशान हो गईं और रोने लगीं। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है और जब उन्होंने गौरव खन्ना को देखा तो और परेशान हो गईं। हंगामे के बावजूद गौरव शांत रहे। निराश होने के बजाय, उन्होंने उषा नाडकर्णी को सांत्वना दी। उन्होंने उन्हें शांत किया। सुशांत से हुई तुलना सोशल मीडिया पर फैंस गौरव खन्ना के शांत व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। कुछ को तो उन्हें देखकर सुशांत सिंह की भी याद आ गई है। एक कमेंट में कहा गया- केवल एक ही व्यक्ति जो इस अदला-बदली टास्क के बारे में शिकायत नहीं कर रहा था। वह समझता है कि यह शो का हिस्सा है। मुझे पसंद है कि वह हर टास्क को कितनी सहजता से करता है और कैसे वह उषा ताई को सांत्वना देता है। एक ने कहा- सुशांत और उषा ताई की याद आ गई। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के कंटेस्टेंट्स रेस में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए रेस जारी है। दीपिका कक्कड़ ने चोट लगने की वजह से शो छोड़ने की घोषणा की है। गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी अब विनर बनने के लिए होड़ में हैं। recent visitors 26

पुलिस ने बताया- कुरान पर एक अफवाह और 140 पोस्ट, नागपुर में देखते ही देखते बिगड़ा माहौल, हुआ उपद्रव

नागपुर सोमवार की शाम को नागपुर में जो बवाल मचा, वह अब थम गया है। लेकिन अब भी महल समेत शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 84 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें ने से एक मास्टरमाइंड फहीम खान भी शामिल है। इस बीच पुलिस का कहना है कि यह पूरा बवाल एक अफवाह पर हुआ कि हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया गया है। इस कपड़े में कुरान की आयतें लिखी थीं। इसी अफवाह पर उस जगह भीड़ जुटी, जहां हिंदू संगठनों का प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया। महल इलाके में हिंदू समाज की दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को टारगेट करते हुए उपद्रवी भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की। यह बलवा ऐसा था कि करीब एक दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए और इतने ही नागरिकों को चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि कुरान की आयतें लिखे कपड़े को जलाने की अफवाह और कुल 150 के करीब उकसाने वाली पोस्ट ने माहौल बिगाड़ दिया। इन अफवाहों ने ऐसा काम किया कि देखते ही देखते मुस्लिम वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान ही ये लोग जुटे तो माहौल खराब हो गया। इस पूरी साजिश में एक फेसबुक अकाउंट ऐसा भी पाया गया है, जिसका संचालन बांग्लादेश से हो रहा था। साफ है कि इस हिंसा के पीछे एक गहरी साजिश भी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान एक चादर को जलाया गया। इस चादर में कुरान की आयतें लिखी थीं। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया था, जिन्हें गुरुवार को बेल पर ही रिहा कर दिया गया। नागपुर पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने जो जांच की है, उससे पता चला है कि करीब 140 पोस्ट और वीडियो ऐसे थे, जिनसे लोगों को उकसाने की कोशिश हुई। इन अकाउंट्स को नोटिस भेजा गया है। फेसबुक से इन अकाउंट्स को चलाने वालों की पहचान पूछी गई है। इसके अलावा ऐसी आपत्तिजनक सामग्री हटाने को भी कहा गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल का कहना है कि इन पोस्ट को इस तरह से लिखा गया था कि एक वर्ग की भावनाएं आहत हों। इसी के नतीजे में जो उपद्रव हुआ, उसने माहौल बिगाड़ दिया। सीएम फडणवीस ने कहा था- हिंसा के पीछे कोई साजिश है फिलहाल प्रशासन ने नागरिकों को अलर्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट सोच-समझकर ही शेयर करें। बांग्लादेश से संचालित होने वाले एक फेसबुक अकाउंट पर तो यह भी लिखा गया कि अभी यह एक छोटी घटना है। भविष्य में ऐसे कई वाकये होंगे। साइबर सेल ने फेसबुक से ऐसी सभी सामग्रियों को ब्लॉक करने को कहा है। अब तक पुलिस ने इस केस में 10 एफआईआर दर्ज की हैं और कुल 84 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि नागपुर हिंसा के पीछे कोई साजिश है। इस केस में अरेस्ट फहीम खान के बारे में भी पता चला है कि वह लोगों को उकसाता था। यहां तक कि वह पुलिस को भी हिंदुओं की फोर्स कहता था। recent visitors 18