Tuesday, July 7, 2026 7:57 am

सीएसके वर्सेस केकेआर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई की टीम कोलकाता पर भारी, आज भिड़ेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस केकेआर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई की टीम कोलकाता पर भारी नजर आ रही है, मगर पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आज के मैच में केकेआर सीएसके पर भारी पड़ सकती है। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह कोलकाता के स्पिनर्स को बताया है। केकेआर की टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो बड़े स्पिनर है। चेपॉक की धीमी पिच को देखते हुए अजिंक्य रहाणे तीसरे स्पिनर के रूप में मोइन अली को भी मौका दे सकते हैं, जो पहले सीएसके के लिए इस मैदान पर खेल चुके हैं। मोइन अली का अनुभव केकेआर के काफी काम आ सकता है। वीरेंद्र सहवाग से जब स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर यह पूछा गया कि आज CSK vs KKR मैच में कौन फेवरेट है तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि केकेआर। चेन्नई उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल रही है जैसा केकेआर खेल रही है। इसलिए मुझे लगता है कि पलड़ा केकेआर के पक्ष में झुका रहेगा क्योंकि उनके पास अच्छे स्पिनर हैं और उनके बल्लेबाज स्पिन को बेहतर तरीके से खेलेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी अब तक अच्छी नहीं रही है। अगर बल्लेबाजी अच्छी रही तो कुछ हो सकता है, नहीं तो केकेआर।" वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एमएस धोनी की कप्तानी में वापसी के कारण सीएसके को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा, "आशा के रूप में एक मशाल जलाई गई है। जब 24 या 25 रन प्रति ओवर की जरूरत थी, तब जो भीड़ इस स्टेडियम से जा रही थी, वह सब वापस आ जाएगी, क्योंकि धोनी की वापसी से आत्मविश्वास आया है। असंभव शब्द मूर्ख लोगों के शब्दकोष में है। यह संभव है, अगर एमएस धोनी वहां हैं।" बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एमएस धोनी अब पूरे सीजन सीएसके की कप्तानी करेंगे। चेन्नई के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम को 5 में से 4 मैचों में हार मिली है और पॉइंट्स टेबल में वह 9वें पायदान पर है। recent visitors 29

अगले सप्ताह तेलुगू कलाकार छिंदवाड़ा आएंगे , 25 दिनों तक शूटिंग में भाग लेंगे, जिला पंचायत सीईओ ने दियाअनुमति का पत्र

छिंदवाड़ा जिले के तामिया-पातालकोट सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर दो तेलुगू फिल्मों की शूटिंग होने जा रही है। इसके लिए लोकेशन तय हो चुकी हैं। प्रशासन से अनुमति के बाद अगले सप्ताह तेलुगू कलाकार छिंदवाड़ा आएंगे और करीब 25 दिनों तक शूटिंग में भाग लेंगे। इन फिल्मों में 150 से अधिक स्थानीय कलाकारों व तकनीकी युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। शूटिंग की अनुमति का पत्र जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने आरबीजी मूवीज के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम भारद्वाज को दी है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग की अनुमति रेकॉर्ड समय में प्रदान की गई है। दोनों फिल्मों की 80 प्रतिशत शूटिंग तामिया-पातालकोट और चिमटीपुर में सहित अन्य स्थलों पर होगी। जिले के होम स्टे दिखेंगे स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने फिल्म बनाने वाली टीम को जिले में टूरिज्म बोर्ड के विकसित होम स्टे में शूटिंग के लिए अनुरोध किया। इस पर पर्यटन ग्राम काजरा और चिमटीपुर के होम स्टे भी शूटिंग की लोकेशन में शामिल किए गए हैं। दोनों तेलुगू फिल्मों में कार्य करने के लिए करीब 30 कलाकार हैदराबाद से आएंगे और 150 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर फिल्मों से जोड़ा जाएगा। पर्यटन स्थलों के प्रचार के साथ मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना और फिल्म निर्माण संबंधी आधारभूत ढांचे में निवेश आकर्षित करना है। recent visitors 29

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने धमतरी में कंवर समाज भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा

समाज की गौरवशाली विरासत को संजोए रखने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कंवर-पैकरा समाज की नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव ने धमतरी में कंवर समाज भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा केकराखोली मार्ग में पुल निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की मंजूरी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के रांकाडीह में आयोजित कंवर पैकरा समाज के नवनिर्वाचित आदिवासी पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और धमतरी राज कंवर पैकरा समाज का वार्षिक महासभा में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर नगरीय निकाय निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने गहिरागुरू बाबा द्वारा समाज कल्याण के लिए किये गये कार्यों को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कंवर एवं पैकरा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, हम सभी को मिलकर इस गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा की आज समाज के अनेक लोग विभिन्न क्षेत्रों में काम कर समाज का नाम रौशन कर रहे है। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि मदिरापान और मांस से दूर रहकर विकास में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत् किये गये वादों को पूरा करने में कोई कमी नहीं की है। हमने शपथ लेते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत प्रदान की। वहीं धमतरी जिले में 40 हजार आवासों की स्वीकृति जल्द ही दी जायेगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपये क्विंटल की दर से धान की खरीदी की और उसके बोनस की अंतर राशि भी एक सप्ताह के भीतर उन्हें प्रदान कर दी है। इसके साथ ही लंबित 2 वर्षाे का धान बोनस भी किसानो को दिया गया, जिसका लाभ प्रदेश के किसानों को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक हजार रूपये प्रदान किये जा रहे हैं, जल्द ही ऐसी महिलायें जो नवविवाहित है या जिनका नाम नहीं जुड़ पाया है, उन्हें भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता खरीदी में भी हमने प्रति मानक बोरा की दर में वृद्धि करते हुए 5500 रूपये किया है। रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत् प्रदेश के लोगों को धार्मिक स्थानों पर जाने का अवसर मिल रहा है। भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर योजना के तहत् भी प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक नीति और प्रदेश में संचालित उच्च शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरिवंश सिंह मिरी, कंवर समाज के अध्यक्ष विश्राम जी दाउ और अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रीमती पिंकी धुव, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम सहित अनेक समाज के पदाधिकारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने 10 हितग्राहियों को पीएम आवास की सौंपी चाबी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कंवर समाज के 10 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान करते हुए गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री  आवास योजना ग्रामीण के तहत् जिले में सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास प्रदान करने के उद्देश्य से  21 हजार 875 आवास स्वीकृत किए गए है। वर्तमान में नवीन परिवारों का सर्वे किया जा रहा है, जिसमें जिले 32 हजार 565 का सर्वे हो चुका है। 25 हितग्राहियों को मिला अधिकार अभिलेख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकार अभिलेख मिल जाने से अब किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण राजस्व ग्रामों में स्थित आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को स्वामित्व कार्ड जिले में प्रदाय किया जा रहा है। धमतरी जिला, स्वामित्व कार्ड वितरण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। अब तक धमतरी जिले के 143 ग्रामों में 17 हजार 354 स्वामित्व कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इनमें से दो चरणों में 11 हजार 551 कार्डों का वितरण किया गया है। इसमें मगरलोड तहसील के 21 ग्रामों के 3 हजार 134 कार्ड भी सम्मिलित हैं। पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल 2025) के अवसर पर 26 ग्रामों के 3 हजार 345 कार्डों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभिलेखों को तैयार करने का काम प्रगति पर है। स्टार्टअप के लिए जयंती सिदार को मिला साढ़े तीन करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले से आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स के अनुसूचित जनजाति के लिए, उद्यम पूंजी कोष  के पहली लाभार्थी और स्टार्टअप हेमल फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की श्रीमती जयंती सिदार को 3 करोड़ 41 लाख रूपये का चेक प्रदान किया और व्यवसाय की सफलता के लिए अग्रिम बधाइयाँ दीं।  बता दें कि भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप इवेंट का दूसरा एडिशन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन को गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस द्वारा किया गया। इस आयोजन में 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप, एक हजार से अधिक निवेशक और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। recent visitors 23

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं, सपोर्ट में आए माइकल क्लार्क

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा सुपरस्टार है जिन्हें अपनी लय वापिस पाने के लिए महज 40 रन की पारी की जरूरत है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। जियोस्टार के एक्सपर्ट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्लार्क ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘रोहित असल सुपरस्टार है ।’ उन्होंने कहा , ‘वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएगा। एक अच्छी पारी की जरूरत है। वह 40 या 60 रन की हो सकती है।’ क्लार्क ने कहा, ‘एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’ उन्होंने कहा , ‘हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षाएं रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं। लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है। क्लास स्थायी होती है।’ क्लार्क अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के मुरीद हैं लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि भारतीय चयनकर्ता टी20 फॉर्म के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें चुनेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्भर करता है। आपको खिलाड़ियों को फॉर्म में देखना अच्छा लगता है, लेकिन आईपीएल टीम में आपकी भूमिका भारत के लिए खेलते समय आपकी भूमिका से अलग होती है।’ रोहित शर्मा का बल्ला इस आईपीएल सीजन में अबतक खामोश है। लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे हिटमैन से पिछले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन गई थी। इस सीजन में रोहित ने अबतक 4 मैच खेले हैं और 9.5 की बहुत ही घटिया औसत से सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं। इसमें उनका अबतक सर्वोच्च स्कोर 17 है। recent visitors 31

जिले में 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी न कराने वालों को अपात्र माना जाएगा , सरकारी राशन नहीं मिलेगा

सीहोर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा एक मई 2025 से स्मार्ट पीडीएस लागू किया जाएगा। स्मार्ट पीडीएस के सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी 30 अप्रैल तक कराई जानी है। जिले के 10.28 लाख हितग्राहियों में से अभी भी 1.45 लाख हितग्राहियों ने ईकेवाईसी नहीं कराई गई है। 30 अप्रैल तक ईकेवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों को अपात्रों की श्रेणी में माना जाएगा और ऐसे हितग्राहियों को सरकारी राशन मिलना बंद हो जाएगा। कलेक्टर बालागुरु ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर जिले के 10.28 लाख हितग्राहियों में से शेष रहे सभी 1.45 लाख हितग्राहियों की ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ईकेवाईसी के लिए शेष रहे हितग्राहियों की सूची पीओएस मशीन, स्थानीय निकाय, जेएसओ लॉगिन पर उपलब्ध है, जिसका प्रिंट निकालकर संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, उचित मूल्य दुकान पर प्रदर्शित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत उचित मूल्य दुकान के विकेता, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं वार्ड प्रभारी का दल गठित किया जाए। इस संबंध में दुकानवार आदेश जारी किया जाए। इसके साथ ही ईकेवाईसी के लिए दल द्वारा ग्रामवार एवं मोहल्ले वार कैंप लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के डाटाबेस में त्रुटिपूर्ण दर्ज अन्य व्यक्ति का आधार नंबर दर्ज होने पर सही आधार नंबर दर्ज कर पीओएस मशीन के माध्यम से सुधार किया जाए। एसडीएम को बनाया नोडल अधिकारी कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जारी निर्देशानुसार इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग के लिए अनुभागवार सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही सभी नगर परिषद सीएमओ एवं जनपद सीईओ को अभियान की प्रगति से नोडल अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के सभी हितग्राहियों से अपील की हैं कि वह अपनी ईकेवाईसी निर्धारित तिथि 30 अप्रैल से पहले कराएं, ताकि उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन का लाभ आगे भी प्रदान किया जा सके।   recent visitors 24

महू: अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह , तैयारियों की रफ्तार तेज, एक लाख से ज्यादा अनुयायी आएंगे

 महू महू मेें आंबेडकर जयंती के मौके पर एक लाख से ज्यादा अनुुयायी आएंगे। इसके लिए महू में प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। महू में एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था के अलावा टेंट और पेयजल की व्यवस्था भी जाएगी। जयंती के लिए 12 अप्रैल से ही आयोजन शुरू हो जाएंगे। शाम चार बजे महू के हरीफाटक से राष्ट्रीय गौरव यात्रा निकलेगी, जो बाबा साहेब स्मारक तक जाएगी। इसके अलावा 13 अप्रैल को धम्मदेसना का आयोजन महू में होगा। रात को स्मारक स्थल पर भी विशेष बैंड की प्रस्तुती दी जाएगी। बाबा साहेब को सलामी देने के साथ आतिशबाजी भी की जाएगी। 14 अप्रैल को महू मेें बड़ा आयोजन होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव महू आएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भी आ सकते है। कांग्रेस के कुछ नेता भी महू आएंगे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बाहर से आने वाले अनुयायियों के लिए महू में स्थानीय प्रशासन ने भोजन, पानी, टैंट की व्यवस्था की है। जहां अनुयायी रुकेंगे। वहां टैंट में बढ़ते तापमान को देखते हुए पंखे और कूलरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी वरिष्ठ अफसरों ने दिए है। इसके अलावा इंदौर रेलवे स्टेशन से महू तक बसों का संचालन भी किया जाएगा। महाराष्ट्र के यवतमाल, सतारा, नासिक, मुबंई सहित कई शहरों में बाबा साहेब के अनुयायी हर साल महू आते है। इस बार भी प्रशासन को अनुमान है कि एक लाख से ज्यादा लोग महू आएंगे। तैयारियों के मद्देजर बुधवार को प्रशासनिक अफसरों ने आयोजन स्थल का दौरा भी किया।   recent visitors 22

2 बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का भूत, लड़की के साथ घर छोड़कर फरार, लेकिन बाद में जो हुआ…

ग्वालियर  जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने ही पड़ोस में रहने वाली युवती के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ भाग गई। मामला तब उजागर हुआ जब दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को 10 दिन बाद जयपुर से वापस लाया है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के डबरा के पीछोर तिराहा निवासी एक 28 वर्षीय महिला को पड़ोस में रहने वाली ही एक 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि बीते 1 अप्रैल को दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गईं। दिलचस्प बात यह है कि 23 वर्षीय युवती ने बिल्कुल युवक का वेश धारण कर लिया था, ताकि किसी को शक न हो। जब दोनों के गायब होने की खबर परिजनों को लगी तो उन्होंने डबरा सिटी थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और लगभग 10 दिन की मशक्कत के बाद जयपुर से दोनों को बरामद कर वापस डबरा लाया। दोनों युवतियां साथ रहने पर अड़ीं एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि दोनों ही युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिवारों को सलाह दी है कि वे आपसी समझदारी से इस मुद्दे को सुलझाएं और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचें। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सतर्कता से इसे हैंडल कर रही है। recent visitors 40