Saturday, July 11, 2026 4:54 am

अब इलेक्ट्रिक लोको से संचालित होगी बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन, लोगों के लिए बेहद फायदेमंद

बाड़मेर रेलवे ने शनिवार शाम को बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को बाड़मेर से हावड़ा तक के सभी स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किए जाने की बात कही है। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सरहदी जिले में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पटरियों पर रफ्तार बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि यह डीजल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण करता है। जोधपुर उत्तर-पश्चिम रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। शनिवार शाम पहली बार बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का इलेक्ट्रिक लोको के साथ संचालन हुआ, जिससे अब बाड़मेर से हावड़ा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इसी प्रकार ट्रेन 12323, हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट जो हावड़ा से 11 अप्रैल को रवाना हुई, वह भी इलेक्ट्रिक लोको से प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी। अब तक बाड़मेर-हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से जोधपुर के बीच डीजल इंजन से संचालित की जा रही थी। इसी तरह ट्रेन 12997/12998, बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस 16 अप्रैल तथा ट्रेन 21901/21902, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 अप्रैल से इलेक्ट्रिक लोको से चलना प्रारंभ हो जाएगी। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। इसके बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों को भी इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किया जाएगा। recent visitors 29

मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया, सांची और NDDB के बीच हुआ MOU

भोपाल मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और दुग्ध संघ के बीच महत्वपूर्ण अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर चिन्हित पैक्स के व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोजेक्ट ऋण पत्र वितरित किए गए और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी हुआ। सहकारी सम्मेलन में अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने, डेयरी विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने और पैक्स को बहुआयामी सेवाओं से जोड़ने के विजन को साझा किया। सुपर मार्केट के लिए दिया ऋण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण दिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिए 120 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण पत्र दिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।   मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता तीनों क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हमें इनका शत प्रतिशत दोहन करने के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। सालों से देश में सहकारी आंदोलन सुस्त पड़ गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में सहकारी आंदोलन की स्थिति अलग थी। इसे समृद्ध करने और देश की बदलती हुई परिस्थिति के अनुकूल कानून बदलने के निर्णय नहीं लिए गए। राज्यों में कृषि, पशुपालन और सहकारिता को बढ़ाने का कोई विजन नहीं था। लेकिन देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल बाद पहली बार सहकारिता मंत्रालय बनाया और इसका पहला मंत्री होने के नाते हमने बीते साढे तीन साल में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। सहकारिता मंत्रालय ने अपना पहला काम किया- कृषि समितियों के लिए आदर्श बायलॉज बनाए और इन्हें राज्यों को भेजा। आज संपूर्ण भारत ने इस मॉडल बायलॉज को स्वीकार कर लिया है। जब आपकी नीयत ठीक हो तो नजीते भी अनुकूल आते हैं। पहले छोटे-मोटे फाइनेंस के कार्य करने वाले पैक्स अब 20 से ज्यादा कार्य कर रहे हैं। पैक्स जल वितरण और सीएससी का कार्य भी करेंगे। 300 से ज्यादा योजनाएं पैक्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। यहां से रेलवे टिकट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक मिल जाता है।   recent visitors 23

नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी ने तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल गवली ने जेल में ही खुदकुशी कर ली। आरोपी ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के टॉइलट में लटका हुआ पाया गया। खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिये का इस्तेमाल करके उसने फांसी लगा ली। बाद में जेल अधिकारियों को गवली का शव मिला। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पंचनामा किया गया। अधिकारी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भेज दिया गया है। गवली पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने का आरोप था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि लड़की 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव पडघा के बापगांव में मिला था। कोलसेवाड़ी पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या, सबूतों को गायब करने और भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कल्याण पुलिस ने इस साल फरवरी में दंपति के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था, 'विशाल गवली ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, जबकि साक्षी ने लड़की के शव को बापगांव में फेंकने में मदद की। recent visitors 29

गोविंदपुरा सेंट जोंस चर्च में खजूर रविवार की विशेष प्रार्थना की

Special prayers were held on Palm Sunday at Govindpura St. John’s Church भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। इन दिनों ईसाई समाज के 40 दिवसीय प्रार्थना चल रही है, इन चालीस दिवसीय उपवास काल को समाज के लोग दुख भोग के रूप में याद करते हैं, इस दौरान समाज के लोगों द्वारा अस्पताल, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रमों में सेवा के कार्य करते हैं,इसी प्रकार पवित्र सप्ताह में विशेष प्रार्थना का आयोजन चल रहा है,वहीं हम आप को बतादे की आज सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सेंट जॉन चर्च तक,विशेष प्रार्थना के लिए मसीह समाज के अनुयाई भारी संख्या में हाथ में खजूर की टहनी लिए हुए,पैदल यीशु मसीह को याद करते हुए चल रहे थे वही गोविंदपुरा सेंट जोंस चर्च के फॉदर अनिल मार्टिन ने हमें बताया कि, उपवास काल के दौरान अनेक मसीही घरों में विशेष प्रार्थना और प्रभु यीशु के गीतों का आयोजन किया गया आज खजूर रविवार की विशेष प्रार्थना की गईं, अन्य दिनों के अपेक्षा ये रविवार बहुत खास होता है, क्योंकि पाम संडे से ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाती है, और इसका समापन ईस्टर के दिन होता है, प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे थे, तब उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए,स्वागत के लिए खड़े थे, प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे तो, उन्होंने अपने शिष्यों से एक गधा लाने के लिए कहा, जिस पर बैठकर उन्होंने आगे की यात्रा की, पाम संडे के लिए लोग खजूर की डालियां चर्च लेकर जाते हैं, और प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाते हैं recent visitors 91

सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप, मुतवल्ली बोले- वक्फ की संपत्ति, जांच हो गई शुरू

संभल तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा में आस्ताना आलिया कादरिया नौशहिया दरगाह है। इस दरगाह के मुतवल्ली गांव के डाॅ. सैयद शाहिद मियां हैं। तीन दिन पहले डीएम से शिकायत कर शाहिद मियां पर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने और फर्जी मुतवल्ली बनकर मेले के माध्यम से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने  गांव पहुंचकर दरगाह के बारे में जानकारी की। साथ ही मौके का मुआयना कर मुतवल्ली से दरगाह और भूमि के दस्तावेज दिखाने को कहा। शनिवार को मुतवल्ली ने तहसीलदार को दरगाह की भूमि संबंधित दस्तावेज सौंपे। तहसीलदार का कहना है कि अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने नहीं लगने दिया था मेला जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां हर साल चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार रोजगार के लिए आते हैं। इस बार मेले से ठीक पांच दिन पहले मेले को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। बाद में दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा। वक्फ अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पहला मामला वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह का ये प्रकरण जिले का पहला मामला बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर डॉ. सैयद ने अवैध रूप से कब्जा करके खुद को मुतवल्ली घाेषित कर लिया है। यहां हर साल मेला लगाकर अवैध उगाही की जाती है। जनेटा दरगाह की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद दरगाह के मुतवल्ली से भूमि के दस्तावेज मांगे गए, जोकि उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कागजों में वक्फ संपत्ति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीदार, चंदौसी recent visitors 32

यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल को धीमी पिच से कोई फर्क नहीं पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला। यशस्वी जायसवाल ने पहले तो 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर ताबड़तोड़ 75 रनों की पारी खेलकर वे पवेलियन लौटे। उन्हीं की इस दमदार पारी की बदौलत टीम ने एक अच्छा स्कोर जयपुर की इस धीमी रहती पिच पर बनाया। आरसीबी के सामने जीत के लिए राजस्थान ने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। यशस्वी ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। इस पारी को उन्होंने आगे बढ़ाया। अर्धशतक तक उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का था, जो पारी के अंत में 159.57 का हो गया। वे 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाने में सफल रहे। अन्य कोई बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। संजू सैमसन ने यशस्वी के साथ मिलकर सधी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वे भी नीची रहती गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान के लिए 35 रनों की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। वे भी शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे और उनका कैच भी छूटा। वहीं, रियान पराग ने 30 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर से उम्मीद थी, लेकिन वे 8 गेंदों में 9 ही रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी की ओर से एक-एक विकेट क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मिला। अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य है, जो इस पिच पर काफी मुश्किल होगा। जैसी पिच पहली पारी में रही है। वैसी ही रहती है तो फिर राजस्थान के गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। recent visitors 44

UP-बिहार से हरियाणा-पंजाब तक 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने चेताया, हीटवेव के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में लू और भीषण तापमान का कहर उत्तर भारत से लेकर महाराष्ट्र तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी और शुष्क हवाओं का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी पारा चढ़ने के संकेत हैं और गर्म हवाओं का असर आने वाले सप्ताह में तेज हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी असामान्य गर्मी जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय राज्य में भी मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने का अनुमान है। घाटी में बर्फबारी कम होने के चलते तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जो पहाड़ी इलाकों में जल संकट और ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार को बढ़ा सकती है। हीटवेव के लिए रहें तैयार IMD ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह तक उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी है। इसके तहत, लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बिजली और पानी की मांग में उछाल की आशंका गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और जल आपूर्ति पर दबाव भी बढ़ सकता है। खासतौर पर दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और मुंबई जैसे शहरी क्षेत्रों में एयर कंडीशनिंग और कूलिंग डिवाइसेस के इस्तेमाल में वृद्धि के चलते बिजली कटौती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। IMD की सलाह: – लू के दौरान बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता। – सरकारी व निजी संस्थानों को अपने कार्य समय में लचीलापन देने की सिफारिश की गई है। – किसानों को फसलों की सिंचाई समय पर करने और जल संरक्षण उपाय अपनाने की अपील। recent visitors 34