Tuesday, July 7, 2026 8:56 am

केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई, जीत के बाद केएल राहुल ने क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन, खब्बू हो रहा वॉयरल

नई दिल्ली केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई है। आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में केएल ने मैच जिताऊ पारी खेली। केएल राहुल ने मात्र 53 गेंदों पर 93 रन बनाए। इसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया। मैच विनिंग शॉट लगाने के बाद केएल राहुल ने ‘यह मेरी टेरिटरी’ वाला सेलिब्रेशन किया। राहुल का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने मैच के बाद कहा भी कि यह मेरा ग्राउंड है। यह मेरा घर है। यहां की कंडीशंस को मैं किसी और से ज्यादा अच्छे से जानता हूं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। कुछ ऐसा था सेलिब्रेशन केएल राहुल ने मैच विजयी छक्का 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगाया। फाइन लेग के ऊपर से लगाए गए इस शानदार शॉट के बाद राहुल पिच पर थोड़ा सा आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से मैदान पर एक घेरा बनाया और फिर ठीक बीच में अपना बल्ला रख दिया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को ‘दिस इज माई टेरिटरी’ नाम दिया गया है। बता दें कि यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था जो केएल राहुल का होम ग्राउंड भी है। इस मैदान से राहुल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके इस सेलिब्रेशन के मायने और भी बढ़ जाते हैं। आथिया का क्या था रिएक्शन दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। उन्होंने केएल राहुल की फोटो लगाते हुए लिखा, ‘यह लड़का, उफ्फ’। केएल राहुल बेंगलुरु के खिलाफ तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त दिल्ली की टीम का स्कोर 10 रन पर दो विकेट था। इसके कुछ ही देर के बाद अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया। हालांकि केएल राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल और फिर इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अपनी टीम का बेड़ा पार लगाया। क्या बोले केएल राहुल मैच के बाद केएल राहुल ने कहाकि यह थोड़ा मुश्किल विकेट था। लेकिन विकेट के पीछे 20 ओवर बिताने के बाद मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गई थीं। मुझे समझ में आ चुका था कि विकेट कैसा खेल रहा है। इसलिए मेरे लिए शॉट्स खेलना काफी आसान हो गया था। केएल ने कहाकि मैं अच्छी शुरुआत पाना चाहता था। अगर मुझे छक्का लगाना था तो मुझे पता था कि कहां से पिक करना है। विकेटकीपिंग से मुझे यह आइडिया हो चुका था कि अन्य बल्लेबाज किस तरह से शॉट्स लगा रहे हैं और कौन कहां आउट हुआ। साथ ही राहुल ने अपना कैच छूटने पर खुद को भाग्यशाली भी बताया। recent visitors 28

छत्तीसगढ़ सरकार की छबि एक जनहितैषी सरकार के रूप में अंकित हुई- उद्योग मंत्री देवांगन

रायपुर वाणिज्य उद्योग, एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के शहरी व ग्रामीण अंचलों में आयोजित किया जा रहा सुशासन तिहार-2025 आमजन की समस्याओं व शिकायतों के निराकरण तथा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारी सरकार सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ सरकार की छबि एक जनहितैषी सरकार के रूप में अंकित हुई है।     उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कल नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे। उन्होने शिविर का निरीक्षण किया, वार्डवार स्थापित काउंटरों का अवलोकन करते हुए आमजन द्वारा समस्याओं, शिकायतों व मांग संबंधी प्रस्तुत आवेदन पत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उद्योग मंत्री देवांगन ने शिविर में पहुंचे हुए आमनागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी शिकायतों , समस्याओं व मांगों पर चर्चा की तथा उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 08 अप्रैल मंगलवार को हुआ था। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आमजनता से उनकी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे है, तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत एक माह के भीतर इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जाएगा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक वार्डो में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुशासन तिहार के तीसरे दिन आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन कार्यालय, टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्ल नगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला जोन कार्यालयों में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किए गए। दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए शिविर का निरीक्षण किया। कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कमी नही होने दी जाएंगी उद्योग मंत्री देवांगन ने  शिविर निरीक्षण के पश्चात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व निगम के पार्षदगणों से नगर के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं एवं मूलभूत जरूरतों से जुडे़ कार्यो पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि कोरबा के सर्वांगीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, निगम के सभी वार्डो में वहॉं के नागरिकों की आवश्यकता, मांग व उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य किए जाएंगे। कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए  नगरीय निकायों के सहायक नोडल अधिकारी एवं निगम के प्रभारी  पवन वर्मा उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविरों के दौरान मांग से संबंधित 1139 एवं शिकायत से संबंधित 224 सहित कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के दौरान वार्ड पार्षदों ने भी अपनी सहभागिता दी, अपने वार्ड के नागरिकों से उनकी मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों को जमा कराए जाने में उनको अपना सहयोग प्रदान किया।     इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, विनम्र तिवारी, जनकसिंह राजपूत, सुखविंदर कौर, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, ईश्वर साहू, मनोज लहरे, मीना शर्मा, किशोर साहू, संजय कुर्मवंशी, कृष्णा जायसवाल, जोन कमिश्नर अजीत तिग्गा, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, रितेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित थे। recent visitors 17

आयुष्मान खुराना साइबर सुरक्षा के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे

मुंबई बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर नया काम शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर बता रहे हैं कि अब वो साइबर सुरक्षा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मुंबई पुलिस के साथ जुड़ गए हैं. सामने आए वीडियो में आयुष्मान खुराना दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं कि ये पार्ट टाईम जॉब ऑफर देख रहे हो, बिना कुछ किए घर बैठे पैसे कमाओ. बिलकुल फ्रि. इसके बाद वो आज कर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के बारे बात कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर ऑनलाइन अपराध को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेंगे. मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- घर से काम करें या घर से ही धोखाधड़ी करें? धोखेबाज़ लोग सपनों की नौकरी के तौर पर जाल बिछा रहे हैं – उनके झांसे में न आएं! बहुत सारा पैसा, कोई मेहनत नहीं? यह पहला लाल झंडा है. होशियार रहें. सुरक्षित रहें. बहुत देर होने से पहले 1930 डायल करें!. recent visitors 32

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में अलग ही अंदाज देखने को मिला, चश्मे में काफी स्टाइलिश लगे

अशोकनगर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे. जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. वह यहां चश्मा पहने नजर आए, जो उनके चेहरे पर काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहा था. उनका यह अंदाज लोगों के बीच सुर्खियां बना रहा. बता दें की सिंधिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चश्मा नहीं पहनते थे. लेकिन इस दौरे में उन्होंने जो चश्मा पहना है, जिसने उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा दिए. किसानों के दिए 30 लाख के स्वीकृति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोकनगर आ रहे हैं. इससे पहले क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे. यहां बहादुरपुर तहसील के झागर बमुरिया सहित अन्य गांव में 3 दिन पहले आगजनी से करीब 1500 बीघा गेहूं जल गया था. इसकी जानकारी सिंधिया को मिली तो उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम बदल दिए. वे गुरुवार को सीधे झागर बमुरिया पहुंचे. वहां जिन किसानों की फसल जली थी, वे सभी मौजूद थे. सिंधिया ने किसानों से मुलाकात की. उन्होंने फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 30 लाख रुपए की स्वीकृति पत्र भी किसानों को सौंपे. ट्वीट कर जताया सीएम का आभार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''जब भी आप पर कोई आपदा आएगी, तीन दिन के भीतर मैं या कलेक्टर स्वयं आपके पास होंगे.'' सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष आभार जताया. उन्होंने 'X' पर ट्वीट कर त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सिंधिया ने कहा, ''मेरे पूर्वज माधो महाराज जी भी यही करते थे, मैं भी वही कर रहा हूं.''   दुख के समय में सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा उन्होंने किसानों के नुकसान पर गहरी चिंता जताई. कहा, ''मैं हर किसान भाई-बहन के साथ खड़ा हूं. केंद्र और राज्य सरकार से हरसंभव मदद दिलाऊंगा.'' पिछले साल ओलावृष्टि के समय भी सिंधिया ने क्षेत्र का दौरा किया था. तब भी उन्होंने खेतों में जाकर स्थिति देखी थी. मुख्यमंत्री के सहयोग से 48 घंटे में सर्वे और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी करवाई थी. कांग्रेस के 60-70 सालों में जो नहीं हुआ, यहां 72 घंटे में कर दिखाया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झागर बमुरिया गांव में पहुंचकर गेहूं की फसल में हुए नुकसान को लेकर किसानों को मुआवजा प्रमाण पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, ''कांग्रेस की 60-70 साल की सरकार में खराव हुई फसलों का सर्वे तक नहीं होता था. लेकिन यह भाजपा की सरकार है, और 72 घंटे में ही पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि के प्रमाण पत्र बांटे गए.'' recent visitors 39

राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस की बड़ी सर्जरी, ब्लॉकों में नए पदाधिकारी होंगे नियुक्त

उज्जैन  कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर जिले में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसमें ब्लॉकों में नए पदाधिकारी नियुक्त करने सहित ग्रामीण जिलाध्यक्ष बदला जा सकता है। संभावना है कि इस बार पार्टी युवा, निर्विवादित और किसी ग्रुप विशेष का न हो, संगठन समर्पित ऐसे नेता को जिले की कमान सौंप सकती है। शहर सहित जिले में कांग्रेस लगातार चुनाव हो रहे हैं। इसमें नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी शामिल है। कोर्ट के आदेश के बाद हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तो कांग्रेस अपना समर्थित प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाई थी। ऐसे में संगठन में फेरबदल की लगातार अटकलें जारी हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि गुजरात में पार्टी के बैठक का असर पार्टी में विभिन्न पदों पर सर्जरी के रूप में देखने को मिलेगा। इसमें उज्जैन जिले में भी विभिन्न पदों पर बदलाव की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शहर अध्यक्ष पद पर परिवर्तन नहीं होगा लेकिन जिलाध्यक्ष का चेहरा बदलना लगभग तय है। इसके पीछे अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष कमल पटेल का कार्यकाल पहले ही पूर्ण होना मुख्य कारण है। कांग्रेस के जिला प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि जिले के संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव होंगे। ऐसे कार्यकर्ता जो लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें नई व महत्वपूर्ण जिमेदारियां दी जाएगी। युवा, उर्जावान लोगों को अवसर दिया जाएगा। शर्मा के अनुसार, नई नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। अब नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र होगी शहर व जिले में नए ब्लॉक स्तर पर भी बदलाव होंगे। लगभग सभी ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। अप्रेल अंत या मई की शुरुआत में यह परिवर्तन देखे जा सकते हैं। recent visitors 39

एमपी में जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, नल जल योजना पूरी तरह फेल

एमपी में जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, नल जल योजना पूरी तरह फेल

Disturbances in Jal Jeevan Mission : Water crisis in MP, villagers yearn for every drop of water, tap water scheme fails completely सीहोर ! Disturbances in Jal Jeevan Mission आष्टा ब्लॉक मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम नानजीपुरा ग्राम पंचायत कुरली कला इस ग्राम के लोग आज भी बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. इस गांव में पीएचई विभाग की नल जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है. इस ग्राम में पीएचई विभाग के बोर से पाइपलाइन में पानी नहीं जा रहा है. पाइपलाइन जगह-जगह से फट चुकी है. ग्रामीणों ने बार-बार पीएचई विभाग को अवगत करवाया. साथ ही 181 पर भी शिकायत की, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीएचई विभाग के अधिकारी भी गांव का दौरा करके आ गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. Disturbances in Jal Jeevan Mission पुराने प्रयास, अधूरे वादे लगभग दो वर्ष पूर्व, ग्राम की महिलाएं खाली मटके लेकर आष्टा पहुंची थीं और उस समय के जिला पंचायत अध्यक्ष तथा वर्तमान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को आवेदन सौंपा था. विधायक के निर्देश पर गांव में एक बोर खनन भी हुआ, लेकिन उसमें पानी नहीं निकला. उसी दिन ग्रामीणों ने तत्कालीन विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को भी आवेदन दिया था, जिनके निर्देश पर ग्राम में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक कुएं का निर्माण शुरू हुआ, पर दुर्भाग्यवश वह कुआं आज भी अधूरा पड़ा हुआ है. महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कुआं पूर्ण होना था लेकिन आज तक यह कुआं अधूरा पड़ा हुआ है. अगर इस कुआं की पूर्ण गहराई हो जाती तो आज ग्रामीणों को पीने का पानी मिल जाता इन सभी समस्याओं को लेकर 2 साल बाद आज फिर ग्राम नानजीपुरा की महिलाएं क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के कार्यालय पहुंची वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था हेतु अपनी बात रखी. Disturbances in Jal Jeevan Mission महिलाओं ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन इसके साथ ही सभी महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं. वहां पर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देकर पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की बात कही. परेशान महिला पीएचई विभाग के दफ्तर भी जा पहुंचीं. पीएचई विभाग की मैडम ने कहा कि मैं ठेकेदार से बात करके आपके गांव की नल जल योजना ठीक करवाती हूं. साथ ही पीएचई विभाग के ब्लॉक समन्वयक मंगलेश दुबे ने भी विश्वास दिलाया कि कल हम सभी लोग आपके ग्राम नामजीपुरा में आएंगे और नल जल योजना को देखेंगे और जल्द ही इसका निराकरण करवाएंगे. Read more: ‘नर्सिंग शिक्षा की हालत शर्मनाक’, नेता प्रतिपक्ष ने Nursing Scam को लेकर सरकार को फिर घेरा, कहा- 300 से ज्यादा कॉलेज थे, अब सिर्फ 95 बचे अब यह देखना होगा कि क्या संबंधित विभागों के अधिकारी और ठेकेदार इन निर्देशों का पालन करते हैं या फिर नानजीपुरा के ग्रामीणों को आने वाले दिनों में भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहना पड़ेगा. ग्रामीणों की आशाएं एक बार फिर जागी हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर अमल कब तक होगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा. recent visitors 103

उदयपुर में झाड़ियों में फंस तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र की बिछड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ झाड़ियों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से आ रही गुर्राने की आवाजें सुनीं, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा कि झाड़ियों में फंसा तेंदुआ बुरी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिछड़ी ग्राम पंचायत में एक पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से सुबह गुर्राने की आवाजें आ रही थीं। जब कुछ ग्रामीण पास पहुंचे तो देखा कि एक तेंदुआ झाड़ियों में फंसा हुआ है। आशंका है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ आबादी की तरफ आ गया होगा और झाड़ियों में फंस गया। बहरहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए रेस्क्यू कर उसके उपचार की व्यवस्था की।   recent visitors 31