Tuesday, July 7, 2026 6:06 am

आंधी तूफान के साथ तेज बारिश

मंडला  मौसम की बेरूखी के चलते अचानक से ग्राम मोहगांव में तेज बारिश  हुई ।गरज गरज कर तेज बारिश हुई  व तेज आंधी तूफान के चलते एक बड़ा सा नीम का पेड़ हितेंद्र पटेल व संतोष अग्रवाल के मकान के ऊपर गिर गया। जानकारी के अनुसार कुछ विशेष हानि नहीं हुई है। recent visitors 26

‘झरिया’ एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर अटल नगर के पचेड़ा में 'झरिया' एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट का संचालन पचेड़ा, अभनपुर के शारदा स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। प्लांट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने समूह की दीदियों से बातचीत की और एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट संबंधी जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर प्लांट के एल्कलाइन पेयजल का स्वाद भी चखा और कहा कि एल्कलाइन जल शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। बिहान समूह की महिलाओं द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट के संचालन को मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने झरिया मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल भी लॉन्च किया। यह ऐप लोगों को ऑनलाइन एल्कलाइन पेयजल की मांग करने की सुविधा देगा। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के संयुक्त सहयोग से इस प्लांट की स्थापना की गई है। इस प्लांट में समूह की दस महिलाएं प्लांट का संचालन कर रही हैं। बिहान टीम द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं समन्वय स्थापित कर उन्हें आजीविका संवर्धन की दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह प्लांट पूर्णतः आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग तक की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की गई हैं। संयंत्र में नवीनतम मशीनों से युक्त दो प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं, जो जल की शुद्धता और एल्कलाइन स्तर की निरंतर जांच एवं नियंत्रण सुनिश्चित करती हैं। इस संयंत्र से रायपुर, नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता युक्त एल्कलाइन जल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस प्लांट में बिहान की लगभग 10 महिलाएं सतत स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और उन्हें ‘लखपती दीदी’ के लक्ष्य की ओर बढ़ने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा।  एल्कलाइन पानी के सेवन से शरीर का पीएच स्तर संतुलित रहता है।एल्कलाइन पानी से हाइड्रेशन बेहतर होता है, वजन नियंत्रित रहता है, हड्डियाँ मजबूत होती हैं और शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है। इसके साथ ही यह त्वचा की सेहत में सुधार लाता है और हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। समूह की दीदियों ने बताया कि इस संयंत्र से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल की काँच की बोतलों में आपूर्ति की जाएगी। काँच की बोतलों से ड्रिंकिंग वॉटर आपूर्ति से प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग में कमी आने से पर्यावरणीय संतुलन बेहतर होगा और प्लास्टिक जनित दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, नवा रायपुर क्षेत्र को ‘नो प्लास्टिक जोन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल होगी। यह पैकेज्ड ड्रिंकिंग पेयजल की आपूर्ति सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में माँग अनुसार की जाएगी। समूह की अध्यक्ष पूनम बारले ने मुख्यमंत्री साय को  बताया कि आज पहले दिन ही उन्हें भारतीय प्रबंध संस्थान नवा रायपुर से 200 बोतल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की माँग प्राप्त हुई है, जिसे समूह की महिलाएं स्वयं ई-रिक्शा के माध्यम से पहुँचा रही हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, उद्योग सचिव रजत कुमार, एनआरडीए सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन उपस्थित थे। recent visitors 26

अनूपपुर विधानसभा एवं पुष्पराजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्या सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

 अनूपपुर    भारतीय जनता पार्टी के 46 वां स्थापना दिवस पर अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया था अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार 10 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अध्यक्षता में संपन्न हुआ हुआ। भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान ,गाकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (पूर्व विधायक) रामलाल रौतेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी , जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने अपने संबोधन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार,  भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन , प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया । अनूपपुर विधानसभा में कार्यक्रम के प्रभारी  मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार , कार्यक्रम के सहसंयोजक जिला  महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे सह प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर , जिला मंत्री श्रीमती दुर्गावती पटेल जिला मंत्री श्रीमती गुड़िया रौतेल जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा जिला मंत्री अनिल पटेल जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी   जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता विधानसभा के अनूपपुर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा अनूपपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कु सोनी फुनगा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल जैतहरी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर एवं विधानसभा के सभी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य सम्मेलन में उपस्थित रहे । विधानसभा  पुष्पराजगढ़ सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष आधाराम वैस  ,पूर्व जिला महामंत्री  अजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं अपने संबोधन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार,  भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन , प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया । पुष्पराजगढ़ विधानसभा सम्मेलन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश पाठक, सम्मेलन सह प्रभारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  श्याम नारायण शुक्ला , सह प्रभारी जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती बबिता सिंह, जिला सह कार्यालय प्रभारी  कन्ना नायक,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश मरावी  मंडल अध्यक्ष  जागेश्वर चंद्रवंशी,  रोशन पनाडिया ,  रजनीश उदद्दे , गोपाल सिंह मरावी,  विजय  राठौर , फग्गू नायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 28

मंडला की शुचि उपाध्याय का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

मंडला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। 15 सदस्यों की इस टीम में मंडला जिले की क्रिकेट खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को शामिल किया गया है। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शुचि उपाध्याय लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका में रहेगी। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 27 अप्रैल से 7 मई तक यह टूर्नामेंट कोलम्बो में खेलेगी। विदित हो शुचि उपाध्याय इन दिनों देहरादून में नेशनल चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही हैं। इसके पूर्व नेशनल सीनियर वुमेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने पर प्लेयर ऑफ सीरीज रह चुकी हैं। recent visitors 26

गूगल ने जनवरी में इसी यूनिट के कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, अब की छंटनी

नई दिल्ली टेक दिग्गज गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइस डिवीजन से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीम एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, पिक्सल फोन और क्रोम ब्राउजर के लिए काम करती थी। यह छंटनी ऐसे समय में की गई है, जब गूगल ने इस साल जनवरी में इसी यूनिट के कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का प्रस्ताव दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पिछले साल अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइस टीमों के विलय के बाद, कंपनी अधिक कुशलता और तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है, "इस प्रयास के तहत, इसने पहले की पेशकश की गई स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम के अलावा कुछ नौकरियों में कटौती भी की है।" कंपनी ने कहा, "हालांकि, प्रभावित भूमिकाओं की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह कदम संचालन को सुव्यवस्थित करने और खर्चों को कम करने की गूगल की व्यापक रणनीति को दर्शाता है।" कई दूसरे टेक दिग्गजों की तरह, कंपनी बदलती व्यावसायिक जरूरतों और बाजार की स्थितियों को देखते हुए अपनी टीम संरचनाओं की समीक्षा कर रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच अमेजन, इंटेल और गोल्डमैन सैक्स सहित कई वैश्विक कंपनियां भी नौकरियों में कटौती कर रही हैं। पहले आई रिपोर्टों के अनुसार, अमेजन सालाना 3 बिलियन डॉलर बचाने के लिए लगभग 14,000 प्रबंधकीय पदों में कटौती करने की योजना बना रहा है, जबकि इंटेल 2024 में महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान के बाद बड़े पुनर्गठन की तैयारी कर रहा है। एआई अपनाने में तेजी से वृद्धि के साथ, कंपनियां तेजी से लागत अनुकूलन और स्वचालन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों में कटौती हो रही है। पहले आई एक रिपोर्ट ने संकेत दिया कि गोल्डमैन सैक्स भी नौकरियों में कटौती की तैयारी कर रहा है, जिसमें वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के बाद अपने कर्मचारियों की संख्या में 3-5 प्रतिशत की कटौती करने की योजना है। बैंक ऑफ अमेरिका ने हाल ही में लगभग 150 जूनियर बैंकर पदों को समाप्त कर दिया है, हालांकि अधिकांश प्रभावित कर्मचारियों को निवेश बैंकिंग के बाहर की भूमिकाएं दी गई हैं। वैश्विक आर्थिक स्थितियों के बारे में अनिश्चितता के साथ, आने वाले महीनों में और भी फर्म ऐसा कर सकती हैं। recent visitors 36

स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

 अमृतसर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा  काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची थी. एक्ट्रेस ने यहां से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बता दें कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “रामनवमी के शुभ दिन पर मुझे स्वर्ण मंदिर जाने का सौभाग्य मिला. यात्रा के दौरान काफी ज्यादा थक गयी थी, पर मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही मानों मेरी सारी थकान दूर हो गई. सब एक पल में शांत हो गया और अपने अंदर एक अलग सी एनर्जी महसूस हुई. इतने समय तक जाने की सोच रही थीं पर जाने का मौका ही नहीं मिल पाया इसलिए ये अनुभव मेरे लिए कितना ज्यादा स्पेशल रहा. recent visitors 42

म्यूजिक कंसर्ट भीषण हादसे में एक नामचीन गायक अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, 184 मौतें, कई घायल

सैंटो डोमिंगो डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में सोमवार की रात जोश और संगीत से भरी एक शाम देखते ही देखते मातम में बदल गई। शहर के प्रतिष्ठित जेट सेट नाइट क्लब में आयोजित म्यूजिक कंसर्ट के दौरान अचानक छत गिरने से अब तक 184 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस भीषण हादसे में एक नामचीन गायक अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्षों पुरानी यह इमारत कभी थिएटर हुआ करती थी, जिसे बाद में क्लब में तब्दील किया गया था। लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पुराने ढांचे के चलते यह हादसा डोमिनिकन गणराज्य के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में दर्ज हो गया है। बचाव कार्य में जुटे सैकड़ों लोग घटनास्थल पर भारी मशीनें, खोजी कुत्ते और ड्रोन की मदद से बचाव अभियान जारी है। आपातकालीन सेवा के प्रमुख जुआन मैनुअल मेंडेज़ ने बताया कि अब भी लोग मलबे में फंसे हैं और उनकी चीखें सुनाई दे रही हैं। कई पीड़ितों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एम्बुलेंस को इतनी बार चक्कर लगाने पड़े कि एक बार में दो-तीन घायलों को साथ ले जाया गया। गायब हैं मशहूर गायक और मंत्री का बेटा सोमवार की रात शो में मशहूर मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज़ परफॉर्म कर रहे थे। हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। पहले कहा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन उनके भाई ने बताया कि वह अब भी मलबे में हैं। लोक निर्माण मंत्री के बेटे और उनकी पत्नी का भी कोई अता-पता नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि वे सुरक्षित हों। राजनीति और खेल जगत को लगा झटका डोमिनिकन प्रांत की गवर्नर नेल्सी एम. क्रूज़ मार्टिनेज भी हादसे का शिकार हो गईं। राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने बताया कि उन्होंने हादसे के कुछ मिनट बाद फोन किया था, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। अमेरिका के मेजर लीग बेसबॉल के दो पूर्व खिलाड़ी ऑक्टेवियो डोटेल और टोनी ब्लैंको भी इस हादसे में मारे गए। बेसबॉल कमिश्नर ने दुख जताते हुए कहा कि खेल और डोमिनिकन समाज के बीच एक गहरा रिश्ता है, और यह एक बहुत बड़ी क्षति है। परिवारवालों की उम्मीदें और आंसू हादसे के बाद क्लब के बाहर चिलचिलाती धूप में दर्जनों लोग अपने प्रियजनों की तलाश में खड़े दिखे। किसी का भाई लापता था, किसी का पति। घटनास्थल पर चीख-पुकार और बेबसी का माहौल था। एक महिला ने अपने भाई की मौत की खबर सुनकर चीखते हुए कहा, “मेरे प्यारे भाई!” वहीं येहेरिस वेंचुरा नाम की महिला अपने पति की तलाश में बेसुध नजर आईं। 50 साल पुरानी इमारत बनी मौत का जाल यह इमारत पहले एक सिनेमा हॉल थी जिसे बाद में नाइट क्लब में बदल दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस इमारत में कुछ साल पहले आग भी लगी थी। डोमिनिकन एसोसिएशन ऑफ इंजीनियर्स के प्रमुख कार्लोस मेंडोज़ा डियाज़ ने कहा कि हो सकता है कि इन सभी घटनाओं और खराब रखरखाव की वजह से यह हादसा हुआ हो। अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल वे बचाव कार्य पर ध्यान दे रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच बाद में की जाएगी। राष्ट्रपति और अन्य मंत्री लगातार घटनास्थल पर नजर बनाए हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों को तेज किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सके। recent visitors 22