Sunday, July 5, 2026 10:59 am

रीवा में गंभीर रूप से जल जाने से पीड़ित मरीजों के लिए बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का लाभ मिल रहा:उप मुख्यमंत्री

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में गंभीर रूप से जल जाने से पीड़ित मरीजों के लिए बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का लाभ मिल रहा है। रीवा में अन्य जिलों के मरीज भी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कुशल चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार कर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब रीवा में प्रदेश के तीसरे स्किन बैंक का शुभारंभ हो रहा है, जिसका लाभ भी मरीजों को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जाने के कारण दर्दनाक स्थिति में मरीज इलाज के लिए गंभीर हालत में रीवा आते थे। अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के साथ ही ड्रॉफ्टिंग का उपचार भी मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीज पहले महानगरों या विदेश में उपचार के लिए जाते थे। अब रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कुशल एमसीएच प्लास्टिक सर्जन अत्याधुनिक मशीनों से प्लास्टिक सर्जरी कर रहे हैं। अब इसके साथ ड्राफ्टिंग का भी उपचार होने लगेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बाद रीवा में तीसरा स्किन बैंक प्रारंभ हो रहा है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी। सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऑर्गन डोनेशन करने वालों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा तथा उनके परिजन को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में सम्मानित भी किया जाएगा। गंभीर रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार की सुविधा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। संजय गांधी अस्पताल व जिला चिकित्सालय में भी रोगियों के लिए उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रति चिंतित है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपचार की सभी व्यवस्थाएं व चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। रीवा मेडिकल कालेज के रिनोवेशन के लिए 322 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जिसके माध्यम से सभी विभागों में अधोसंरचना निर्माण की पूर्ति व उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। हमारा प्रयास है कि अधोसंरचना के लिए किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण व चिकित्सकों के लिए आवासीय क्वार्टर्स बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा सहित प्रदेश के अन्य पुराने मेडिकल कालेजों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जिससे उस क्षेत्र के मरीजों को सभी तरह के उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने डीन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि अन्य जो भी आवश्यकताएं हों उनका प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। सभी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ मनोज इंदुरकर सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।   recent visitors 30

रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का अलग ही अंदाज देखने को मिला, पोती की शादी की शादी में लगाए ठुमके

रतलाम  मध्य प्रदेश के रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 70 की उम्र पार कर चुके विधायक मथुरालाल डामर का जमकर ढोल बजाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है. मौका था विधायक जी पोती की शादी का, जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल बजाकर और बाना (पुरुषों द्वारा डांडिया खेलना) खेलकर जमकर जश्न मनाया है. विधायक जी के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. दिल खोल कर नाचे विधायक मथुरालाल दरअसल, विधायक मथुरालाल डामर ने खुद अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "मैं सरकार में जिम्मेदारी निभाता हूं, लेकिन आज दिल एक दादा का है. पोती की शादी में खूब ढोल बजाया और अपनों के साथ दिल खोल कर नाचा. खुशियों के इन पलों में एक नेता नहीं केवल एक पिता और दादा हूं." इस पोस्ट को लोगों की सराहना भी मिली और वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया. परिवार के साथ जमकर मनाया जश्न गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होने और भड़कने की कई खबरें आती रहती है, लेकिन ढोल बजाने और आदिवासी परम्परा के अनुसार डांस कर मस्ती करने यह वीडियो पहली बार सामने आया है. 70 वर्षीय भाजपा विधायक के डांस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी है. हालांकि, मौका खुशी का था और विधायक मथुरालाल डामर ने एक दादा के रूप में परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया. recent visitors 26

बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना: प्रदीप मिश्रा

जयपुर/ सीहोर जयपुर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने र लव जिहाद, पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- कन्यादान का मौका भगवान उसी को देता है, जो हिम्मत वाले होते हैं। कई सारे यज्ञ अनुष्ठान किए हों। किस्मत वाले होते हैं, जिनके घर में बेटियां जन्म होता है वह हिम्मत वाले होते है। माता-पिता बेटी का कन्यादान कर देते हैं। उन्हें पिंडदान करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए बेटियों से निवेदन है, ऐसे मोटरसाइकिल सुधारने वालों से सावधान रहना। दूसरों का पेट्रोल डलवाकर, गाड़ी से एक्शन दिखाकर, 10 रुपए की चाऊमीन खिलाकर तुम्हें फंसाने का प्रयास करेंगे। विद्याधर नगर में शिवमहापुराण के चौथे दिन प्रदीप मिश्रा ने कहा- बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना। इससे आपके जीवन की सार्थकता होगी। थोड़ी सी बॉडी और फैशन देखा। 10-20 बार तुम्हारे मोबाइल में 60-60 रुपए का बैलेंस डलवा दिया। उतने में तुम उसके लिए कहने लग जाती हो। तुम्हारे बिना चैन आता नहीं, तेरे सिवा और कोई भाता नहीं है। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़ा, अब तुम्हे दूसरा चांद का टुकड़ा पसंद आ रहा उन्होंने कहा- बड़े आश्चर्य की बात है, जिस माता-पिता ने पूरी जिंदगी निकाल दी। पढ़ने के लिए जयपुर भेजा, खर्चा किया, जमीन गिरवी रख दी। मां ने अपना जेवर तुम्हे पढ़ाने के लिए बेच दिया। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़े थे। आज तुम्हें वो दूसरा चांद पसंद आ रहा है। थोड़ा समझो। दोस्ती किसी से भी हो, कहीं भी पढ़ो। कह दो कि माता-पिता के बिना कुछ नहीं। जहां मेरे माता पिता चाहेंगे, वो कन्यादान करेंगे। तभी शादी करूंगी नहीं तो मेरे लिए सब धूल है। प्रदीप मिश्रा ने कहा- परमात्मा, मां-पिता, पत्नी पर कभी शंका नहीं करनी चाहिए। शंका हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। शंका जहां करना हो वही करें। बचपन की बात दिल और 55 की बात दिमाग में मत रखो कथावाचक ने कहा- व्यक्ति को बचपन और 55 दो अवस्थाओं में सावधान रहना चाहिए। बचपन में कोई बात दिल में मत रखो। 55 की उम्र में कोई बात दिमाग में मत रखो। इससे आप जिंदगी मस्त तरीके से जी सकते हैं। कानों में कुंडल इसलिए पहनते हैं, क्योंकि अच्छी बात कान से सुनो और जो बात बुरी हो उसे बाहर से ही निकाल दो। महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा उन्होंने कहा- महिला, लड़की के जीवन का सबसे बड़ा धन कौन सा है। कई लोगों ने शिवमहापुराण को सही से जाना भी नहीं और उस पर आक्षेप लगा दिया। दुनिया में महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा है। उससे बड़ा धन दुनिया में कोई नहीं है। जयपुर की धरती पर मैं यह बात कह कर जा रहा हूं। बेटों को जितना पढ़ाना है पढ़ाओ, लेकिन बेटी को उससे दोगुना पढ़ाओ। बेटी को कन्यादान की जरूरत नहीं पड़े। बेटी को ऐसा शिक्षा का दान देना। अपनी बेटी को अच्छे संस्कार देकर भेजना। उसे अच्छे स्कूल कॉलेज में पढ़ाओ। स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज जैस महापुरुषों को भी जन्म देने वाली एक महिला ही है। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा कथा के दौरान हिमालय और पार्वती के बीच अपने भाई की हत्या का बदला लेने के प्रसंग को सुनाते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा- कभी- कभी बदला लेने के लिए केवल पराक्रम या वीरता की जरूरत नहीं होती। बदला लेने के लिए थोड़ी बहुत बुद्धि की भी जरूरत होती है। अभी कई लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं कि 8 दिन निकल गए, 10 दिन निकल गए, पाकिस्तान से बदला लेना था। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। लेकिन जल्दबाजी में नहीं। एक युद्ध बम और गोले से लड़ा जाता है। एक युद्ध बुद्धि से लड़ा जाता है। जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा प्रदीप मिश्रा ने कहा- जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा, जो यह कथा फिर शुरू हुई। आप में से कई भाई-बहनों के आंखों के आंसू शिवजी को चुभ रहे होंगे। यह कथा किसी के वश की बात नहीं। इसे स्वयं जयपुर नरेश गोविंद देवजी करवा रहे हैं। यह कथा उन्हीं की मुस्कान से, मुरली के तान से फिर से शुरू हुई। recent visitors 27

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियो का आरोप फ्लाइट कैंसिल की नहीं मिली जानकारी, शारजहां जाने वाली थी फ्लाइट

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव के बाद परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. दरअसल पूरा विवाद इंदौर से शारजहां जाने वाली फ्लाइट को लेकर हुआ. इंडिया की फ्लाइट को रात 10:10 पर इंदौर से टेक ऑफ होना थी. फिर रात 12:05 पर शारजाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग का वक्त था. लोगों का कहना है कि सभी यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की ओर से फ्लाइट रेडी होने का मैसेज भी आया था. इसके बाद जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें चेक इन काउंटर पर फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं मिला. एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों का वीजा खत्म होने वाला था. तो वहीं कई यात्री अपने जरूरी काम से सफर कर रहे थे, लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ ही नहीं हुई. इसके बाद लोगों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि 50 से अधिक यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट पर एंट्री मिल गई थी. तो वहीं दर्जनों यात्री ऐसे भी थे जिन्हें एयरपोर्ट पर एंट्री ही नहीं मिल पाई. यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट में मौजूद कोई भी जिम्मेदार शख्स ने फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं किया. किसी भी यात्री को फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज भी नहीं मिला था.   recent visitors 30

इंदौर में दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

इंदौर पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में से बने चक्रवाती सिस्टम के इंदौर से होकर गुजरने से रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। मजबूत सिस्टम के कारण 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर में सबसे तेज हवा रविवार को दर्ज की गई। इसी के साथ यहां 69.8 मिली मीटर ( 2.72 इंच) बारिश दर्ज की गई। मई में 24 घंटे में होने वाली ये 100 साल में सबसे अधिक बारिश रही। इसके पहले इंदौर में 29 मई 1886 को 24 घंटे में 99.1 एमएम बारिश हुई थी।  मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इंदौर में रविवार को 24 घंटे में होने वाली सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज हुई। रविवार 3.30 बजे से बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरना शुरू हो गए। लगभग आधा घंटे में ही हवा और आंधी तेज हुई व चक्रवात का रूप ले लिया। शाम 4 बजे के लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। एक घंटे की राहत के बाद 5 बजे फिर से मौसम बदला व पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवा ने असर दिखाया। इस दौरान ओले भी गिरे। दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोगों को जहां जगह मिली, ओले से बचने के लिए खड़े हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम के असर से तेज हवा और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर में अनेक स्थानों पर आंधी से पेड़ उखड़ गए तो कहीं-कहीं बड़ी शाखाएं टूट कर सड़क पर गिर गईं। recent visitors 35

करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री साय की चौपाल, ग्रामीणों से की बातचीत

सक्ती सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। अपनी सहज शैली में मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली, ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण, नए ग्राम पंचायत भवन के निर्माण और पटवारी को सप्ताह में एक दिन गांव में बैठकर राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत सरकार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही है। उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव पी. दयानंद भी मौजूद थे। उन्होंने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, पीडीएस और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने गांव की आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए उन्होंने कम पानी वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी। तालाब किनारे की जमीन से संबंधित शिकायत पर तत्काल कलेक्टर को नाप-जोख कर समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कई आवेदन भी सौंपे। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर सरपंच कंचन मधुकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। recent visitors 32

देवास जिले के थानों की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक नवाचार किया, लगाए QR कोड

 देवास देवास जिले के थानों की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक नवाचार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने जिले के सभी 21 थानों के क्यूआर कोड तैयार कराए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन कर आमजन पुलिस के संबंध में अपना फीडबैक दे सकेंगे। यह फीडबैक सीधे एसपी तक पहुंचेगा। आमजन बता सकेंगे कि थाने में आने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। जनता द्वारा दिए गए फीडबैक को भी थानों की मासिक रैंकिंग में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में यह पहली बार है कि किसी जिले के हर थाने का क्यूआर कोड होगा। अलग थानों के लिए बनाए गए अलग QR कोड शनिवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी गेहलोद ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को क्यूआर कोड वितरित किए। सभी थानों के अलग-अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं, जिन्हें थाने के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। एसपी गेहलोद ने जानकारी दी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर एक गूगल फॉर्म खुलेगा। इसमें सबसे पहले संबंधित व्यक्ति को अपना नाम व नंबर और फिर फीडबैक दर्ज करना होगा। एसपी ने दिए निर्देश एसपी ने बताया कि ‘नाम व नंबर दर्ज करने के बाद इसमें पूछा जाएगा कि थाने पर आने के बाद संबंधित व्यक्ति का ओवरऑल अनुभव कैसा रहा। इसमें अलग-अलग ऑप्शन आएंगे जिसमें अच्छा, बहुत अच्छा, बुरा और बहुत बुरा शामिल रहेगा। यह भी दर्ज करना होगा कि वह थाने पर किससे मिले और किस काम से आए थे।जब संबंधित व्यक्ति फीडबैक भरकर सबमिट करेगा तो वह सीधे एसपी कार्यालय आएगा। यहां टीम तैनात रहेगी जो पूरा डेटा तैयार करेगी। फर्जी फीडबैक न भरवाए जाएं, इसलिए व्यक्ति से एसपी कार्यालय से कॉल कर जानकारी ली जाएगी।’ एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि ‘अगर बुरा या बहुत बुरा की बात दर्ज करता है तो कारण पूछा जाएगा। अगर फीडबैक में बात आती है कि पुलिसकर्मी ने गंभीर कदाचरण किया है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। मई माह के फीडबैक के आधार जून में हम थानों की रैंकिंग भी इसी आधार पर तय करेंगे। इसके बाद सभी एसडीओपी कार्यालय व एसपी ऑफिस पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।’ recent visitors 25