Saturday, July 4, 2026 5:04 pm

रायपुर : प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट परिसर से सुशासन तिहार 2025 के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के दौरान यह जागरूकता रथ जिले के गांवों एवं नगरीय निकायों में जाकर लोगों को सुशासन तिहार के तहत अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के लिए प्रेरित करेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस दौरान आवेदन लिखने में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों से भी मुलाकात की। साथ ही नागरिकगणों को आवेदन प्रस्तुत करने में आवश्यक सहयोग करने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पंचायतों एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में समाधान पेटी स्थापित किया गया है। इसमें नागरिकगण अपने आवेदन को डाल सकते हैं। 11 अप्रैल तक आवेदन लेने का महाअभियान जारी है। इसके पश्चात दूसरे चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया जायेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे चरण में कलस्टर स्तर पर समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों के समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 22

केन्द्रीय मंत्री गडकरी उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिये धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में समारोहपूर्वक सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही उज्जैन-गरोठ  के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क और बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में  संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क, चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास, शाजापुर, कनासिया एवं एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में 3 फ्लाई ओवर, अंडरपास तथा रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। बहुप्रतीक्षित उज्जैन-बदनावर फोर-लेन हाई-वे, जिसकी लंबाई 69.100 किलोमीटर है, अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह परियोजना मई 2022 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपी गई थी। यह हाई-वे आधुनिक इंजीनियरिंग और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे का एक शानदार उदाहरण है। इस परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल, 7 छोटे पुल, एक इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर, 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट, 42 बस शेल्टर/बस-वे और 4 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 23 किलोमीटर सर्विस रोड भी बनाई गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 28 किलोमीटर के 3 बायपास और 5 स्थानों पर 18 किलोमीटर के रिअलाइन्मेंट का निर्माण किया गया है। इस हाईवे के पूरा होने से उज्जैन और बदनावर के बीच यात्रा का समय 2.5 घंटे से घटकर मात्र 1 घंटे से भी कम रह गया है।   recent visitors 31

सुशासन तिहार :प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण

रायपुर सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी कोण्डागांव जिले में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे गए समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित थे।     प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों को जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में प्राप्त होने वाले आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों को लेकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से पावती उपलब्ध कराएं। साथ ही जो आवेदन नहीं लिख सकते उनकी सहायता करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डाले। समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। स्वसहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा     प्रभारी सचिव ने गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू की और आज वे लखपति दीदी हैं।   निर्माणाधीन बायपास मार्ग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश     इससे पहले प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 23

रायपुर : सुशासन तिहार -2025 : आवेदन जमा करते ही मिला प्रमाण पत्र,तत्काल निराकरण का बना मिसाल

रायपुर सुशासन तिहार के प्रथम चरण जारी है जिसमें आवेदक अपनी समस्या और मांग से सम्बंधित आवेदन दे रहे है। इस दौरान ऐसे भी दृश्य सामने आ रहे है जिसमें आवेदन देने के तत्काल बाद निराकरण भी किया जा रहा है जो मिसाल बनने के साथ ही लोगों में विश्वास बढ़ा रहा है। नगर पालिका बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक 17 निवासी आवेदक  हेमलता वर्मा बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के आवेदन प्राप्ति स्थल में अपना आवेदन देने पहुंची। आवेदन में अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र के लिए अनुपलब्धता प्रमाण की जरुरत थीं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई ने संवेदनशीलता क़ा परिचय देते हुए तत्काल अनुपलब्धता प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें सौंप दिया गया। हेमलता ने बताया कि लम्बे समय से अपने बेटे राजू नयन वर्मा का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान थीं। राजू इस समय कक्षा 12वीं का छात्र है और उसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यह दस्तावेज बेहद जरूरी था। लेकिन बार-बार प्रयासों के बावजूद कहीं से भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। कई दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती थी। लेकिन इसी बीच उन्होंने मोबाइल पर देखा कि नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 8 से 11 अप्रैल तक "सुशासन तिहार 2025" के तहत एक विशेष शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान किया जा रहा है। इससे एक नई उम्मीद जगी और  बिना समय गंवाए शिविर में जाकर आवेदन दिया। जिस समस्या को लेकर वे महीनों से इधर-उधर भटक रही थीं उसका समाधान महज 2 मिनट में मिल गया।  हेमलता वर्मा कहती हैं, “मैं मुख्यमंत्री जी की अत्यंत आभारी हूं, जिन्होंने सुशासन तिहार जैसा अभियान चलाकर हम आम लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान इतने सरल और सम्मानजनक तरीके से करवाया। यह वास्तव में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।" recent visitors 23

मंत्री सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की। पार्थ योजना पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, मुरैना, शहडोल, सागर, इंदौर और उज्जैन में शुरू की जा रही है। इस योजना के जरिये हर स्थान पर 50-50 बच्चों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि योजना शुरू होने से पहले उन स्थानों के कलेक्टर्स के साथ चर्चा की जाये। साथ ही भोपाल से निर्धारित स्थानों पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिये अधिकारियों को भेजा जाये, जो स्ट्रक्चर और इन्फ्रा-स्ट्रक्चर का आकलन जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर करें। योजना में प्रशिक्षण पूर्व आकलन की एसओपी तैयार की जाये। इसके लिये कमेटी का भी गठन करें। हरेक प्रक्रिया की एसओपी हो। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो। श्री सारंग ने बच्चों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित करने को कहा। योजना के जरिये सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। उन्होंने रविवार के दिन प्रशिक्षणार्थी को स्वैच्छा से फिजिकल एक्टिविटी की छूट देने को कहा। मंत्री श्री सारंग ने योजना के संचालन एवं क्रियान्वयन, प्रशिक्षणार्थी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु, प्रशिक्षण की अवधि, शुल्क, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण समय, मानव संसाधन, प्रशिक्षक का मानदेय, वित्तीय प्रबंधन, आवश्यक सामग्री, किट, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार आदि पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री सारंग ने खेलो-बढ़ो अभियान के लिये स्कूलों का चयन कर कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने मास्टर ट्रेनर के रूप में गाइड की ट्रेनिंग कराने को भी कहा। साथ ही अभियान से संबंधित लिटरेचर और फिल्म प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिये, जिसके जरिये बच्चे खेलो-बढ़ो अभियान की जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान बच्चों को नामी-गिरामी खिलाड़ियों से भी मिलवाने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव और खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 13

रायपुर : महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह जैसे महान मूल्यों का जो संदेश दिया, वह आज के सामाजिक और नैतिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। साय ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताया और दया तथा प्रेम को जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समरसता, सह-अस्तित्व और शांति का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं न केवल धार्मिक आस्था का आधार हैं, बल्कि वे मानवता को एक नई दिशा देने वाली प्रेरणा हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और दीन-दुखियों, जरूरतमंदों तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। recent visitors 18

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला की क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री उपाध्याय को भारतीय टीम में चयन होने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी सुश्री शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया सुश्री शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुश्री शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना प्रथम मुकाबला 27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी।   recent visitors 14