Saturday, July 4, 2026 9:10 pm

दिल्ली में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की वजह से सख्त पहरा, मेट्रो स्टेशन के 2 गेट भी बंद

नई दिल्ली 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की वजह से दिल्ली में बेहद सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के आसपास सबसे ज्यादा सख्त पहरा है। एनआईए मुख्यालय के पास जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट को भी बंद कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी कनाडाई मूल का राणा (64) 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। वह अभी अमेरिका के जेल में बंद था। लंबे समय तक कोशिश के बाद उसे भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। बेहद खूंखार इस आतंकवादी को पाकिस्तान के अपने आकाओं से ही खतरा हो सकता है। क्योंकि राणा से एनआईए हमले से जुड़े बड़े राज उगलवाने वाली है। पटियाला हाउस कोर्ट के पास अर्धसैनिक बल भी तैनात दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पेश किया जाना है। एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है। तिहाड़ जेल में रखा जाएगा राणा, बढ़ाई गई सुरक्षा दिल्ली में राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को हाई सिक्यॉरिटी वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तिहाड़ में राणा को जिस सेल में रखा जाएगा वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल के आसपास काफी चौकसी बरती जा रही है। एयरपोर्ट समेत पूरे रूट पर अलर्ट दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर तिहाड़ जेल, पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे रूट पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के पास मौजूद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद कर दिए गए हैं। गेट नंबर 2 और 3 से आवाजाही बंद कर दी गई है। दोनों गेट बंद करके ताला लटका दिया गया है। recent visitors 35

25 अप्रैल तक बढ़ाई अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख, क्लर्क-ट्रेडमैन के साथ धार्मिक शिक्षक-नर्सिंग सहयोगी की भी पोस्ट

रायपुर इंडियन आर्मी जॉइन करने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। गुरुवार 10 अप्रैल तक ही अग्निवीर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब युवा 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर मौजूद है। इसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। कैंडिडेट अग्निवीर के 2 पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 में होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए कैंडिडेट सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा कहां होगी, फिजिकल टेस्ट किस शहर में होगा इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी, सैन्य अफसरों ने बताया कि फिलहाल ये तय नहीं है। क्या होनी चाहिए योग्यता आईटी/साइबर हवलदार के पद पर बैचलर/मास्टर्स BCA/MCA/B.Tech/B.Sc/M.Sc (IT/AI/ML/Data Analytics/Data Science/Information Security) में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। वहीं इंफॉर्मेशन ऑपरेशंस के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, सार्वजनिक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन या रक्षा प्रबंधन में स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। जेसीओ कैटरिंग के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। उनके पास कुकरी में सर्टिफिकेट/होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पद से संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए। जेसीओ धर्म गुरु, पंडित गोरखा, मौलवी पदों पर पद संबंधित विषय की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। अग्निवीर सामान्य,ड्यूटी, तकनीकी सहायक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के लिए पद के अनुसार अभ्यर्थियों का 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। अन्य नोटिफिकेशन अभ्यर्थी आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। फिजिकल फिटनेस-     अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर के लिए हाइट 162 सेमी होनी चाहिए। जीडी टेक्निकल/ट्रेडमैन के लिए 169 सेमी।     जीडी महिला पदों के लिए हाइट 162 सेमी। अन्य पदों के लिए भी लंबाई अलग-अलग रखी गई है।     इस बार 1600 मीटर दौड़ के लिए चार कैटेगरी रखी गई है। अभ्यर्थियों को आधे मिनट का समय ज्यादा मिलेगा।     इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।     लंबाई- 170 सेमी (सिर्फ अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर के लिए यह 162 सेमी है)     वजन- आपकी लंबाई के मुताबिक मेडिकल पॉलिसी के अनुसार (स्टैंडर्ड BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स के तहत)     सीना- 77 सेमी (+5 सेमी)     आर्मी स्टाफ, पूर्व कर्मचारी, युद्ध में विधवा हुईं या पूर्व कर्मियों की विधवा के बेटों, वॉर विडो, गोद लिए बेटे या दामाद (अगर अपना कोई बेटा नहीं है) इन्हें हाइट में 2 सेमी, चेस्ट में 1 सेमी और वजन में 2 केजी की छूट मिलेगी।     नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लंबाई में 2 सेमी, चेस्ट में 3 सेमी और वजन में 5 किलो की छूट मिलेगी।     गोरखा, लद्दाख, ट्राइबल क्षेत्रों, अंडमान निकोबार, गार्ड ब्रिगेड, मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स समेत अन्य कैटेगरी में अभ्यर्थी की लंबाई 155 सेमी से 173 के बीच अलग-अलग है। डिटेल नोटिफिकेशन में देखें। recent visitors 58

क्या है पाकिस्तान के कप्तान की डिमांड, PCB को दे डाली धमकी, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान नाराज

नई दिल्ली पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान नाराज हैं। रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है। इसके मुताबिक रिजवान इस बात से नाराज हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनके और बाबर आजम के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। अब वह बोर्ड से अधिक पावर मांग रहे हैं। ऐसा न होने पर उन्होंने इस्तीफे की भी चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। लेकिन कुछ भी उनके अनुकूल नहीं हुआ। पाकिस्तान की टीम बिना एक भी मैच जीते ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसके अलावा पाकिस्तान में खेले गए कई मैच बारिश के चलते धुल गए। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रिजवान को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया गया था। साथ ही बाबर आजम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। टी-20 में क्या है भविष्य बताया जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान इस बात से खफा हैं कि उनके और बाबर के साथ खराब व्यवहार किया गया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यह दोनों पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने वाले हैं। इस दौरान वह टी-20 फॉर्मेट में चयन को लेकर भी बात करेंगे। इसके अलावा वनडे में बतौर कप्तान वह अधिक पावर चाहते हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच की श्रृंखला में युवाओं को तरजीह दी गई। रिजवान की जगह सलमान आगा को कप्तान बनाया गया। और ज्यादा अधिकार की डिमांड पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक रिजवान मैच के दौरान अंतिम 11 के चयन में और ज्यादा अधिकार मांगेंगे। ऐसा न होने की सूरत में रिजवान वनडे की कप्तानी से भी इस्तीफा दे देंगे। पीसीबी सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि रिजवान ने सेलेक्शन को लेकर अंतरिम हेड कोच आकिब जावेद से भी बहस की थी। रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में पांच रेगुलर गेंदबाज चाहते थे। नए हेड कोच की तलाश इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पीसीबी टीम के लिए नए हेड कोच की भी तलाश में है। आकिब जावेद से भी बता दिया गया है कि उनकी जगह विदेशी कोच लाया जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पिछले साल नवंबर से चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक के लिए कोच की जिम्मदारी संभाली थी। फिलहाल पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 18 मई तक चलेगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम पांच टी20 मैच खेलने के लिए पाकिस्तान आने वाली है। recent visitors 34

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बदनावर -उज्जैन फोरलेन का किया लोकार्पण, बोले-1 साल में MP के हाईवे अमेरिका से बेहतर करूंगा

बदनावर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 69.1 किमी लंबे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ रहे। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उज्जैन से बदनावर तक 1352 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन बनाया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम धार में एक फैक्ट्री के सामने नवीन सर्कल पर किया गया।लोकार्पण कार्यक्रम से प्रदेश के एकमात्र पीएम मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है।इससे क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। बदनावर में लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी उज्जैन के लिए रवाना हो जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पर्यटन नगरी मांडू की ऐतिहासिक इमारतो को निहारने पहुंचे। प्राचीन इतिहास को जानकर काफी प्रभावित हुए साथ ही उन्होंने प्राचीन जल संरचनाओं को देखकर उनके बारे में बारीकी से जाना। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा केंद्रीय कि यह राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा साल भर मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी बेहतर होगा। गडकरी ने कार्यक्रम में कुल 5800 करोड़ रुपए की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीती रात अचानक जहाज महल में बने तवेली महल में रुकने का मन बनाया था। सुबह जल्दी 6:30 बजे उठकर वह यहां के प्राचीन महलों को देखने के लिए निकल पड़े। यहां गाइड विश्वनाथ तिवारी ने उन्हें प्राचीन इतिहास के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने यहां करीब डेढ़ घंटे तक प्राचीन इमारत को निहारा वह इतिहास को जाना। उन्होंने जहाज महल, चंपा बावड़ी, हिंडोला महल, हमाम आदि ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया। जहाज महल स्मारक समूह का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने दैनिक दिनचर्या अनुसार जहाज महल के ऊपर सकोरों में पानी डाला और पक्षियों को दाने भी डालें। यहां से सड़क मार्ग से वह धरमपुरी के लिए रवाना हुए वहां भगवान जागीरदार महादेव का अभिषेक कर पुनः मांडू आए और फिर हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना हुए। उन्होंने जहाज महल में मांडू का लाइट एंड साउंड शो भी देखा और मांडू के इतिहास से रूबरू हुए। MP में हमने सड़कों का काला इतिहास खत्म किया: CM मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार से सड़कों का काला अतीत खत्म हो गया है। बदनावर-उज्जैन फोरलेन के निर्माण से गुजरात और अन्य राज्यों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। पहले बदनावर से उज्जैन जाने में ढाई घंटे लगते थे, अब यह सफर 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह उपलब्धि बीजेपी सरकार की देन है, जो राज्य के विकास को नई दिशा दे रही है। 1352 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण भविष्य में ट्रैफिक के दबाव को नियंत्रित रखने के लिए इस सड़क के हर लेन को 9 मीटर चौड़ा बनाया गया है। इससे भारी वाहनों की निकासी भी आसान होगी और अन्य संपर्क मार्गों की गति भी तेज होगी। इस फोरलेन सड़क का निर्माण 1352 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत तैयार इस हाईवे का मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम धार जिले के खेड़ा (बदनावर) गांव में आयोजित किया गया है। 69.1 किमी की दूरी अब केवल 45 मिनट में 69.1 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क से उज्जैन-बदनावर की दूरी घटकर 45 से 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। सड़क पर पशुओं की आवाजाही और स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 130 बॉक्स कल्वर्ट और 31 अंडरपास बनाए गए हैं। इससे मार्ग की सुरक्षा और उपयोगिता दोनों बढ़ी हैं। हाल ही में मिली 1347 करोड़ की बायपास परियोजना ग्वालियर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन बायपास के निर्माण के लिए 1347.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। भोपाल, सागर और विदिशा जैसे शहरों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मंजूरी मिली है।सिंहस्थ 2028 के दौरान इस मार्ग का महत्व और बढ़ेगा। अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु इंदौर होते हुए सीधे उज्जैन पहुंच सकेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। भाजपा कर रही समाज की सेवा कांग्रेस अंग्रेजों के पद चिह्नों पर इसके पहले मुख्यमंत्री ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर के निवास पर आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश की और समाज की सेवा करती है वह सिर्फ चुनाव के दौर में मैं ही सक्रिय नहीं रहती। कांग्रेस में राष्ट्रवाद का अभाव है। कांग्रेस आज भी अंग्रेजों के पद चिह्नों पर चल रही है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पीएम नरेंद्र मोदी के बताएं मार्ग पर बढ़कर समाज की सेवा करने का संकल्प लेने का आवाहन किया। recent visitors 28

सीएम यादव ने कहा,

भोपाल ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. हैरानी जताई कि जिन लोगों ने वक्फ कानून में बदलाव का विरोध किया था, उन्हीं के यहां क्यों आग लग रही है. मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सीएम यादव ने कहा, "सच्चाई सामने आ गई है. वक्फ अधिनियम में बदलाव का विरोध करने वालों के इलाकों में आग क्यों लग रही है?" CM यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब मुसलमानों के अधिकारों के लिए वक्फ अधिनियम में संशोधन किया था, लेकिन कांग्रेस ने 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए इस संशोधन पर साजिश रची, जिसका पर्दाफाश हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के नेता, ममता बनर्जी और उनके सहयोगी माफी मांगेंगे. मुझे उम्मीद है कि वे वक्फ कानून में बदलाव की भावना को समझेंगे और मुसलमानों के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे." कांग्रेस ने अहमदाबाद में अपनी विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा है कि पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए रास्ते पर चलते हुए सांप्रदायिकता, धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कमर कस चुकी है. प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल के जवाब में CM यादव ने दावा किया, "भारत के स्वतंत्र होने के बाद पटेल ने गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और इसके उद्घाटन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने पटेल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया." लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेहरू के वंशज अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बने मंदिर में जाने से बचते हैं. (राहुल) गांधी मीडिया कवरेज के लिए कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन जनता उन पर कड़ी नजर रख रही है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "जब आप लगातार बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय करते हैं और एक खास वर्ग के वोट पाने के लिए समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, तो लोग आपको माफ नहीं करते." बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के खुद को पूर्वी राज्य के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने से जुड़े प्रश्न का यादव ने कोई उत्तर नहीं दिया और 'भारत माता की जय' कहकर बातचीत खत्म कर दी. recent visitors 30

Haier ने लॉन्च की Gravity AC सीरीज, मात्र 10 सेकंड्स में मिलेगी सुपरसोनिक कूलिंग

Haier ने भारतीय बाजार में ग्रैविटी सीरीज के AC लॉन्च कर दिए हैं. ये 5-स्टार रेटिंग वाले एयर कंडीशनर हैं, जो AI फीचर्स के साथ आते हैं. इसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम फैब्रिक फिनिश मिलती है. वैसे तो मार्केट में मार्बल फिनिश, मिरर फिनिश जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन फैब्रिक फिनिश नया है. फैब्रिक फिनिश की वजह से आपको कई कलर का विकल्प मिलता है. इस AC रेंज को आप मॉर्निंग मिस्ट, गैलेक्सी स्टेल और एक्वा ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं AC की कीमत और फीचर्स. मिलते हैं कमाल के फीचर्स ग्रैविटी सीरीज में AI क्लाइमेट असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मिलती है, जो यूजर की प्राथमिकताओं को समझता है. यूजर की जरूरत और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर ये AC ऑटोमेटिक कूलिंग एडजस्ट करता है. कंपनी की मानें, तो सिस्टम रियल टाइम में इन-डोर और आउटडोर कंडीशन को समझकर कूलिंग करता है. इसकी वजह से यूजर्स को मैन्युफली एडजस्टमेंट नहीं करने होते हैं. AI इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग का फीचर भी इसमें मिलता है, जो HaiSmart ऐप पर यूजर्स को AC यूज की पूरी जानकारी देता है. यहां आपको पता चलेगा कि आपका AC कितनी बिजली इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा Supersonic Cooling का फीचर भी आपको Haier Gravity AC में मिलता है. कंपनी का कहना है कि इस फीचर की वजह से सिर्फ 10 सेकंड्स में AC का कंप्रेसर एक्टिव हो जाता है. इसके अलावा नए एयर कंडीशनर में AI ECO मोड मिलता है, जो पावर ऑप्टमाइजेशन के लिए यूज पैटर्न से सीखता है. कितनी है कीमत? Haier Gravity सीरीज AC की कीमत 51,990 रुपये से शुरू होती है. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे. ये AC प्रमुख रिटेल शॉप्स पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने बताया है कि ये AC टर्बो मोड में 20-मीटर तक एयर थ्रो करता है. इसमें हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है.   recent visitors 39

गडरा कांड के बाद आईजी रीवा गौरव सिंह राजपूत ने तत्काल प्रभाव से मऊगंज एसडीओपी अंकिता शुल्या का स्थानांतरण किया

रीवा रीवा जिले में गडरा कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। इस कांड के बाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा गौरव सिंह राजपूत ने तत्काल प्रभाव से मऊगंज एसडीओपी अंकिता शुल्या का स्थानांतरण कर उन्हें आईजी ऑफिस में अटैच कर दिया है। उनके स्थानांतरण के बाद मऊगंज एसडीओपी का पद रिक्त हो गया था, जिसे देखते हुए डीएसपी हेड क्वॉर्टर हिमाली पाठक को मऊगंज एसडीओपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिमाली पाठक अब मऊगंज सर्कल के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों की निगरानी करेंगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगी। उनके पास पहले से डीएसपी हेड क्वॉर्टर का कार्यभार है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार के साथ उनका कर्तव्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सूत्रों के अनुसार, गडरा कांड के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, जिस पर संज्ञान लेते हुए आईजी ने त्वरित कार्रवाई की। अंकिता शुल्या को हटाने का निर्णय इसी क्रम में लिया गया। हालांकि, अब हिमाली पाठक जैसे अनुभवी अधिकारी की तैनाती से पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाली पाठक को उनकी सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक सूझबूझ के लिए जाना जाता है। उनके कार्यभार संभालने के बाद मऊगंज क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था में मजबूती और पारदर्शिता आने की संभावना है। मऊगंज जैसे संवेदनशील इलाके में यह बदलाव आमजन की सुरक्षा और विश्वास बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा यह संकेत भी दिया गया है कि आने वाले समय में और भी प्रशासनिक फेरबदल संभव हैं, ताकि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सके। recent visitors 36