Tuesday, July 7, 2026 6:56 am

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने महिला को गुटखा खाने पर टोका, उन्होंने महिला से वादा लिया कि वो अब इसे नहीं खाएगी

शिवपुरी  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक महिला को गुटखा खाते हुए पकड़ लिया। वे महिला से कह रहे हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए खराब है। इसके बाद वे उसके बैग से गुटखा निकलवाते हैं और उसे फिंकवा देते हैं। सिंधिया महिला से यह वादा भी लेते हैं कि आज के बाद वो इसे नहीं खाएगी। सोशल मीडिया पर सिंधिया के इस कदम की तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में एक हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां वे हितग्राहियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे इसी दौरान मुंह में गुटखा दबाए एक महिला हितग्राही उसने सर्टिफिकेट लेने पहुंची। महिला को गुटखा खाते देख केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टोक दिया। जब महिला मंच पर पहुंची तो सिंधिया ने उसके बैग से गुटखा निकालकर फिकवाया और बोले-अभी भले ही मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली तो बुरा लगा होगा, लेकिन यह तुम्हारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शिवपुरी के खनियाधाना में हुआ कार्यक्रम खनियाधाना में गुरुवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच करोड़ आवास बनाने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य कोई भी बिना आवास के नहीं रहे। 2030 तक सभी को खुद का घर देने की संकल्पना सरकार ने 2030 तक सभी को खुद का आवास देने की संकल्पना की है। पिछोर में ही 13 विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं। चंदेरी से पिछोर तक 415 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। यह सरकार की तरफ से क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। कार्यक्रम को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छह करोड़ 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन द्वारा लोन वितरण, पशुपालन विभाग के आचार्य विद्यासागर योजना और पशुधन के, स्वामित्व अधिकार अभिलेख और आगजनी से फसल क्षति राशि, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। recent visitors 48

मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद

भोपाल मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के 42 जिलों, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शामिल हैं, उनमें तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे लू का प्रभाव खत्म हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर और दक्षिण मध्यप्रदेश में अधिक प्रभाव, 17 जिलों में बदलेगा मौसम शुक्रवार को मध्यप्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के 17 जिलों- श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभागों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 12 और 13 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तन बना रहेगा। धार और रतलाम में सबसे अधिक गर्मी, तापमान 42 डिग्री पार गुरुवार को प्रदेश में गर्मी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसमें धार और रतलाम सबसे गर्म शहरों के रूप में सामने आए। धार में तापमान 42.3 डिग्री और रतलाम में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा में 42.1 डिग्री, जबकि गुना और नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री रहा। इसके अलावा टीकमगढ़ और दमोह में 41.8 डिग्री, सागर में 41.5 डिग्री, खरगोन और नौगांव में 41 डिग्री, मंडला में 40.8 डिग्री, तथा सिवनी और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भी तेज गर्मी, कहीं-कहीं राहत की फुहारें   राज्य के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शिवपुरी में बारिश हुई, जिससे वहां के लोगों को कुछ राहत मिली। इसके अलावा कई शहरों में बादल छाए रहने से मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रहा। कुल मिलाकर, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।   recent visitors 27

उत्तर प्रदेश में मौसम कहर, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम कहर बरपा रही है। भीषण आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें फतेहपुर और आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2, जबकि गाज़ीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 1-1 मौतें हुई हैं। मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता भीषण आंधी-तूफान के चलते बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में भी 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। खराब मौसम, तेज हवा और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए सीएम ने सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। सीएम ने दिवंगतों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। पशुहानि पर भी मदद का ऐलान किया गया। सीएम योगी ने जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे कराकर संबंधित विभाग को डिटेल उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। recent visitors 31

PM नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे, फ्लाइट से लैंड करते ही रेप कांड के बारे में अधिकारियों से ली रिपोर्ट

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचें. वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. PM का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया.वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक शुक्रवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ जनसभा जाने वाले वाहन जा सकेंगे. इसके अलावा अन्य वाहनों का इन रूट पर डायवर्ट किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. ये उनका 50वां दौरा है. प्रधानमंत्री रहते हुए किसी सांसद का अपने क्षेत्र में 50वीं बार आना अपने आप में एक रिकॉर्ड है. पीएम मोदी ने 3,880 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा, "काशी मेरी है और मैं काशी का हूं." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है. काशी ने आधुनिक समय को साधा है. विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं. आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है. काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है. प्रधानमंत्री फ्लाइट से लैंड करते ही रेप कांड के बारे में अधिकारियों से ली रिपोर्ट  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक बलात्कार की घटना के बारे में डिटेल जानकारी ली। पीएम ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया। वाराणसी में छात्रा से 6 दिनों तक हैवानियत का हैरान करने का मामला सामने आया है। लड़की 29 मार्च को गायब हुई थी और वह 4 अप्रैल को बेसुध हालत में बरामद की गई। इन छह दिनों में उसके साथ 23 लोगों ने रेप किया। इस दौरान छात्रा को ड्रग्स देकर नशे में रखा गया। वाराणसी शहर के इस कांड में पुलिस की जांच में उन होटलों और कैफे की लोकेशन मिली है, जहां लड़की के साथ रेप की घटना की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें से 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचे हैं। इस खास मौके पर वे काशीवासियों को 3,884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 'पूर्वांचल को शिक्षित पूर्वांचल…' नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "कुछ देर पहले काशी और पूर्वांचल के अनेक हिस्सों में जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले अनेक प्रोजेक्ट गांव-गांव घर-घर तक, नल से जल अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार हर क्षेत्र, परिवार और युवा को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प… ये सारी योजनाएं पूर्वांचल को शिक्षित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मील का पत्थर बनने वाली हैं. काशी के हर निवासी को इन योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा." उन्होंने आगे कहा कि आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है. महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया. आज हम उनके विचारों को, उनके संकल्पों को, नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, नई उर्जा दे रहे हैं.' 'महापुरुषों की प्रेरणा हमारा मंत्र…' महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, "उनके जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास. हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास. जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास. 'भारत बसे बड़ा दूध उत्पादक देश…' पीएम मोदी ने कहा, "आज भारत, दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है. 10 साल में, दूध के उत्पादन में करीब 65 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. ये सफलता देश के करोड़ों किसानों की है, देश के पशुपालक भाइयों की है. ये सफलता एक दिन में नहीं मिली है, बीते 10 वर्षों से हम देश के पूरे डेयरी सेक्टर को मिशन मोड से आगे बढ़ा रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि हमने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है, उनके लिए लोन की सीमा बढ़ाई है, सब्सिडी की व्यवस्था की है और खुरपका और मुंहपका से पशुधन को बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जा रहा है. 'यही तो है विकास…' नरेंद्र मोदी ने कहा, "10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम जानते हैं. आज स्थितियां अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है. दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं. यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं." किस तरह के प्रोजेक्ट्स का हुआ उद्घाटन? प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं का एक अहम हिस्सा ग्रामीण विकास पर केंद्रित हैं. इनमें 130 पेयजल योजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी डिग्री कॉलेज शामिल हैं. कानून प्रवर्तन क्षेत्र में, प्रधानमंत्री पुलिस लाइन में एक ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर में पुलिस बैरक के साथ-साथ चार ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे. शास्त्री घाट और सामने घाट पर सौंदर्यीकरण परियोजनाओं और रेलवे और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा किए गए कार्यों के साथ शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है, उनमें से 25 की लागत 2,250 करोड़ रुपये है, जो मुख्य रूप से बिजली के बुनियादी … Read more

आज से सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा की होगी शुरूआत

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज झरिया अल्काइन वाटर बाटलिंग प्लांट का करेंगे शुभारंभ आज से सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा की होगी शुरूआत रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमी कंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर झरिया अल्काइन वाटर बाटलिंग प्लांट का करेंगे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नवा रायपुर में निर्मित कॉमर्शियल टावर में आईटी कंपनियों को फर्निश्ड स्पेस का आबंटन करने के साथ ही नवा रायपुर में सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा की भी शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेेंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। गौरतलब है कि पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी है, जो छत्तीसगढ़ में 1143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगी, जो टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होंगे। इस प्लांट में 130 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर के कमर्शियल टावर में पूरी तरह तैयार ऑफिस स्पेस आईटी कंपनियों को आबंटित करेंगे। यह कदम नवा रायपुर को भारत का आईटी हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। आईटी कंपनी के माध्यम से 750 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं को जॉइनिंग लेटर भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों नवा रायपुर में ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत भी होगी। यह ई-ऑटो सर्विस महिलाओं के स्व-सहायता समूह के जरिए संचालित होगी। लगभग 130 किलोमीटर के दायरे में यह ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा रिहायशी इलाकों, ऑफिस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी को जोड़ेगी। इससे 40 महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री साय झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन भी होगा। इससे सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति होगी। recent visitors 35

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुंबई में एक्टिंग छोड़कर राजस्थान में कपड़े का बिजनेस शुरू किया. जानें कौन है ये अभिनेत्री ?

हर रोज कई लोग मुंबई एक्टर-एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं. लेकिन उनमें से कुछ ही लोग इस फील्ड में सफल हो पाते हैं वहीं कुछ अपनी किस्मत आजमाते हुए थक जाते हैं और अपने लिए दूसरे रास्ते खोजने लगते हैं. एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने पैसों की तंगी के चलते मुंबई और एक्टिंग दोनों को अलविदा कह दिया और कपड़ों का बिजनेस शुरू किया. जानें कौन है ये एक्ट्रेस इन एक्ट्रेस का नाम है चारू असोपा जो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की एक्स भाभी हैं. चारु ने हाल ही में खुलासा किया कि वे इस वक्त ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं अपने होमटाउन, बीकानेर, राजस्थान शिफ्ट हो गई हूं. मैंने मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता पिता के साथ रह रही हूं. मेरी बेटी मेरे साथ है और मुंबई से आए मुझे एक महीना हो गया है'. मुंबई में गुजारा करना हुए मुश्किल चारु ने कहा, 'मुंबई में रहना इतना आसान नहीं है, वहां बहुत खर्चा है. मेरे लिए महीने भर का खर्चा 1 से 1.5 लाख तक हो रहा था जिसमें किराया भी शामिल था. मुझे जियाना को नहीं छोड़ना था इसीलिए मैं घर वापस आ गई. ये कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था बल्कि मैंने ये सोच समझकर अपने लिए चुना है'. बीकानेर में बेचती हैं ऑनलाइन कपड़े ट्रोल्स के बारे में अटकलों का जवाब देते हुए, चारू ने कहा, 'जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई संघर्ष करता है. मेरे मामले में क्या अलग है? मैं ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने और स्टॉक लाने तक सब कुछ खुद ही कर रही हूं. जब मैं एक्टिंग के लिए मुंबई आई थी, तब भी यह आसान नहीं था. मैंने अपने लिए नाम बनाने के लिए संघर्ष किया और मैं कामयाब रही. अब, मैंने यह बिजनेस शुरू किया है ताकि मैं अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे सकूं और मुझे नहीं लगता कि ये गलत है'. चारु ने राजस्थान में शुरू किया कपड़ों का बिजनेस चारू के एक्स हसबैंड और एक्टर राजीव सेन हैं और दोनों की एक बेटी जियाना हैं. राजीव सुष्मिता सेन के भाई हैं. कपल ने अपने रिश्ते में चल रहे तनाव की वजह से तलाक लिया. जब चारू से पूछा गया कि राजीव ने उनके कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, 'वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं. मुंबई छोड़ने से पहले, मैंने उन्हें अपने प्लान के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा था'. ऑनलाइन कपड़े बेचने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए चारु ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थी. मैं डेली सोप नहीं करना चाहती क्योंकि मैं जियाना पर ध्यान देना चाहती हूं और मैं यहां से डिजिटल कंटेंट शूट कर सकती हूं. अगर मुझे शूटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ती है, तो घर वापस आने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि मैं हमेशा जियाना को नानी के बजाय उसके दादा-दादी के पास छोड़ सकती हूं'. recent visitors 33

दमोह में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया

दमोह दमोह जिले के मिशन अस्पताल में पिछले दिनों सात मौतों के मामले ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जांच टीम की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की एक टीम, जिसमें डॉ. राजेश नामदेव, डॉ. विक्रांत चौहान, प्रशांत सोनी, प्रहलाद पटेल और नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी शामिल थे, मिशन अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कैथ लैब की जांच की और कैथ लैब को सील कर दिया। यह कार्रवाई डॉक्टर विक्रांत चौहान, डॉ. राजेश नामदेव और नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के हस्ताक्षर से की गई। ब्लड बैंक की स्थिति टीम के सदस्यों ने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। डॉक्टर प्रहलाद पटेल और डॉक्टर प्रशांत सोनी ने बताया कि ब्लड बैंक में सब कुछ ठीक था, लेकिन एक चूक सामने आई। ब्लड बैंक प्रभारी, रिटायर्ड डॉक्टर पीसी स्वर्णकार मौके पर नहीं मिले। डॉक्टर पटेल ने इसे लापरवाही माना और कहा कि उन्हें जांच के समय अस्पताल में मौजूद रहना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे, और तब तक यह तय नहीं होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। कैथ लैब सील होने से समस्या कैथ लैब को सील किए जाने के बाद मिशन अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा खरे ने चिंता जताई। उनका कहना था कि लैब को सील करने से टेम्परेचर मेंटेन नहीं होगा, जिससे लगभग 8 करोड़ रुपये की मशीन खराब हो सकती है। यह वही लैब है, जहां आरोपी डॉक्टर ने मरीजों की हार्ट सर्जरी की थी। पुलिस की आगे की कार्रवाई आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद यह मिशन अस्पताल पर पहली बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उन स्थानों पर जांच शुरू कर दी है, जहां से आरोपी ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री ली थी। यह जांच इस मामले को और अधिक स्पष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। recent visitors 19