Sunday, July 5, 2026 8:56 am

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

जीएम ने रेल प्रशिक्षुओं से संवाद भी किया भोपाल रेलवे में चलाए जा रहे संरक्षा अभियानों से रेल संरक्षा को मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने आज भोपाल मंडल स्थित रेलवे के एरिया ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभाग के संरक्षा से जुड़े ट्रैकमैन, गैंगमैन, प्वाइंट्समैन, स्टेशन मास्टर एवं गार्ड जैसे प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद किया । महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और ड्यूटी के दौरान संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन कंप्यूटर आधारित परीक्षा हॉल तथा नियंत्रण कक्षों का भी सघन निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न कक्षाओं में जाकर चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती बंदोपाध्याय ने अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि  प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इस प्रकार डिजाइन किया जाए कि यह कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाए ।  उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएँ।    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ,मंडल अभियंता मुख्यालय श्री श्याम नगर सहित अन्य अधिकारीगण एवं सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। recent visitors 18

डिप्टी सीएम शर्मा से पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाई मदद की गुहार

रायपुर पहलगाम हमले के बाद भारत की शरण लेने आए करीब 125 पाकिस्तानी हिंदुओं का जीवन अधर पर लटक रहा है. वे  22 अप्रैल को सिंध से भारत आए, इसी बीच सरकार ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया. पाकिस्तानी हिंदुओं ने अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम शर्मा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है. रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के एक समूह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताई और मदद की गुहार लगाई है. जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे इन्हें आम पाकिस्तानी नागरिक नहीं, बल्कि “पाकिस्तान पीड़ित” मानते हैं और केंद्र सरकार से इनके स्थायी समाधान के लिए बात करेंगे. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सिंध से आए लोगों की आपबीती से पाकिस्तान में हिंदुओं की कठिन स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन पीड़ितों में शामिल सुखदेव लुंद, जो सिंध के घोटकी जिले के खानपुर के निवासी हैं, ने साफ कहा कि “हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे.” सुखदेव 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे हैं और उनके साथ परिवार के अलावा 24 लोगों का समूह भी है. सुखदेव ने बताया कि आतंकवादी हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर वे भारत पहुंचे हैं और रायपुर में शरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन आने के बाद बीते 48 घंटे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुखदेव ने बताया कि इससे पहले लगभग 100 अन्य पाकिस्तानी हिंदू भी रायपुर पहुंच चुके हैं. सभी ने भारत में स्थायी निवास की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें. recent visitors 29

‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सबसे पहले भारत में होगी रिलीज

लॉस एंजिल्स टॉम क्रूज और 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह फ्रेंचाइज की 8वीं फिल्‍म 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' को दुनियाभर में सबसे पहले रिलीज करेंगे, वो भी 6 दिन पहले। जी हां, शुक्रवार को पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की कि 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' जहां दुनिया भर में 23 मई 2025 को रिलीज होगी, वहीं भारत के सिनेमाघरों में यह 6 दिन पहले 17 मई को ही दस्‍तक दे देगी। हालांकि, इससे पहले भी हॉलीवुड की कई फिल्‍में भारत में एक दिन पहले रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन 6 दिन पहले रिलीज करने का यह पहला और अनूठा फैसला है। भारत में टॉम क्रूज और 'मिशन: इम्‍पॉसिबल' फ्रेंचाइज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2023 में रिलीज फ्रेंवाइज की पिछली फिल्‍म 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल – डेड रेकनिंग' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 110.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। मेकर्स ने भारत में इसी फैन फॉलोइंग को देखते अर्ली रिलीज का फैसला किया है। मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम पर की घोषणा पैरामाउंट स्टूडियो के इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा गया है, 'मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग अब भारत में जल्दी रिलीज होगी। नई तारीख – 17 मई। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में।' फैन ने कहा- प्‍लीज, इंग्‍ल‍िश सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करना देश में 'मिशन: इम्‍पॉसिबल 8' की जल्दी रिलीज होने की खबर से फैंस की बांछे खिल गई हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अंतिम मिशन इम्पॉसिबल आ रहा है, और यह मेरा बचपन से ही पसंदीदा रहा है! बस एक रिक्‍वेस्‍ट है कि प्‍लीज इसे अंग्रेजी सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करें। मैं इसे मूल भाषा में देखना चाहता हूं, डब नहीं।' एक यूजर ने लिखा- मैं FOMO से मर जाऊंगा! एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'थैंक यू टॉम क्रूज अन्ना। भारत इसे दुनिया में सबसे पहले देखेगा।' एक तीसरे फैन ने उत्‍साह जाहिर करते हुए लिखा है, 'नहीं…मैं FOMO से मर सकता हूं।' एथन हंट बनकर लौटेंगे टॉम क्रूज, यह होगी बाकी कास्‍ट बहरहाल, टॉम क्रूज एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एथन हंट बनकर लौट रहे हैं। इस फिल्‍म को क्रिस्टोफर मैकक्वेरी डायरेक्‍ट कर रहे हैं। 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल' फ्रेंचाइज की 7वीं और 8वीं फिल्‍म को पहले 'डेड रेकनिंग- पार्ट 1' और पार्ट-2 के तौर पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का नाम बदलकर 'फाइनल रेकनिंग' रखा गया है। फिल्‍म की कास्‍ट में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेटिफ, शिया व्हिघम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, होल्ट मैककैलनी, निक ऑफरमैन और ग्रेग टार्जन डेविस भी हैं। recent visitors 31

मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में जारी करेंगे 4 नई टेक-पॉलिसीज के लिए गाइडलाइन्स

 इंदौर मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित  ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’  में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ये कॉन्क्लेव आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो हाल ही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आये निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों –GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी। कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे, प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे और इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी। कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कॉन्क्लेव का हिस्सा होंगी। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ मध्यप्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।   recent visitors 24

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने सेक्टर 43 के एक निजी ग्रुप में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबने पहलगाम देख लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- मेरे हिंदुओ…पहलगाम में तो देख लिया धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरे हिंदुओं, तुमने पहलगाम में तो देख ही लिया, उन्होंने ना ये पूछा की तुम तमिल बोलते हो, गुजराती बोलते हो, मराठी बोलते या पंजाबी बोलते हो, ये नहीं पूछा। उन्होंने ये भी नहीं पूछा कि तुम गुजरात के हो, मध्य प्रदेश, बिहार के हो या कहां के हो, उन्होंने सिर्फ ये पूछा की मुसलमान हो, कलमा पढ़ते हो, जवाब नहीं दिया तो मार दिया। हम बस यहीं कहेंगे, हिंदू एक रहेगा, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा। आगे शास्त्री ने कहा कि अभी तक हम चिल्लाते रहे पदयात्राओं में तो लोग हमारा मजाक बनाते थे कि बाबा निकला है भेदभाव मिटाने, बाबा निकला है जात-पात मिटाने, देख लो हिंदुओं। उन्होंने जाती नहीं पूछी- उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा, तुम किस धर्म के हो। हिंदुओं अभी भी तुम क्षेत्रवाद, भाषावाद में बंटे रहोगे, एक दिन ऐसा आएगा, तुम्हारी दिल्ली में तुम्हें मारा जाएगा। अगर तुम एक रहोगे, तो कोई तुम्हारा बाल बांका नहीं कर पाएगा। बागेश्वर ने बताया हिंदू राष्ट्र का मतलब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र हो और इसलिए हो जब हिंदू राष्ट्र होगा तो गैर वाले आने के पहले भी विचार करेंगे। इतने लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। जरा विचार करना हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। कुछ लोगों के घर बसने से पहले ही परिवार बिखर गया। किस बात पर, सिर्फ इस बात पर कि वह हिंदू थे। ये दुर्भाग्य है हमारा और तुम्हारा। हमने तो अपने आप को बहुत कोस रहे हैं उस दिन से। हिंदुस्तान में रहकर भी जहां 80 प्रतिशत हिंदू हैं, वहां हिंदू होना गुनाह है। ये दुर्भाग्य है। हिंदुओं का हिंदुस्तान में होना दुर्भाग्य हो गया, क्यों? क्योंकि तुम बंटे हो। क्यों? क्योंकि तुम एकजुट नहीं हों, क्यों? क्योंकि तुम बहुत डरपोक हो, क्यों, क्योंकि तुमने शास्त्र भी छोड़ दिए और शस्त्र भी छोड़ दिए। जिस दिन तुम दोनों लेकर चलने लगोगे, तुम्हारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएग। ‘कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है’ बागेश्वर बाबा ने आगे अभी भी भारत के कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है, अंदर ही अंदर बहुत खुश है। हिंदुओं पहलगाम की घटना के बाद हमने प्रण ले लिया, कि देश के कोने-कोने में पदयात्रा करके हिंदुओं को एकजुट करेंगे। दिल्ली से वृंदावन, हम अपने लिए थोड़े ही लड़ रहे है… अपने लिए थोड़े ही चिल्ला रहे है। हम अपने लिए ही थोड़े 18-18 घंटे मेहनत कर रहे हैं। हमारा तो क्या ही फायदा होगा। मगर, हिंदुओं ये तो पहलगाम की बात है, अभी भी पश्चिम बंगाल में देख लो, मुर्शिदाबाद में, हिंदू पलायन कर रहा है, और देश का एक भी मुसलमान नहीं बोल रहा है। ये दुर्भाग्य है, इसलिए एक ही उपाय है, हम हिंदुओं को भय त्याग कर एक होना पड़ेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब आप पूछोगे की एक होकर करेंगे क्या? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर गाय को राष्ट्र माता बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे जिस दिन, उस दिन शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाएगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर करोगे क्या? रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा दिया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर होगा क्या? राम के होने का सबूत नहीं मांगा जाएगा। और जो मांगेगा, वो भारत में होने का अधिकारी नहीं होगा। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो कृष्ण जन्म भूमि के लिए कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही ठाकुर जी है। हां, कानून हाथ में नहीं लेंगे, प्रार्थना करेंगे, कि हमारे साक्ष्य है, यहां प्रभु प्रकट भए, तो बार-बार केस लड़ने की जरूरत क्या है, राम मंदिर का जीत ही गए है, इस पर भी जज साहब फैसला सुना दीजिए। भारत अगर हिंदू राष्ट्र बनेगा, एक प्रार्थना हम कर ले, हमें पक्का भरोसा है, जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र होगा, उस हिंदू होना अपराध नहीं, गौरव की बात होगी। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो दंड प्रणाली वेदोप्त पद्धति से होगी, शास्त्रोप्त पद्धति से होगी। वंदे मातरम नहीं बोलने वाले- पंचर पुत्र धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वंदेमातरम नहीं बोलने वालों और देश के खिलाफ हिंसा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का खाते हो, भारत की जमीन पर रहते हो, लेकिन भारत के लोगों को गोली मारते हो। ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। उन्होंने आतंकवादियों को ‘पंचर पुत्र’ बताया। जनसंख्या वृद्धि पर दें ध्यान बाबा ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर हिंदू परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। दो बच्चे कारोबार और परिवार को बढ़ाएंगे, और दो बच्चे हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में निशाना साधते हुए कहा कि वे तो क्रिकेट टीम बना रहे हैं, 11 खिलाड़ी और एक अंपायर, यानी 12 बच्चे। हम भी पीछे नहीं रह सकते। मैं हिंदू राष्ट्र बना दूंगा… बागेश्वर बाबा ने कहा कि तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। उनके इस बयान ने सभा में मौजूद लोगों में जोश भर दिया, और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने हिंदू युवाओं से शास्त्रों के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेने की भी अपील की। recent visitors 23

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता है, रूस का आपात अलर्ट, हालात बेहद नाजुक

नई दिल्ली कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। इस स्थिति को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के नागरिकों और अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुतिन ने अपने नागरिकों से एहतियात बरतने और भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष की स्थिति में सतर्क रहने को कहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने भी मास्को से एक आपात संदेश जारी करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध "किसी भी समय" शुरू हो सकता है। मास्को ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है लेकिन साथ ही यह भी चेताया है कि हालात बेहद नाजुक हैं और किसी भी छोटे घटनाक्रम से बड़ा टकराव छिड़ सकता है। रूसी विदेश मंत्रालय ने 25 अप्रैल को अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। आमतौर पर रूस इस तरह की चेतावनियां बहुत कम जारी करता है, जिससे इस कदम को सामान्य नहीं माना जा रहा। विश्लेषकों का मानना है कि रूस की खुफिया एजेंसियों को दक्षिण एशिया में किसी बड़े टकराव की आशंका है। रूस के बयान में भारत-पाकिस्तान के बीच "तेज होते तनाव" और "युद्ध जैसी भाषा" का उल्लेख किया गया है। पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को स्थिति के सामान्य होने तक पाकिस्तान यात्रा न करने की सलाह दी है। च रूस ने अपने राजनयिकों को भी सतर्क रहने का आदेश दिया है और कहा है कि दक्षिण एशिया में तैनात सभी रूसी मिशन स्थिति पर नजर बनाए रखें। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह कदम वैश्विक मंच पर भारत के प्रति समर्थन का संकेत माना जा रहा है, जबकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति नहीं संभाली गई, तो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित युद्ध या बड़ा सैन्य संघर्ष हो सकता है, जिसके वैश्विक प्रभाव भी होंगे। बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक कदम उठाए, जिसमें अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बंद करना, सार्क वीज़ा छूट योजना (SVES) को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए निलंबित करना, और सिंधु जल संधि को रोकने की प्रक्रिया शुरू करना शामिल है।   recent visitors 22

एक्ट्रेस पायल घोष को पाक एक्टर ने दी चेतावनी! कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले कश्मीर ट्रिप के लिए बुकिंग कर ली थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद अब वो धर्म संकट में हैं कि वहां जाएं या नहीं! उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त से मशवरा लेना चाहा तो उल्टा उसने 'चेतावनी' दे डाली। उसने एक्ट्रेस से कहा कि कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई है। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने मारने से पहले मृतकों से धर्म के बारे में पूछा था। उन्होंने ज्यादातर हिंदुओं को निशाना बनाया। इससे पूरा देश दहल गया है। हफ्ते भर पहले बुक की थी कश्मीर की ट्रिप पायल घोष ने इस हमले से हफ्ते भर पहले ही कश्मीर की ट्रिप बुक की थी। आतंकी हमले के बाद वो असमंजर में फंस गईं कि क्या आगे बढ़ना चाहिए! पर उनके एक पाकिस्तानी दोस्त ने उन्हें ऐसा मैसेज दिया कि वो डर गईं। अब कंफ्यूज हैं पायल घोष वो कहती हैं, 'ये बहुत घिनौना है। मैंने पाकिस्तानी के एक एक्टर और मेरे दोस्त के साथ अपनी जर्नी की प्लानिंग के बारे में शेयर किया, क्योंकि मैं कश्मीर जाने का इंतजार कर रही थी। मेरी टिकटें एक हफ्ते पहले ही बुक हो गई थीं। लेकिन हमले के बाद मैं असमंजस में हूं कि मुझे ट्रिप पर जाना चाहिए या नहीं।' 'कलमा सीखो, तब कश्मीर जाना' पायल ने आगे कहा, 'पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है और इस सबके बीच जब आपको ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जो इशारों में ये बताती हैं कि आप अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं यो जाहिर है इससे आपको गुस्सा आएगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं 'इल्म अल-कलाम' सीखूं नहीं तो मुझे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 'अंजाम' से उनका वास्तव में क्या मतलब है? ये सुनने के बाद मैं वाकई में बहुत गुस्से में हूं। ये घटना पाकिस्तान के लोगों के लिए मजाक की बात लगती है।' पायल को हुआ अफसोस उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऐसी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती करने का अफसोस है। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जिन्हें हमने खो दिया है, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हम सबकी रक्षा करें।' recent visitors 29