नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 में 300 का स्कोर जरूर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस सीजन एक दो बार ऐसा लगा भी है कि टीम 300 रन पार कर लेगी, लेकिन इस सीजन और अब तक खेले गए 17 सीजन में एक बार भी 300 रन एक पारी में नहीं बने हैं। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था।
आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया गया है और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच ने सीजन की शुरुआत में ही 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, जो 300 के बेहद करीब था। कुछ ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे थे, अन्यथा उस दिन 300 रनों का टोटल भी बन सकता था। बोल्ट का मानना है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 रनों का रिकॉर्ड टूटेगा।
जियोहॉटस्टार पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया जाएगा। ऐसा लगता है कि गेंद ज्यादा दूर तक जा रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह देश के कुछ हिस्सों में अभी भी स्विंग कर रही है। गेंदबाजी के नजरिए से, एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि बल्लेबाज जोर से मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मौके बनते हैं। अगर हम सटीक होने, आक्रामक बने रहने और इसे पूरी तरह से आजमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो गेंदबाजों का दिन कभी न कभी जरूर आएगा। यही वह चीज है, जिसे प्रशंसक देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे देखेंगे।"

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









