कुछ आंतकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं जो कि अपना‌ रूट भी बदल सकते हैं, सुरक्षा बलों की टीमें काम में जुटी

सांबा जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की हलचल देखी गई है जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आप को बता दें कि कठुआ और ऊधमपुर जिले के बीच के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने के चलते अब हर जगह पर व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली है कि यहां पर आतंकियों की गतिविधियां देखी गई है। जिला सांबा में आतंकवादियों के पुराने रूट बेई नाले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान एसओजी ने उन पुराने ठिकानों को खंगाला जो कि कुछ वर्ष पहले रूट रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभी भी कुछ आंतकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं जो कि अपना‌ रूट भी बदल सकते हैं, जिससे पहले ही सतर्क होकर पुलिस टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। recent visitors 31

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने किया साफ, वह किसी भी तरह की ‘रेस’ में शामिल नहीं हैं, सियासी हलचल तेज

कोयंबटूर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को साफ किया कि वह प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं होती और यह पद सर्वसम्मति से तय किया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह किसी भी तरह की 'रेस' में शामिल नहीं हैं। इस बयान के बाद बीजेपी पद से उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे हैं। कोयंबटूर में मीडिया से बातचीत के दौरान जब अन्नामलाई से पूछा गया कि क्या वह तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं नए प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। मैं किसी भी प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़ता।" अन्नामलाई से यह भी पूछा गया कि क्या एआईएडीएमके 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन करने की शर्त के रूप में उन्हें पद से हटवाना चाहती है? इस पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि बीजेपी आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और नए अध्यक्ष के चुनाव के वक्त इस पर बात होगी। वक्फ विधेयक पर दिया बड़ा बयान अन्नामलाई ने वक्फ विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब मुसलमानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने दावा किया कि 1913 से 2013 तक देशभर में 18 लाख एकड़ जमीन वक्फ के अधीन थी, लेकिन 2013 से 2025 के बीच 21 लाख एकड़ और जुड़ गई है। यानी अब कुल 39 लाख एकड़ जमीन वक्फ के अधीन हो गई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के तिरुचेंदुरई में पूरे शहर को वक्फ घोषित कर दिया गया था और मंदिरों की जमीन को भी वक्फ संपत्ति बताने की कोशिश की गई थी। लेकिन संशोधन विधेयक से अब इन सभी विवादित मामलों का समाधान निकल आया है। वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का आरोप अन्नामलाई ने दावा किया कि कई जगहों पर वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "पिछले साल वक्फ की 126 करोड़ रुपए की आय हुई थी। लेकिन कई जगहों पर कब्जा होने के कारण आय में गिरावट आई है। अब चार साल इंतजार करिए और देखिए कि वक्फ कितना पैसा कमाएगा और यह गरीब मुसलमानों को मिलेगा।" टीवीके के विरोध पर तंज वक्फ विधेयक के खिलाफ अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए अन्नामलाई ने कहा कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष कोई आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई थी? उन्होंने कहा, "टीवीके आखिर विरोध किस चीज़ का कर रही है? कानून में क्या गलत है? उन्हें खुद भी नहीं पता कि वे किस चीज़ का विरोध कर रहे हैं।" एनईईटी मुद्दे पर डीएमके को घेरा अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर एनईईटी परीक्षा को लेकर "नाटक" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब यह मामला पूरी तरह से खत्म हो चुका है। राष्ट्रपति द्वारा राज्य के विधेयक को खारिज कर दिए जाने के बाद अब डीएमके सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने डीएमके सरकार को चुनौती देते हुए कहा, "अगर आपमें हिम्मत है तो सुप्रीम कोर्ट जाइए। लेकिन डीएमके सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी, क्योंकि एनईईटी परीक्षा को लागू करने का फैसला भी सुप्रीम कोर्ट ने ही दिया था।" मुरुगन मंदिर के अभिषेक पर विवाद मरुदामलाई भगवान मुरुगन मंदिर में हुए अभिषेक समारोह पर अन्नामलाई ने कहा कि जिस तरह से यह आयोजन हुआ, उससे यह संदेह पैदा हुआ कि यह 'कुंभाभिषेकम' था या "डीएमके सम्मेलन"। उन्होंने आरोप लगाया कि जबकि आम भक्तों को अनुमति नहीं दी गई, डीएमके के 750 खास लोगों को विशेष दर्शन पास दिए गए। recent visitors 40

कलेक्टर ने किया 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पेण्ड्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी से आज दिनांक तक मूल्यांकित एवं अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की विषयवार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्राधिकारी को मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए 12 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा भी उपस्थित थे। recent visitors 26

लगातार तीसरे महीने रोजगार में गिरावट के चलते गहराया संकट, 42 लाख भारतीयों की नौकरियां खतरे में, बढ़ी चिंता

नई दिल्ली देश में रोजगार के अवसर घटने की चिंता बढ़ती जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2025 में भारतीय श्रम बाजार में गिरावट आई है जिससे करीब 42 लाख लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है और कई ने रोजगार की तलाश पूरी तरह से बंद कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के मुकाबले मार्च में श्रम बल 45.77 करोड़ से घटकर 45.35 करोड़ हो गया जो नवंबर 2024 के बाद से सबसे कम है। साथ ही रोजगार की संख्या भी फरवरी में 41.91 करोड़ से घटकर मार्च में 41.85 करोड़ रह गई है। यह लगातार तीसरे महीने रोजगार में गिरावट को दर्शाता है। बेरोजगारी बढ़ने के बावजूद रोजगार में गिरावट रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में बेरोजगारों की संख्या 3.86 करोड़ से घटकर 3.5 करोड़ रह गई। फरवरी के मुकाबले मार्च में करीब 36 लाख लोग सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश नहीं कर रहे थे जो शायद रोजगार के अवसरों की कमी के कारण श्रम बाजार से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आमतौर पर हर महीने बेरोजगारों की संख्या में करीब 10 लाख की शुद्ध वृद्धि होती है लेकिन इस बार मार्च में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत से घटकर 7.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वाइट कॉलर हायरिंग में कमी मार्च 2024 की तुलना में इस साल मार्च में वाइट कॉलर हायरिंग (ऑफिस में काम करने वालों की भर्ती) में भी 1.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण खुदरा, तेल-गैस और शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती की गिरावट है। रिपोर्ट के अनुसार होली और ईद की छुट्टियों के बावजूद वाइट कॉलर रोजगार बाजार में बदलाव आया है लेकिन यह गिरावट पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली रही। खुदरा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, तेल-गैस में 10 प्रतिशत और शिक्षा क्षेत्र में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आईटी क्षेत्र में भी हायरिंग में 3 प्रतिशत की कमी आई है। नौकरी के अवसरों में कमी का प्रभाव देश में रोजगार की स्थिति के बारे में बढ़ती चिंता यह संकेत देती है कि नौकरी के अवसर लगातार घट रहे हैं जिससे आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति बनी रही तो आने वाले महीनों में रोजगार बाजार पर और भी बुरा असर हो सकता है।   recent visitors 41

राज्यपाल की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात हुई।  इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयो पर चर्चा की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया की यह शिष्टाचार भेंट थी। recent visitors 46

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज नगर पालिका परिषद् सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश के राज्यपाल इस क्षेत्र में आए है। उन्हें देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई । राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही समीर विश्वास के घर पहुचे और उनसे बातचीत कर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उनके आगमन से ग्रामीण अभिभूत हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया। recent visitors 27

72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी, खुद चौथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

इंदौर 72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।इसके बाद गुस्से में ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।ताराचंद अक्सर टीवी पर धारावाहिक क्राइम पेट्रोल देखता था और हत्या कर आत्महत्या की धमकी दे चुका था। अन्नपूर्णा पुलिस जांच कर रही है। टीआई अजय नायर के मुताबिक घटना शुक्रवार करीब 12 बजे सिल्वर पैलेस कालोनी की है।65 वर्षीय सीमा खत्री पलंग पर बैठी हुई थी।पति ताराचंद से उसकी कहासुनी चल रही थी।गुस्से में ताराचंद कमरें में गया और कैंची उठा कर ले आया।सीमा ने बचने की कोशिश की लेकिन ताराचंद ने एक कैंची सीने में घोंप दी। उस वक्त बहु रिद्दी कचरा फैंकने नीचे गई थी।आवाज सुनते ही दौड़ते हुए घर में घुसी और ताराचंद के हाथ से कैंची छीनी।रिद्दी ने इसी इमारत में उपर रहने वाली ननद कविता राजानी को काॅल लगाया।स्वजन सीमा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।कुछ देर बाद ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो ताराचंद को उठा कर अस्पताल ले गए।डाॅक्टर ने कुछ देर बाद उसको भी मृत घोषित कर दिया।ताराचंद का बेटे हरीश की राजवाड़ा पर दुकान है।वह प्रापर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है। बेटे के घर से निकलते ही झगड़ा करने लगा बुजुर्ग स्वजन ने पुलिस को बताया ताराचंद 15 साल से घर में रहता था। वह कोई काम काज भी नहीं करता था। इस वजह से उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर पौने 12 बजे हरीश काम के लिए घर से निकला था। ताराचंद ने झगड़ा करना शुरु कर दिया। बहु रिद्दी कचरा लेकर बाहर निकली और ताराचंद ने कैंची उठा ली। सीमा पलंग से उठ नहीं पाई कैंची मार दी। रिद्दी ने कैंची छीनने की कोशिश तो उससे भी विवाद किया। कुछ देर तीनों बैठ कर बात भी करते रहे। सीमा के सीने में कैंची लग चुकी थी। कविता और हरीश को बुलाया और रहवासियों की मदद से सीमा को अस्पताल ले गए। इसके बाद ताराचंद भी कूद गया। recent visitors 19