Sunday, July 5, 2026 11:19 am

साल भर चुनाव होते हैं, जिससे विकास ठप हो जाता है, सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी रुकेगा: शिवराज सिंह

भोपाल / लखनऊ साल भर चुनाव होते हैं, जिससे विकास ठप हो जाता है. एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से विकास कार्यों को पंख लगेंगे और सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी रुकेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देखा है, उसे हम सब को मिल कर साकार करना है. ये बातें एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रीय संयोजक एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लखनऊ में कही. शिवराज सिंह  पहली बार लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार रखे. गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव, देश की आवश्यकता है. साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं. हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं, इससे विकास कार्य थम जाते हैं. हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था. अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें. कार्यक्रम संयोजक एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है. एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव कराने का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को पांच वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा. डिप्टी सीएम ने पहलगाम हमले में मारे गए सभी नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों एवं उनके आकाओं को कतई बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ हमारी फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है. लगातार चुनाव चलते हैं, इससे देश के संसाधनों और समय की हानि होती है. न्यायमूर्ति (अ.प्र.) रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि आचार संहिता से विकास की गति भी प्रभावित होती है. वन नेशन वन इलेक्शन, देश की जरूरत है. हम सभी को इस अभियान की महत्ता समझनी चाहिए. कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव पर डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया गया. अत्याधुनिक एआई तकनीकि द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उद्बोधन भी हुआ. recent visitors 44

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया और प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी। स्वरा प्रतिष्ठान में शहरवासियों को आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा। recent visitors 30

इंदौर में आतंक के खिलाफ जली मोमबत्ती, पाकिस्तान जाने वाली दवाओं पर लगे रोक

इंदौर पहलगाम में आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपा पार्षद ने अनूठा प्रदर्शन किया, जिसमें पाकिस्तान और रॉबर्ट वाड्रा के डस्टबिन बनाकर ‘थू-थू(Thu-Thu Pakistan)’ अभियान चलाया गया। नौलखा चौराहे पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वाड्रा(Robert Vadra) ने आतंकी घटना के लिए देश के हिंदुत्व को जिम्मेदार बताया था। राजबाड़ा पर विहिप का प्रदर्शन धर्म पूछकर मौत के घाट उतारने की घटना के विरोध में विहिप ने राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया, जिसमें आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन में मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव मौजूद थे। कहना था कि जिहादियों के समर्थकों का बहिष्कार करना चाहिए। आतंक के खिलाफ जली मोमबत्ती सद्भावना मंच के बैनर तले रीगल तिराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया। एकजुट होकर आतंकवाद से मुकाबला करने की कसम खाई गई। प्रदर्शन में अध्यक्ष डॉ. शरद पंडित प्रमुख रूप से मौजूद थे। बोहरा समाज ने पेश की खिराज ए अकीदत बोहरा समाज ने सभी मस्जिदों में जुमा की जौहर, असर नमाज बाद आतंकी हमले में मारे गए लोगों को खिराज ए अकीदत पेश की और हमले में घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। समाज के मीडिया प्रभारी जौहर मानपुरवाला ने बताया कि समाज के सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। गुजराती समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग श्री गुजराती समाज ने मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष दीपक सोनी ने घटना को कायराना बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मानद महामंत्री पंकज संघवी, अमित दवे, अतुल शेठ, नवनीत पटेल, नरेन्द्र वी. पटेल सहित कई लोग मौजूद थे। पाकिस्तान जाने वाली दवाओं पर लगे रोक बेसिक डीलर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव जेपी मुलचंदानी ने सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि देश में बनी मेडिसिन दवाएं जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष पाकिस्तान जाती है उन पर रोक लगाई जाना चाहिए। दवा निर्माताओं से भी मांग की है कि वे आर्थिक हितों को त्यागते हुए देशहित में बड़ा कदम उठाएं। अग्रवाल समाज ने निकाला कैंडल मार्च अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन से जुड़े 60 अग्रवाल संगठनों व शनि उपासक मंडल ने शुक्रवार शाम को रीगल चौराहे पर दिवंगतों की आत्मशांति के लिए कैंडल मार्च निकाला व मानव श्रृंखला बनाकर श्रद्धांजलि दी। संजय बांकड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तैयार कर आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पार्षद मृदुल अग्रवाल, गणेश गोयल, प्रतिभा मित्तल, हरि अग्रवाल मौजूद थे। आधा दिन बंद रहा दवा बाजार द इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और सचिव निर्मल जैन ने बताया कि पहलगाम(Pahalgam Terror Attack) में हुए नरसंहार के विरोध में और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को दवा बाजार आधे दिन बंद रहा। सभी दुकानें दोपहर 01 बजे तक नहीं खुली। व्यापारी ने मांग की कि घटना के जिम्मेदारों को सबक सिखाने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएं। पयर्टक और पर्यटन दोनों पर है हमला ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़े संगठनों के सदस्यों ने रीगल तिराहा पर प्रदर्शन किया। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने कहा, आंतकी हमला पयर्टकों के साथ पर्यटन पर भी है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए जाए। हमले के विरोध में रीगल तिराहे पर एक मानव शृंखला बनाई। यह देश की अखंडता पर हमला मप्र हाईकोर्ट के प्रशिक्षित मध्यस्थ समूह ने शुक्रवार शाम रीगल चौराहा पर एकत्रित होकर कश्मीर में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack)के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। मध्यस्थता केंद्र उच्च न्यायालय के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद शमीम ने कहा, यह देश की एकता और अखंडता पर हमला है। हम सब इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इस अवसर पर 27 समाज के प्रमुख एकत्रित हुए। इस दौरान शहरकाजी डॉ. इशरत अली, डॉ. नरेंद्र धाकड़, मध्यस्थता समन्वयक दिलीप गर्ग, अमिताभ सिंघल, एजाज शेख, कासिम अली, मोहसिन अली हकीमुद्दीन, मनजीत सिंह, अमजद बेलिम, हमीद खान, अमानुल्लाह सिद्दीकी, सईद खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। recent visitors 18

इंदौर में नाबालिग के विवाह से पहले प्रशासन की कार्रवाई, 36 जोड़ो को रुकवाई शादी

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार को एक सामूहिक विवाह समारोह में बाल विवाह का मामला सामने आया। अधिकारियों ने 36 नाबालिग जोड़ों की शादी रुकवा दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वाड के प्रमुख महेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी। यह घटना देपालपुर तहसील के बछोड़ा गांव में हुई। नाबालिग लड़के और लड़कियों की शादी करवाई जा रही थी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। महेंद्र पाठक ने बताया कि कुल 49 जोड़ों का विवाह हो रहा था। जांच में पता चला कि इनमें से 36 जोड़े नाबालिग हैं। लड़कियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी और लड़कों की उम्र लगभग 20 साल थी। उन्होंने बताया कि हमने हस्तक्षेप किया और आयोजकों को संभावित कानूनी परिणामों की चेतावनी देने के बाद समारोहों को रोक दिया। उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई कानूनी उम्र पूरी करने वाले बाकी 13 जोड़ों को शादी करने की अनुमति दी गई। भारत में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार, विवाह के लिए कानूनी न्यूनतम आयु पुरुषों के लिए 21 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 वर्ष है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक की कठोर कारावास या ₹1 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। कम उम्र में शादी करने पर होता नुकसान अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग जोड़ों के माता-पिता को समझाया गया कि बाल विवाह कानूनन गलत है। उन्हें बताया गया कि कम उम्र में शादी करने से लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर बुरा असर पड़ता है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे बाल विवाह को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। recent visitors 20

सांसद तिवारी को CM साय ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के  बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। recent visitors 30

कोलकाता करेगा अपने 100वें IPL मैच की मेजबानी, कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स आज का आईपीएल मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आईपीएल का यहां 100वां मैच होगा। कोलकाता और पंजाब के बीच लड़ाई दिलचस्प होगी, क्योंकि पंजाब के खिलाफ कोलकाता की टीम एक लो स्कोरिंग पिछले मैच में बुरी तरह से ढेर हो गई थी। इसके अलावा लड़ाई पॉइंट्स टेबल में टॉप 6 में बने रहने के लिए भी होगी। कोलकाता की टीम इस समय सातवें नंबर पर है और पंजाब पांचवें पायदान पर है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कोलकाता की पिच का मिजाज कैसा होगा? क्या गेंदबाज अपना करतब दिखाएंगे या बल्लेबाजों का राज कोलकाता में होगा? कोलकाता के ईडन गार्डेंस की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां अब तक 99 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 41 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यानी रन चेज करने वाली टीम 56 मुकाबले जीती हैं। हालांकि, इस सीजन चार मैचों में से एक मैच में ही रन चेज करते हुए जीत मिली है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 154 है। ऐसे में यहां पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प बुरा नहीं होगा। हालांकि, ओवरऑल आंकड़ों को देखा जाए तो रन चेज में यहां टीम सफल हुई हैं। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर्स और स्पिनर्स दोनों को ही मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को 57.73 फीसदी विकेट यहां मिलते हैं और स्पिनरों को 42 फीसदी से ज्यादा सफलताएं मिलती हैं। इस तरह दोनों तरह के गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। हालांकि, इस सीजन पहले तीन मैचों में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। 586 विकेट तेज गेंदबाजों ने आईपीएल में यहां चटकाए और 429 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के यही कहते हैं। recent visitors 34

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग परीक्षा तिथियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए

जबलपुर प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नर्सिंग परीक्षाओं को घोषित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी एवं न्यायमूर्ति ए.के. पालीवाल की युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा तिथियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए। याचिका लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रदेश में कई नर्सिंग कॉलेज नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। कोर्ट को बताया गया कि कॉलेजों की जांच प्रक्रिया के चलते पिछले कुछ वर्षों में परीक्षाएं लगातार टलती रही हैं और कई बार घोषित तारीखों को रद्द या संशोधित भी किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को भारी असुविधा हुई है। उल्लेखनीय है कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार नर्सिंग परीक्षाएं 28 और 29 अप्रैल को आयोजित की जानी हैं। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पात्र कॉलेजों के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजन के मुद्दे पर न्यायालय आगे सुनवाई करेगा। हाई लेवल कमेटी की भूमिका समाप्त हाईकोर्ट ने पहले सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की थी, जिसका उद्देश्य सीबीआई जांच में दोषी पाए गए कॉलेजों की कमियों की सुनवाई कर उन्हें 'सूटेबल' अथवा 'अनसूटेबल' की श्रेणी में सूचीबद्ध करना था। अब कोर्ट ने इस कमेटी की भूमिका समाप्त कर दी है। मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने नए सत्र की मान्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी कॉलेजों को अब विधिवत आवेदन प्रस्तुत कर मान्यता के लिए पुनः प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिस पर आवश्यक जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। याचिका की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से उप महाधिवक्ता अभिजीत अवस्थी, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक बागरेचा और विशाल बघेल ने पक्ष रखा। अगली सुनवाई 9 मई को निर्धारित की गई है।   recent visitors 27