Tuesday, July 7, 2026 12:19 am

मैहर मां शारदा मंदिर के मन्नत वाले पेड़ में लगी आग, सामने आ रही भक्तों की लापरवाही

maihar fire broke out in maa sharda temple wishing tree burned मैहर ! देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार मां शारदा देवी मंदिर के कैंपस में अचानक आग लग गई. मां शारदा देवी के मंदिर परिसर में स्थित मान्यता वाले पेड़ में के पास ये आग लेगी, जो देखते-देखते मंदिर के घंटे तक पहुंच गई. आग की वजह से पेड़ के पास रखे मान्यता के नारियल भी जलकर खाक हो गए. मंदिर प्रबंध समिति ने तत्काल आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. इस दौरान भारी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद थे. भक्तों की लापरवाही से लगी आग? संभावना जताई जा रही है कि दर्शनार्थी द्वारा अगरबत्ती या दीपक जलाने के दौरान वहां बांधी गई मन्ना वाली चुनरी ने आग पकड़ ली, जिससे आग पेड़ के आसपास विकराल रूप धारण कर लिया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में श्रद्धालु और मंदिर समिति के लोग मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. समय रहते समिति के लोगों ने दर्शनार्थियों की मदद से आग पर काबू पा लिया. समय रहते पा लिया गया आग पर काबू इस मामले में मैहर एसडीएम विकास सिंह ने बताया,” रविवार की शाम मंदिर परिसर में लगे वृक्ष के नीचे लोग दीपक जलाकर रखते हैं. ऐसे में अचानक पेड़ में लगे रक्षा सूत्र व छोटे-छोटे चुनर में आग लग गई. आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना या दुर्घटना नहीं हुई है. समय रहते दर्शनार्थियों को मौके से हटा दिया गया, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई.” recent visitors 92

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से भारत की धरती कांप उठी

नई दिल्ली एक बार फिर भारत में भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से भारत की धरती कांप उठी। आपके जागने से पहले ही सुबह-सुबह धरती डोल उठी। उसके बाद लोग गिरते-पड़ते घरों से भागकर बाहर निकले। दरअसल आज (24 मार्च) सुबह-सुबह लद्दाख में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र लद्दाख की राजधानी लेह में 34.35 उत्तरी अक्षांश और 78.06 पूर्वी देशांतर पर 10 किमी गहराई में था। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट 58 सेकंड पर आया। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से ही उनकी नींद खुली और फिर वो घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि लद्दाख हिमालय पर्वत के पास स्थित है, इसी वजह से भूकंप के लिहाज से यह संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां छोटे-छोटे भूकंप का आना सामान्य बात है, लेकिन बड़े भूकंप का खतरा भी बना रहता है। इस बार जो भूकंप आया है, वो सामान्य है। इस बार भी जो भूकंप आया है, उसकी रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता मापी गई है। ऐसे भूकंप से नुकसान की संभावना कम रहती है। होली के दिन सुबह-सुबह कांपी थी लद्दाख की धरती बता दें कि  लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की धरती होली के दिन भी कांपी थी। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर रात 2.50 पर और अरुणाचल प्रदेश में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग इलाके में 4.0 तीव्रता का भूकंप मांपा गया था। recent visitors 31

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में बोली – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके वाक्य “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से की, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और इस अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसाल राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक के रूप में जनता की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुशासनप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां कभी मार्शल का उपयोग नहीं किया गया, जो अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल है।” उन्होंने उस नियम का भी जिक्र किया, जिसमें सदस्यों के वेल में प्रवेश करने पर स्वचालित निलंबन का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोर राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिला विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मिनीमाता के योगदान और जनकल्याण में उनकी भूमिका को भी याद किया। छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बात राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदाओं और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह राज्य सीमेंट, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। नक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।” छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्र अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की भी बात की। उन्होंने कहा, “हम रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं। भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा के नहीं, बल्कि सभी के भगवान हैं। छत्तीसगढ़ से मेरा विशेष संबंध रहा है।” राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की अंत में, राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं अब तक 5 से 10 बार छत्तीसगढ़ आ चुकी हूं और इस राज्य से मुझे गहरा लगाव है। हम सब एक हैं, भारत हम सबका है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़!”   recent visitors 22

सीएम मोहन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के योगदान का उल्लेख किया और उनके नाम पर पार्क बनाने की घोषणा

भोपाल बिहार के विधानसभा चुनाव पास आ गए हैं और इसके साथ ही बीजेपी की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के चुनाव में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव भी पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार के यादव वोटर्स को लुभाने का दायित्व उन्हें भी दिया गया है। डॉ. मोहन यादव CM Mohan yadav ने यह जिम्मेदारी निभाना शुरु भी कर दिया। राजधानी भोपाल में बिहार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बिहारवासियों के लिए अहम ऐलान किए। कार्यक्रम में आए बिहार के लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की और पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार पर निशाना भी साधा।  बिहार तो बिहार मध्य प्रदेश में भी बिहार दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन सत्ताधारी मोहन यादव सरकार ने कराया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री राजू कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल में किया गया। एमपी सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की है। इससे दोनों राज्यों के रिश्तों में और सकारात्मक सुधार होगा। भोपाल में एक कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम बिहार दिवस के मौके पर था। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बिहार सरकार के मंत्री राजू कुमार सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का नाम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' था। सीएम मोहन ने की बिहार की तारीफ मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम और कृष्ण के रास्ते में बाधा डालने का आरोप लगाया। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार ने धर्म और संस्कृति को बचाने का काम किया है। राजू कुमार सिंह ने देश के विकास में बिहार के योगदान की बात कही। उन्होंने लोगों से एनडीए का साथ देने की अपील की। उन्होंने याद दिलाया कि इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, 'आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं।' मोहन सरकार की बड़ी घोषणा सीएम मोहन यादव ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोपाल में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर एक पार्क बनाया जाएगा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। यह पार्क सभी सुविधाओं से लैस होगा। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बाद भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के बुलाने पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का यह योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति भी लगाई जाएगी। सीएम ने पूछा कि रामजी का मंदिर बन गया तो वहां दर्शन करने क्यों नहीं गए! उन्होंने कहा कि यमुनाजी का किनारा खाली है… गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं… अब वहां मंदिर बनाने की बात कर लो। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका भगवान कृष्ण के नाम पर नामकरण किया गया है। recent visitors 25

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया recent visitors 45

भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड में दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए, युवती को गोली मारने वाले आरोपी कैमरे में कैद

इंदौर  भावना सिंह उर्फ तनु की हत्या का आरोपित आशु यादव भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति सहित फरार हैं। पुलिस दतिया पहुंची तो उसका परिवार भी नदारद था। पुलिस ने विदेश भागने की आशंका जताई है। तीनों का लुक आउट नोटिस जारी किया जा रहा है। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड में दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक फुटेज में वह अपनी कार एक स्थान पर खड़ी कर पैदल जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे फुटेज में एक आरोपी बुलेट पर किसी के साथ जाते हुए नजर आ रहा है। इधर पुलिस को भावना के ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वह उसे आशु के घर छोड़कर गया था। स्वास्ति ने पार्टी के लिए बुलाया था। वह लेने भी गया, लेकिन कोई नहीं मिला। भावना की दस साल पूर्व शादी भी हो चुकी है। पति से अलग होने के बाद रेत कारोबारी से दोस्ती कर ली। पुलिस ने आशु की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की। भावना को शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक ग्वालियर निवासी भावना को महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी। उसे आशु यादव (दतिया) व उसके भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति ने बुलाया था। बस में बैठकर भोपाल चले गए थे तीनों उसे बांबे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने कार (टैक्सी) पिपल्याकुमार में छोड़ी और रेडिसन होटल के सामने से बस में बैठकर भोपाल पहुंचे। इसके बाद आरोपितों ने किसी से भी संपर्क नहीं किया। भावना के मुंहबोले भाई रविवार को दो घंटे तक लसूडिया थाने में रहे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मुंहबोले भाइयों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। लसूडिया थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अलग-अलग टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। फ्लैट में चली गोली, युवती की आंख में लगी थी शुक्रवार 21 मार्च को लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना उर्फ तनु सिंह की आंख में गोली लग गई थी। उसके तीन दोस्त उसे किराए की कार में बैठाकर बॉम्बे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पहले अस्पताल का फुटेज आया सामने घटना वाली रात को घायल हालत में भावना को लेकर तीन लोग बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में वे मारुति कार से घायल भावना को उतारकर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखे। इसके बाद वे वहां से भाग गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी। निपानिया क्षेत्र में कार छोड़कर हुए थे फरार घटना वाले दिन के दो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। अस्पताल से भागने के बाद, कार में सवार दो युवक और एक युवती ने निपानिया क्षेत्र में जिस स्थान पर कार छोड़ी, वहां का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि वे सड़क किनारे कार खड़ी करते हैं। इसके बाद पिछली सीट से युवती बाहर आती है। फिर को-ड्राइवर साइड और उसके बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलता है। ड्राइवर साइड से युवक बाहर आकर कार की जांच करता है। इसके बाद को-ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी बाहर निकलता है। फिर युवती भी कार का निरीक्षण करती है। कुछ देर बाद को-ड्राइवर सीट से बाहर निकला युवक फोन पर किसी से बात करने लगता है और तीनों वहां से पैदल आगे बढ़ जाते हैं। युवती के दोस्त उसे कार से बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर भाग गए थे। युवती के दोस्त उसे कार से बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे फरार आरोपी दूसरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वे तीनों आपस में बात करते हुए आगे बढ़ते हैं। कुछ दूर चलने के बाद एक गली से बुलेट पर दो युवक आते हैं और एक युवक को अपने साथ बैठाकर वापस उसी गली में चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक-युवती भी उसी गली में पैदल-पैदल जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रास्ता तुलसी नगर होते हुए महालक्ष्मी नगर जाता है। टीआई तारेश सोनी का कहना है कि जिस बुलेट पर बैठकर युवक गया है, उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। recent visitors 17

जैकलीन फर्नांडिस मां के आईसीयू में भर्ती

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद, जैकलीन अपने काम को छोड़कर तुरंत अपने परिवार के पास लौट आईं। जैकलीन फर्नांडीज की मां के बीमार होने की खबर सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। वहीं, एक्ट्रेस के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का फैसला किया। हालांकि, उनकी बीमारी की सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।   जैकलीन हमेशा से अपने माता-पिता के बहुत करीब रही हैं और मां के बीमार होने की खबर मिलते ही वह अपनी सभी शूटिंग और पेशेवर काम रोककर परिवार के पास आ गई हैं।   recent visitors 30