WhatsApp स्टेटस पर आप एक बार में 60 सेकंड तक लगेगा वीडियो

नई दिल्ली अगर अभी तक आप WhatsApp पर लंबे वीडियो स्टेटस लगाने के लिए अलग-अलग जुगाड़ ढूंढ़ते थे, तो एक अच्छी खबर है। अब Meta अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर स्टेटस की लिमिट बढ़ाने वाला है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो अभी तक अपने वीडियो को स्टेटस पर टुकड़ों में लगाने पर मजबूर होते थे। दरअसल अभी तक WhatsApp स्टेटस पर आप एक बार में 60 सेकंड तक का वीडियो लगा सकते थे। अब इसकी लिमिट को बढ़ाया जा रहा है। अब इतने बड़े स्टेटस लगाएं अब आप अपने WhatsApp स्टेटस में 60 सेकंड की जगह 90 सेकंड का वीडियो लगा पाएंगे। बता दें कि यह फीचर फिलहाल के लिए बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बीटा यूजर्स वो होते हैं जो ऐप के टेस्टिंग वर्जन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। किसी भी ऐप के बीटा वर्जन में बग्स हो सकते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए कंपनियां मुख्य वर्जन उपलब्ध कराती हैं। बीटा वर्जन पर इस फीचर के आ जाने का मतलब है कि अब जल्द यह आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। WhatsApp के आने वाले इस फीचर की जानकारी WABetaInfo नाम के विश्वसनीय स्त्रोत से मिली है। WhatsApp के इस वर्जन पर होगा उपलब्ध यह फीचर WhatsApp के Android 2.25.12.9 वर्जन पर उपलब्ध होगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स अपने स्टेटस में 90 सेकंड का वीडियो एक बार में लगा पाएंगे। इससे पहले पिछले साल 30 सेकंड की लिमिट को बढ़ा कर 1 मिनट किया गया था। इस तरह करें चेक चेक करने के लिए कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है या नहीं आप Google Play Store पर जाकर देख सकते हैं कि आपका ऐप अपडेट है या नहीं। ऐप को अपडेट कर ऐप के स्टेटस वाले टैब में जाकर देखें कि क्या अब आप 90 सेकंड का वीडियो लगा पा रहे हैं या नहीं? वहीं अगर आप एक बीटा यूजर हैं, तो अगर आपके लिए Android 2.25.12.9 वर्जन उपलब्ध हो, तो उस पर ऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद आप एक बार में 90 सेकंड का वीडियो लगा पाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव, नीमच में सी.आर.पी.एफ. स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

भोपाल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल 2025 को नीमच स्थित सी.आर.पी.एफ. के ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से शामिल होंगे। सी.आर.पी.एफ. स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा बल को ध्वज प्रदान किया गया था। इस वर्ष परेड 17 अप्रैल को विस्तारित समारोहों के तहत आयोजित की जा रही है। नीमच की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी इस अवसर पर विशेष महत्व रखती है। 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासनकाल में 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना की गई थी, जिसे स्वतंत्रता के पश्चात 28 दिसंबर 1949 को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने “सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)” नाम दिया। सी.आर.पी.एफ. ने देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद विरोधी अभियानों, अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तक अनेक मोर्चों पर सशक्त भूमिका निभाई है। आज यह विश्व का सबसे बड़ा और सुसज्जित अर्धसैनिक बल है। समारोह में सी.आर.पी.एफ. की आठ टुकड़ियों द्वारा परेड की जाएगी। इस अवसर पर गृहमंत्री वीरता पदकों के लिए चयनित सीआरपीएफ कर्मियों को गैलेन्टरी मेडल्स प्रदान करेंगे। कोबरा, आरएएफ, वैली, क्यूएटी और डॉग स्क्वॉड जैसी इकाइयों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। 'शहीद स्थल' पर गृहमंत्री शाह बल के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गृहमंत्री शाह शहीदों के परिवारों, परेड कमांडरों तथा जवानों के साथ संवाद भी करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 11

बीसीसीआई ने रेड अलर्ट किया जारी, IPL 2025 पर मैच फिक्सिंग का साया, इस बिजनेसमैन से रहे सचेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमों को चेतावनी दी है. चेतावनी में बताया गया कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन गैरकानूनी काम करवाने के लिए लोगों से संपर्क साध रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटर, कोच, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ को भी इस बिजनेसमैन से सचेत रहने के लिए कहा है. बताया गया है कि यह बिजनेसमैन कई सारे बुकी के संपर्क में है. यह व्यक्ति टूर्नामेंट में लोगों को महंगे-महंगे गिफ्ट देकर अपनी बात मनवाता है. क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार यह बिजनेसमैन आमतौर पर सबसे पहले टीम मालिक, खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और यहां तक कि कमेंटेटरों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने का प्रयास करता है. एंटी-करप्शन यूनिट का मानना है कि यह व्यक्ति पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित रहा है. फैन बनकर देता है झांसा इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैदराबाद का यह बिजनेसमैन मैदानों में फैन बनकर IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है. उसे टीमों के होटल, मैदान में भी देखा जा चुका है. वो खिलाड़ियों और स्टाफ को प्राइवेट पार्टी में आमंत्रित करता है और ज्वेलरी समेत कई महंगे-महंगे गिफ्ट देता है. BCCI ने इस संदर्भ में IPL 2025 में भाग ले रही सभी टीमों और उनके लिए खेल रहे खिलाड़ियों से साथ मांगा है. बीसीसीआई मैच फिक्सिंग जैसी घटनाओं के बिल्कुल खिलाफ है और क्रिकेट की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. IPL में पहले भी हो चुकी है मैच फिक्सिंग 2013 में हुई मैच फिक्सिंग घटना को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता है. मैच फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी, एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में आगे चलकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रिंसिपल की गिरफ्तारी भी हुई थी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान को किया पराजित किया

नई दिल्ली  IPL का मैच नंबर 32, आमने-सामने दिल्ली कैप‍िटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, मैदान: द‍िल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम. IPL के इस मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली कैप‍िटल्स ने जीत दर्ज की. इस मैच में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम ने सुपर ओवर के ल‍िहाज से एक  महार‍िकॉर्ड भी अपने नाम क‍िया. दरसअल, पांच सुपर ओवर मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी जीत थी. टूर्नामेंट में किसी भी टीम की सबसे अधिक जीत है. इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम ने इस तरह के तीन मुकाबले जीते थे. वहीं इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग के इत‍िहास में कुल मिलाकर 1453 दिनों बाद और 293 मैचों के बाद आईपीएल में सुपर ओवर का रोमांच लौटा था.  दिल्ली के इस जीत के सबसे बड़े हीरो 'प्लेयर ऑफ द मैच' म‍िचेल  स्टार्क रहे. उन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी की. जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. स्टार्क (4 ओवर में 1/36) ने अंतिम ओवर में नौ रन बचाए और वहीं मैच को सुपर ओवर में ले गए, जबकि ऐसा लग रहा था कि रॉयल्स ने मैच जीत लिया है. इसके बाद स्टार्क ने शानदार सुपर ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो चौके दिए. वहीं उन्होंने दो बेहतरीन रन आउट भी किए, जिससे राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 11 रन ही बना पाई. चूंकि उनके दो विकेट सुपर ओवर में गिर गए, इस कारण उनको ऑलआउट भी घोष‍ित कर दिया गया. इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमश: एक चौका और एक छक्का लगाकर द‍िल्ली को घरेलू मैदान पर पहली जीत दिलाई. इससे पूर्व दिल्ली ने पहले खेलते हुए अभिषेक पोरेल के 49 रन और कप्तान अक्षर पटेल (14 गेंदों पर 34 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (18 गेंदों पर नाबाद 34 रन) की पारियों के दम पर 188/5 का स्कोर बनाया.  वहीं189 रनों को चेज करते हुए जायसवाल (37 गेंदों पर 51 रन) और 'स्थानीय खिलाड़ी' नीतीश राणा (28 गेंदों पर 51 रन) ने रॉयल्स जीत के करीब तक ले गए, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया और अंततः 188/4 के स्कोर पर मैच को बराबरी पर ला दिया. स्टब्स ने छक्का मारकर दिलाई जीत  सुपर ओवर का रोमांच राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. गेंदबाजी का जिम्मा स्टार्क के पास रहा. जिन्होंने 20वें ओवर में राजस्थान को 9 रन नहीं बनाने दिए थे. बल्लेबाजी के लिए हेटमायर और रियान पराग आए. सुपरओवर की पहली गेंद डॉट रही. दूसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ा. तीसरी गेंद पर हेटमायर को एक रन मिले. चौथी गेंद पर रियान पराग ने चौका जड़ा. ये नो बॉल थी.  फ्री हिट पर पराग रन आउट हो गए. 5वीं गेंद पर हेटमायर दूसरा रन लेने के चक्कर में आउट हो गए. इस तरह से राजस्थान की टीम केवल 11 रन ही बना सकी. दिल्ली को जीत के लिए 12 रन बनाने थे. सुपर ओवर में दिल्ली की बैटिंग 12 रनों के जवाब में जब दिल्ली की टीम उतरी तो पारी का आगाज स्टब्स और केएल राहुल ने किया. गेंदबाजी का जिम्मा संदीप शर्मा के पास था. पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन निकाले. दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने शानदार चौका जड़ा. तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल लिया. अब 3 गेंद में 5 रनों की दरकार थी. चौथी गेंद पर स्टब्स ने शानदार छक्का जड़कर मैच जिता दिया.   ऐसी रही राजस्थान की बल्लेबाजी 189 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही. संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने आतिशी बल्लेबाजी की.  लेकिन संजू सैमसन जब 31 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह इंजरी के चलते रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी के  लिए रियान पराग उतरे. लेकिन 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर दिया. पराग के बल्ले से केवल 8 रन निकले. लेकिन एक छोर पर यशस्वी टिके रहे. उन्होंने फिफ्टी जमाई लेकिन 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर दिया. इसके बाद नीतीश राणा ने भी फिफ्टी जमाई. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. लेकिन स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की. राजस्थान इसे चेज नहीं कर सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया. यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर है. ऐसी रही लखनऊ की पहली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मैकगर्क को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनके बल्ले से केवल 9 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में करुण नायर रन आउट हो गए.वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली को संभाला और एक अच्छी साझेदारी की. लेकिन 13वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केएल राहुल का विकेट चटका दिया. केएल राहुल के बल्ले से 38 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए. इसके बाद 17वें ओवर में अक्षर पटेल भी आउट हो गए उनके बल्ले से 34 रन निकले. इसके बाद स्टब्स और आशुतोष ने आतिशी बल्लेबाजी की. इसकी बदौलत दिल्ली ने राजस्थान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा है. तीन आईपीएल सीजन में नहीं हुआ सुपर ओवर 2022, 2023 और 2024 का आईपीएल सीजन बगैर सुपर ओवर के ही निकल गया. इससे पहले आखिरी बार आईपीएल में सुपर ओवर 2021 सीजन के 20वें मुकाबले में देखने को मिला था. तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी. वह मुकाबला 25 अप्रैल 2021 को खेला गया था. 2021 में हुए सुपर ओवर के बाद 293 मैच के बाद कल (DC Vs RR मैच) सुपर ओवर देखने को मिला. जो 1453 दिनों के बाद हुआ. आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 15 बार ही सुपर ओवर खेला गया है. सबसे पहला सुपर ओवर आईपीएल के दूसरे सीजन यानी 2009 में हुआ था. तब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित किया था.   अब तक IPL के सभी सुपर ओवर के नतीजे नंबर     तारीख     सुपर ओवर का नतीजा 1     23/04/2009      राजस्थान ने कोलकाता को … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का नीमच में किया स्वागत

भोपाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अप्रैल को रात्रि नीमच आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के सीआरपीएफ ऑफिसर्स मेस नीमच पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अगवानी कर अभिनंदन किया। महिला एवं बाल विकास और नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुनिर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद , विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, आईजी उज्जैन उमेश जोगा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 12

ओपनएआई ला रही AI सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म, फेसबुक, इंस्‍टा की होगी छूटी !

  नई दिल्ली सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के तौर पर फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स, टिकटॉक जैसे प्‍लेटफॉर्म ने दबदबा बनाया हुआ है। लेकिन जल्‍द इसे ओपनएआई से चुनौती मिल सकती है। वही ओपनएआई, जिसने पॉपुलर एआई टूल चैटजीपीटी को बनाया है और जिसकी मदद से आपने भी अपनी तस्‍वीरों को‍ घिबली आर्ट में बदला होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओपनएआई एक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसमें एआई फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कहा जाता है कि यह एक ऐप होगा जो एक्‍स और मेटा जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स को टक्‍कर देगा। यह ऐप भी चैटजीपीटी पर बेस्‍ड हो सकता है। एलन मस्‍क को भी मिलेगी टक्‍कर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओपनएआई भी एक्‍स जैसा सोशल नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रही है। एक्‍स का नाम पहले ट्विटर हुआ करता था, जिसे एलन मस्‍क ने खरीदकर बदल दिया। कहा जाता है कि ओपनएआई ने अपने ऐप का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। उसमें चैटजीपीटी की काबिलियत होगी। ऐप में पब्लिक फीड वाला एक हिस्‍सा होगा, जिसमें लोग अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर पाएंगे। कहा जाता है कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन इस प्रोजेक्‍ट को लेकर गंभीर हैं। वह कई लोगों से ऐप के बारे में राय मांग रहे हैं। उन्‍होंने इंडस्‍ट्री से भी कुछ लोगों का फीडबैक मांगा है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कंपनी कोई नया ऐप लॉन्‍च करेगी या फ‍िर चैटजीपीटी के साथ ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को इंटीग्रेट किया जाएगा। फेसबुक, इंस्‍टा से अलग होगा ऐप रिपोर्टों के अनुसार, ओपनएआई जिस ऐप पर काम कर रही है, वह फेसबुक और इंस्‍टाग्राम से अलग होगा। फेसबुक-इंस्‍टा ने अपने ऐप में एआई की खूबियों को जोड़ा है, लेकिन ओपनएआई के ऐप में एआई के साथ सोशल अनुभवों को शामिल किया जाएगा। यानी वहां एआई का रोल आम लोगों से ज्‍यादा होगा। कहा जाता है कि मेटा को ओपनएआई से मिलने वाली चुनौती का आभास है। इसीलिए तो फरवरी में यह खबर सामने आई थी कि कंपनी मेटाएआई ऐप पर काम कर रही है। अगर दोनों ऐप लॉन्‍च हो जाते हैं तो यह आपस में मुकाबला करेंगे। इससे लोगों को एआई सोशल मीडिया की दुनिया में गोता लगाने का मौका मिलेगा। नए फीचर्स आएंगे, जिससे यूजर्स का एक्‍सपीरियंस दोगुना होगा। वहीं दूसरी तरफ, ओपनएआई से मिल रही चुनौती को एलन मस्‍क नहीं सहन कर पा रहे। वह ओपनएआई और सैम ऑल्‍टमैन की कई बार आलोचना कर चुके हैं। वह ऑल्‍टमैन की कंपनी को खरीदने की कोशिश कर चुके हैं। इस पर ऑल्‍टमैन ने ही ट्विटर यानी एक्‍स को खरीदने का प्रस्‍ताव दे दिया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए आष्टा विधायक

आष्टा  संविधान निर्माता, भारत रत्न, "बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान" को लेकर आज भोपाल में प्रदेश स्तरीय  कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भोपाल पहुचे ओर आयोजित एक दिवसीय  कार्यशाला में शामिल हुए । आयोजित उक्त कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एवं सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30