बीसीसीआई अंडर-16 एनसीए का विशेष प्रशिक्षण शिविर जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 18 अप्रैल से

जयपुर बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और अधिक निखारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अंतर्गत देश के विभिन्न स्थानों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों की देखरेख में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस बार अंडर-16 एनसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।  राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के संयोजक और विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि बीसीसीआई ने इस बार भी अंडर-16 एनसीए विशेष प्रशिक्षण शिविर (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना है। यह शिविर आगामी 18 अप्रैल से 14 मई 2025 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बीसीसीआई द्वारा नियुक्त अनुभवी कोचों की निगरानी में राष्ट्रीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी के अनुसार इस शिविर के सफल आयोजन के लिए आरसीए ने पूर्व की भांति राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को पत्र लिखकर सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी को राजस्थान क्रिकेट संघ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे जयपुर में शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके। recent visitors 42

RCB ने 10 साल बाद किया मुंबई का किला ‘फतह’, क्रुणाल पांड्या बने जीत के हीरो

मुंबई आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीत सकती है लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम लम्हों में कमाल प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. आरसीबी के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि इस टीम ने पूरे 10 साल के बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया है. आरसीबी की तीसरी जीत आरसीबी की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है. वो अंक तालिका में नंबर तीन पर है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम चौथा मैच हारी है और वो 8वें स्थान पर है. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. हेजलवुड और यश दयाल को 2-2 विकेट मिले. हार्दिक-तिलक की मेहनत बेकार मुंबई इंडियंस एक वक्त मैच में आ गई थी और इसकी वजह हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारी थी. हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 42 रन बनाए. तिलक ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. लेकिन ये पारियां भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी.तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई. मुंबई ने 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट खोया और फिर आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने तीन विकेट लेकर आरसीबी को मैच जिता दी. ऐसी रही आरसीबी की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली. देवदत्त पड्डीकल भी लय में दिखे. हालांकि, पड्डीकल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली और लियाम लिविंगस्टन दोनों को आउट किया. विराट कोहली ने 42 गेंद में 67 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की. पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन बनाए, जिसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट खोकर मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. ऐसी रही मुंबई की पारी 222 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन रोहित शर्मा 17 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद चौथे ओवर में रकल्टन भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 17 रन निकले. इसके बाद सूर्यकुमार य़ादव ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 12वें ओवर में वो भी आउट हो गए. सूर्या के बल्ले से 28 रन  निकले. इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का तूफान आया. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए तो तिलक ने 29 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन भुवी ने मैच पलट दिया. आखिरकार मुंबई की टीम 209 रन ही बना सकी. पहले एक नजर हार्दिक-तिलक के कमाल पर 222 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था तब मुंबई 12 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. दूसरी ओर तिलक वर्मा थे. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक-हार्दिक ने 34 गेंद में 89 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच जीत जाएगी. फिर ऐसे पलटा मैच 18वां ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए. उस वक्त मुंबई को जीत के लिए 34 रन ही चाहिए थे. लेकिन भुवी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया और सधी हुई गेंदबाजी की. उस ओवर में भुवी ने केवल 14 रन दिए. इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने हार्दिक को भी आउट कर दिया. यहीं से मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में आ गया. आईपीएल 2025 के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने मुंबई को उसके घर यानी की वानखेड़े के मैदान में शिकस्त दी हो. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. recent visitors 54

15 जिलों के आबकारी अधिकारियों के होंगे तबादले

भोपाल प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 15 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) हटाए जा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़़ा ने ऐसे जिलों की सूची मांगी थी, जहां डीईओ का प्रदर्शन खराब है। इनमें छिंदवाड़ा, विदिशा, बड़वानी और राजगढ़ के डीईओ का प्रदर्शन(परफारमेंस) खराब बताया जा रहा है। ये जिले राजस्व लक्ष्य में पिछड़ गए हैं। वहीं नर्मदापुरम, छतरपुर, झाबुआ, टीकमगढ़ और खंडवा जिले में एक ही जिला आबकारी अधिकारी के पदस्थ रहते तीन साल से अधिक हो गया है। वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव ने ऐसे जिलों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इनके तबादले किए जा सकते हैं।     विभाग में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां कनिष्ठ अधिकारी, जैसे कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी (एडीईओ), जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।     इस स्थिति को देखते हुए आबकारी महकमे में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।     इसमें शिवपुरी, नरसिंहपुर, आलीराजपुर, सहित कई जिले शामिल हैं, जहां नए अधिकारियों की नियुक्ति आवश्यक हो गई है।   recent visitors 35

08 एवं 09 अप्रैल को शिक्षित युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प

कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज जिला कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में कुल 77 पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती ली जाएगी। इसमें प्रोग्राम मैनेजर, कलस्टर मैनेजर, स्कूल सपोर्ट ऑफिसर और ट्रेनिंग मैनेजर के पद शामिल हैं। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक एवं पात्र युवक एवं युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, अपडेटेड सी.व्ही., रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं पैनकार्ड आदि मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 30

युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कांस्टेबल और SI के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, भरे जाने हैं 8000 पद

भोपाल मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी पड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू होने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इस माह के अंत में करीब आठ हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसमें इसमें 7,500 कांस्टेबल और 500 उप निरीक्षक (एसआई) के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। भर्ती की अधिसूचना इस माह के अंत तक जारी की जा सकती है और शारीरिक दक्षता परीक्षा जून-जुलाई के आसपास हो सकती है। बता दें कि राज्य में एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले 2018 में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक भर्ती नहीं हो सकी। इसका एक कारण कोविड-19 और पिछले कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होना है। युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। भर्ती के इंतजार में कई युवाओं की तो अब उम्र भी बीत चुकी है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब सरकार ने इस भर्ती को जल्द से जल्द शुरू करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में युवाओं को अभी से ही इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।  छह साल बाद हो रही एसआई की भर्ती परीक्षा एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले 2018 में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक भर्ती नहीं हो सकी। इसका एक कारण कोविड-19 और पिछले कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होना है। लंबे समय से एसआई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब उम्र सीमा पार भी कर चुके हैं। पांच साल में होगी ढाई लाख पदों पर भर्ती सरकार ने विधानसभा में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने का एलान किया है। सरकार ने कहा कि आगामी पांच साल में सरकार ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। सभी विभागों के खालों पदों को भरा जाएगा। सरकार ने हर वर्ग को एससी,एसटी और ओबीसी को उनके लिए आरक्षित आरक्षण के अनुसार लाभ देने का भी वादा किया है। वहीं, कांग्रेस भी सरकार पर रोजगार को लेकर हमलावर है। कई अवसरों पर कांग्रेस सरकार को उनके वादे पूरे नहीं करने को लेकर घेर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि कई विभागों में पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार कोई पद नहीं भर रही। सिर्फ वादे कर रही है। MP Police भर्ती अधिसूचना जल्द, परीक्षा जून-जुलाई में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा इस माह के अंत तक भर्ती अधिसूचना जारी की जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने बोर्ड से भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून-जुलाई में आयोजित की जा सकती है। MP Police में 6 साल बाद फिर से SI भर्ती 2018 के बाद से अब तक MP में कोई SI भर्ती नहीं हुई थी। कोविड-19 और प्रशासनिक देरी की वजह से प्रक्रिया अटकी रही। इस देरी से कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, जिससे सरकार पर पहले से ही दबाव बना हुआ था। सरकार का बड़ा वादा: 5 साल में 2.5 लाख नौकरियां सरकार ने विधानसभा में घोषणा की है कि अगले 5 वर्षों में 2.5 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। SC/ST/OBC वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। राजनीतिक हलचल भी तेज कांग्रेस सरकार पर रोजगार के वादे पूरे न करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि विभागों में हज़ारों पद खाली पड़े हैं। recent visitors 33

विद्युत वितरण कंपनी ने आम जनता तथा खेतों में काम करने वाले किसानों को आगाह किया

भोपाल मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आम जनता तथा खेतों में काम करने वाले किसानों को आगाह किया है कि वे अपनी फसलों और घास की ढेरियां हाईटेंशन लाइनों से दूर लगाएं। कंपनी ने कहा है कि जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए आमजन भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करें एवं बिजली लाइनों तथा ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बना कर ही अपनी फसलों को रखें। कंपनी ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें तथा सुरक्षित दूरी बनायें रखें। यदि आँधी तूफान में खंबे, तार टूटे हों तो इसकी सूचना तत्काल शिकायत कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912, उपाय एप एवं समीप के वितरण केन्द्र कार्यालय में दें। जमीन पर पड़े तारों को छूने या स्पर्श करने की गलती न करें। साथ ही पार करने का प्रयास न करें। पान टपरों तथा ऐसी दुकानों जिनमें लोहे की चादर का इस्तेमाल होता है, में वायरिंग को सुरक्षित ढंग से पी.वी.सी. पाईप के द्वारा ही कराई जाए। किसी प्रकार की कटी-फटी लूज वायरिंग से जान-माल का खतरा हो सकता है। बारिश के दौरान विद्युत खम्बे /स्टे के पास पानी भराव वाले स्थान से निकलने की जल्दी न करें। सावधानी बरतें क्योंकि बारिश के दौरान करंट लीकेज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखें। अपने मवेशी को बिजली के खम्बे, स्टे वायर इत्यादि से न बांधें। कपड़े सुखाने के लिये जी.आई. तार अथवा रस्सी, सर्विस लाईन के पाईप या बिजली के खम्बों से कभी न बांधें। इसमें करंट आने की संभावना बनी रहती है। घर की दीवार, उपकरण, नल आदि में लीकेज करंट आने पर प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से तत्काल ठीक कराएं। खेतों में लोहे के कटीले तारों की फेंसिंग को आपस में शार्ट कर कई स्थानों पर अर्थिंग कराएं। इन तारों में असावधानीवश करंट आने की संभावना बनी रहती है। इससे जान-माल के नु‍कसान का खतरा रहता है।  मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू विद्युत उपकरणों, वायरिंग, स्विच इत्यादि को स्वयं सुधारने के बजाय किसी प्रशिक्षित एवं अनुभवी इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं लें। मानव जीवन अमूल्य है। बिजली के स्विच/सॉकिट/बिजली उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रखें। विद्युत पोल से ही कनेक्शन लें, बीच तारों में कटिया डालकर विद्युत का उपयोग न करें, यह दण्डनीय अपराध है।  शादी, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त भार के लिये अस्थायी कनेक्शन लें तथा उचित क्षमता की उच्च गुणवत्ता की केबिल का ही उपयोग करें। कटे-फटे तारों का उपयोग कतई न करें। स्वीकृत भार से अधिक लोड का उपयोग न करें। उचित क्षमता के एम.सी.सी.बी/कट-आउट लगाने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग का ही उपयोग करें। वर्ष में एक बार अपने परिसर की वायरिंग, फिटिंग, अर्थिंग अनुभवी एवं दक्ष इलेक्ट्रीशियन से अवश्य चैक कराएं।  विद्युत लाईन के नीचे एवं ट्रांसफार्मर्स के नजदीक भवन निर्माण/ दुकान/ बैनर/ ईट भट्टा न लगाएँ। विद्युत लाईन के नीचे कोई स्थाई-अस्थाई निर्माण न करें। फसल इत्यादि का संग्रहण न करें। विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर ही निर्माण करें। किसान भाई खेतों में कटाई एवं गहाई की जा रही फसलों को बिजली के तारों के नीचे, बिजली के खम्बों एवं स्थापित ट्रांसफार्मर/ स्टे तारों के पास एकत्रित न करें। खेतों में विद्युत उपयोग के लिये कटी-फटी डोरी का उपयोग न करें।   recent visitors 35

मोटापे से त्रस्त चीनी, एक्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं बीमारियों के मरीजों में जबरदस्त वृद्धि

बीजिंग  चीन में तेजी से एक बीमारी पांव पसार रही है। अगर हालात पर काबू नहीं पाया गया तो 2030 तक पूरे चीन की 65 प्रतिशत आबादी इस बीमारी से पीड़ित होगी। यह खुलासा चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने किया है। इस बीमारी का नाम मोटापा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बीमारी से पहले देश में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों के मरीजों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। ऐसे में आबादी में मोटापे की समस्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। एक्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग पिछले साल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) और अन्य सरकारी विभागों ने इस समस्या से निपटने के लिए तीन साल की योजना शुरू की, जिसमें आहार और व्यायाम संबंधी सिफारिशें शामिल हैं। पिछले महीने इसने देश भर के अस्पतालों में "वेट मैनेजमेंट क्लीनिक" शुरू करने की योजना की घोषणा करके अपने प्रयासों को आगे बढ़ाया। चीन में इस प्रयास के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। अमेरिका-भारत से ज्यादा मोटे व्यक्ति चीन में पिछले महीने द लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 2021 तक चीन में अधिक वजन वाले या मोटे वयस्कों की संख्या 400 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी – जबकि भारत में यह 180 मिलियन या संयुक्त राज्य अमेरिका में 172 मिलियन थी। अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर 630 मिलियन हो जाएगी। अध्ययन में विश्व स्वास्थ्य संगठन की परिभाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसके अनुसार बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) – किसी व्यक्ति के वजन को उसकी ऊंचाई के वर्ग से भाग देने पर मिलने वाला मान – 30 से अधिक होने पर उसे मोटापे से ग्रस्त माना जाता है। 2030 तक चीन की 65 फीसदी आबादी पर खतरा हालांकि, चीनी सरकार के पास मोटापे की अपनी परिभाषा है, जो 24 से अधिक बीएमआई को अधिक वजन और 28 से अधिक रीडिंग को मोटापे के रूप में वर्गीकृत करती है। एनएचसी ने चेतावनी दी कि एक आधिकारिक अध्ययन ने भविष्यवाणी की थी कि 2030 तक 65 प्रतिशत चीनी वयस्क अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होंगे। अध्ययन ने यह भी गणना की कि तब तक अधिक वजन और मोटे रोगियों के इलाज पर 418 बिलियन युआन (यूएस $ 57 बिलियन) खर्च होंगे, जो वार्षिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बजट के 22 प्रतिशत के बराबर है, जबकि 2022 में यह 8 प्रतिशत होगा। लोगों के वजन को कम करने का प्लान बना रहा चीन पिछले महीने राष्ट्रीय विधायिका और शीर्ष राजनीतिक सलाहकार निकाय की बैठक के दौरान, संक्रामक रोग विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली "बड़े पेट वालों को लक्षित करेगी।" उन्होंने कहा, "हम लोगों को वजन कम करने में मदद करना चाहते हैं।" लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव करना एक चुनौती है। शंघाई में बैंक कर्मचारी 33 वर्षीय वांग शियाओनी ने कहा कि जब वह तनावग्रस्त और दुखी महसूस करती थी तो वह अक्सर ज़्यादा खाती-पीती थी और अक्सर उसके पास व्यायाम करने का समय नहीं होता था। recent visitors 28