Thursday, July 16, 2026 2:56 pm

USCIRF ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में किया दावा; भारत में अल्पसंख्यक सेफ नहीं, RAW करा रहा विदेशों में हत्याएं

वॉशिंगटन  दुनिया भर के देशों के प्रवासियों को हथकड़ी पहनाकर आतंकियों की तरह मिलिट्री जहाजों में भेजने वाले अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत को ज्ञान दिया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग ने मंगलवार को भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है। अमेरिकी आयोग ने भारत की जासूसी एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इसके लिए उसने सिख अलगाववादियों की कथित हत्या में भारतीय एजेंसी की संलिप्तता के बेबुनियाद आरोपों को आधार बनाया है। क्या ट्रंप लगाएंगे प्रतिबंध? रिपोर्ट में उस भारत की जासूसी एजेंसी के खिलाफ ऐक्शन की बात कही है, जिसके साथ वॉशिंगटन ने चीन की साझा चिंताओं को देखते हुए घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश की है। विश्लेषकों का कहना है कि वॉशिंगटन ने लंबे समय से नई दिल्ली को एशिया और अन्य जगहों पर चीन के बढ़ते प्रभाव के प्रतिकार के रूप में देखा है। रॉयट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि अमेरिकी सरकार भारत की जासूसी संस्था RAW के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगी, क्योंकि पैनल की सिफारिशें बाध्यकारी नहीं है। बाइडन प्रशासन के दौरान भारत पर लगा था आरोप बाइडन प्रशासन के दौरान अमेरिका में कथित तौर पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाए जाने के आरोपों को लेकर नई दिल्ली और वॉशिंगटन के संबंधो में असहजता देखने को मिली थी। वॉशिंटन ने एक पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव पर एक अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने का आरोप लगाया था। भारत ने इसमें शामिल होने से इनकार किया था। हालांकि, भारत सरकार पन्नू को सिख आतंकवादी मानती है और उसे सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखती है। मोदी सरकार पर लगाया आरोप मंगलवार को जारी अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'साल 2024 में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति और खराब होती गई, क्योंकि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले और भेदभाव बढ़ता रहेगा।' इसमें कहा गया कि 'हिंदू राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी' ने पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान 'मुसलमानों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणित बयानबाजी और गलत सूचनाओं का प्रचार किया।' आयोग ने अमेरिकी सरकार से धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के लिए भारत को विशेष चिंता का देश घोषित करने और यादव एवं रॉ के खिलाफ लक्षित प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की। रिपोर्ट में कम्युनिस्ट शासित वियतनाम को भी विशेष चिंता वाले देशों में शामिल करने की सिफारिश की गई है। recent visitors 31

सेंचुरी मायने रखती है, लेकिन टीम के हित से ऊपर कुछ भी नहीं! यही दिखाया पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने

नई दिल्ली पर्सनल माइलस्टोन मायने रखता है। सेंचुरी मायने रखती है। लेकिन टीम के हित से ऊपर कुछ भी नहीं! यही दिखाया पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने। मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अय्यर ने महज 42 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके पास आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने का भरपूर मौका था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर के खात्मे पर पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन था। अय्यर 97 रन बना चुके थे तो शशांक सिंह 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बटोर चुके थे। सामने कोई रन का टारगेट नहीं था। चेज नहीं कर रहे थे। आखिरी ओवर में स्ट्राइक शशांक के पास थी। सिंगल से छोर बदलते ही अय्यर सेंचुरी पूरी कर सकते थे लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले शशांक से कहा- मेरी सेंचुरी की चिंता मत करो। जितना ज्यादा हो सके, रन बनाओ। आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले अय्यर शशांक के पास पहुंचे और उनसे कुछ बात की। आखिर उन्होंने पार्टनर से क्या कहा, इसका खुलासा खुद शशांक ने मैच के बाद किया। उन्होंने बताया कि अय्यर ने आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उनसे कहा कि मेरी सेंचुरी की फिक्र मत करना, टीम के लिए जितना अधिक से अधिक रन बटोर सकते हो, इस पर फोकस करना। शशांक ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और उनके भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने पूरा ओवर खेला और गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद सिराज की ऐसी धुलाई की कि वह याद रखेंगे। आखिरी ओवर में शशांक का धूमधड़ाका गुजरात की तरफ से आखिरी ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज। लेकिन श्रेयस अय्यर की हौसलाफजाई के बाद शशांत को जैसे अलग ही मूड में थे। एक के बाद एक उन्होंने सिराज की गेंदों को सीमारेखा से बाहर पहुंचाना शुरू कर दिया। 4,2,4,4,4,4…बीच में एक वाइड भी। इस तरह शशांक आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स के खाते में 23 रन जोड़ दिए। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर शतक 97 रनों पर नाबाद खड़े रहे। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बाद में जब शशांक से अय्यर का शतक नहीं पूरा हो पाने को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब था, 'हां, ये अच्छा कैमियो था। लेकिन श्रेयस को देखकर मुझे और प्रेरणा मिली। ईमानदारी से कहूं तो श्रेयस ने पहले बॉल से ही मुझे कह रखा था कि मेरे शतक की परवाह मत करना। सिर्फ गेंद को देखो और उसके हिसाब से खेलो।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कोशिश की और ये सुनिश्चित किया कि मैं बाउंड्री लगा लगाऊं। जब आप उस नंबर पर बैटिंग करते हैं तो ये भी मुमकिन है कि आप हमेशा अच्छे से हिट नहीं कर पाए। मुझे पता है कि मैं कौन से शॉट खेल सकता हूं। मैंने अपनी ताकत पर फोकस किया न कि उन चीजों पर जिनको मैं नहीं कर सकता।' पंजाब ने मैच को 11 रनों से जीत लिया। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 232 रन ही जुटा सकी। जीटी ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया और करीब तक पहुंची, वो बताता है कि पंजाब की टीम ने अगर आखिरी ओवर में 23 रन नहीं बटोरी होती तो ये मैच उनकी हाथ से लगभग फिसल ही जाता। recent visitors 34

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के जंगलों में भीषण आग ने मचाई तबाही, 18 की मौत, कई हुए बेघर

सियोल अमेरिका के कैलिफोर्निया में उत्पात मचाने के बाद अब जंगल की आग ने साउथ कोरिया में भीषण तबाही मचाई है। देश के दक्षिणी क्षेत्र में लगी इस आग में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार 18 मृतकों में चार अग्निशामक और सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। बुधवार को अधिकारियों ने बताया है कि आग में 200 से ज्यादा इमारतें राख हो चुकी हैं। वहीं लगभग 27 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इसे कोरिया के इतिहास की सबसे भीषण जंगल की आग बताया जा रहा है। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने बताया है कि यह आग बीते शुक्रवार को लगी थी और यह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है। हान ने कहा, "नुकसान बढ़ता जा रहा है। ऐसी भीषण आग पहले कभी नहीं देखी गई। हम इस सप्ताह पूरी क्षमता के साथ आग को बुझाने की कोशिश करनी होंगी।" हान ने कहा कि रात भर तेज हवाएं चलने की वजह से जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। हान ने आगे बताया कि बुधवार को लगभग 4,650 दमकल कर्मी, सैनिक और अन्य कर्मचारी लगभग 130 हेलीकॉप्टरों की मदद से जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को थोड़ी राहत मिलने की की उम्मीद है। पांच जगह लगी भीषण आग दक्षिण कोरिया में पांच अलग-अलग स्थानों पर जंगल में भीषण आग लगी है। कोरिया वन सेवा के मुताबिक शनिवार को सानचियोंग में आग की चपेट में आने से चार दमकल कर्मियों की जान गई है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री हान डक-सू ने आग को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने करने की बात कही है। उन्होंने लोगों से भी सतर्कता बरतने को कहा है। 5500 लोगों को घर छोड़ना पड़ा अंडोंग और उसके पड़ोसी उइसियोंग व सानचियोंग काउंटियों तथा उल्सान शहर के 5500 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। दक्षिण कोरिया के आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक आग ने यहां सबसे भीषण रूप धारण कर रखा है। उइसोंग काउंटी में लगी आग तेजी से आगे फैल रही है। अब अंडोंग और उइसोंग काउंटी के अधिकारियों ने कई गांवों और अंडोंग विश्वविद्यालय के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। 130 हेलीकॉप्टर आग बुझाने में जुटे अधिकारियों का कहना है कि दमकल कर्मियों ने काफी हद तक आग बुझा दी थी। मगर शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण आग ने दोबारा प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग बुझाने में लगभग 9,000 दमकल कर्मी, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहनों की मदद ली जा रही है। 7वीं शताब्दी का मंदिर नष्ट कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक उइसोंग में लगी आग ने 1300 साल पुराने बौद्ध मंदिर गौंसा को तबाह कर दिया है। इस मंदिर लकड़ी का बना था। इसे 7वीं शताब्दी में बनाया गया था। हालांकि यहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मंदिर तक आग पहुंचने से पहले ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा और कुछ राष्ट्रीय धरोहरों को निकाल लिया गया था। 2600 कैदियों को दूसरी जगह भेजा जा रहा आग की वजह से योंगदेओक शहर में सड़कों को बंद कर दिया गया है। चार गांवों के लोगों से अपने घरों को छोड़ने को कहा गया है। चेओंगसोंग काउंटी की एक जेल से लगभग 2600 कैदियों को दूसरी जगह भेजा जा रहा है। हालांकि दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। 1,300 साल पुराना बौद्ध मठ जलकर खाक सरकार के आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र ने बताया कि इस आग में 1,300 साल पुराना बौद्ध मठ भी जलकर खाक हो गया है। कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक उइसोंग में लगी आग में 7वीं शताब्दी में निर्मित गौंसा नाम के मठ को काफी नुकसान पहुंचा। अनुमान के मुताबिक आग अब तक करीब 43,330 एकड़ जमीन को अपने अंदर लील चुकी है। शुष्क हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें इससे पहले देश के दक्षिण-पूर्वी शहरों और कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को शहर खाली करने के निर्देश जारी किए थे। दक्षिण कोरिया के गृह मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान एंडोंग, पड़ोसी काउंटी उइसोंग और सांचोंग और उल्सान जैसे शहरों में हुआ है। वहीं इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों ने कहा था कि दमकलकर्मियों ने कुछ क्षेत्रों में लगी आग की अधिकांश लपटों को बुझा दिया है लेकिन हवा और शुष्क परिस्थितियों के कारण आग फिर से भड़क गई। recent visitors 40

पुणे में जार में 7 नवजात शिशुओं के शव, लाशों का ढेर देखकर हड़कंप

पुणे  महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दौंड कस्बे के बोरावकेनगर इलाके में कचरे के ढेर में 6-7 नवजात शिशुओं के शव मिले है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कचरे में शिशुओं के शव प्लास्टिक के जार में बंद थे। पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि बोरावकेनगर में प्राइम टाउन के पीछे कचरे के ढेर में नवजात शिशु और मानव अवशेष मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें 6-7 नवजात शिशु मिले। वे प्लास्टिक के जार में भरकर फेंके गए थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन शिशुओं को यहां कौन और क्यों फेंक गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ऐसे हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार एक शख्स सुबह टहलने निकला था। तभी उसकी नजर कूड़े के ढेर पर पड़ी। उसे कचरे के ढेर में नवजात शिशुओं के शव दिखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इन शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वे यह भी देख रहे हैं कि क्या यह मामला गर्भपात से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि वे दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लोग हैरान हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे शांति बनाए रखें और जांच में सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से की अपील मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मेडिकल टीम शिशुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिशुओं की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। वे दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस पर भरोसा रखें। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। recent visitors 37

आज गुवाहटी में होगा मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

नई दिल्ली IPL 2025 का छठा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। गुवाहटी में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसे राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड कहा जाता है। गुवाहटी में राजस्थान की टीम पिछले दो सीजन से कम से कम दो-दो मुकाबले खेल रही है। इस बार भी टीम दो होम गेम यहां खेलने वाली है। इनमें से एक मुकाबला तो आज ही होना है, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके से 30 मार्च को शेड्यूल है। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी या गेंदबाज कहर बरपाएंगे? गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां 4 मुकाबले अब तक आईपीएल के खेले गए, जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दो टीमें जीती हैं। वहीं, एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी का औसत स्कोर आईपीएल में इस मैदान में 135 रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के लगभग इसी तरह के हैं, जहां सात मैचों के बाद पहली पारी का औसत स्कोर 137 है। ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच शायद ही देखने को मिले। वहीं, अगर बात गेंदबाजी की नजरिए से करें तो यहां पेसर्स हावी रहते हैं, लेकिन स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद इस पिच से मिलने की उम्मीद है। आईपीएल का सैंपल साइज यहां छोटा है, लेकिन फिर भी 66.67 फीसदी विकेट पेसर्स को मिले हैं और स्पिनरों को 33.33 फीसदी विकेट मिले हैं। टी20आई क्रिकेट में पेसर्स को 52.63 और स्पिनर्स को 47.37 फीसदी विकेट मिले हैं। इससे कहा जा सकता है कि इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलने की पूरी संभावना है। बल्लेबाज रनों के तरसते हुए नजर आ सकते हैं। recent visitors 40

भटगांव में जमीन अधिग्रहण घोटाला : आईएएस अभिषेक प्रकाश समेत 16 अधिकारी दोषी

लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर के लिए लखनऊ के भटगांव में जमीन अधिग्रहण घोटाले में आईएएस अभिषेक प्रकाश और तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमर पाल सिंह समेत 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया है। राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष रजनीश दुबे की रिपोर्ट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश घूस मांगने के आरोप में पिछले सप्ताह ही निलंबित किए जा चुके हैं। बाकी सभी सेवारत कर्मियों का निलंबन भी तय माना जा रहा है। भटगांव में वर्ष 2021 में 1985 की फर्जी पट्टा पत्रावली के आधार पर कथित आवंटियों व उनके वारिसों और उनसे जमीन खरीदने वालों के मुआवजे के दावे स्वीकार किए गए। आरक्षित श्रेणी की सरकारी जमीन भी घपलेबाजों के नाम कर दी गई। 36-37 साल पहले की फर्जी पट्टा पत्रावली के आधार पर आवंटियों के नाम अंसक्रमणीय और संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज किए गए। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भूमि बिक्री की अनुमति अवैध रूप से दी गई। तमाम मामलों में खतौनी में नाम दर्ज नहीं था, फिर भी सिर्फ रजिस्ट्री के आधार पर मुआवजे का भुगतान कर दिया गया। मामले की जांच राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे और कानपुर के तत्कालीन मंडलायुक्त अमित गुप्ता की कमेटी ने की। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि क्रय समिति के अध्यक्ष के रूप में लखनऊ के जिलाधिकारी और सदस्य सचिव के रूप में सरोजनीनगर के तहसीलदार ने अपने दायित्यों का पालन नहीं किया, जिससे अनियमित भुगतान हुआ और शासकीय धन की हानि हुई। घपले के समय लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश थे। दुबे कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में तत्कालीन एसडीएम संतोष कुमार, शंभु शरण, आनंद कुमार व देवेंद्र कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, उमेश कुमार व मनीष त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कविता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक राधेश्याम, जितेंद्र कुमार सिंह व नैन्सी शुक्ला और लेखपाल हरिश्चंद्र व ज्ञान प्रकाश अवस्थी को दोषी ठहराया गया है। राजस्व विभाग ने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट नियुक्ति विभाग, राजस्व परिषद, लखनऊ के डीएम और कमिश्नर को भेज दी है। आगे की कार्रवाई संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी करेंगे।   मुआवजा राशि की वसूली भी होगी भटगांव के 79 फर्जी आवंटियों के नाम राजस्व रिकॉर्ड से निरस्त किए जाएंगे। जमीन पहले की तरह ग्राम समाज के खाते में दर्ज होगी। जो भी खरीद-फरोख्त हुई है, उसे शून्य माना जाएगा। अवैध रूप से यूपीडा को जमीन बेचकर जिन लोगों ने मुआवजा लिया है, उनसे धनराशि की नियमानुसार वसूली होगी। उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई भी की जाएगी। उपनिबंधक सरोजनीनगर के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी सक्षम स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मामले में पहले से विभागीय कार्यवाही चल रही है, उसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।   recent visitors 37

एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया भीम 3.0 ऐप

नई दिल्ली एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड ने बहुप्रतीक्षित भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) 3.0 ऐप लॉंन्च किया. इसमें उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर अनुभव के साथ वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई नई सुविधाएँ शामिल की गई हैं. भीम 3.0, 2016 में अपने आरंभिक लॉन्च के बाद से ऐप में तीसरा बड़ा अपग्रेड है. इस नए संस्करण के साथ, ऐप न केवल समग्र उपयोगकर्ता अनुभव और पहुँच को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं की उभरती हुई ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शक्तिशाली वित्तीय उपकरण पेश करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है. भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक विवेक दीप ने कार्यक्रम में कहा, “ग्राहक संतुष्टि की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि जो लोग पहले से ही जुड़े हुए हैं, उनके लिए उपयुक्त पता तंत्र उपलब्ध हो, ताकि वे अन्य स्थानों पर न जाएं.” BHIM 3.0 में नई सुविधाएँ Bhim Vega – BHIM 3.0 में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त, भीम वेगा एक इन-ऐप भुगतान समाधान है ,जो ऑनलाइन मर्चेंट प्लेटफ़ॉर्म के साथ सहजता से एकीकृत होता है. यह सुविधा ग्राहकों को ऐप के भीतर तुरंत भुगतान पूरा करने में सक्षम बनाती है, जिससे लेन-देन के लिए तीसरे पक्ष के ऐप पर स्विच करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है. 15 भाषाओं का समर्थन – BHIM 3.0 15 से अधिक भारतीय भाषाओं का समर्थन करके अपनी पहुँच को व्यापक बनाता है, जिससे ऐप भारत के विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक समावेशी और सुलभ हो जाता है. व्यय विभाजित करना – यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को परिवार या दोस्तों के साथ आसानी से व्यय विभाजित करने की अनुमति देती है. चाहे वह किराए का भुगतान हो, बाहर खाना हो या समूह में खरीदारी हो, उपयोगकर्ता कुल राशि को विभाजित कर सकते हैं और सीधे ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, जिससे त्वरित और परेशानी मुक्त निपटान सुनिश्चित होता है. पारिवारिक मोड – BHIM 3.0 एक पारिवारिक मोड सुविधा पेश करता है जो उपयोगकर्ताओं को परिवार के सदस्यों को शामिल करने, साझा खर्चों को ट्रैक करने और व्यक्तियों को विशिष्ट भुगतान सौंपने में सक्षम बनाता है. यह उपकरण घरेलू वित्त का समेकित दृश्य प्रदान करके बेहतर वित्तीय नियोजन की सुविधा प्रदान करता है. व्यय विश्लेषण – एक नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड उपयोगकर्ता के मासिक व्यय पैटर्न का सहज अवलोकन प्रदान करता है. ऐप स्वचालित रूप से खर्चों को वर्गीकृत करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को जटिल स्प्रेडशीट की आवश्यकता के बिना अपने बजट का अधिक कुशलता से विश्लेषण और प्रबंधन करने में मदद मिलती है. आवश्यक कार्रवाई – यह अंतर्निहित कार्य सहायक सुविधा एक अनुस्मारक उपकरण है जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वित्तीय गतिविधियों पर नज़र रखने में मदद करता है. यह उपयोगकर्ताओं को उनके BHIM खाते से जुड़े लंबित बिलों के बारे में सचेत करता है, उन्हें UPI लाइट सक्षम करने के लिए प्रेरित करता है, और जब उनका लाइट बैलेंस कम हो रहा होता है, तो उन्हें सूचित करता है. एनपीसीआई भीम सर्विसेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललिता नटराज ने कहा. “देखिए, जब आप एक साफ-सुथरा UI UX बनाते हैं और ग्राहकों को अनुभव देते हैं, तो बाजार हिस्सेदारी में जैविक वृद्धि होगी. और हम प्रतिधारण पर काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि इस दौरान, हम इसे एक वाणिज्यिक ऐप के रूप में नहीं पेश कर रहे थे, हम इसे एक संदर्भ ऐप के रूप में देख रहे थे. इसलिए मुझे यकीन है कि जैविक अधिग्रहण और प्रतिधारण जारी रहेगा. और जैसे-जैसे हम अपनापन देखेंगे, हम एक सार्थक व्यावसायिक योजना तैयार कर पाएंगे,” 30 दिसंबर, 2016 को लॉन्च किए गए भीम ऐप ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके भुगतान करने का एक सरल और तेज़ तरीका पेश करके डिजिटल लेनदेन में क्रांति ला दी. ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने UPI आईडी और पिन का उपयोग करके किसी भी बैंक खाते में सीधे बैंक भुगतान करने की अनुमति देता है. यह पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा भी प्रदान करता है, जो इसे निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक बहुमुखी उपकरण बनाता है. recent visitors 41