Sunday, July 5, 2026 10:15 am

मुंगेर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

मुंगेर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों की हत्या के विरोध में मुंगेर बाजार आज पूरी बंद है। मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आवाह्न पर यह बंद किया गया है। चेंबर के सदस्यों और व्यवसाइयों ने शहर में घूम-घूम कर दुकान बंद करवाई। सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकी पर कार्रवाई हो, इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, सिर्फ आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान और डॉक्टर के क्लीनिक खुल रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल और मनोज जैन ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी की पर्यटकों के द्वारा हत्या कायरता पूर्ण है। इससे देश के हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी को मारेंगे मनोज जैन ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। वह इसका जवाब पाकिस्तानियों को जरूर देंगे। सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा, अगर सरकार हम लोगों को छोड़ दे तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारेंगे। इस दौरान सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। सभी विपक्षी दल और दुकानदार ने इस बंद का समर्थन किया है। चेंबर के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह इस हमले पर उचित जवाब देंगे।  recent visitors 23

ईरान के बंदरगाह पर भीषण धमाका, 400 से अधिक लोग जख्मी

तेहरान ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. ये जानकारी ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबक यक्तापेरस्त ने दी. हालांकि धमाके के करीब तीन घंटे बाद तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है. घायलों में से कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है. राजई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है. वहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी मौजूद हैं, जिससे आग की भयावहता का खतरा बना हुआ है. निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर लगाई रोक ईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. ये रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, जिन ट्रकों ने पहले ही सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस बीच ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रमुख यकतापरस्त ने बताया कि बंदरगाह धमाके में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुए इस भीषण धमाके ने न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधियों को ठप कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी बड़ा असर डाला है. कंटेनरों में हुआ धमाका मेहरदाद हसनजादेह ने कहा कि विस्फोट शहर के राजाई बंदरगाह पर कंटेनरों में हुआ। सोशल मीडिया में आए वीडियो में काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। राजाई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर यातायात को संभालता है और इसमें तेल टैंक और अन्य पेट्रोकेमिकल सुविधाएं भी हैं। 2020 में राजाई बंदरगाह को भी साइबर हमले का निशाना बनाया गया था ईरानी अर्थव्यवस्था में है बंदरगाह का बड़ा रोल बता दें कि, ईरान का सबसे व्यस्त और बड़ा बंदरगाह, बंदर अब्बास फारस की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित है। यह बंदरगाह ईरान का मुख्य व्यापारिक केंद्र है और तेल निर्यात के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से दुनिया भर में विभिन्न वस्तुओं का निर्यात और आयात किया जाता है। यह ना सिर्फ ईरानी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति में भी इसकी भूमिका बड़ी है। यह भी जानें इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान ओमान में अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का तीसरा दौर आयोजित कर रहा है। इस वार्ता का नेतृत्व अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन की चेतावनी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि धमाका बंदर अब्बास में IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता की भावना भड़काने के इरादे से फैलाई जा रही हैं और अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. घटना स्थल पर महसूस की गई सल्फर जैसी गंध बताया जा रहा है कि पोर्ट पर धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल क्षेत्र में एक छोटी सी आग लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जानकारी ज्वलनशील वस्तुओं के पास होने की ओर इशारा करती है. घटना स्थल पर सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई.   recent visitors 21

पहलवान से मुकेश खन्ना ने चुराया ‘शक्तिमान’ का कॉस्ट्यूम

मुंबई मुकेश खन्ना का शो 'शक्तिमान' साल 2005 में अचानक ही बंद कर दिया गया था। हालांकि, इसे बाद में एक-दो बार री-टेलिकास्ट भी किया गया। खुद मुकेश खन्ना भी लगातार अपने इस शो और शक्तिमान के किरदार के बारे में बात करते रहते हैं। 'शक्तिमान' ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच पॉपुलर हो गया था। यहां तक कि शक्तिमान की कॉस्ट्यूम भी पॉपुलर हो गई थी और तब बच्चे भी इसे खरीदने लगे थे। लेकिन अब शक्तिमान की उसी कॉस्ट्यूम पर विवाद हो गया है। दरअसल, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का जो कॉस्ट्यूम पहना था, वो खुद उनका या मेकर्स का ओरिजनल आइडिया नहीं था, बल्कि उसे उन्होंने चुराया था। यह दावा इंटरनेट पर एक यूजर ने किया। उसने X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक तरफ शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में मुकेश खन्ना की तस्वीर है, और दूसरी तरफ जापानी पहलवान की तस्वीर। दोनों का कॉस्ट्यूम बिल्कुल एक जैसा है, जिसे देख कोई भी गच्चा खा जाएगा। यूजर ने दोनों की तस्वीर कंपेयर करते हुए शेयर की, और लिखा, 'मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' का कॉस्ट्यूम 1995 WWF महिला पहलवान चपरिता असारी से चुराया था।' WWF मंडे नाइट रॉ के इस मैच में पहलवान असारी ने बिल्कुल वैसा ही कॉस्ट्यूम पहना था, जैसा शक्तिमान का है। इसमें शोल्डर पैड के साथ गोल्डन कलर के आर्मबैंड और लाल रंग का पूरा सूट था। सूट के बीच में एक सोने का चिह्न था, जो या तो सूरज या फिर कई पत्तियों वाला फूल जैसा दिखता था। टीवी शो 'शक्तिमान' में शक्तिमान की कॉस्ट्यूम भी हूबहू ऐसी ही थी।जहां पहलवान की तस्वीर 1995 में हुए रेसलिंग मैच की है, वहीं 'शक्तिमान' का पहला एपिसोड दो साल बाद साल 1997 में आया था। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा है, 'एकदम ओरिजनल जैसा है।' एक और कमेंट है, 'ये तो 100% कॉपी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब खुद को सॉरी शक्तिमान बोलना पड़ेगा।' 'शक्तिमान' साल 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया गया था और खूब हिट रहा था। इसमें मुकेश खन्ना के अलावा वैष्णवी मैकडॉनल्ड, ललित परिमू, सुरेंद्र पाल और टॉम ऑल्टर समेत कई और कलाकार नजर आए थे। recent visitors 33

उनका देश इस हमले की किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरा सहयोग देगा: पाक रक्षा मंत्री आसिफ

इस्लामाबाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने खुद को पाक साफ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि उनका देश इस हमले की किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरा सहयोग देगा। आसिफ ने कहा , "हम किसी भी अंतर्राष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हैं। अगर कोई भी निष्पक्ष जांच एजेंसी चाहे तो पाकिस्तान का पूरा सहयोग मिलेगा।" उन्होंने भारत के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों का हाथ है।   आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के बहाने सिंधु जल संधि को निलंबित कर रहा है और इस पूरे घटनाक्रम का घरेलू राजनीति में लाभ उठाना चाहता है। "भारत ने बिना किसी जांच और सबूत के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है," उन्होंने कहा।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई और कहा, "हम किसी भी तरह का युद्ध नहीं चाहते। अगर हालात बिगड़े तो यह पूरे क्षेत्र के लिए तबाही ला सकता है।"   भारत ने इस हमले के पीछे 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) का हाथ बताया है, जिसे वह पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों का नया चेहरा मानता है। इस पर सफाई देते हुए आसिफ ने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय है। पाकिस्तान में उनका कोई नेटवर्क नहीं है। जो बचे हैं वे या तो नजरबंद हैं या हिरासत में। वे अब किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं हैं।" हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में फिर से तेजी देखी गई है और इसके नेता पाकिस्तान में खुलेआम रह रहे हैं। recent visitors 20

Samsung अपने इस सबसे स्लिम स्मार्टफोन को 13 मई को कर सकता है लॉन्च

नई दिल्ली Samsung का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द लॉन्च होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung अपने इस सबसे स्लिम स्मार्टफोन को 13 मई को लॉन्च कर सकता है। Samsung अपने आने वाले इस स्मार्टफोन को Apple के iphone 17 Air के मुकाबले में उतारने वाला है। स्मार्टफोन के चाहने वालों के बीच Galaxy S25 Edge को लेकर खासा क्रेज है। इसी कड़ी में Samsung से अपने इस आने वाले स्मार्टफोन की कीमत गलती से लीक हो गई। Galaxy S25 Edge की लीक हुई कीमत से पता चला है कि यह S25+ और S25 Ultra के बीच कहीं फिट होगा। क्या होगी कीमत? Galaxy S25 Edge के 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,678 CAD (1,01,488 रुपये) तक हो सकती है। वहीं इसके 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1858 CAD (1,14,453 रुपये) हो सकती है। Samsung से इस फोन की कीमत Samsung कनाडा वेबसाइट के फ्रेच वर्जन वाली वेबसाइट पर गलती से लीक कर दी थी। कीमत के साथ-साथ Samsung फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर के बारे में भी जानकारी लीक कर बैठा। लीक हुआ जानकारी के अनुसार Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन titanium silver और titanium jet black रंग मे आ सकता है। iPhone 17 Air जैसा हो सकता डिजाइन इससे पहले फोन को लेकर सामने आई जानकारी से पता चला था कि Galaxy S25 Edge Samsung का अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.84mm हो सकती है। यह शायद iPhone 17 Air से थोड़ा मोटा हो सकता है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह पीछे नहीं रहेगा। प्रीमियम लुक और मजबूती के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जो हल्का और स्क्रैच-रेसिस्टेंट होता है। Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन Galaxy S25 Edge में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। Samsung S25 सीरीज के बाकी फोन्स में भी यही चिपसेट दिया गया है। यह चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और मीडिया के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसमें 12GB रैम दी जा सकती है, जो हेवी यूसेज के लिए काफी होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है- 200MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए हो सकता है। भले ही यह ट्रिपल कैमरा न हो, लेकिन फिर भी फोटो क्वालिटी काफी अच्छी मिल सकती है। बैटरी के मामले में इसमें 4,000mAh की बैटरी हो सकती है। recent visitors 42

26/11 से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलोमन हेडली को जिम्मेदार ठहराया: राणा

मुंबई मुंबई में 26/11 के भयानक आतंकी हमलों का नाम लेते ही तहव्वुर हुसैन राणा का जिक्र सामने आता है। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने खुद को हमलों से पूरी तरह अलग बताया है। राणा ने कहा कि उसका 26/11 से कोई लेना-देना नहीं है और इसके लिए उसने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलोमन हेडली को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के अनुसार, राणा ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि हमले की साजिश में उसकी कोई भूमिका नहीं रही। उसका यह बयान जांच एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। केरल में भी गया था तहव्वुर राणा पूछताछ के दौरान तहव्वुर राणा ने यह भी कबूल किया कि वह दिल्ली और मुंबई के अलावा केरल भी गया था। जब अधिकारियों ने वजह पूछी तो राणा ने कहा कि वह अपने जानने वालों से मिलने के लिए केरल गया था। उसने उन जानकारों का नाम और पता भी एजेंसियों को उपलब्ध कराया है। सूत्रों का कहना है कि राणा की दी गई जानकारी की पुष्टि करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जल्द ही केरल रवाना हो सकती है। पूछताछ में बेहद शांत नजर आया राणा एक अधिकारी ने बताया कि तहव्वुर राणा बेहद ट्रेंड अपराधी है। उसकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन वह पूछे गए सवालों का बिना घबराए जवाब देता है और कई बार गुमराह करने की भी कोशिश करता है। इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान जब नमाज का समय होता है तो वह इंटेरोगेटर से कहता है कि उसे 15 मिनट के लिए नमाज अदा करनी है और इस दौरान उसे डिस्टर्ब न किया जाए। राणा का यह रवैया एजेंसियों को उसकी मानसिक मजबूती और प्रशिक्षण का अहसास कराता है। अमेरिका से कैसे भारत लाया गया तहव्वुर राणा 26/11 हमलों के एक प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाना आसान नहीं था। राणा ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिका में कई कानूनी प्रयास किए। यहां तक कि उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी अर्जी भी लगाई थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी सभी याचिकाएं खारिज हो गईं तो उसका भारत प्रत्यर्पण संभव हो सका। एनआईए और एनएसजी की टीमों ने मिलकर लॉस एंजेल्स से उसे एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया। इस पूरी प्रक्रिया में भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। एनआईए ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए कई वर्षों तक अमेरिकी एफबीआई और न्याय विभाग के साथ समन्वय किया था।   26/11 हमले की कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया याद दिला दें कि 26 नवंबर 2008 को दस आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस जैसे स्थानों पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। पूरी दुनिया इस हमले से हिल गई थी। भारत की जांच एजेंसियों का आरोप है कि तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाने में मदद की थी। recent visitors 23

सीमा हैदर को राखी सावंत ने बताया यूपी की बहू, सरकार से की अपील

मुंबई एक्ट्रेस राखी सावंत, जो अक्सर विवादों में छाई रहती हैं, उन्होंने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का सपोर्ट किया है और उन्हें भारत में ही रहने देने के लिए कहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। ऐसे में तलवार सीमा पर भी लटक रही है। जिस पर राखी ने कहा कि सरकार उन्हें भारत में ही रहने दे क्योंकि वह इस देश की बहू हैं। दरअसल, 2023 में 32 साल की सीमा हैदर अवैध रूप से भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले 24 साल के सचिन मीना से शादी की थी। कुछ दिन पहले वह मां भी बनी हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव भी रहती हैं। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में राखी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए सरकार से कहा राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कहा, 'दोस्तों, सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वो हिंदुस्तान की बहू है और दोस्तों की बीवी है। उसके बच्चे की मां है। हिंदुस्तान को सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। वो सचिन से प्यार करती है और हिंदुस्तानी हो चुकी है क्योंकि वो सचिन के बच्चे की मां बन चुकी है। तो ऐसे किसी औरत पर अन्याय नहीं करना चाहिए। मां नहीं बनी होती तो आप उसको भेज सकते थे। आप सीमा हैदर के साथ गलत चीजें नहीं कर सकते। गलत व्यवहार नहीं कर सकते। औरत की इज्जत करें।' राखी सावंत ने सीमा हैदर को कहा- UP की बहू राखी सावंत ने आगे कहा, 'वो सचिन की बीवी है और हिंदुस्तान की बहू है। यूपी की बहू है तो उसको भारत से ना निकाला जाए। पाकिस्तान ना भेजा जाए। आप लोग समझ रहे हैं। अन्याय नहीं करें। षड़यंत्र कौन रच रहा है। इन सारी चीजों में हमें नहीं पता। खुदा ही जानता है। बस इसमें निर्दोष के साथ बुरा ना हो। पाकिस्तानी है वो मैं मानती हूं लेकिन आज वो हिंदुस्तान की बहू है और वो एक हिंदू हो चुकी है। वो एक मुस्लिम से हिंदू हो चुकी है। सचिन के साथ शादी करे। वो हिंदुस्तान के नारे लगाती है और उसका एक बच्चा भी है।' recent visitors 40