Friday, July 10, 2026 2:56 pm

जशपुर में फलों की खेती को दे बढ़ावा, जिला स्तरीय अधिकारियों की वित्त मंत्री चौधरी ने ली बैठक

रायपुर वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, पशुपालन, मोबाइल टावर की समस्या, रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने धरती आबा योजना और पीएम जनमन योजना से भी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, जिले के प्रभारी सचिव अंबलगन पी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है, यहां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करना होगा। चौधरी ने कहा कि किसी भी योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारियों और उनके अमले की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने लंबित विकास एवं निर्माण कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की जलवायु फल-फूल, लीची, मछली पालन के लिए उपयुक्त है। किसानों की आय को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इसकी व्यवसायिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।   मंत्री चौधरी ने पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में बिजली की समस्या के साथ ही मोबाइल टावर की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्प्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी बैठक में जन सरोकार से संबंधित मामलों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने अधिकारियों को जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पूल-पुलिया, पर्यटन विकास के सभी कार्याें को  बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बाजार की डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही। प्रभारी सचिव  अन्बलगन पी. सुशासन तिहार के उद्देश्य और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को पूरी संजीदगी से जनसामान्य से प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं और अन्य मंत्री भी सुशासन त्यौहार के समय अचानक कहीं भी शिविर का अवलोकन करके आम जनता से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्याें की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस अवसर पर जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है। recent visitors 26

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का तोहफा, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव में 4-लेन 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए लगभग 6 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसे डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर माननीय केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने स्वीकृत किया है, पूर्व में विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकात में केंद्रीय खेल मंत्री से इस विषय पर आग्रह किया था। यह सिंथेटिक ट्रैक न केवल जिले के युवाओं को आधुनिक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराएगा बल्कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए उन्हें सशक्त बनाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा, "यह एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव के युवाओं के सपनों को पंख देने वाला कदम है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने हमारी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की। recent visitors 32

CG में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, आज दिनभर बैठकों का दौर चलेगा

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे बीरबल की खिचड़ी करार दिया है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भगत का कोई वजूद नहीं है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, निकाय स्तर के नेताओं की अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में निगम मंडल में अन्य पदाधिकारी की घोषणा, कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के नाम का ऐलान और संसदीय सचिवों से जुड़ी सूची भी भाजपा जल्द जारी कर सकती है। ऐसा है संगठन के नेताओं का आज का शेड्यूल शिवप्रकाश और नीतिन नबीन भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक होगी। फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक नेता लेंगे। कार्यकर्ताओं को क्या सीख मिली एक दिन पहले मंगलवार शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। भाजपा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से ही अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हंसने की बारी है। एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच नौ अप्रैल को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकें रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सुबह से ही संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें निगम-मंडल, आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ नगरीय निकायों के महापौर और सभापति भी शामिल रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के समन्वय को मजबूत करना और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा करना है। अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय सूत्रों की मानें तो साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन नामों पर मुहर लगी है। अमर अग्रवाल पूर्व में वित्त और नगरीय प्रशासन मंत्री रह चुके हैं, वहीं गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता बिसराराम यादव के बेटे हैं। भाजपा की रणनीति यादव समाज को साधने की है, ताकि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में यादव वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके। recent visitors 24

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा घमाशान, इनका होगा पिच पर राज

नई दिल्ली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मेजबान गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें अपना पिछला-पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना पसंद करेंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि वे यहां 2022 का फाइनल भी हारे हैं। इसके अलावा कुछ और भी मैच वे इस मैदान पर हार चुके हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं। कुल 38 मुकाबले यहां आईपीएल के खेले गए हैं, जिनमें से 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं और 20 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। एक मैच बारिश में धुल गया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर यहां 174 रन है। बावजूद इसके कि यहां बड़ी बाउंड्री हैं। दूसरी पारी का औसत स्कोर भी 161 है तो आप यहां बड़ा स्कोर चेज कर सकते हैं। गेंदबाजों के नजरिए से अहमदाबाद की पिच को देखें तो स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद यहां मिलती है। स्पिनरों को साढ़े 33 फीसदी से ज्यादा विकेट मिलते हैं, जबकि पेसर्स यहां 66 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला बैट और बॉल का यहां दिलचस्प रहने वाला है। हालांकि, पहली पारी के औसत स्कोर को देखते हुए बल्लेबाजों के हावी रहने की उम्मीद है। अभी तक दो मैच यहां इस सीजन खेले गए हैं। दोनों मैचों की पहली पारी का औसत 200 से ज्यादा का है। हालांकि, सफल रन चेज यहां इस सीजन नहीं हुई। ओस बड़ा फैक्टर होती है, लेकिन पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर दूसरी टीमों पर दबाव आ जाता है। recent visitors 43

गरियाबंद : राजस्व पखवाड़ा के दूसरे दिन 365 आवेदनों का किया गया निराकरण

गरियाबंद राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन सभी तहसीलों के 12 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 434 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से स्थल पर 365 त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमलीपदर तहसील के सरगीगुड़ा राजस्व शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 63 आवेदन स्थल पर ही निराकृत किया गया। इसी प्रकार देवभोग तहसील के दरलीपारा में 24 आवेदन में से 23 का निराकरण, घुमरगुड़ा में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 36 आवेदन निराकरण, मुड़ागांव में 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 14 आवेदन का निराकरण, बाड़ीगांव में 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे 27 आवेदन का निराकरण किया गया। राजिम तहसील के पोखरा में 83 आवेदन में से 82 निराकरण, मैनपुर तहसील के गोपालपुर में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11 निराकरण, छुरा तहसील के अमेठी शिविर में प्राप्त 27 आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। अतरमरा शिविर में 23 आवेदन में से 21 आवेदन का निराकृत किया गया। गरियाबंद तहसील के पारागांव शिविर में 21 आवेदन में से 11 का निराकरण एवं मरौदा शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार फिंगेश्वर तहसील के पाली शिविर स्थल में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 50 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इस अभियान से गांवों में राजस्व मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं। recent visitors 29

महासमुंद : जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत बसना के मनोज साहू, रमावती राय, दिग्विजय सिंह, प्रेमसागर दास, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के समीर बेहरा, त्रिलोचन भोई, बरडीह के योगेश कुमार, कुड़ेकेल के रविन्द्र साव, पदरडीह के जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के प्रमित साहू, संकरी के नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के प्रकाश साव, खवासपाली के पुष्पेन्द्र प्रधान, सिंघनपुर की श्रीमती सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के त्रिदेव पटेल, उपेन्द्र साय, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, धनापाली के कमलध्वज पटेल, बरगांव के राजेश प्रधान, संकरी के मोहित पटेल, नौगड़ी के मोहरसाय ओगरे, बिजराभांठा के संतलाल नायक, कमलीदादर के टिकेश्वर सिदार, अंकोछी के महेन्द्र प्रधान, गढ़फुलझर के हरजिंदर सिंह, कुरचुण्डी के भोजकुमार साव, रसोड़ा के बसंत कुमार बारिक, गढ़पटनी के लाला अमरनाथ, बिटांगीपाली के मुकुन्द साव, बरडीह के रोहित प्रधान, गुढ़ियारी के रणजीत नायक एवं ग्राम सोनामुंदी के खोलबाहरा निराला शामिल हैं। वहीं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेलोरम के तुलाराम नायक, रामपरु के यादराम रातड़े, सांकरा के राकेश दास, सोनु छाबड़ा, विजय चौधरी, विक्रम अग्रवाल, पिथौरा के कमलेश डड़सेना, सतप्रीत सलुजा, जतीन ठक्क्र, कोमल मोहन्ती, सचिन रोहिल्ला, किशनपुर के सतीश प्रधान, शोभाराम बरिहा, जगतराम प्रधान, गोपालपुर के मुकुन्द यादव, तरूण सोनी, सुखीपाली के कन्हैया प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, पदुम बारिक, सुधीर प्रधान, गिरना के विनोद बारिक, गौरिया के रसीक प्रधान, डोंगरीपाली के प्रहल्लाद बुड़ेक, सलडीह के विवेकानंद सतपथी, पिरदा के शिशुपाल प्रधान, ताला के बिरेन्द्र प्रधान, भीखापाली के गोपाल गढ़तिया, तिलकपुर के भरत चौधरी, जगदीशपुर के मंजीत कन्हेर, लाखागढ़ के लक्ष्मीदीप निवासी, लावामौहा के खेमसागर नायक, पिरदा के ललित साहू, पथरला के अजय प्रधान, जबलपुर के श्यामलाल पटेल, भीखापाली के रेशमलाल प्रधान, चनौरडीह के ज्ञानेश साहू, सलडीह के श्वेतराम प्रधान, ढोढरकसा के संपत प्रधान, लाखागढ़ के बालमुकुन्द साहू, अमलीडीह के चमन सेन, जम्हर के रामेश्वर दास, खुसरूपाली के ओमप्रकाश दीवान, भिथिडीह के परशुराम कन्नौजे एवं मुरलीधर यादव के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है।  recent visitors 24

निगम निगम सिंगरौली के लाखों रुपए के वाटर एटीएम लगाए गए जो धूल फांक रहे

निगम निगम सिंगरौली के लाखों रुपए के वाटर एटीएम लगाए गए जो धूल फांक रहे एक तरफ प्रशासन स्तर पर जल है तो कल है का अभियान चलाया जा रहा है सिंगरौली सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत तीन वाटर एटीएम लगाए गए थे ग्रामीण तहसील के अंदर जिसके दो नल वंद है एक मोरबा में जो मात्र एक महिने तक ही सेवा दे पाया एक चौपाटी बैढ़न में उद्घाटन होने के बाद एक दिन भी नहीं चला जनता परेशान है वाटर एटीएम में शिकायत के लिए नम्बर भी लिखा गया था इंजिनियर और ठेकेदारो के द्वारा मगर अब उन नंबरो को मिटा दिया गया है निगम वाहवाही लूट रही है सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्थाएं की जा रही है जगह जगह पर स्थानीय लोगो का कहना है जो काम नगर निगम को करना चाहिए वह काम सामाजिक संस्थाओ के द्वारा किया जा रहा है हर गली चौराहो पर सामुहिक स्थानो पर पीने योग्य पानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए बसो में सफर कर रहे यात्री उम्मीद किया करते है की अगले पड़ाव पर बस का सफर करते समय पानी की सौचालयों की समुचित व्यवस्था होगी मगर कागजो में देखा जाए तो सब सही चल रहा है और धरातल पर आकर यदि देखा जाए तो काम जीरो देखने के लिए मिलेगा किसकी लापरवाही कहा जाए क्या जनता ने चुनाव में मतदान कर उम्मीदवारों को विजई बनाने में गलती करी है अब देखना होगा क्या जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर कब तक जाता है ! एक तरह प्रशासन स्तर पर बैठक कर पानी की समुचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश दिये जाते है और एक तरफ किस तरह का निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है ! recent visitors 23