Sunday, July 5, 2026 6:10 am

अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचला, 8 मवेशियों की मौत

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया. इस घटना में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था की और मृत मवेशियों को हटाया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. recent visitors 35

पाकिस्तान ने जीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी, दो हार के बाद नसीब हुई जीत

वेलिंगटन पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवाओं से सजी पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी की और दमदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। हसन नवाज को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। छठें ओवर में जेकब डफी ने मोहम्मद हारिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मोहम्मद हारिस 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (41) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सलमान ने हसन नवाज के साथ ना केवल पारी को संभाला दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। हसन ने लगाया शतक हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। कप्तान आगा सलमान 31 गेदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (51) रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने मोहम्मद हारिस को आउट किया। पाकिस्तान ने जीता टॉस इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिन ऐलन (शून्य) का विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। मार्क चैपमैन शतक से चूके पांचवें ओवर में हारिस रउफ ने टिम साइफर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर ने नौ गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (19) रनों की पारी खेली। दो विकेट गिरने के बावजूद डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन तेजी के साथ रन बनाते रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 10वें ओवर में शादाब खान ने डैरिल मिचेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डैरिल मिचेल ने 11 गेंदों में (17) रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रहे मार्क चैपमैन को 13वें शाहीन शाह अफरीदी ने आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली। जिमी नीशम (तीन), मिचेल हे (नौ) और काइल जेमीसन (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर में हारिस रउफ ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल ने18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। इसी ओवर में रउफ ने ईश सोढ़ी (10) को आउटकर पाकिस्तान के लिए नौवां विकेट लिया। अब्बास अफरीदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब डफी (दो) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 204 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। recent visitors 63

भोपाल में एक लेडी डॉक्टर की लाश उसके ही घर में मिली

भोपाल राजधानी भोपाल में आरकेडीएफ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। बता दें कि कुछ माह पूर्व ही ऋचा पांडे की शादी हुईं थी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लेडी डॉक्टर की लाश उसके ही घर में मिली है। लेडी डॉक्टर के हाथ पर इंजेक्शन के निशान हैं जिसके कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जिस लेडी डॉक्टर की लाश मिली है उसका पति भी डॉक्टर है और चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके की एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की लेडी डॉक्टर रिचा पांडे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रिचा के पति अभिजीत भी डॉक्टर हैं और उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह पत्नी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिचा के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली रिचा पांडे की शादी 4 महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे के साथ हुई थी। वो भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहते थे, पति का एमपी नगर इलाके में निजी क्लीनिक है। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है। recent visitors 34

सीएम भजनलाल ने गृह मंत्री अमित शाह व लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार शाम को शर्मा दिल्ली स्थित संसद भवन पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। शर्मा ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राजस्थान में वित्तीय संसाधनों का आवंटन, राज्य की आर्थिक विकास योजनाओं एवं केंद्र-राज्य सहयोग के विषयों पर चर्चा की। शर्मा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं केमिकल और फर्टिलाईजर मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके जनपथ स्थित निवास पर मुलाकात कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्रालय स्थित कार्यालय में भेंट कर ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबध में राज्य सरकार द्वारा दिए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। recent visitors 58

‘370 हटाने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई’,10 साल में कश्मीर में 12 हजार करोड़ का निवेश: अमित शाह का दावा

नई दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं. गृह मंत्री शाह ने उरी और पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 10 दिन में बदला लिया और हमने भारत को इजरायल-अमेरिका वाली लिस्ट में ला दिया. ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। जहां मरते हैं, वहीं दफना दिए जाते हैं आतंकी- अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने तीन समस्याएं दशकों से नासूर की तरह बन गई थीं. एक वामपंथी उग्रवाद, दूसरा पूर्वोत्तर का उग्रवाद और तीसरा आतंकवाद. पहले जम्मू कश्मीर में आतंकी आते थे और कोई त्योहार नहीं होता था जब हमले नहीं होते थे. मोदीजी के आने के बाद भी हमले हुए. उरी और पुलवामा में हमला हुआ. 10 दिन में पाकिस्तान में घर में घुसकर एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया गया. दुनिया में इजरायल और अमेरिका की सूची में महान भारत का नाम जुड़ गया. अमित शाह ने कश्मीर में जी-20 बैठक के सफल आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में यात्रा निकली थी. हमें लाल चौक जाने की परमिशन नहीं मिल रही थी. हमने जिद की तो सेना की सुरक्षा में जाना पड़ा और आनन-फानन में तिरंगा फहराकर आना पड़ा. उसी लाल चौक पर कोई घर ऐसा नहीं था जिस पर हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा न हो. हमने कई ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से आतंकियों से भारतीय बच्चों के जुड़ने की संख्या करीब-करीब शून्य हो गई है. आतंकी जब मारे जाते थे, बड़ा जुलूस निकलता था. आज भी आतंकी मारे जाते हैं और जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना दिए जाते हैं. घर का कोई आतंकी बन जाता था और परिवार के लोग आराम से सरकारी नौकरी करते थे. हमने उनको निकालने का काम किया. आतंकियों के परिवार के लोग बार काउंसिल में बैठे थे और प्रदर्शन होने लगता था. आज वो श्रीनगर या दिल्ली की जेल में हैं. उन्होंने पथराव से लेकर ऑर्गेनाइज हड़ताल की घटनाओं के आंकड़े भी गिनाए. 10 साल में परिवर्तन कर राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने का काम किया- अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि चर्चा के दौरान कुछ उपयोगी सुझाव भी आए हैं, कुछ हमारी कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया, कुछ राजनीतिक टिप्पणियां भी की गईं, कुछ राजनीतिक आक्षेप भी लगाए गए. सभी का संसदीय भाषा में जवाब देने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि देश की सरहदों को सुरक्षित करने के लिए अपना बलिदान दिया है, केंद्रीय बलों और स्टेट पुलिस के उन हजारों जवानों को भी नमन करता हूं. गृह मंत्रालय एक प्रकार से बहुत विषम परिस्थिति में काम करता है. कानून-व्यवस्था का जिम्मा राज्यों के पास है और सरहदी सुरक्षा गृह मंत्रालय के जिम्मे है. इसमें बदलाव की जरूरत भी नहीं है. 76 साल बाद ऐसी परिस्थिति खड़ी हो गई है कि कई अपराध राज्यों की सीमा तक सीमित नहीं होते. कई अपराध ऐसे होते हैं जो देश की सीमा के बाहर से भी हमारे यहां होते हैं. 10 साल में नरेंद्र मोदी जी ने एक साथ परिवर्तन कर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है. 'नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए', संजय राउत ने नागपुर दंगे पर सरकार को घेरा शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में कहा कि आज क्या दिन आ गया है कि उच्च सदन में औरंगजेब पर चर्चा हो रही है. इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है. देश को एक-अखंड रखना गृह मंत्रालय का काम है. देश को कुछ समय से पुलिस स्टेट बना दिया गया है. एक मणिपुर कल तक जल रहा था, अब महाराष्ट्र को भी जला दिया. नई लाशें बिछाने के लिए आपने गड़े मुर्दे उखाड़ दिए और वह भी औरंगजेब के नाम पर. नागपुर में तीन सौ साल में कभी दंगा नहीं हुआ था. दंगा हो गया वह भी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में. आपको औरंगजेब की कब्र तोड़नी है तो जाओ तोड़ो ना हाथ में फावड़ा-वावड़ा लेकर. मुख्यमंत्री आपका है, गृह मंत्री आपका है. जाओ ना. लेकिन अपने बच्चों को भेजो, हमारे बच्चों को मत भेजो. आपके बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं. मुसलमान में बाबर का डीएनए तो तुम राणा सांगा की औलाद- रामजी सुमन बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी सुमन ने कहा कि बीजेपी के लोगों का एक तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है. भारत का मुसलमान बाबर को तो अपना आदर्श मानता है नहीं, वह तो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है. बाबर को लाया कौन था. इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को लाया. मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम राणा सांगा की औलाद हो. राणा सांगा की गद्दारी की चर्चा तो होती नहीं. इस पर आसन से हरिवंश ने राम जी सुमन को रोकते हुए कहा कि आपका समय खत्म हो गया. अब आप बैठिए. डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने ये भी कहा कि जो भी संसदीय मर्यादा के अनुकूल नहीं होगा, वह रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा. पंजाब के किसानों को हरियाणा सरकार रोक देती है, ये मामूली बात नहीं- धर्मेंद्र यादव लोकसभा में जलशक्ति मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद अब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा चल रही है. चर्चा की शुरुआत आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने की है. धर्मेंद्र यादव ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुरूप एमएसपी की गारंटी देने की मांग की और कहा कि हम किसी पर टिप्पणी नहीं करते लेकिन बीजेपी के ही लोग कहते हैं कि मोदी की गारंटी. उन्होंने गन्ना किसानों के मूल्य भुगतान के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि छुट्टा जानवर भी बड़ी समस्या है. पूरा उत्पादन जब तक बिक नहीं जाता, किसान का पूरा परिवार जाड़ा-गर्मी-बरसात खेत में पड़ा रहता है. प्रधानमंत्री जी की भी सरकार में बैठे लोग नहीं सुनते. इस समस्या का स्थायी समाधान निकालिए. कृषि क्षेत्र से 60 फीसदी लोगों को रोजगार मिलता है. 30 फीसदी बजट ही ले आते. देश के किसान, परिवार में … Read more

MP में 27 आबकारी अधिकारियों के तबादले, 14 एईसी, डीईओ बदले

भोपाल  वाणिज्यिक कर विभाग ने 27 आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सहायक आबकारी आयुक्त जिला भोपाल दीपम रायचुरिया को राज्य उड़नदस्ता भोपाल की कमान सौंपी गई है। उन्हीं के साथ 14 सहायक आबकारी आयुक्त (एईसी), जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) के तबादले किए हैं। वहीं 10 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और तीन उपायुक्त आबकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त भी बदले गए हैं। इनमें उपायुक्त आबकारी मुकेश नेमा को संभागीय उड़नदस्ता संभाग इंदौर से मुख्यालय ग्वालियर, उपायुक्त आबकारी संजय तिवारी को संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन से संभागीय उड़नदस्ता इंदौर, सहायक आबकारी आयुक्त हर्षवर्धन राय को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल से प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग उज्जैन पदस्थ किया है। 14 सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले     वाणिज्यिक कर विभाग ने 14 सहायक आबकारी आयुक्त (एईसी), जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) के तबादले किए हैं।     इनमें एईसी राजनारायण सोनी को उज्जैन से धार, अभिषेक तिवारी ख्ररगोन से इंदौर, संजीव कुमार दुबे मुख्यालय ग्वालियर से जबलपुर, विक्रमदीप सांगर धार से उज्जैन, प्रभारी एईसी दीपक अवस्थी को सागर से रायसेन     वीरेंद्र सिंह धाकड़ को डीईओ बुरहानपुर से प्रभारी एईसी भोपाल, एईसी सत्यनारायण दुबे मुख्यालय ग्वालियर से खरगोन, डीईओ विभा मरकाम सतना से कटनी     कीर्ति दुबे प्रभारी एईसी संभागीय उड़नदस्ता रीवा से सागर, नवीन चंद्र पांडेय प्रभारी डीईओ संभागीय उड़नदस्ता भोपाल से सतना     मनीष ख्ररे एईसी इंदौर से मुख्यालय ग्वालियर, दीपम रायचुरिया एईसी भोपाल से राज्य उड़नदस्ता भोपाल     वंदना पांडेय एईसी रायसेन से संभागीय उड़नदस्ता भोपाल, रामकृष्ण बघेल प्रभारी डीईओ कटनी से सहायक डीईओ संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ किया गया है। 10 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को प्रभारी डीईओ किया पदस्थ 10 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों में एनपी सिंह को नर्मदापुरम से प्रभारी डीईओ नीमच, राजीव प्रसाद द्विवेदी धार से आगर मालवा, राधेश्याम राय धार से निवाड़ी, संतोष सिंह कुशवाह खंडवा से सीधी, बद्रीलाल दांगी शाजापुर से मंदसौर, महेश कुमार गौड़ गुना से भिंड, कमल सिंह सिकरवार देवास से श्योपुर, रामहंश पचौरी इंदौर से डिंडौरी, मुकेश मौर्य विदिशा से पन्ना और संतोष कुमार सिंह को प्रभारी डीईओ से प्रभारी डीईओ संभागीय उड़नदस्ता संभाग सागर पदस्थ किया है। recent visitors 17

जबलपुर में धान खरीदी में 30 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, घोटाले में 74 लोगों के खिलाफ 12 थानों में एफआईआर दर्ज

जबलपुर  जबलपुर जिले में धान की खरीदी, परिवहन और मिलिंग में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर इस फर्जीवाड़े में शामिल 74 लोगों के खिलाफ जिले के 12 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे खेल में 13 कर्मचारी, 17 राइस मिलर, 25 सोसाइटी के 44 कर्मचारियों समेत 74 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है। कई जगह छापेमारी भी की गई। जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ 12 थानों में केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने फर्जी आरो के जरिए फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। इन 74 लोगों में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार, निगम के 13 कर्मचारी, 17 राइस मिल संचालक और 44 सोसाइटी व उपार्जन केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं। बता दें कि जिले में पहले से ही 3 लाख 81 हजार मैट्रिक टन धान खरीदी में अनियमितताएं पाई गई थीं। इस मामले में 22 लोगों पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इनमें समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और वेयर हाउस संचालक शामिल थे। जिला प्रशासन को जांच में हेरा फेरी मिली पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच की थी। जांच में पता चला कि मिलरों ने धान का उठाव नहीं किया और दलालों के माध्यम से धान की हेराफेरी की। दरअसल, समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के लिए जिले के बाहर के 17 राइस मिलर्स से एग्रीमेंट किया गया था। इन्हें धान का उठाव करना था। फर्जी नंबर वाले वाहनों से किया परिवहन जांच टीम ने जब टोल नाकों से धान परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रकों की लिस्ट मंगवाई तो पता चला कि जिन ट्रक नंबरों से धान का परिवहन होना था वो टोल नाकों से गुजरे ही नहीं। बल्कि फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों के जरिए धान का परिवहन हो गया। टोल नाकों से 614 ट्रिप में 15 ट्रक ही गुजरे टीम ने जब पूरे प्रकरण की छान बीन की तो पता चला कि 1 लाख 31 हजार क्विंटल से अधिक धान का परिवहन फर्जी नंबर वाले वाहनों से किया गया। वहीं जांच में टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज और टोल पर्ची से पता चला कि रजिस्टर्ड नंबर वाले ट्रकों के 614 ट्रिप टोल नाकों से गुजरने थे, लेकिन महज 15 ट्रक ही इन टोल नाकों से गुजरे थे। मोबाइल बंद कर फरार हो गए इधर, सुबह से ही जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा रहा। इसकी भनक लगते ही मिलर्स, सोसाइटी प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और कर्मचारी अपने मोबाइल बंद कर फरार हो गए। इस फर्जीवाड़े की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन से जुड़े कर्मचारियों ने मिलर, सोसाइटियों के साथ मिलकर कागजों पर धान चढ़ाई, परिवहन किया और फर्जी रिलीज ऑर्डर काटे। करीब 30 करोड़ 14 लाख की धान कागजों पर खरीद ली गई। इसमें से करीब 14 करोड़ की धान जबलपुर के बाजार में ही बेंची गई और शेष 16 करोड़ की धान को आनलाइन पोर्टल पर चढ़ाया। स्थानीय दलालों को बेची धान ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, मंडला, मनेरी आदि स्थानों के मिलर्स द्वारा सोसाइटी से धान उठाने के बजाए स्थानीय दलालों को बेची गई। इन्होंने कागजों पर ट्रक से धान का फर्जी परिवहन दिखाया, जबकि न तो इन ट्रक का टोल कटा और न ही टोल कैमरे में दिखे। जांच समिति ने यह गड़बड़ी पकड़ने के लिए धान का परिवहन करने वाले ट्रक का एनएचएआइ के टोल नाके से मूवमेंट की जांच की। परिवहन विभाग की सहायता से ट्रक की श्रेणी प्रकार और लोडिंग क्षमता की जांच में गड़बड़ी सामने आई और ट्रक यहां से गुजरे नहीं। अधिकारियों-कर्मचारियों और मिलर्स की सांठगांठ आई सामने जांच समिति ने जब पूरे फर्जीवाड़े के तार जोड़े तो कई अधिकारी, कर्मचारियों और मिलर्स की सांठगांठ सामने आई। इस दौरान 17 मिलर्स ने धान का परिवहन करने के बजाए उसे जबलपुर में ही बेच दिया। इसमें मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन के अधिकारी से लेकर ऑपरेटर और केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर सीधे तौर पर शामिल रहे। 18 में से 17 राइस मिलर संचालक ने पूरा परिवहन का फर्जी रिकार्ड तैयार किया। इसके साथ ही 25 सोसायटियों यानी उपार्जन केंद्र द्वारा राइस मिलर संचालक और मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन जबलपुर के कर्मचारियों के साथ मिलकर अन्य जिलों में धान बेचने का रिकार्ड तैयार कर उसे कागजों पर दिखाया गया। इन पर अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 571 ट्रक फर्जी धान दिखाई     17 मिलर ने यह फर्जीवाड़ा किया, इन्होंने टोल पर 571 ट्रक की फर्जी जानकारी दिखाई।     धान ले जाने वाले जिन वाहनों का उपयोग किया गया, उन ट्रकों में कार के नंबर दिखाए गए।     ऑनलाइन पोर्टल में 324 डीओ जारी हुए, जिसमें 14 हजार मीट्रिक टन धान थी।     जांच टीम ने मोहतरा टोल, बहोरीपार टोल, सालीवाड़ा टोल और शहपुरा टोल की जांच की। 17 मिलर्स के साथ दलालों ने खेला फर्जीवाडे़ का खेल जबलपुर की 25 सोसायटियों ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर बड़ा खेल खेला। उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रभारी और उससे जुड़े वेयरहाउस संचालक के साथ मिलकर उपार्जन केंद्र ने जिस धान को आनलाइन पोर्टल पर चढ़ाया, लेकिन भौतिक तौर पर वह है ही नहीं। इनका फर्जी वाहन में परिवहन दिखाया। नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम को जिन वाहनों के परिवहन की जानकारी भेजी गई, वह ट्रक की नहीं बल्कि कई कारों की थी। इतना ही नहीं फर्जीवाड़े में जबलपुर के दलाल भी शामिल रहे, जिन्होंने अन्य जिलों के मिलर्स को यहां लाया और फिर विभाग के बाबू और कर्मचारियों से लेकर सोसायटी प्रबंधक के साथ बैठक करवाई। इन्हें प्रति धान बोरे के करीब एक हजार रुपये का कमीशन भी मिला, ताकि काम आसानी से हो सके। इस कमीशन की कई लोगों में बंदरबाट हुई। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें कई उपार्जन समिति से जुड़े लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अभी तक जांच के दायरे से बाहर रखा गया है, लेकिन इनकी भी गोपनीय जांच चल रही … Read more