प्रधानमंत्री मोदी ने विझिनजम अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह का किया उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम केरल की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8,900 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हजारों करोड़ की लागत से निर्मित 'विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट' को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) की ओर से सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था, इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था, अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि आज भगवान आदि शंकराचार्य की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। इस पुनीत अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है। एक समय वैश्विक जीडीपी में मेजर शेयर भारत का हुआ करता था। उस दौर में हमें जो चीज दूसरे देशों से अलग बनाती थी, वो थी समुद्री क्षमता, हमारी पोर्ट सिटी की आर्थिक गतिविधि। केरल का इसमें बड़ा योगदान था। recent visitors 34

एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, मलयालम इंडस्ट्री में छाया मातम

एर्नाकुलम  मलयालम सीरियल स्टार विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है, गंभीर हालत में लीवर की बीमारी के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. आज 2 मई को रात करीब 1 बजे एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल होगा. होने वाला था लीवर ट्रांसप्लांट उनकी बेटी अपना लीवर दान करने को तैयार थी, लेकिन उनके परिवार और दोस्त इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टी की. किशोर सत्या ने लिखा, 'प्रिय मित्रों, दुखद समाचार… विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है. कुछ दिनों से बुखार का इलाज चल रहा था. संवेदना… मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवार को उनके निधन को सहने की शक्ति मिले'. एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन पहले बताया गया था कि अभिनेता के इलाज पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे और एक्टर को धारावाहिक कलाकारों के ऑर्गेनाइजेशन 'आत्मा' से पैसों की मदद की गई है. किशोर सत्या ने पहले कहा था कि उन्हें अभिनेता विष्णु प्रसाद की बीमारी के बारे में उनकी बहन ने बताया था और कहा था कि उनके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरुरत होगी. किशोर सत्या ने कुछ दिन पहले कहा था कि जो लोग मदद कर सकते हैं, उन्हें मदद करनी चाहिए और वह धारावाहिक सितारों का एक संगठन आत्मा से मदद लेने का प्रयास कर रहे हैं'. विष्णु प्रसाद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों और धारावाहिकों में अपने विलेन अवतार से दर्शकों का दिल जीता है. विष्णु प्रसाद ने अपने अभिनय की शुरुआत विनयन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म काशी से की थी. बाद में, उन्होंने काई एथम डोरथ, रनवे, मैंगो सीज़न, लायन, बेन जोंसन, लोकनाथन आईएएस, पटाका और मराठा नाडु जैसी फिल्मों में काम किया. विष्णु प्रसाद टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे. उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम अभिरामि और अनानिका हैं. recent visitors 41

गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद का आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा घमाशान, जाने कैसा रहेगा मिजाज

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2025 का 51वां मैच आज यानी शुक्रवार, 2 मई को अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात वर्सेस हैदराबाद मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। गुजरात टाइटंस के लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने का शानदार मौका है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। अगर आज SRH हारा तो उनपर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक जाएगी। आईए एक नजर GT vs SRH पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- GT vs SRH पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है, यहां गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में कुछ मदद मिलती है, इसके बाद बल्लेबाज ही धाक जमाते हैं। हालांकि, अहमदाबाद में इस्तेमाल की जाने वाली कई तरह की पिचें उपलब्ध हैं, जिनमें काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण शामिल है, जो अंततः यह निर्धारित कर सकता है कि सतह कैसे खेलेगी। काली मिट्टी की पिच पर 180-190 के आसपास का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है। और लाल मिट्टी की पिच पर 210-220 के आसपास का स्कोर एक विजयी स्कोर हो सकता है। इस मैदान पर अब तक आठ पारियों में से पांच में टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। ध्यान देने योग्य आंकड़ा यह है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक यहां चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। ऐसे में आज भी दोनों टीमों के कप्तानों की नजरें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने पर होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 39 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 18 (46.15%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 21 (53.85%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 18 (46.15%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 21 (53.85%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3 प्रति विकेट औसत रन- 28.45 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 172.35 GT बनाम SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 5 ही मैच खेले गए हैं जिसमें जीटी ने 3 बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं हैदराबाद को इस दौरान 1 ही जीत मिली है। दोनों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। recent visitors 33

सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

 सागर  पढ़ाई के लिए सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने लड़की पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में रहकर पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रह रही थी। तभी ‘नमन’ नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। पूछने पर युवक ने खुद को “गोलू, मकरोनिया” निवासी बताया। माथे पर तिलक, मंदिर की सैर और शादी का वादा चैटिंग के बाद बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी ले लिया। मुलाकातें शुरू हुईं। युवक हमेशा खुद को हिंदू बताता था। माथे पर तिलक लगाकर आता और मंदिर घुमाने ले जाता। मई-जून में युवक ने पीड़िता को मकरोनिया में नया रूम दिलाया। बर्थडे पर किया दुष्कर्म, फिर देता रहा धमकी 18 जुलाई 2024 को बर्थडे मनाने के बहाने युवक कमरे पर आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी देता रहा। असलियत पता चली तो किया किनारा अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है, जो सदर कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद उसने दूरी बना ली। लेकिन 7 दिसंबर की रात फरहान फिर कमरे पर आया, जबरन संबंध बनाए और धर्म बदलने का दबाव डाला। मंदिर के पास मिली धमकी, थाने पहुंची पीड़िता 30 अप्रैल को भगवानगंज स्थित शनि मंदिर दर्शन के दौरान फरहान और उसका दोस्त रोहित मिले। वहां भी धर्म परिवर्तन की बात कहकर धमकी दी गई उसने बोला कि "अगर धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे।" इसके बाद पीड़िता मौके से भागी और परिचितों को घटना बताकर थाने पहुंची। पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।     जानकारी के अनुसार दूसरे जिले से सागर में आकर निजी काॅलेज से बीएड की पढ़ाई करने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।     इसके पहले वर्ष 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। जहां एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।     इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।     आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता। मई-जून 2024 में आरोपित ने उसका रूम बदलवा कर मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया।     बारिश के समय वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।     इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।     अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।     लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।     सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।     30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।     लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा, जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।     बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।   recent visitors 28

कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व 04 मई

भोपाल म.प्र.युवा कायस्थ संगठन,  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त समाज,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल सहित भोपाल के समस्त 22 कायस्थ समाज के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व दिनांक 04 मई, 2025 को सांय  5.00 बजे भोपाल के जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से एक विशाल  शोभा यात्रा चल-समारोह के रूप में आरंभ होगी, जिसे अभाकाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व म.प्र.शासन के माननीय सहकारिता व खेलकूद तथा युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।  इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें सामाजिक एकजुटता व शक्ति को दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित हों ।   सभी संगठनों व समाजों के लोग अपने-अपने क्षेत्र में काम करें, लेकिन हमारा उद्देश्य यह हो कि सम्पूर्ण हिन्दु समाज एकजुट हो। चल समारोह में सभी लोग पैदल अपने परिवार के सदस्यों के साथ चलेंगे, सभी की गाड़ियां डीजे, बग्गी, ऊंट, घोड़ों के पीछे चलेंगी ।  चल समारोह चित्रगुप्त मंदिर जवाहर चौक से आरंभ होकर टी.टी.नगर से रोशनपुरा होकर वापस पहुंचेगा, रास्ते में अनेक जगह मंच बनाकर फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत होगा व छाछ और शरबत भी पिलाया जायेगा । बैठक  सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, श्री दीपक खरे, संजीव श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ, मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, , वेदाशीष रानू, शैलेन्द्र निगम, मीना श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, राजकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अभाकाम, चित्रगुप्त समाज, न्यू मार्केट, बाग मुगालिया, कायस्थ संसद, ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्याय,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल 1100, कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र होशंगाबाद रोड, राजा किशन राम पार्वती बाई ट्रस्ट, नेवरी, कायस्थ कुलम कटारा हिल्स के पदाधिकारीगण व अन्य सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। यह बैठक श्री विश्वास कैलाश सारंग के कार्यालय में सम्पन्न हुई। recent visitors 26

रोहित शर्मा के सामने हाथ जोड़ खड़ा गेंदबाज, पत्नी की ओर इशारा और रितिका सजदेह का क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दोनों हाथ सीने पर मोड़कर खड़े हैं। सामने एक युवा गेंदबाज हाथ जोड़कर नतमस्तक खड़ा है। यह खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स के आकाश मधवाल, वही टीम जिसे एमआई ने हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पूरी कहानी बयां करता एक वीडियो भी है। रोहित शर्मा फिर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर इशारा करते हैं। मधवाल फिर उधर मुड़कर हाथ जोड़ते हैं। एक जूनियर का सीनियर के लिए सम्मान को दिखाता यह वीडियो अब वायरल है। 'कोई भी इस चीज को पैसे नहीं खरीद सकता' कोई भी इस चीज को पैसे से नहीं खरीद सकता। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के लिए एक एक्स यूजर्स का ये पोस्ट है। उसने शर्मा को सम्मान देते मधवाल की तस्वीर और रितिका सजदेह के रिएक्शन से जुड़ा वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है। रोहित शर्मा का पत्नी की ओर इशारा और रितिका का क्यूट रिएक्शन तस्वीर और वीडियो गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की है। वीडियो में पूरी तस्वीर साफ हो रही है। रोहित शर्मा और आरआर के गेंदबाज आकाश मधवाल खड़े हैं और कुछ बात करते दिख रहे हैं। तभी रोहित शर्मा हाथ उठाकर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर उंगली से इशारा करते हैं। संभवतः मधवाल ने भाभी के बारे में पूछा हो। इसके बाद मधवाल स्टैंड की तरफ मुड़ते हैं जहां रितिका सजदेह हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। जवाब में रितिका भी चेहरे पर मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन का जवाब दे रही हैं। यह छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का खास कनेक्शन रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का बहुत ही खास कनेक्शन है। अभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे मधवाल ने 2 साल पहले रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। उस सीजन में मधवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ एक मैच में तो उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड गेंदबाज का यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। फॉर्म हासिल कर चुके हैं हिट मैन रोहित शर्मा थोड़ी देर से ही सही लेकिन आईपीएल में बहुत सही समय पर फॉर्म में वापस आ चुके हैं जिसका मुंबई इंडियंस को खूब फायदा मिल रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। रयान रिक्लेटन ने 61, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की पारी खेली। मुंबई इडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई और मुंबई ने यह मैच 100 रन से अपने नाम कर लिया जो रनों के लिहाज से इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। recent visitors 33

भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद, रेलवे सुरक्षा बल की डिजिटल सतर्कता लाई रंग

भोपाल भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार नवाचारों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल की साइबर सेल ने पहली बार दूरसंचार विभाग के 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR)' पोर्टल के माध्यम से चोरी हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ़ निकाला और यात्री को लौटाकर एक ऐतिहासिक पहल की है। दिनांक 25 अप्रैल 2025 को 'रेल मदद' पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता श्री मुरु द्वारा इटारसी स्टेशन पर यात्रा के दौरान उनका मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी गई थी। चूंकि यात्री ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए आरपीएफ साइबर सेल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिकायत का निपटान किया गया। साइबर सेल, भोपाल ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक किया, जिससे वह उपयोग में नहीं लाया जा सके। दिनांक 26 अप्रैल को मोबाइल को भोपाल क्षेत्र में ट्रेस किया गया, और जांच में पता चला कि यह श्री प्रवीन नामक व्यक्ति के पास है। संबंधित व्यक्ति को संपर्क कर मोबाइल निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर जमा कराने के लिए कहा गया, और उन्होंने 30 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट – रानी कमलापति में मोबाइल जमा कर दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि – "यह पहला मौका है जब भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से एक यात्री की खोई हुई संपत्ति को इतनी दक्षता और पारदर्शिता के साथ बरामद कर लौटाया गया है। इस पहल से यात्रियों के बीच भरोसा और रेलवे की छवि दोनों मजबूत होती है।" ज्ञात हो कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हाल ही में दूरसंचार विभाग के सहयोग से पूरे देश में CEIR पोर्टल को लागू किया है। यह पोर्टल चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को IMEI नंबर के माध्यम से ब्लॉक, ट्रैक व रिकवर करने में मदद करता है। इसका उद्देश्य मोबाइल चोरी रोकने के साथ-साथ ऐसे उपकरणों की अवैध बिक्री को नियंत्रित करना भी है। इस प्रयास के माध्यम से रेल यात्री अब रेल मदद, 139 हेल्पलाइन या आरपीएफ से सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिना एफआईआर के भी, CEIR के ज़रिए मोबाइल की रिकवरी की जा सकती है। भोपाल मंडल की यह सफलता यह दर्शाती है कि अब डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी दक्षता से लैस रेलवे प्रशासन यात्रियों को न केवल बेहतर सेवा दे रहा है, बल्कि उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी सजग और सक्रिय है। recent visitors 23