रायपुर : बेटी अनुष्का की छठी में महतारी वंदन योजना बनी खुशियों की वजह

 रायपुर जंगलों से घिरे कोरबा जिले के लेमरू ब्लॉक के घोंघीबहरा गांव की श्रीमती दिलेशरी मंझुवार के घर हाल ही में खुशियों की लहर दौड़ गई। बेटी अनुष्का की छठी का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। लेकिन इन खुशियों के पीछे एक मजबूत सहारा बनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, जिसके तहत श्रीमती दिलेशरी को हर महीने एक हजार की आर्थिक मदद मिल रही है।     गर्भावस्था के दौरान श्रीमती दिलेशरी को कई तरह की चिंताएं सताती थीं। घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि बच्चे के जन्म के बाद कोई खास आयोजन कर सकें। लेकिन जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई, तो श्रीमती दिलेशरी ने भी आवेदन किया। योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ और गर्भावस्था के दौरान यह राशि उनके लिए राहत बन गई।     बेटी अनुष्का के जन्म के बाद जब छठी का समय आया, तो खाते में जमा योजना की राशि ने उनकी सारी चिंता दूर कर दी। श्रीमती दिलेशरी ने खुशी-खुशी छठी का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए किसी से उधार नहीं लेना पड़ा, न ही किसी से मदद मांगनी पड़ी। मजदूरी पर आधारित आय वाले इस परिवार के लिए यह योजना अब केवल एक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया कदम है। श्रीमती दिलेशरी अब घर से लगे जमीन को समतल कर खेत बनाना चाहती हैं और इसके लिए भी योजना की राशि बचा रही हैं।     महतारी वंदन योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनकर आई है, श्रीमती दिलेशरी कहती हैं। यह योजना हमें आत्मसम्मान के साथ जीने का हक देती है। जरूरत के समय अब हमें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। राज्य सरकार की यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना भी जगा रही है। recent visitors 52

Google Gemini के फ्री मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स, जानिए कैसे यूजफुल हैं?

मुंबई Google पहले ही अपने Gemini के एडवांस्ड फीचर्स का ऐलान कर चुका है, जिसमें कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स AI से बातचीत कर सकते हैं. अभी तक ये फीचर्स सिर्फ सब्सक्रिप्शन बेस्ड यूजर्स को मिलता है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ये फीचर्स जल्द ही फ्री वर्जन को भी मिलेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ये नए फीचर्स जल्द ही फ्री वर्जन पर भी दिए जाएंगे. ये जानकारी 9to5Google ने दी है. आइए इन फीचर्स के बारे में बताते हैं. Google Gemini Live के ये लेटेस्ट एडवांस्ड फीचर्स में कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन शामिल है. अब ये दोनों फीचर्स सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मुफ्त में मिल सकते हैं. हालांकि अभी टाइम लाइन की जानकारी नहीं दी है. Gemini Live पर यूजर्स 45 अलग-अलग लैंग्वैंज में बातचीत कर सकते हैं. Google Gemini Live कैसे करें यूज? Google ने ब्लॉगपोस्ट पर कुछ वीडियो शेयर करके बताया है कि Gemini Live का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और उससे बातचीत कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को Gemini एक्टिवेट करने के साथ फोटो में दिखाए गए सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आप इस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. पूछ सकेंगे सवाल इसके बाद यूजर्स अपनी स्क्रीन पर नजर आने वाले कंटेंट के बारे में सवाल-जवाब कर सकेंगे. यहां यूजर्स किसी विदेशी शब्द, किसी पेंटिंग या फोटो में नजर आने वाले शख्स के बारे में भी पूछ सकते हैं. घर का सामान ऑर्गनाइज कर सकते हैं Google अपने ब्लॉगपोस्ट में बता चुका है कि कैसे Gemini Live का इस्तेमाल करके यूजर्स घर का सामान ऑर्गनाइज कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने घर में पड़े सामान को Gemini live को दिखाना होगा. यूजर्स को इसके बाद Gemini Live से उस सामान को ऑर्गनाइज करने का सजेशन मांगना होगा. recent visitors 66

हरियाणा में निकली ये भर्ती, भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा

हरियाणा हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (UHSR), रोहतक ने पीजीआईएमएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (PGIDS) में 175 सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर्स की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी दस्तावेज और जानकारी जमा करनी होगी। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में 56 विषयों में 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा खाली पद एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में हैं, जहां 21 पद खाली हैं। इसके बाद जनरल सर्जरी में 17 और कार्डियोलॉजी में 7 पदों पर भर्ती होगी। आपातकालीन चिकित्सा, बाल चिकित्सा पल्मोनोलॉजी, और गहन देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में 6-6 पद उपलब्ध हैं। कार्डियक सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, और प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में 5-5 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा कई विभागों में भी 4-4 रिक्तियां हैं। यह भर्ती कई चिकित्सा क्षेत्रों में विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है। recent visitors 70

शिकोहपुर भूमि घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी

नई दिल्ली जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। इससे पहले दो दिनों में रॉबर्ट वाड्रा से करीब साढ़े 11 घंटे (पहले दिन छह घंटे और दूसरे दिन साढ़े पांच घंटे) तक पूछताछ हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने 2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। बीते दिन वाड्रा प्रियंका के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। आज भी प्रियंका उनके साथ मौजूद हैं। पूछताछ के दौरान प्रियंका ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। 'सरकार का प्रचार करने का तरीका' पूछताछ से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, '…मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं। 2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। यह कोई नई बात नहीं है। यह इस सरकार का प्रचार करने का तरीका है, उनका दुरुपयोग करने का तरीका है। हमारे पास इसका सामना करने की ताकत है और हम ऐसा करेंगे।' 'जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है' रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'यह भाजपा का राजनीतिक प्रचार है कि सोनियाऔर राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और मुझे उसी दिन तलब किया गया। इसलिए वे मीडिया के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है। ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं होता, इससे हम और मजबूत होते हैं। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा, क्योंकि इसमें कुछ है ही नहीं। अगर वे कुछ गलत करके दिखाना या करना चाहते हैं, तो मैं इसे नियंत्रित नहीं कर पाऊंगा, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके पास कुछ भी नहीं है।' 'लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं' गुरुग्राम भूमि मामले में ईडी की ओर से उन्हें भेजे गए समन और पूछताछ पर वाड्रा ने कहा, 'अगर मैं राजनीति में आता, जो कि सभी चाहते हैं, तो वे (भाजपा) या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे। यह मुश्किल तब शुरू हुई, जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई, लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।' 'परिवार के आशीर्वाद के साथ राजनीति में शामिल होऊंगा' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राजनीति में आएंगे? तो कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'निश्चित रूप से अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ इसमें शामिल होऊंगा। मैं कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह जारी रहेगा, क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं।' क्या है मामला? फरवरी 2008 का यह भूमि सौदा स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने किया था। वाड्रा पहले इस कंपनी के निदेशक थे। इसने शिकोहपुर में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नामक एक फर्म से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। चार साल बाद, सितंबर 2012 में, कंपनी ने यह 3.53 एकड़ जमीन रियल्टी प्रमुख डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी। recent visitors 40

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा- 18-19 अप्रैल को अवकाश के बावजूद सभी उपार्जन केन्द्रों पर होगी गेहूं की खरीदी

भोपाल प्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके लिए किसान स्लॉट बुक करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। किसान इन तिथियों में स्लॉट बुक कर बिना किसी परेशानी के गेहूं विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टरों को दिए गए निर्देश खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने समस्त जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में उपार्जन केन्द्रों की निरंतर मॉनीटरिंग करें। उपार्जन कार्य से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और एजेंसियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को कतारों में लंबा इंतजार न करना पड़े, तुलाई, रख-रखाव, भुगतान और परिवहन की सभी व्यवस्थाएँ समय पर और पारदर्शिता से हों। किसानों को न हो कोई असुविधा खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार किसान हितैषी है। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसलिए अवकाश के दिन भी उपार्जन कार्य जारी रखा जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी उपार्जन केन्द्र से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 36

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की महिला कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेशभर में पांच हजार महिला संविदा परिचालकों की भर्ती आठ अप्रैल से शुरू कर दी गई है। वहीं लखनऊ में परिचालकों की भर्ती 17 अप्रैल को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर होगी। इसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिला संविदा परिचालकों की अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। लखनऊ में गुरुवार को भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। संविदा परिचालकों के लिए महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले के साथ-साथ वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन अपलोड करने के बाद सत्यापन ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से कराया जा सकता है। महिला संविदा परिचालकों को 2.02 रुपये प्रतिकिमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किमी पूरा करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही फ्री यात्रा पास, रात्रिभत्ता भी दिया जाएगा। यह है अर्हता -महिला अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट पास होने के साथ केंद्र या राज्य सरकार से मान्यताप्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर का सीसीसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। -आयुसीमा न्यूनतम 18 व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शासनादेश के अनुसार छूट मिलेगी। -एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटर में मिले प्राप्तकों पर 5 प्रतशत का वेटेज मिलेगा। recent visitors 48

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक 'भारत रत्न' स्व. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन के कार्यों, जीवन आदर्शों एवं विचारों ने भारतीय समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया। उनकी शिक्षाएं जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने और आत्म साक्षात्कार की दिशा में सदैव प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे और वे भारतीय संस्कृति के प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। वे सच्चे अर्थों में युगदृष्टा थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन का 17 अप्रैल 1975 को निधन हो गया था।   recent visitors 37