Sunday, July 5, 2026 11:19 am

RCB, DC के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मारी सेंध, ढह गया चेन्नई सुपर किंग्स का ‘चेपॉक किला’

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। पिछले कुछ सप्ताह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी जगह से हिल भी नहीं सकी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम को घर पर सिर्फ एक जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ नसीब हुई है। जहां गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था। चेन्नई को चार टीमों ने चेपॉक में रौंदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेपॉक में जारी सीजन में टीम को पहली हार मिली थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में बेंगलुरु ने 50 रनों से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इससे पहले 2008 में बेंगलुरु ने चेन्नई को उनके घर पर मात दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने चेन्नई को 25 रनों से मात दी थी। दिल्ली ने चेन्नई को चेपॉक में 10 साल बाद हराया था। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहली बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में ऑल आउट हुई। जारी सीजन में कोलकाता ने भी चेन्नई को उसके घर पर रौंदा है। चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर कुल पांच मैच खेले हैं और टीम ने चार मैच गंवाते हुए सिर्फ एक जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने नौ मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स को सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बीच सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह एमएस धोनी कप्तानी कर रहे हैं। recent visitors 27

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही, काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे

ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 15वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां मिली हैं। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही है। काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे, उतना ही विकसित भारत की यात्रा में सहायक होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारतीय युवाओं के विकास में सबसे सराहनीय बात उनकी समावेशिता है। विकास की इस यात्रा में हमारी बेटियां दो कदम आगे हैं। हाल ही में आए यूपीएससी के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेटियों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं। शीर्ष पांच में तीन बेटियां हैं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने जल परिवहन में नई उपलब्धि हासिल की है। 2014 से पहले जल परिवहन के जरिए 18 मिलियन टन माल ढुलाई होती थी। जो बढ़कर 145 मिलियन टन से अधिक हो गई है। भारत ने इस संबंध में निरंतर नीतियां बनाई हैं। पहले, सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग थे। जो बढ़ाकर 110 से अधिक हो गए। जलमार्गों की परिचालन लंबाई भी 2700 किमी से बढ़कर 5 हजार किमी हो गई है। वहीं, ग्वालियर के रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर शामिल हुए हैं जहां, अलग-अलग सेक्टर के 368 लोगों को नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की शरुआत से पहले, पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कहा है…. ये हमला भारत माता की आत्म पर प्रहार है, वो लोग सोचते हैं, भारत माता झुकेंगी, लेकिन मां उठेगी, उन्हें नष्ट करेंगी, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ग्वालियर से संदेश देना चाहते हैं। हम इस शोक की घड़ी में उनके साथ हैं, जो घायल हैं, वो जल्द स्वस्थ हों, भारत नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही सिंधिया ने ये भी कहा कि रोजगार मेला नौजवानों के सपनों को पंख देने के लिए ये कदम है। हम मोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान पर है, ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर, आसमान पर भी तिरंगा गाड़ दिया है। पांच देशों में सबसे बड़े अर्थिक शक्ति के रूप में जाना जाता है। हम जर्मनी और जापान को पीछे रखकर तीसरे नम्बर पर आने की कोशिश है। वहीं युवा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बेहद खुश नजर आएं।   recent visitors 32

मायावती ने दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। बसपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती, उनकी बारातों पर भी हो रहे हमले तथा उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनादर की घटनाएं अति-चिन्तनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम भी उठाए। 'सरकार जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से लगाए रोक' मिली जानकारी के मुताबिक, मायावती ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तथा आतंकी घटनाओं आदि को लेकर आंतरिक सुरक्षा को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, राज्य सरकार को असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर समाज में जातिवादी व सांप्रदायिक द्वेष, उत्तेजना, तनाव व हिंसा फैलाने से सख्ती से रोकना चाहिए।   recent visitors 38

वेंकटेश अय्यर बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे: आरपी सिंह

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 में क्यों लगातार फेल हो रहे हैं? इसका कारण पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बताया है। आरपी सिंह ने दावा किया है कि बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे। केकेआर ने उनको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन 8 मैचों में सिर्फ 135 रन बना सके हैं। उनका औसत 22.5 का है और स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। एक ही पारी उन्होंने अच्छी खेली है। आरपी सिंह का मानना ​​है कि इस समय वेंकटेश अय्यर के दिमाग में प्राइस टैग का मुद्दा चल रहा है और वह शायद इस बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं कि उन्हें अपने दम पर अपनी टीम को चैंपियन बनाना है। इंडिया टुडे से बात करते हुए आरपी सिंह ने कहा, "यह थोड़ा मुश्किल सवाल है, क्योंकि जब किसी खिलाड़ी को नीलामी में इतनी बड़ी कीमत पर चुना जाता है, तो कहीं न कहीं आपके दिमाग में यह बात आती है कि वह या तो आपका मुख्य खिलाड़ी है या फिर कप्तानी के लिए उपयुक्त खिलाड़ी, लेकिन यहां तो वह दोनों में से कोई भी नहीं निकला। इसलिए मुझे लगता है कि नीलामी के दौरान और चयन के दौरान केकेआर की ओर से थोड़ी सी चूक हुई है।" उन्होंने आगे कहा, "आपने अपने सबसे बेहतरीन कप्तान को जाने दिया और अब वह दूसरी टीम की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस खिलाड़ी को अभी बाहर करना एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि आपने उसे पहले ही कई मैच दे दिए हैं। फॉर्म की समस्या किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकती है, लेकिन आमतौर पर, आप जितने ज़्यादा मैच खेलते हैं, आपकी फॉर्म उतनी ही बेहतर होती जाती है। उसे बाहर करना वास्तव में कोई समाधान नहीं है।" आरपी सिंह ने आगे प्राइस टैग को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि जिस रकम में उसे खरीदा गया है, वह उसके दिमाग में चल रही हो। शायद वह सोच रहा हो कि मुझे इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया है, मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और अपनी टीम को खिताब तक ले जाना चाहिए। यह अति-अपेक्षा शायद दबाव पैदा कर रही हो।" पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर ने ये भी कहा है कि वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग पर लाकर समस्या सॉल्व हो सकती है। recent visitors 31

जून में भारत में हो सकता है Vivo X200 FE

नई दिल्ली Vivo अपना दमदार स्मार्टफोन Vivo X200 FE जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। Vivo इसे Vivo X200 Pro Mini की जगह लॉन्च कर सकता है। पिछले साल भारत में Vivo ने X200 और X200 Pro लॉन्च किए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि Vivo अपने The X200 Pro Mini और X200 Ultra वेरिएंट को भारत में उतारेगा। वहीं अब खबर आ रही है कि Vivo X200 Pro Mini की जगह Vivo X200 FE को भारत में लाएगा। इससे उन लोगों का दिल टूट सकता है जो X200 Mini का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि Vivo के X200 Ultra के भारत में आने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। ऑनलाइन इस पर चल रही चर्चा के बारे में ज्यादा जानते हैं। कब हो सकता है लॉन्च? Smartprix से मिल रही जानकारी के अनुसार Vivo X200 FE भारत में जून 2025 के आखिर में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि इसे Vivo X200 Ultra के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200 FE में Dimensity 9400e चिप का इस्तेमाल हो सकता है। इस चिप के साथ आने वाला यह पहला डिवाइस हो सकता है। Dimensity 9400e चिपसेट Dimensity 9400 का हल्का वेरिएंट हो सकता है। Vivo X200 FE के संभावित फीचर्स रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि इस फोन में 6.31-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। जो कि 120Hz का रिफ्रेश रेट लेकर आ सकती है। इसमें 50MP के मेन, टेलिफोटो और सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यानी के तीनों ही कैमरा 50MP के हो सकते हैं। बैटरी mah को लेकर जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि ये फोन 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यही डिवाइस Vivo S30 Pro Mini के नाम से चीन में भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा कि Vivo की ओर से आने वाले महीने में क्या फैसला लिया जाता है। क्या कहते हैं जानकार? स्मार्टफोन इंडस्ट्री की जानकारी रखने वालों का मानना है कि Vivo X200 और X200 Pro अपने कैमरा की वजह से भारतीय बाजार में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि भारत में लोग X200 Mini का भी काफी इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में देखना होगा कि X200 Mini की जगह X200 FE को लाकर क्या कंपनी भारतीय यूजर्स को लुभा पाएगी। बता दें कि X200 FE काफी कम दाम में आ सकता है। recent visitors 32

तान्या चटर्जी पैपराजी को पोज देने के लिए उतार दिया टी-शर्ट

मुंबई अभिनेत्री और मॉडल तान्या चटर्जी आए दिन अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में पैपराजी ने तान्या चटर्जी को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया है. इस दौरान वो अपनी टी-शर्ट उतारकर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं. बता दें कि तान्या चटर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि वो जानबूझकर ऐसा करती हैं, जिससे उन्हें लाइमलाइट और मीडिया कवरेज मिल सके. तान्या चटर्जी आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अतरंगी कपड़ों में फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. तान्या चटर्जी एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने रैबिट मूवीज द्वारा निर्मित हिंदी वेब-सीरीज राजनीति चैप्टर 4 में काम किया है. तान्या चटर्जी  का जन्म 22 दिसंबर 1994 में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ है. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल होते रहती हैं. जैसे ही तान्या चटर्जी पैपराजी के कैमरे के सामने आती हैं, वो अपने कपड़े उतारने शुरू कर देती हैं. यही कारण है तान्या चटर्जी  को ट्रोल किया जाता है. दरअसल,, ये पहली बार नहीं हुआ है जब पैपराजी के सामने तान्या चटर्जी ने अपने कपड़े उतारे हैं. वो अक्सर ऐसा करती हैं जब भी कैमरे के सामने आती हैं अपनी टी-शर्ट उतार देती हैं. उनके सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियोज देखने को मिल जाएंगे. recent visitors 40

भारतीय प्रदर्शनकारियों के सामने पाकिस्तानी डिप्लोमैट की घटिया हरकत, अभिनंदन की फोटो और गला रेतने का इशारा…

लंदन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शुक्रवार को भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा करके आग में घी डालने का काम किया. पाकिस्तानी अधिकारी एक हाथ में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर लिए हुए था और दूसरे हाथ चाय की कप लेकर ​प्रदर्शन कर रहे भारतीयों का मजाक उड़ाने की कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंटरनेट यूजर्स गला काटने का इशारा करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारी की जमकर आलोचना कर रहे हैं. वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों एवं राजनयिकों में शिष्टाचार की कमी स्पष्ट झलक रही है. उनका कहना है कि ऐसे पद पर बैठे अधिकारियों से सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद की जाती है, लेकिन पाकिस्तान के राजनयिक और सैन्य अधिकारी अनपढ़ मालूम पड़ते हैं. बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना के युद्धक विमानों ने आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प पर बमबारी करके उसे नेस्तनाबूद कर दिया था. इसके अगले दिन पाकिस्तानी एयर फोर्स की ओर से सीमा पर कुछ हिमाकत की गई, जिसका भारतीय वायु सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच डॉग फाइट छिड़ गई. भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को चुनौती दी और उसे मार गिराया. इस डॉग फाइट के दौरान अभिनंदन एलओसी क्रॉस करके पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए और उनका विमान क्रैश हो गया. पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. लेकिन भारत के डर से दो दिन बाद उन्हें वाघा बॉर्डर के जरिए रिहा कर दिया. पहलगाम आतंकी हमले के बमुश्किल एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी अधिकारी के गला काटने के इशारे का वीडियो वायरल हुआ. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे सैन्य अधिकारी की पहचान पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात तैमूर राहत के रूप में की. भारतीय और यहूदी समुदाय के 500 से अधिक सदस्य लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एकत्रित हुए और पहलगाम नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाई. पाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने मौजूद एक भारतीय-यहूदी प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'हम भारत का समर्थन करते हैं, क्योंकि हम एक ही दुश्मन का सामना कर रहे हैं: इस्लामी कट्टरपंथ. पहलगाम में जो हुआ, उसने हमें इजरायल पर हमास के हमले की याद दिला दी.' पहलगाम हमले की दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई. जीवित बचे लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकवादियों ने हिंदू पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी. गला काटने का इशारा करने वाले अधिकारी की निंदा करते हुए दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह पहले अपनी गर्दन बचाए. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'पाकिस्तान और क्या कर सकता है? उसके सिर पर प्रलय मंडरा रहा है. फिर भी उसके अधिकारी निर्दोष लोगों का सिर काटने की धमकी दे रहे हैं. जो लोग दूतावास के बाहर धमकी दे रहे थे, उनकी एक-एक करके पहचान की जाएगी. इंग्लैंड में भी उनसे जवाब मांगा जाएगा.'   recent visitors 20