Sunday, July 5, 2026 8:48 am

हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म मामले में मानवाधिकार आयोग ने भी पुलिस को नोटिस भेजा

 भोपाल हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के प्रकरण की जांच के लिए भोपाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रविवार को इस टीम ने विशेष जांच दल (एसआइटी) के अधिकारियों को तलब करके अब तक हुईं एफआइआर, उनकी जांच व कार्रवाई की स्थिति जानी। एक पीड़ित छात्रा से मुलाकात करके उसके बयान दर्ज किए। झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व वाली इस तीन सदस्यीय आयोग की जांच टीम ने अधिकारियों से पूछा कि इस प्रकरण में गिरोह सामने आने के बाद भी संगठित अपराध की धारा क्यों नहीं लगाई गई। टीम ने इस गिरोह को फंडिंग (वित्तीय मदद) मुहैया कराने वालों की भी जांच करने के लिए कहा है। सुनियोजित ढंग से हिंदू युवतियों को फंसाया     टीम के सदस्यों ने अधिकारियों और पीड़िता से बातचीत के बाद पाया कि हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें सुनियोजित ढंग से फंसाया गया। उनसे दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।     जांच के बाद टीम के सदस्यों ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें टीम के सदस्यों ने निर्देश दिए कि पूरा गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा था। ऐसे में उन पर संगठित अपराध की धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए। फंडिंग करने वाले बेनकाब हों     आयोग की जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि कहा कि सभी आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे में उनके पास महंगी बाइक, कार, किराए पर कई जगह लिए कमरे और रोजाना क्लब में ले जाने के रुपये कहीं से तो आए। इससे साफ होता है कि उन्हें किसी ने फंडिंग की है।     पुलिस को आरोपियों को किसी की ओर से वित्तीय मदद पहुंचाने की संभावना की भी जांच बारीकी से करनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करने वालों को भी बेनकाब किया जा सके। फंडिंग करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें अपराध में सहयोगी माना जाना चाहिए। आज तीन पीड़िताओं के बयान दर्ज करेगी टीम     सोमवार को टीम के सदस्य तीन पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करेंगे। इसके साथ ही वे टीआइटी कॉलेज व क्लब 90 में भी जाएंगे, जहां आरोपियों ने छात्राओं को निशाना बनाया। टीम के सदस्यों ने बागसेवनिया थाना प्रभारी व अशोका गार्डन थाना प्रभारी को बुलाया।     उनसे तथ्य समझने के बाद कहा कि पुलिस को टीआइटी कॉलेज की भी जांच करनी चाहिए। यहां की छात्राओं को आरोपियों ने झांसे में लिया। वहां देखना होगा कि क्या वहां महिला सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन किया गया या नहीं। क्लब 90 की क्या भूमिका थी। यदि वहां सुनियोजित रूप से पूरा प्रकरण चल रहा था तो उसको भी कार्रवाई में शामिल करना चाहिए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस     भोपाल दुष्कर्म कांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी सक्रिय हो गया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि तीन पीड़ित लड़कियों ने आयोग से संपर्क किया है। इसके आधार पर आयोग ने भोपाल पुलिस को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।     कानूनगो ने कहा कि इस मामले में पीड़ित लड़कियों की संख्या अधिक भी हो सकती है। आयोग की एक टीम जल्द ही भोपाल जाकर मामले की जांच करेगी।   recent visitors 28

कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों की भारत विरोधी करतूत, हिंदुओं खिलाफ उगला जहर

कनाडा कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों की भारत विरोधी करतूत सामने आई है। टोरंटो स्थित माल्टन गुरुद्वारे में रविवार को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा एक विवादास्पद परेड का आयोजन किया गया, जिसमें भारत विरोधी और हिंदू विरोधी भावनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस परेड में एक बड़े ट्रक पर एक पिंजरा रखा गया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पुतले बंद थे। परेड के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा में रह रहे 8 लाख हिंदुओं को भारत वापस भेजने की मांग की। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में चुनावों में जीत हासिल की है और भारत-कनाडा संबंधों को सुधारने की बात कही है।  हालांकि, इस परेड ने उनके नेतृत्व में खालिस्तानी चरमपंथ से निपटने की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने इस परेड का वीडियो साझा करते हुए कहा, "जिहादी हमारे सड़कों पर उन्माद मचा रहे हैं, लेकिन खालिस्तानी उन्हें नफरत फैलाने में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।" उन्होंने पूछा कि क्या मार्क कार्नी का कनाडा, जस्टिन ट्रूडो के कनाडा से अलग होगा?  कनाडा में हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस परेड की कड़ी निंदा की है। हिंदू कनाडाई फाउंडेशन (HCF) ने कहा कि यह परेड हिंदू विरोधी घृणा का स्पष्ट उदाहरण है और कनाडा में धार्मिक सहिष्णुता के सिद्धांतों के खिलाफ है।   recent visitors 42

6 मई को एक बार फिर दो किस्तों में मिलेंगे कुल पांच हजार करोड़… जानें किस मद के लिए कर्ज ले रही सरकार…

भोपाल मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। गरीबी भी कम हुई, लेकिन सूबे पर कर्ज और देनदारियां बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार बजट का आकार 3.65 लाख करोड़ से बढ़कर 4.21 लाख करोड़ तक जा पहुंचा, लेकिन कर्ज का मर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा। बजट के बराबर ही कर्ज हो गया है। चिंता यह है कि सरकार की कमाई जितना ही खर्च भी है। यानी, बचत शून्य। अब सरकार फिर से कर्ज लेने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार कर्ज लेगी मोहन सरकार चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार 6 मई को दो किस्तों में 2500-2500 करोड़ (कुल पांच हजार करोड़ रुपए) कर्ज लेगी। एक कर्ज 12 साल के लिए तो दूसरा 14 साल के लिए लेने जा रही है। कर्ज के लिए जारी बांड्स में सरकार ने अपने खजाने की स्थिति बताई है। कर्ज और देनदारियों का उल्लेख करते हुए वित्तीय स्थिति मजबूत बताई है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय संस्थाओं से ऑफर भी मंगवाए हैं। कमाई और खर्च सरकार को टैक्स समेत अन्य माध्यमों से इस वित्तीय वर्ष में कुल 3,75,340 करोड़ की कमाई और इतना ही खर्च का भी अनुमान है। यानी जितनी कमाई होगी, उतना खर्च भी होगा। ऐसे में विकास और कामकाज के लिए कर्ज ही सहारा है। MP पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ हो गया इससे पहले 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में सरकार ने कुल 57 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिससे मध्य प्रदेश पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया. बता दें कि विकास कार्यों और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का हवाला देकर कर्ज लिया जा रहा है. 3 महीनों में प्रदेश सरकार ले चुकी है 27 हजार करोड़ का कर्ज साल 2025 के पहले 3 महीनों में सरकार 27 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है. अब 5000 करोड़ का कर्ज लेने से इस साल लिए गए उधार का आंकड़ा 32000 करोड़ हो जाएगा. नया कर्ज 12 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा. MP के 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा हाल ही में मध्य प्रदेश के 7.30 लाख अधिकारियों कर्मचारियों को मोहन सरकार ने तोहफा दिया है. दरअसल, राज्य की मोहन सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 5% महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है. जिसके बाद डीए 50% से बढ़कर 55% पहुंच गया है. सीएम मोहन यादन ने घोषणा करते हुए कहा है कि यह वृद्धि दो किस्तों में लागू की जाएगी-1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है. ये फैक्ट जानना जरूरी कुल बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए कर्ज का भुतगान 7% ब्याज 7% पेंशन 7% इस बार सरकार सबसे ज्यादा 17% इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगी खर्च कृषि 9% शिक्षा 11% स्वास्थ्य क्षेत्र में 12% recent visitors 30

किराये के कमरों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, पुलिस मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में

भोपाल  भोपाल के टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर फरहान और अली जिन दोस्तों के किराये के कमरों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे, पुलिस उनके मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पीड़िताओं द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में साफ तौर पर बताया गया है कि फरहान व अली अपने दोस्तों के कमरों में ले जाकर उनसे दुष्कर्म करते थे। इस पर पुलिस ने नबील व अबरार को आरोपित बनाया है और उनमें से एक आरोपित अभी पुलिस रिमांड पर भी है। मकान मालिकों की जांच की जा रही है जिन मकानों में नबील व अबरार किराये से रहे हैं, पुलिस उनके मकान मालिकों की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करवाया था या नहीं। अगर सत्यापन नहीं कराया था तो प्रतिबंधात्मक कानून के तहत उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। किरायेदार का सत्यापन नहीं करवाया तो होगी कार्रवाई अगर भवनों के कागज दुरुस्त नहीं मिले तो प्रशासन ऐसे निर्माण को तोड़ भी सकता है। बता दें कि भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने करीब एक साल पहले किरायेदारों के पुलिस सत्यापन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। साथ ही गंभीर अपराध में लिप्त जिन किरायेदार अपराधियों का मकान मालिकों ने सत्यापन नहीं करवाया, उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। क्लब 90 पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस टीआईटी कॉलेज के पास स्थित क्लब 90 पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आरोप है कि फरहान व अन्य आरोपित हिंदू युवतियों को इसी क्लब में ले जाते थे। सैर सपाटे के बाद वे क्लब के अस्थायी रूम में जाकर बैठते थे। संदेह के आधार पर पुलिस फरहान को क्राइम रीक्रिएशन के लिए ले जा चुकी है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र का कहना है कि जल्द ही क्लब की भूमिका की जांच होगी और अवैध रूप से संचालन या संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। आरोपितों को किराये पर मकान देने वालों की जांच होगी। यदि उन्होंने पुलिस सत्यापन कराए बगैर कमरे किराये पर दिए हैं तो कार्रवाई होगी। घटना किस समय हुई इसका ध्यान रखते हुए एक्शन लिया जाएगा। – प्रियंका शुक्ला, डीसीपी जोन-े1 आरोपितों ने बिल्किसगंज में जहां बनाया था अड्डा, वहां पकड़े जा चुके हैं कई अपराधी  हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपित फरहान और अबरार ने जिस बिल्किसगंज कस्बे में किराये का कमरा लेकर उसे अपराध को अंजाम देने का अड्डा बनाया था, वह अपराधियों की पनाहगाह रहा है। कस्बे से सीहोर और भोपाल के भदभदा की दूरी 19-20 किमी है। कस्बा थाना क्षेत्र की सीमाएं भी खजूरी थाना, रेहटी थाना तथा जिला रायसेन की सीमाओं से सटी हुई है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर अपराधियों को भागने में सुविधा रहती है। फार्म हाउस बना लिए थे भोपाल, इंदौर और बड़े शहरों से आकर लोगों ने जमीने खरीद कर फार्म हाउस बना लिए हैं। इन फार्म हाउस में भोपाल जैसे बड़े शहरों से छुट्टी मनाने अक्सर लोगों को देखा जा सकता है, जिसमें कई बार चोरी-छिपे जंगली जानवरों के शिकार होने की भी घटनाए घटित हो चुकी हैं। यहां किरायेदारों की भरमार है। कई जिलों की पुलिस यहां छिपे अपराधियों को पकड़ने पहुंच चुकी है। बिल्किसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा का कहना है कि जिन मकान मालिकों के यहां पर किराएदार हैं, इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी मकान मालिकों को सूचित किया जा रहा है कि किराए से किसी को मकान देने से पूर्व संबंधित की समग्र जानकारी पुलिस को दें। recent visitors 34

सीएम साय ने पीएमएवाई की लाभार्थी सोनाई बाई के घर पहुंच शासकीय योजना की ली जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज पांच मई को अपने  सुशासन तिहार 2025 कार्यक्रम के तहत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने सीएम से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं है बल्कि उन योजनाओं का जमीनी स्तर पर लागू कर प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल आधार जनसुनवाई और जनसरोकार से जुड़ाव है और आज की यह चौपाल उसी दिशा में एक कदम है। पीएम आवास योजना हितग्राही के घर पहुंचे मुख्यमंत्री चौपाल के बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी सोनाई बाई के निर्माणाधीन आवास पर पहुंचकर  निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और परिवार से बातचीत करते हुए योजना से मिले लाभों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हितग्राही से पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि मिल रही है। इस पर सोनाई बाई ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से यह राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने देखा कि उनके घर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तो आपके घर तक पानी भी पहुंच रहा है, यह हमारे गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। आवास योजना के सर्वे के लिये मुख्यमंत्री की अपील चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सबके लिए आवास उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य 15 मई 2025 तक चल रहा है, जिसमें वे सभी लोग अपना नाम दर्ज कराएं जो अब तक इस योजना से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार सभी को आवास देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र नागरिक आवास के अधिकार से वंचित न रहे। यह केवल एक छत देने की योजना नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। recent visitors 34

JK की जेलों पर आतंकवादी हमले का खतरा, बंद हैं कई स्लीपर सेल्स और आतंकी

श्रीनगर हलगाम आतंकवादी हमले की जांच के बीच जम्मू और कश्मीर में फिर आतंकी साजिश का खतरा मंडरा रहा है। खबरें हैं कि केंद्र शासित प्रदेश की जेलों पर हमले की खुफिया जानकारी है। इधर, पुंछ में भी सुरक्षाबलों को आतंकियों का ठिकाना मिला है, जहां से टिफिन में IED बरामद हुए हैं। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि इनमें से कुछ जेलों में बड़े आतंकवादी भी सजा काट रहे हैं। 22 अप्रैल को हुए अटैक के बाद से ही सेना अलर्ट मोड पर है और हमलावरों की तलाश जारी है।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि जम्मू और कश्मीर की जेलों पर संभावित रूप से आतंकी हमला हो सकता है। इसे लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट में खुफिया इनपुट्स के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादी जम्मू में कोट बलवल जेल और श्रीनगर सेंट्रल जेल को निशाना बना सकते हैं।  इन जेलों में बड़े आतंकवादियों से लेकर स्लीपर सेल के सदस्य तक बंद हैं।खास बात है कि ये आतंकवादियों को लॉजिस्टिक मदद से लेकर पनाह तक मुहैया कराते थे। खुफिया जानकारी के आधार पर जेलों की सुरक्षा समीक्षा की जा रही है और किसी भी घटना से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि DG (CISF) ने हालात की समीक्षा के लिए श्रीनगर में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की थी। साल 2023 में जम्मू और कश्मीर की जेलों को CRPF से लेकर CISF को सौंपा गया था।सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस को साझा ऑपरेशन में पुंछ के सुरनकोट में आतंकियों का ठिकाना मिला है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तीन IED टिफिन बॉक्स में थे और 2 लोहे की बाल्टियों में थे।आतंकवादी छिपे होने की आशंकाइंडिया टुडे की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, NIA सूत्रों ने पहले दावा किया था कि इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी दक्षिण कश्मीर में छिपे हुए हैं और सक्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बात की भरोसेमंद जानकारी है कि क्षेत्र में और भी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। उनका कहना है कि शक जताया जा रहा है कि बैसरन में हुए हमले के दौरान और भी आतंकवादी दूरी पर मौजूद थे और संभावित रूप से आतंकियों को कवर फायर देकर बचाने की कोशिश कर सकते थे। recent visitors 37

डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक

संयुक्त राष्ट्र  पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत के डर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। आज UNSC में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बैठक होगी। बंद कमरे में होगी बैठक UNSC के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में अभी पाकिस्तान भी शामिल है। ऐसे में पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यह बैठक बुलाने की सिफारिश की थी। ग्रीक प्रेसीडेंसी ने आज यानी 5 मई की दोपहर के लिए शेड्यूल की है। दोनों देशों के बीच यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्य बता दें कि संयुक्त में राष्ट्र में पांच स्थायी सदस्य – रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस और यूके के अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं। गैर-स्थायी सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ 2 साल का होता है। वर्तमान में अलजीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सीरिया लियोन, स्लोवानिया और सोमालिया का नाम संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्यों में शामिल है। ग्रीक के राजदूत ने दिया बयान संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के स्थायी प्रतिनिधि इवेंजेलोस सेकेरिस ने पहलहाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर बयान दिया है। उनका कहना है कि "आतंकवाद चाहे किसी भी रूस में हो, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। मगर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी हम चिंतित हैं। भारत ने पाकिस्तान को दिखाया था आईना बता दें कि 1 हफ्ते पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र को चेताया था कि आतंक का गंदा खेल खेलने के बाद पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाता है और खुद को निर्दोष साबित करने में जुट जाता है। हालांकि पाकिसतान ने इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र से आपात बैठक बुलाने की गुहार लगाई। यूएन में पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार ने कहा कि यूएन जब ठीक समझे वो इस मुद्दे पर बैठक बुला सकता है। recent visitors 40