Saturday, July 4, 2026 6:28 pm

CM के नेतृत्व में शुरू की गई Mukhyamantri Tirtha Darshan Yojana से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल रहा : मंत्री राजवाड़े

सूरजपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित विशेष तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत  आज सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन से उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के लिए सूरजपुर के 288 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना की गई। समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ दर्शन के लिये रवाना हो रहे श्रध्दालुओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थयात्रा का अवसर नहीं मिल पाता था। यह योजना प्रदेशवासियों की आस्था सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल तीर्थ स्थलों की यात्रा कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में श्रद्धालु यात्रियों के साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह योजना राज्य सरकार की संवेदनशीलता और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बुजुर्गों की आस्था और आध्यात्मिक आकांक्षाओं को साकार करने के लिए कटिबद्ध है। तीर्थ यात्रियों के दल में शामिल अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधा न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक शांति भी देती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। इस चरण में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीर्थयात्री उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। राज्य शासन द्वारा यात्रा के दौरान भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।    इस अवसर पर विधायक प्रेमनगर श्री भुलन सिंह मरावी , नगर पालिका अध्यक्ष ,  पार्षद-गण, जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूलाल सिंह मरापो, श्रीमती कुसुम, सुश्री मोनिका, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि,एस डी एम श्रीमती शिवानी जायसवाल, समाज कल्याण विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे। recent visitors 20

इंदौर में 6 Km लंबे कॉरिडोर पर चलाई जाएगी मेट्रो रेल, सिक्युरिटी क्लीयरेंस मिला , स्टाफ, टिकट काउंटर सहित सभी इंतजाम

 इंदौर  इंदौर वासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ 13 साल पहले इंदौर में सबसे पहले प्रदेश की पहली मेट्रो चलाने का जो सपना था, वो अब पूरा होने जा रहा है। इंदौर में सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से, मेट्रो कोच व डिपो को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से क्लीन चिट मिल गई है। ऐसे में सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांच मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब शहरवासियों के मेट्रो में सफर में कोई बाधा नहीं बची है। यात्रियों के लिए मेट्रो चलाने के लिए मेट्रो प्रबंधन की पूरी तैयारी है। स्टाफ, टिकट काउंटर सहित सभी इंतजाम सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांचों मेट्रो स्टेशन पर स्टाफ, टिकट काउंटर सहित अन्य इंतजाम भी हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार चाहेगी तो जल्द ही मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा। पिछले दिनों मेट्रो के अधिकारियों के साथ नगरीय आवास व विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो के संबंध में ली बैठक में कहा था कि सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अभी मेट्रो चलाने की जल्दबाजी नहीं है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे के बीच मेट्रो का हिस्सा तैयार होने के बाद अगस्त तक मेट्रो का यात्रियों के लिए संचालन शुरू करने की बात कही थी। मिलेगी बस की भी कनेक्टिविटी मेट्रो प्रबंधन ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने के लिए एआईसीटीएसएल की ई-बसों के साथ रेडिसन, विजय नगर से एयरपोर्ट का सफर की योजना बनाई है।     रेडिसन चौराहा, विजयनगर : यात्री ई-बस में बैठकर सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक पहुंचेगे।     एससी 3 से गांधी नगर स्टेशन : यात्री मेट्रो में बैठकर सफर करेंगे।     गांधी नगर से एयरपोर्ट व बड़ा गणपति : यात्री गांधीनगर स्टेशन से ई-बस में बैठ एयरपोर्ट व बड़ा गणपति चौराहे तक की यात्रा करेंगे।     किराया : यात्रियों को कॉमन कार्ड के माध्यम से न्यूनतम किराया देकर इलेक्ट्रिक बस व मेट्रो में सफर करने का मौका मिला। अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इंदौर मेट्रो का अब तक का सफर     2011 : तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को इंदौर व भोपाल में मेट्रो की डीपीआर बनाने का निर्णय लिया।     2017 : मप्र मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली।     2018 : भारत सरकार की स्वीकृति मिली।     2019 : भारत सरकार, मप्र सरकार व एमपीएमआरसीएल के बीच समझौता हुआ।     2021 : निर्माण एजेंसी ने मेट्रो निर्माण कार्य शुरू किया।     2023 : सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पहली बार चलाई गई मेट्रो।     2025 : मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस से मिली क्लीन चिट। 8.65 किमी लंबी सुरंग का होगा निर्माण कंपनी सूत्रों के मुताबिक, यह टेंडर 8.65 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड गलियारे के निर्माण के लिए दिया गया है, जिसमें एचसीसी की 55% हिस्सेदारी होगी। इस परियोजना के तहत टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के जरिए 11.32 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी। 7 भूमिगत स्टेशन होंगे तैयार इस परियोजना के तहत इन सात जगहों पर भूमिगत स्टेशन तैयार किए जाएंगे।     इंदौर रेलवे स्टेशन     राजवाड़ा     छोटा गणपति     बड़ा गणपति     रामचंद्र नगर     BSF/कलानी नगर     एयरपोर्ट टनल बोरिंग मशीन से होगी खुदाई मेट्रो के भूमिगत प्रोजेक्ट के लिए एयरपोर्ट और बड़ा गणपति क्षेत्र में वेयरहाउस की जमीन पर लगभग 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में खुदाई की जाएगी। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को 20 मीटर गहराई में उतारकर सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में छह-छह मीटर चौड़ी दो सुरंगें तैयार की जाएंगी, जिनमें मेट्रो की अप और डाउन लाइनें होंगी। HCC के शेयर में उछाल इस बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर में 5 % की तेजी देखी गई, जिससे यह 23.25 रुपए पर पहुंच गया। यह बढ़त तब आई जब कंपनी ने टाटा प्रोजेक्ट्स (TPL) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MPMRCL) से इस महत्वपूर्ण ठेके को हासिल करने की जानकारी दी।   recent visitors 31

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को ईसागढ़ के आनंदपुर धाम आयेंगे

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को ईसागढ़ के आनंदपुर धाम आयेंगे  गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। आध्यात्मिक और पारमार्थिक उद्देश्य से स्थापित आनंदपुर धाम 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आधुनिक गौशाला संचालित है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश है। आनंदपुर ट्रस्ट यहाँ कृषि कार्य भी कर रहा है। आनन्दपुर ट्रस्ट ग्राम सुखपुर तहसील ईसागढ़ में 1977 से चैरिटेबल अस्पताल संचालित है। यहां मरीजों के लिए 125 बिस्तरों की व्यवस्था है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओ.पी.डी. संचालित है। यहां एमडी फिजिशियन, डेंटल स्पेशलिस्ट, एमएस जनरल सर्जरी, एम.एस. आर्थोपेडिक, कॉर्डियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट तथा नेत्रसर्जन पदस्थ है। वर्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी यहां आयोजित किये जाते हैं। ट्रस्ट द्वारा आनंद प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर तथा आनंद मिडिल स्कूल ग्राम सुखपुर में संचालित हैं, जिसमें 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ हैं एवं 1215 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। आनंदपुर ट्रस्ट के अन्य महत्वपूर्ण सत्संग केन्द्र प्रयागधाम जिला पुणे (महाराष्ट्र), आनंदपुर सत्संग ट्रस्ट जम्मू, अमरधाम चैम्बूर मुम्बई (महाराष्ट्र), विवेक धाम बैंगलुरू (कर्नाटक), स्वरूप धाम पथरीताल गोंडा (उ.प्र.), आनंदधाम पंचगुणी जिला सतारा (महाराष्ट्र), आनंदधाम वसंतकुंज (दिल्ली) तथा संतनगर जिला धौलपुर (राजस्थान) में संचालित है। मध्यप्रदेश में पुनीत धाम जिला शिवपुरी, परमधाम जिला ग्वालियर और सुखधाम जिला इंदौर में ट्रस्ट के सत्संग केन्द्र स्थापित हैं। आनंदपुर ट्रस्ट एवं इसके अन्य आश्रमों में वैशाखी, गुरु पूर्णिमा, दीपावली, मकर संकाति और परमहंस जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है।   recent visitors 23

स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद, 17 अप्रैल तक आदेश जारी, कहां और कैसे लागू हुआ कर्फ्यू?

मणिपुर पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में तनाव एक बार फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है। लंबे समय से हिंसा और विवाद झेल रहे इस राज्य में हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अब चुराचांदपुर जिले में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जिसके चलते स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है।। इलाके में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कहां और कैसे लागू हुआ कर्फ्यू? चुराचांदपुर के जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार ने कर्फ्यू आदेश जारी किया, जो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उपमंडलों सहित दो गांवों में पूरी तरह से आवाजाही और गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं बाकी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी सेवाओं के लिए कुछ ढील दी गई है, लेकिन उसके बाद पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा। यह व्यवस्था 17 अप्रैल तक जारी रहेगी। क्यों भड़की हिंसा? तनाव की जड़ है 18 मार्च को हुआ एक विवाद, जिसमें जोमी और हमार समुदाय के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। यह झगड़ा उस समय बढ़ गया जब एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जोमी समुदाय का झंडा नीचे उतार कर फेंक दिया। इसके बाद गुस्से में आई भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया। इस झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। प्रशासन की सख्ती और अपील शांति बनाए रखने की अपील: लोगों से कहा गया है कि वे अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। जमीन विवाद सुलझाने की पहल: दोनों समुदायों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाने की सहमति बनी है। समाधान की उम्मीद मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है, और यह ताजा मामला फिर से उसी आग को हवा दे सकता है। हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय नेताओं की मदद से शांति स्थापना की कोशिश की जा रही है। recent visitors 21

किसानों को 2,600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा, अब तक 21.86 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका

भोपाल प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन की प्रक्रिया 20 जनवरी से 9 अप्रैल 2025 तक संचालित की गई। इस अवधि में प्रदेश के 15 लाख 33 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि उपार्जन की अवधि 15 मार्च से 5 मई 2025 तक निर्धारित है। किसानों को गेहूं के लिए 2,425 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 175 प्रति क्विंटल बोनस, कुल 2,600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में 3,528 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की गई है। अब तक कुल 3.09 लाख किसानों से 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। इसमें से 24.44 लाख मीट्रिक टन का परिवहन तथा 21.86 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। मंत्री राजपूत ने बताया कि अब तक किसानों को 5,027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान 3 से 5 कार्य दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर उचित मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उपार्जन प्रक्रिया को सरल, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए सभी आव   recent visitors 37

पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट उछाली हैं, मारपीट की आ गई नौबत

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। वीडियो में वह क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट को उछालती हैं, जिसके बाद फैंस में उसे पाने के लिए होड़ मच जाती है। वे एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। नौबत मारपीट तक की आ जाती है। वीडियो में एक पुलिसवाला बीच-बचाव भी करता दिख रहा है। वैसे प्रीति जिंटा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि क्रिकेट मैच देख रहे दर्शकों की तरफ अपनी टीम की टी-शर्ट को उछाला है। 2023 में भी उन्होंने ऐसा किया था। कब का है वीडियो? वीडियो संभवतः मंगलवार 8 अप्रैल का है। उस दिन मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ था जिसे पंजाब ने 18 रनों से जीता था। वीडियो मैच के दौरान ही किसी वक्त का है। वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान प्रीति जिंटा स्टेडियम की ग्राउंड से सटी गैलरी में चहकते हुए चलती दिख रही हैं। उन्हें देखकर कुछ दर्शक उनका नाम पुकारने लगते हैं जिसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से दर्शकों का वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में पंजाब किंग्स की जर्सी वाली टी-शर्ट भी है। अचानक उत्साह में उन्होंने टी-शर्ट को दर्शकों की तरफ उछाल दिया। उसे पाने के लिए कई दर्शकों में होड़ मच गई। होड़ तक तो ठीक था, नौबत मारपीट की आ गई। अगर पुलिसवाला वहां बीचबचाव नहीं कर रहा होता तो शायद टी-शर्ट के लिए भिड़े दर्शकों में दे-दनादन भी शुरू हो जाता। पंजाब ने चेन्नई को हराया था मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब ने चेन्नई को शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने प्रियांश आर्य के तूफानी शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। इस तरह उसे इस मैच में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। recent visitors 34

CG शासन की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना‘ के तहत 800 श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुए

 रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना‘ के तहत आज सरगुजा संभाग के लगभग 800 श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन‘ द्वारा रवाना किया गया। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।     मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं, बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष पहल पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जैसे कल्याणकारी योजना का प्रारंभ किया गया है इस योजना से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।     मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं भी ट्रेन में सवार होकर सूरजपुर तक की यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ रहीं। सूरजपुर रेलवे स्टेशन से जिले के 288 तीर्थ यात्रियों को भी इसी ट्रेन से रवाना किया गया। आगे बैकुंठपुर स्टेशन से कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के श्रद्धालु भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। श्रद्धालुओं में उत्साह, शासन की पहल की सराहना     तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह और आभार का माहौल रहा। 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए एक अमूल्य अवसर है। वहीं, उदयपुर से आई श्रीमती अनिता देवी ने महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन की खुशी साझा करते हुए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। निःशुल्क सुविधाएं और सुलभ व्यवस्था     यात्रा के दौरान शासन द्वारा भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को न केवल आध्यात्मिक लाभ देती है, बल्कि उनके मन को भी शांति प्रदान करती है।     इस अवसर पर विधायक भुलन सिंह मरावी,नगर निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित  जनप्रतिनिधि , समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी  एवं नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 27