राजस्व पखवाड़ा में किसानों के नामांतरण, बंटाकन, नक्शा अपडेशन आदि कार्यों का स्थल पर निराकरण करें – कलेक्टर लंगेह

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक राजस्व पखवाड़ा में किसानों के नामांतरण, बंटाकन, नक्शा अपडेशन आदि कार्यों का स्थल पर निराकरण करें – कलेक्टर लंगेह महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में धान उठाव, राजस्व पखवाड़ा, पीएम जनमन योजना और मनरेगा में श्रम आधारित कार्य जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, रविराज ठाकुर, एसडीएम हरिशंकर पैकरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुविभागीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े थे। कलेक्टर लंगेह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को समय-समय पर कार्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लंगेह ने आगामी राजस्व पखवाड़ा की समीक्षा करते हुए भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका जारी करने, भू-अधिकार पत्र, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व मामलों का समाधान करने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में 07 से 21 अप्रैल तक, 13 से 27 मई तक और 16 से 30 जून तक आयोजित होगा। कलेक्टर लंगेह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं। इस दौरान सभी आरआई, पटवारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लंगेह ने खाद्य विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि धान उठाव की प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जाए। वर्तमान स्थिति में 21 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव शेष है। इसी तरह ई-केवाईसी भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना के लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करें। विशेषकर जाति, आधार, आयुष्मान कार्ड आदि को शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमवाड़ा को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजमार्गों और कनेक्टिंग सड़कों के बीच गति अवरोधक बनाने कहा है। कलेक्टर ने मदिरा दुकानों में अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस और आबकारी अधिकारी को टीम बनाकर समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यालयों में ई-ऑफिस क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।   कलेक्टर लंगेह ने मनरेगा के तहत अधिकतम श्रम आधारित कार्यों जैसे वाटर कंजर्वेशन के कार्यां को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके एवं ग्रामीणों को बिना वजह पलायन न करना पड़े। विभिन्न सरकारी योजनाओं और समय सीमा पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे, फर्मर रजिस्ट्रेशन, कार्यालयों के लिए भूमि आबंटन, आदि की विस्तार से समीक्षा की गई। recent visitors 22

11 अप्रैल को काशी के दौरे पर पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे अफसर

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक बार फिर करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। पीएमओ ने दौरे के लिए जिले के अफसरों से ब्योरा तलब किया है। इसके बाद अधिकारियों ने रविवार को बैठक भी की। अफसरों की मानें तो पीएम मोदी 11 अप्रैल को काशी का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी तीन से चार घंटे का प्रवास होगा। इस दौरान नगर निगम सदन के भवन सहित करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ‘हिन्दुस्तान’ की पहल पर हुए दुर्गाकुंड के सुंदरीकरण कार्यों का उद्घाटन भी पीएम मोदी कर सकते हैं। दुर्गाकुंड के कायाकल्प के लिए पीएमओ की पहल पर जल शक्ति मंत्रालय ने निजी कंपनी के माध्यम से सुंदरीकरण और जल की शुद्धता के लिए कार्य कराया है। लंबे समय से बदहाल दुर्गाकुंड के जल की गुणवत्ता काफी बेहतर हुई है। जिससे मछलियों और कछुओं के लिए सांस लेना संभव हो सका है। नगर निगम और वेलस्पन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने सेवर तकनीक से दुर्गाकुंड के जल की गुणवत्ता में सुधार किया है। उल्लेखनीय है कि आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने दुर्गाकुंड की बदहाली पर अभियान चलाया था। ‘मैं दुर्गाकुंड बोल रहा हूं’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया था और कार्रवाई का निर्देश दिया था। कुछ हफ्तों पहले कार्यालय की टीम ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दुर्गाकुंड का दौरा किया था और प्रोजेक्ट की जानकारी ली थी। संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने की बैठक प्रधानमंत्री के 11 अप्रैल को होने वाले संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार की देर शाम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री के दौरे में क्या-क्या कार्यक्रम कराए जा सकते हैं, कौन-कौन सी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हो सकता है, इस पर मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ब्योरा जिला प्रशासन से मांगा गया है। recent visitors 47

महासमुंद : बसना के मुस्कान अग्रणी महिला फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को “केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन“ योजना का मिला लाभ

 महासमुंद : बसना के मुस्कान अग्रणी महिला फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को “केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन“ योजना का मिला लाभ योजना के तहत 14 लाख रुपए लागत की कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना बिहान के सहयोग से सफल क्रियान्वयन महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में बिहान के अंतर्गत बिहान के सहयोग से एचडीएफसी बैंक सीएसआर एवं जीटी भारत के संयुक्त परियोजना, स्त्री पहल के अंतर्गत महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में स्थित मुस्कान अग्रणी महिला फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने “केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन“ योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की है। इस योजना के तहत समूह की महिला द्वारा संचालित कंपनी को 14 लाख रुपये मूल्य की कृषि मशीनरी प्राप्त हुई है, जिसमें ट्रैक्टर, थ्रेशर, कल्टीवेटर, रीपर, सीड ड्रिल और हैंड स्प्रेयर शामिल हैं। एसबीआई बैंक, शाखा बसना के द्वारा, केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन योजना के अंतर्गत कंपनी को 10 लाख रुपए के ऋण की वित्तीय सहायता दी गई साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा  8 लाख रुपए की बैक-एंड सब्सिडी भी मंजूर की गई है। ये मशीनें कस्टम हायरिंग सेंटर मॉडल के तहत एफपीसी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे किसान किफायती दरों पर आधुनिक उपकरण किराए पर ले सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ते दर पर आधुनिक कृषि उपकरण प्रदान करना है, जिससे उनकी उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि हो सके। कंपनी के अध्यक्ष श्रीमती अंजना साहू ने बता या कि इस योजना का लाभ समूह से जुड़े 500 से अधिक महिला किसानों और अन्य छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा, जिससे उनके कृषक कार्य में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी और आधुनिक उपकरणों से खेती करने से उपज और मुनाफे में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। कंपनी के अध्यक्ष श्रीमती अंजना साहू ने बताया इस योजना का लाभ लेने में सभी निदेशकों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने एसबीआई बैंक शाखा बसना के ब्रांच मैनेजर श्री मोहम्मद शेख आदिल एवं सहायक मैनेजर श्री समीर गुप्ता को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। जिन्होंने समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की तथा कार्य को सुगम बनाया। इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग रायपुर, एसबीआई बैंक, बिहान विभाग जिला महासमुंद एवं ब्लॉक स्टाफ बसना और जीटी भारत के क्लस्टर मैनेजर श्री अंकित कुमार का विशेष सहयोग रहा है। recent visitors 26

अम्बिकापुर : राज्य ओपन हाई स्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न,परीक्षा शांतिपूर्वक हो रही संचालित

अम्बिकापुर : राज्य ओपन हाई स्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न,परीक्षा शांतिपूर्वक हो रही संचालित अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल मुख्य परीक्षा विज्ञान विषय की परीक्षा 11 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर से गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शा.बा.उ.मा.वि. सीतापुर, बालक बतौली एवं बालक लुण्ड्रा का निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रहा है। परीक्षा में पंजीकृत दर्ज संख्या 1426 में से 1309 उपस्थित पाए गए एवं 117 अनुपस्थित रहे।   recent visitors 21

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 28

परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में वृद्धि श्रमिकों को 01 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक न्यूनतम वेतन की दरें देय होगी

रायपुर श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन सुश्री अलरमेल मंगई डी. द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अप्रैल 2025 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2024 से दिसम्बर 2024 के मध्य 11.40 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई तदनुसार प्रति बिन्दु 20/- रूपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 228/- रूपये की वृद्धि की गई। कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर व्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 43 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5/- रूपये प्रति बिन्दु के मान से 215/- रूपये प्रतिमाह परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.88 रूपये प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई। उक्त परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में वृद्धि उपरांत अधिसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों को 01 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक न्यूनतम वेतन की दरें निम्नानुसार देय होगी। की दरें निम्नानुसार है -अनुसूचित सामान्य नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की वेबसाईट https://www.shramevjayate.cg.gov.in/ पर भी उपलब्ध है तथा इससे संबंधित पुस्तिका श्रमायुक्त कार्यालय, इन्द्रावती भवन, खण्ड-तीन, द्वितीय-तल, नवा रायपुर, अटल नगर से भी प्राप्त की जा सकती है। recent visitors 46

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन माझी के नेतृत्व में ओडिशा की पुण्यधरा पल्लवित एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाप्रभु जगन्नाथ जी से देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता के लिए मंगलकामना की है।   recent visitors 19