तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर हेतु आवेदन आमंत्रित

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oil-Oilseed) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों से वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।        इस योजना के अंतर्गत किसानों के चयन से लेकर मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाओं का प्रसार और अंत में उत्पाद के मूल्य संवर्धन व विपणन तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता की जिम्मेदारी इन्हीं पार्टनरों को सौंपी जाएगी। इन कार्यों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं को योजना में निर्धारित प्रावधानानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। वैल्यू चेन पार्टनर बनने के लिए इच्छुक एफपीओ अथवा सहकारी समितियों को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। इसमें कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकरण संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव संस्था में न्यूनतम 200 पंजीकृत कृषकों की भागीदारी, पिछले तीन वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपए से अधिक और किसानों द्वारा संस्था में कम से कम तीन लाख रुपए की इक्विटी निवेश की अनिवार्यता शामिल है। ऐसी संस्थाएं जो उपरोक्त सभी मापदंडों को पूरा करती हैं, वे 23 अप्रैल 2025 को सायं 5:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि, बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास, झगराखांड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पते पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं मंगलकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

आज केकेआर के खिलाफ भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ पर होगी नजरें

कोलकाता मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य काफी अच्छा करते हुए 95 रन पर आउट हो गई थी। उसका टीम प्रबंधन बल्लेबाजों की इस खराब प्रदर्शन से निश्चित रूप से चिंता में होगा। कोलकाता ने हालांकि अपने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को फिर से अपने टीम प्रबंधन से जोड़ा है। नायर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल में राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटा दिया था। कोलकाता ने इसके तुरंत बाद उन्हें अपनी टीम से जोड़ दिया था। केकेआर के पूर्व सहायक कोच नायर की घर वापसी से निश्चित रूप से टीम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसके वर्तमान में सात मैचों में छह अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने की जरूरत है। नायर ने पहले ही उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर और रमनदीप सिंह जैसे बल्लेबाजों के साथ काम करना शुरू कर दिया है जो इस सत्र की दो कमजोर कड़ी हैं। इस सत्र में 23.75 करोड़ रुपये के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर ने 24.20 की औसत से केवल 121 रन बनाए हैं, जबकि रमनदीप छह पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं। आंद्रे रसेल के नाम पांच पारियों में सिर्फ 34 रन दर्ज हैं, जबकि रिंकू सिंह ने 38.66 की औसत से 116 रन बनाए हैं। बल्लेबाजों में केवल कप्तान अजिंक्य रहाणे (221 रन, 2 अर्द्धशतक) और युवा अंगकृष रघुवंशी (170 रन) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम में क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण ने कुछ मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है लेकिन उनके प्रदर्शन में ही निरंतरता का अभाव है। इस मैच के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं और एक में घास की अतिरिक्त परत है जिसे काटा नहीं गया है। पिच को लेकर फैसला टीम की रणनीति पर आधारित होगा। कोलकाता का टीम प्रबंधन पहले भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल रहा है। शुभमन गिल की अगवाई वाले गुजरात टाइटंस ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सत्र में उसे अभी तक केवल दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (14 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (11 विकेट) ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई है। बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन (365 रन) ऑरेंज कैप धारक निकोलस पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे हैं, जबकि जोस बटलर (315 रन, औसत 63.00) नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

इंदौर में 22 अप्रैल के बाद से गर्म हवाओं की वजह से और बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू

इंदौर उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। वहीं हरियाणा सहित कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। इसके प्रभाव से हवा का रुख अभी उत्तर पश्चिमी होने के कारण इंदौर में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 22 अप्रैल के बाद राजस्थान से लगे पश्चिमी व उत्तरी मप्र से जुड़े इलाकों में लू चलने की संभावना है। दोपहर में धूप के तीखे तेवर होने से सड़कों पर आम लोगों की कम आवाजाही दिखी। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा। इंदौर में सोमवार को दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में गर्मी के कारण घर से बाहर निकलने वालों को परेशान होना पड़ेगा। सीधी, शिवपुरी, टीकमगढ़ में चली लू गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज किया गया। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में सीधी छठे क्रम पर रहा। वहीं टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की आशंका है। पिछले चार दिन में इस तरह गिरा पारा     17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री     18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री     19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री     20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

कुम्भ में हर घाट रामघाट होगा, श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा: CM यादव

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को  के पवित्र रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और घाट की सफाई कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएम यादव ने कहा कि शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों लोग यहां आकर परिक्रमा करते हैं। घाट पर स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घाट की सफाई में भाग लिया और वे खुद घाट पर पड़े कचरे को हटाते नजर आए। उन्होंने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है। 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे सीएम ने कहा कि सिध्दनाथ से त्रिवेणी तक 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे। पहले से 6 किमी के घाट बने हुए है। इस तरह से कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी के घाट उपलब्ध होंगे। कुम्भ में हर घाट रामघाट होगा। श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा। इस बार कुम्भ में जलमार्ग बनाने जा रहे है। शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से लोग आना-जाना कर सकेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान में उज्जैन पहुंचे सीएम सीएम ने कहा, शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों लोग यहां आकर परिक्रमा करते हैं। इस परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'जल गंगा संवर्धन अभियान' 30 मार्च (गुड़ी पड़वा) से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश की नदियों और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश वास्तव में नदियों का मायका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में कोई ग्लेशियर नहीं होने के बावजूद, यहां की भौगोलिक और वन संपदा के साथ-साथ जनभागीदारी के कारण पर्याप्त जलराशि उपलब्ध है। उन्होंने नर्मदा, केन-बेतवा, चंबल और सोन जैसी प्रमुख नदियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों के लिए भी जीवनदायिनी हैं। डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की कुल जलराशि किसी भी तरह से हिमालय के जल स्रोतों से कम नहीं है। उन्होंने जल स्रोतों के उचित रखरखाव, भूगर्भ जल भंडारण क्षमता में वृद्धि और जल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'जल ही जीवन है' के आह्वान को दोहराते हुए बताया कि राज्य सरकार अमृत सरोवर, खेत तालाब और पुरानी जल संरचनाओं के पुनरुद्धार के माध्यम से जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है। शिप्रा को नमन करते हुए स्नान किया सीएम ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

रायसेन में भीषण सड़क दुर्घटना, कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा कार हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। कार बिहार से इंदौर जा रही थी, तभी अचानक कार खाई में पलट गई और कार में सवार 6 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवार बिहार से शादी करके लौट रहा था। दुर्घटना के दौरान कार में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो बुरी तरह से जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। तूफान गाड़ी में सवार सभी 9 लोग इंदौर के चंदननगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार के पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त कार में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को लगी झपकी यह हादसा रायसेन के सुल्तानपुर इलाके में हुआ है। बम्होरी ढाबे के पास कार पुलिया पार कर रही थी। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से उसने कार से संतुलन खो दिया और यह भीषण हादसा देखने को मिला। कार में सवार थे 9 लोग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा आज यानी सोमवार की सुबह 7 बजे देखने को मिला है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हैं। तीनों घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पटना से लौटा था परिवार बता दें कि सभी लोग शादी के सिलसिले में पटना गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से बारात पटना के लिए रवाना हुई थी। कार में सवार सभी लोग शादी में शिरकत करके लौट रहे थे। तभी अचानक यह गंभीर हादसा हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। हादसे में इनकी हुई मौत वाहन खाई में गिरने से मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68), चंदा देवी पुत्र मोहनलाल (60), नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) , सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) , तस्वी उर्फ चीनू (2), ड्राइवर सुनील की मौत हेा गई। तीन लोग हुए घायल दुर्घटना में दीपक पुत्र बालाराम चोपड़ा, संगीता पति दीपक चोपड़ा (25) और रवि खोलवाल पुत्र भगीरथ (27) घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी कर लौट रहे थे। घायल दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के जीजा को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से सीधे नीचे गिर गई। सड़क की हालत खतरनाक यह हादसा नेशनल हाईवे-12 (जयपुर-जबलपुर मार्ग) पर बम्होरी गांव के पास हुआ, जहां सड़क की हालत पहले से ही संकरी और खतरनाक मानी जाती है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिला दी है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, पारा चढ़ा, 40 शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान, IMD ने जारी की लू की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है. कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है. रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में भी गर्मी कहर ढा रहा है. साथ ही प्रदेश के 40 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अप्रैल को रतलाम, दमोह, गुना, सागर, सीधी और शिवपुरी में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. बता दें कि प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं मंगलवार, 22 अप्रैल से प्रदेश 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य प्रदेश के इन शहरों में गर्मी के तीखे तेवर मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज गर्मी का असर दिख रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं. रविवार को सीधी में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 43.2 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 42.3 डिग्री सेल्सियस और सतना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगर बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां तापमान 42 पार मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से सीधी, सागर, सिंगरौली, रीवा जैसे शहरों में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिला। रविवार को सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। बुरी तरह तप रहा भोपाल वहीं राजधानी भोपाल में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। इन शहरों में गर्मी के तीखे तेवर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।रविवार को पूर्वी हिस्से के सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38