Saturday, July 4, 2026 7:44 pm

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी। नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा। यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में मिलने वाले प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी। recent visitors 18

आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया परीक्षण आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से शुरू हो गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग  शिविर में निःसंकोच आवेदन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत श्यामनगर में चल रहे सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया। उन्होंने आवेदकों से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आवेदक अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाले और आवेदन की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुशासन तिहार के दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जायेगा।     प्रभारी सचिव गुप्ता ने श्यामनगर की सरपंच से चर्चा कर उनके गांव की समस्याओं तथा मनरेगा  के तहत चल रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के मांग के अनुरूप नियमानुसार गांव में नरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये, जिससे कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बिहान समूह की महिलाओं ने बताया कि गेंदा फूल की खेती करते थे। गुप्ता ने उन्हें अच्छे से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये, ताकि उन्हें स्वरोजगार एवं उनकी आर्थिक उन्नति हो सके। इसके अलावा बिहान समूह की महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों को दिये गये ऋण एवं प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव की जानकारी ली।         प्रभारी सचिव गुप्ता ने छुरा विकासखण्ड के पाण्डुका स्थित लाईव फिस वेंडिंग सेंटर का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत महेन्द्र साहू मछली पालन कर रहे है। उन्होंने इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ने के निर्देश दिये, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। इसके अलावा ग्राम पोंड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 पहुंचकर बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मेन्यू के अनुसार भोजन, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और छोटे बच्चों के सार्वांगिण विकास के लिए विभिन्न गतिविधयों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्ष्ेाक निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, एसडीएम विशाल महाराणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे। recent visitors 26

सुशासन तिहार:प्रगतिरत कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से हो। उन्होंने पानी की कमी की समस्या एवं उनके निदान तथा जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये। इसमें जिला पंचायत, कृषि एवं वन विभाग सहित जनप्रतिनिधिगण को भी शामिल करने को कहा। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।     समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव गुप्ता ने वर्तमान में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को गुणवत्ता तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्याप्त संख्या में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाकर त्रुटिरहित ऑनलाइन एन्ट्री एवं उचित निगरानी भी करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने  मनरेगा कार्य, मानव दिवस, एवं आगामी समय में वृक्षारोपण के कार्ययोजना की भी जानकारी लेकर आंगनबाड़ी, स्कूलों एवं आश्रम-छात्रावासों में मुनगा जैसे लाभदायक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में 249 बच्चों को लाभान्वित किये जाने की जानकारी पर प्रभारी सचिव ने खुशी जताई। साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए बालक एवं बालिका छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये। वन विभाग को जिले में इको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये, जिससे जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ें। कृषि विभाग को फसल परिवर्तन के संबंध में किसानों को जागरूक करने एवं धान के बदले अन्य लाभदायक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। recent visitors 24

सुशासन तिहार:पीएम आवास, शौचालय निर्माण, घर पर नल के लिए आवेदन

रायपुर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज कोरिया जिले में ग्रामीणों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में समाधान पेटी में अपना आवेदन जमा किए। इस मौके पर आवेदन लेकर आई ग्राम ओड़गी के केनापारा निवासी बुजुर्ग श्रीमती धनासो बाई ने मुख्यमंत्री ंविष्णु देव साय के सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि ’’हमर आवेदन के समाधान विष्णु सरकार ह जरूर करही। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवेदन स्वीकार होगा। सुशासन तिहार के तहत आवेदन देने आए ग्रामीणों का मानना है कि सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मनिहारपारा की उमा बाई ने आवास और शौचालय निर्माण की मांग की, जबकि सागरपुर निवासी श्रीमती मानती बाई ने घर में हैंडपंप या पेयजल के लिए नल लगाने आवेदन किया है। आवेदन देने आए कमलेश राजवाड़े ने कहा कि वे आवास और शौचालय के लिए आवेदन जमा किया है, उन्हें उम्मीद है कि उनका आवेदन का समाधान जरूर होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकेगा। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याएं त्वरित रूप से सुलझाई जाएंगी। recent visitors 24

स्व-सहायता समूहों से महिलाओं का हो रहा हैं आर्थिक सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व-सहायता समूह से बहनों के जीवन में नए सूर्य का हुआ उदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की पहल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की है प्रमुख भूमिका स्व-सहायता समूहों से महिलाओं का हो रहा हैं आर्थिक सशक्तिकरण मुख्यमंत्री कुक्षी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह-पोषण पखवाड़े कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इससे न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो रही है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की पहल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। सशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश का आधार हैl मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह-पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को निकाय चुनाव में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही 2029 तक लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण के प्रयास भी किये जा रहे हैं। जमीन या मकान की रजिस्ट्री महिला के नाम पर करने पर पंजीयन शुल्क में छूट दी जा रही है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपना सामर्थ्य दिखाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आज जनजातीय वर्ग की महिला देश की राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हजारों सालों से देवियों की पूजा होती रही है। नवरात्रि में 9 दिन देवी की आराधना की जाती है। दुनिया में भारत ही एकमात्र देश है, जो राष्ट्र को माता मानता है। राज्य सरकार हर माह लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए डालकर रक्षाबंधन मना रही है। सभी पात्र लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की राशि मिलती रहेगी। अगर बहनों के हाथों में पैसे आएंगे तो परिवार में कुछ बचत होगी। सरकार बहन-बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह परिवार और समाज को सशक्त बनाने का एक प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। प्रदेश के हर घर को गोकुल बनाएंगे। राज्य सरकार द्वारा दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से नई गौपालन योजना बनाई गई है। भविष्य में गौशालाओं के माध्यम से प्रदेश की बहनों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। राज्य सरकार उन्हें नए व्यवसाय से जोड़ने के कार्य कर रही है। अब स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गौशालाओं से जोड़ेगे और समूह की महिलाएं दूध से बने उत्पाद जैसे- मिठाई, रबड़ी, कलाकंद तैयार करेंगी। बहन-बेटियों की मिठाई की दुकान खुलेगी, उनकी आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने कपड़ा कारखानों में काम करने वाली बहनों को 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से देगी। कंपनी मालिक भी 8000 रुपए मेहनताना देंगे। इस प्रकार उनकी मासिक आय 14 हजार 250 रुपए सुनिश्चित हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रही है। राज्य सरकार ने 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती का अभियान शुरू किया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रमोशन के लिए स्वीकृति देकर राज्य सरकार 4 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सौगात देगी। सरकार अगले 5 साल में ढाई लाख नौकरी के अवसर प्रदान करेगी। गरीब हो या अमीर, सरकार का काम सभी की भलाई के लिए काम करना है। मध्यप्रदेश के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई के लिए किताब-कॉपियां दी जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप प्रदान करने की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हमारी सरकार में हर बेरोजगार के हाथ में रोजगार होगा। राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश को देश में नंबर-1 राज्य बनाकर छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार के बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को धार को देवास से जोड़ने वाली 4 लेन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की नई सौगातें मिलेंगी। 30 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण की सौगात भी मिलेगी। शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी आनंदपुर धाम आ रहे हैं। इसके बाद रविवार 13 अप्रैल को केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह सहकारी सम्मेलन में भोपाल आएंगे। सहकारिता कार्यों को गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अनुबंध करेंगे। मुख्यमंत्री ने किया पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा पोषण पखवाड़े में श्रीअन्न से निर्मित खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने व्यंजनों की प्रशंसा की। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने साझा किये अपने अनुभव समारोह में ग्राम पिपलिया सरपंच श्रीमती अनीता लोकेश पांचाल ने मंच से जल गंगा संवर्धन अभियान में किए गए बावड़ी जीर्णोद्धार कार्य के अनुभव साझा कर बताया कि पहले बावड़ी बहुत गंदी थी। जनसहयोग एवं जन भागीदारी से बावड़ी का पानी पीने योग्य हो गया है। भविष्य में पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में भी विकसित किया जाएगा। ग्राम झड़दा निवासी सुखली बाई ने स्व-सहायता समूह के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में उनके घर की स्थिति खराब थी लेकिन सांई स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद ऋण प्राप्त किया। उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया और स्वयं का भी एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। अब वह लेखा जोखा करना भी सीख गई हैं। बच्चे भी शिक्षित होकर बड़े पदों पर कार्यरत है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बताया कि बाल्यावस्था में बच्चों को भरपूर पोषण मिले तो वह सशक्त बनेंगे और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में समर्थ होंगे। हमारा दायित्व है कि हम भारत के भविष्य को पोषण … Read more

आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली

रायपुर आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (फायनेंस) तेनतु सत्यनारायण द्वारा यह सम्मान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया गया। राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ सदन के मनीष जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि चिप्स, राज्य में नामांकन एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान कर रही है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ एवं जन सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि राज्य में 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप चिप्स द्वारा विगत एक वर्ष में राज्य के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 944 विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें 38,762 नागरिकों का आधार पंजीयन एवं अद्यतन किया गया। recent visitors 23

सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।     प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन का महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। ग्रामीणों से सहजता के साथ आवेदन प्राप्त करें, उन्हें आवेदन जमा करने में कोई परेशानी न हों, इसका ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें, विशेषकर जिले के दूरस्थ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और निराकरण करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत जो व्यक्ति छुटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित करें।     बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के बारे में जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में राजमिस्त्री की कमी होने की जानकारी पर कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले को अग्रणी स्थान में लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ऋण स्वीकृति की संख्या में वृद्धि करने को कहा। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन किसानों को शत प्रतिशत ईकेवायसी कराने को कहा। साथ ही केसीसी के तहत किसानों को कृषि कार्य को आगे बढ़ाने हेतु ऋण प्रदान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश सहकारिता विभाग को दिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रगति की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृदा परीक्षण के बाद आए परिवर्तन की स्टडी करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।     कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में जिले में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़े के प्रगति के बारे में जानकारी दी और बताया कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जिले भर में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, जनपद कार्यालयों में रखी गई समाधान पेटी में आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में फील्ड विजिट किया जा रहा है। साथ ही जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया जा रहा है।        इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की जानकारी दी। recent visitors 23