Tuesday, July 7, 2026 12:06 pm

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 में 300 का स्कोर जरूर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस सीजन एक दो बार ऐसा लगा भी है कि टीम 300 रन पार कर लेगी, लेकिन इस सीजन और अब तक खेले गए 17 सीजन में एक बार भी 300 रन एक पारी में नहीं बने हैं। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया गया है और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच ने सीजन की शुरुआत में ही 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, जो 300 के बेहद करीब था। कुछ ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे थे, अन्यथा उस दिन 300 रनों का टोटल भी बन सकता था। बोल्ट का मानना ​​है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 रनों का रिकॉर्ड टूटेगा। जियोहॉटस्टार पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया जाएगा। ऐसा लगता है कि गेंद ज्यादा दूर तक जा रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह देश के कुछ हिस्सों में अभी भी स्विंग कर रही है। गेंदबाजी के नजरिए से, एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि बल्लेबाज जोर से मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मौके बनते हैं। अगर हम सटीक होने, आक्रामक बने रहने और इसे पूरी तरह से आजमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो गेंदबाजों का दिन कभी न कभी जरूर आएगा। यही वह चीज है, जिसे प्रशंसक देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे देखेंगे।" recent visitors 37

मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है, उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई है। दुश्मनों को देश का विकास रास नहीं आ रहा है। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर बेहद कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है और पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा। मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया और कहा कि देश के हर एक नागरिको को पर्यावरण की ओर ध्यान देना चाहिए और कम से कम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में ही कम से कम 70 लाख पेड़ लगाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के सरपरस्तों की हताशा साफ दिख रही है। उनकी कायरता नजर आ रही है। जब कश्मीर में शांति लौट रही है और स्कूल कॉलेजों के निर्माण में एक तेजी है। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है तो दुश्मनों को यह सब रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा का आतंक के आका यही चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो और इसीलिए इतनी साजिशें की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती का सामना संकल्पों को मजबूत करके करना है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि न्याय मिलकर रहेगा। हमले के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ISRO चीफ और वैज्ञनिक के कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन पूरी जिंदगी देश की निस्वार्थ सेवा करते रहे। देश के निर्माण के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। recent visitors 31

लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता सामने आई

भोपाल भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं। एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।   जोया खान भी थी शामिल पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया। बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया। 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं। डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है। साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।   recent visitors 18

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया

नई दिल्ली पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर ऐक्शन तेज हो गया है। आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शोपियां जिले के वंडिना में आतंकवादी अदनान शफी का घर ध्वस्त कर दिया गया जो पिछले साल आतंकवादियों के समूह में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया। बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जमील अहमद शेरगोजरी का घर जमींदोज कर दिया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नौ घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा था, ‘हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे।’ बता दें कि गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है। वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की है। सेना ने "उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" सेना के सूत्रों ने बताया, "26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है, जब पाकिस्तानी सेना ने अस्थिर नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। recent visitors 24

पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान, दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं: विकास दिव्यकीर्ति

नई दिल्ली पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। भारत के लोगों को सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार है। इस सबके बीच चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंध पर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की अंदरूनी हालात पर भी चर्चा की है। विकास दिव्यकीर्ति ने इस बात का भी खंडन किया है कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी घटना में हाथ है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा भला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों का सीधा असर वहां के पर्यटन पर पड़ेगा। कश्मीरी लोगों की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जहां पहले 20-22 लाख पर्यटक आते थे, वहां अब 2-2.5 करोड़ लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई चरम पर है। गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। पाकिस्तान की सेना लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमला करवा सकती है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। कभी भी बलूचिस्तान हो सकता है। यह संभव है कि 2-3 बच्चे एक साथ हों। कभी भी खबर आ सकती है। आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वहां ट्रेन हाईजैक हो जाती है। दुनिया में थू-थू हो रही है। उन्हें इस मामले को दबाना है इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहा है।' उन्होंने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसी जगहों पर चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले वर्षों में पाकिस्तान कई हिस्सों में बंट सकता है। विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को पेट से लाचार बताया। उन्होंने कहा कि वहां के आम नागरिक महंगाई, अस्थिरता और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। आपको बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। वहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठती रही है। recent visitors 36

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

मंदसौर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे सभी उन्हेल के बताए जा रहे हैं। अभी तक मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेड़ी सहित 6 की मौत की सूचना है। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी वो नाहरगढ आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह की है। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ। recent visitors 16

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व ‘अक्ती’ के नाम से प्रसिद्ध

रायपुर छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व ‘अक्ती’ के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि महामुहूर्त यानी अक्षय तृतीया के दिन परिवार में मांगलिक कार्य अवश्य करना चाहिए। जिन परिवारों में विवाह योग्य बेटे-बेटी होते हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता ढूंढकर अक्षय तृतीया के दिन विवाह कराया जाता है। यदि किसी का रिश्ता तय न हो तो भी उस परिवार में नकली दूल्हा-दुल्हन रूपी गुड्डा-गुड़िया का ब्याह रचाने की परंपरा निभाई जाती है। छोटे बच्चे बाजार से गुड्डा-गुड़िया खरीदकर लाते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नकली विवाह रचाने का खेल खेलते हैं। भगवान श्री गणेश, विष्णु की पूजा करके परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है। चार सर्वश्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक हिंदू पंचांग में पूरे वर्ष में चार ऐसे मुहूर्त हैं, जिनमें पंचांग देखे बिना शुभ संस्कार संपन्न किया जा सकता है। इनमें माघ माह में वसंत पंचमी, कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी और भड़ली नवमी तथा वैशाख माह में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया गया है। विवाह के रीति-रिवाजों की सीख     अक्षय तृतीया के दिन विवाह रचाने का उद्देश्य परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न करना होता है। साथ ही परिवार के बच्चों को विवाह में निभाई जाने वाली रस्मों के बारे में सिखाया जाता है।     विवाह से पूर्व देवी-देवताओं का आह्वान करके घर में स्थापित करना, देवी-देवता की मूर्ति बनाने के लिए तालाब से मिट्टी लाने की रस्म निभाई जाती है। इसे चूलमाटी की रस्म निभाना कहते हैं।     इसके अलावा अनेक रस्म निभाई जाती है, जिनमें दुल्हा-दुल्हन को उबटन, तेल, हल्दी लगाने, मौर-मुकुट बांधने, अग्नि के फेरे लेने, दुल्हन की बिदाई और ससुराल में दुल्हन का स्वागत करने की रस्मों की जानकारी दी जाती है। चार धाम यात्रा का शुभारंभ वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन से उत्तराखंड के प्रमुख चार धाम की यात्रा का शुभारंभ होता है। उत्तराखंड के चार धामों में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री शामिल हैं। शीतकाल में केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन पूजा-अर्चना करके मंदिर के पट खोले जाते हैं। सतयुग-त्रेतायुग का शुभारंभ ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग और त्रेतायुग का शुभारंभ हुआ था। इसलिए इसे युगादि तिथि कहा जाता है। भगवान परशुराम का अवतरण : यह भी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया था। परशुराम ने अत्याचारियों का संहार करके पृथ्वी को पापियों से मुक्त कराया। जैन तीर्थंकर ने किया था व्रत का पारणा जैन धर्म में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया गया है। जैन तीर्थंकर ने 12 वर्ष तक व्रत किया और अक्षय तृतीया के दिन इक्षु रस यानी गन्ना रस का सेवन कर व्रत का पारणा किया। जैन धर्म के लोग अक्षय तृतीया को आखातीज के रूप में मनाते हैं। घर-घर में गेहूं, मूंग को कूटकर बनाई गई खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस दिन किए जाने वाले शुभ संस्कार अक्षय तृतीया पर सगाई, विवाह, जनेऊ, बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि संस्कार संपन्न करना शुभ माना जाता है। इस दिन व्यवसाय प्रारंभ करने से प्रगति हाेती है। जिस परिवार में किसी और तिथि में विवाह तय हुआ हो, वे भी विवाह में उपयोग में आने वाली सामग्री पर्रा, सूपा, टोकनी, साफा, पगड़ी, तोरण, कटार, पूजन सामग्री की खरीदारी अक्षय तृतीया के दिन ही करना शुभ मानते हैं। शुभ अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण, रजत, कांस्य, तांबा, पीतल आदि धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। चूंकि, अक्षय का अर्थ है, जिसका कभी क्षय न हो, इसलिए ऐसी धातु खरीदी जाती है, जो हमेशा अक्षय रहे। स्वर्ण धातु खरीदने से परिवार में समृद्धि बढ़ती है। recent visitors 22