Sunday, July 5, 2026 12:02 pm

सुशासन का अर्थ-सीधे जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और त्वरित समाधान करना : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुँचकर ग्रामवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लिमगांव की बजाय सीधे बन्दोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया। प्रशासन पहले से ही लिमगांव में मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटा था, परन्तु मुख्यमंत्री के करिगांव पहुँचने से पूरी व्यवस्थाएं तत्काल वहाँ स्थानांतरित करनी पड़ीं। करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रहे। ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत कमल का फूल भेंट कर किया। मुख्यमंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन का अर्थ है सीधे जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और त्वरित समाधान देना। प्रशासनिक व्यवस्था तभी सफल मानी जाती है जब अंतिम व्यक्ति की बात सीधे शासन तक पहुँचे। recent visitors 28

वक्फ कानून : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 15 मई को

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई को न्यायमूर्ति बीआर गवई के समक्ष निर्धारित की है। बीआर गवई देश के अगले मुख्य न्यायधीश होंगे। ऐसे में याचिका अब उनके सामने ही रखी जाएगी। मौजूदा सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने कानून के दो मुख्य पहलुओं पर रोक लगा दी थी। 17 अप्रैल को सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार व जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ को केंद्र की ओर से आश्वासन दिया गया था कि वह 5 मई तक न तो वक्फ बाय यूजर समेत वक्फ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करेगा, न ही केंद्रीय वक्फ परिषद व बोर्डों में कोई नियुक्ति करेगा। केंद्र ने उसे सुने बिना कानून पर रोक न लगाने का आग्रह भी किया था। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 5 मई तय की थी। recent visitors 27

आतंकियों का ठिकाना दिखाने ले जा रहे युवक ने क्यों लगाई नाले में छलांग? हुई मौत

श्रीनगर जम्मू- कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबल एक्शन में हैं। इसी बीच नदी के किनारे एक युवक की लाश मिले। इस लेकर सियासत शुरू हो गई। सुरक्षाबलों पर आरोप लगे, क्योंकि युवक को पूछताछ के लिए उठाया गया था। मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसने आरोपों को पलटकर रख दिया। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक खुद सुरक्षाबलों से बचकर भाग रहा है। वह नदी में छलांग लगा देता है और बह जाता है। युवक पर आतंकियों को शरण देने और उनकी मदद करने का आरोप था। फिलहाल मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए हैं। युवक की उम्र 23 साल थी और उसका नाम इम्तियाज अहमद मगरे थे। युवक को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद शुरू की गई थी। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। तगंमार्ग का रहने वाला था इम्तियाज इम्तियाज अहमद मगरे नाम का यह युवक कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके के तंगमार्ग का रहने वाला था। वह दिहाड़ी मजदूर था। उसका शव रविवार की सुबह एक नदी में मिला। पुलिस का कहना है कि वह एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाने के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था, तभी डूब गया। वीडियो में क्या एक ऊंची जगह से बनाए गए वीडियो में 23 वर्षीय व्यक्ति इम्तियाज अहमद मगरे को वन क्षेत्र से कुछ समय के लिए बाहर निकलने के बाद अचानक चट्टानी नदी में कूदते हुए दिखाया गया है। इम्तियाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि उसने कुलगाम में तंगमार्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को खाना और शेल्टर दिया था। आतंकियों के ठिकाने की थी इम्तियाज को जानकारी जम्मू- कश्मीर पुलिस का दावा है कि इम्तियाज मगरे को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। उसने दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने कहा कि सुबह जब CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया, तो वह ड्रोन वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी में नदी के पास ठिकाने वाली जगह पर गया। इसके बाद, उसने विशव नाला में छलांग लगा दी। शायद उसने नदी के रास्ते भागने की कोशिश की। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है इन कारणों से वो कूदा होगा पहला- सुरक्षाबलों ने बचकर भागा कि कहीं वे ज्यादा सख्त पूछताछ ना करें. दूसरा- आतंकियों का ठिकाना दिखाने से उसका आतंक फैलाने का मकसद पूरा नहीं हो पाता तीसरा- आतंकियों का ठिकाना दिखाने के बाद आतंकियों से भी वह खतरा महसूस करता जंगल में आतंकियों का ठिकाना बताने जा रहा था मागरे पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि कुलगाम में ही एक जंगल में आतंकियों के छिपने का ठिकान है और 4 मई को सेना उसे हाइडआउट का रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले जा रही थी. इसी बीच इम्तियाज ने नाले में कूदकर अपनी जान दे दी और ये पूरी घटना कैमरा में कैप्चर हो गई क्योंकि सेना के जवान ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे थे. इस मामले को लेकर इम्तियाज के घरवाले सेना और पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो किस तरह से कूदा और उसकी मौत हो गई.  पुलिस का दावा X पर लीक हुए एक 38 सेकंड के वीडियो में मगरे को नदी के किनारे की ओर बढ़ते हुए, फिर दौड़ते हुए और तेज बहते पानी में कूदते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि इम्तियाज को 23 अप्रैल को तंगमार्ग जंगल में सुरक्षा बलों के ध्वस्त किए गए एक पुराने ठिकाने के बारे में भी पता था। जम्मू-कश्मीर में सियासत हालांकि इम्तियाज की मौत के मामले में सियासत गरमा गई है। पॉपुलर डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और पूर्व मंत्रियों की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इम्तियाज अहमद मगरे की मौत की साजिश का आरोप लगाया। सामाजिक कल्याण मंत्री सकीना इटू ने युवक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्यपाल से न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मगरे बहुत गरीब परिवार से था। उसकी मौत सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में हुई। ये एजेंसियां सीधे केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती हैं। recent visitors 25

मध्य प्रदेश के कई जिले में आधी रात के बाद भूकंप आने से हड़कंप मच गया, किसी भी प्रकार के हताहत की खबर नहीं

 बड़वानी / मुलताई मध्य प्रदेश के बड़वानी और मुलताई(बैतूल) क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। बड़वानी में रविवार शाम 5 से 5:15 बजे के बीच करीब डेढ़-दो मिनट तक कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नर्मदा नदी से पांच किमी दूर था। स्थानीय भूकंप केंद्र की एमईक्यू मशीन ने इसकी पुष्टि की। व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यालय में छत का पंखा हिलने लगा। भूकंप केंद्र ने की पुष्टि बड़वानी में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि केंद्र पर एमईक्यू मशीन संचालित होती है, जो 24 घंटे सुचारू रूप से चलती है। प्रतिदिन सुबह 8-9 बजे डेली रिपोर्ट नर्मदा नगर (पुनासा) सेंटर से जारी होती है। रविवार शाम बड़वानी क्षेत्र में करीब 5 से 5.15 के मध्यम डेढ़-दो मिनट के दरमियान जमीनी हलचल दर्ज की गई है। एमईक्यू मशीन में इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल दर्ज हुई है। बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने लगे वहीं, बैतूल के मुलताई में शनिवार देर रात 9:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र मुलताई क्षेत्र के पास था। इंदिरा गांधी वार्ड में सबसे अधिक कंपन महसूस हुआ, जहां बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने की बात सामने आई। इंदिरा गांधी वार्ड के बबलू साहू ने बताया वे घर में टीवी देख रहे थे तभी उन्हें अचानक खिडक़ी हिलने का अहसास हुआ वे तुरंत घर से बाहर निकले। तब तक कुछ और लोग भी बाहर निकल गए थे। नेहरू वार्ड निवासी सलमान शाह ने बताया कि वार्ड में काफी लोगों ने कंपन महसूस किया है। वेबसाइट पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई जा रही है जो कि काफ़ी कम है, इसीलिए बहुत से लोगों ने तो इसे महसूस भी नहीं किया। मामले में एसडीएम से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। recent visitors 26

बुरहानपुर के शाहपुर वन परिक्षेत्र में मिला गर्भवती बाघिन का शव, पेट में तीन शावकों की हुई पुष्टि.

बुरहानपुर  जिले के शाहपुर वन परिक्षेत्र के चौंडी बीट क्रमांक 428 में गर्भवती बाघिन मृत अवस्था में मिली है. दरअसल बाघिन के पेट में 3 शावक पल रहे थे, पेट में पल रहे तीन शावकों की भी जान चली गई है. बाघिन का शव, 2-3 दिन पुराना बताया गया, फॉरेंसिक जांच में बाघिन के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. 10 दिन में होने वाला था प्रसव जानकारों के मुताबिक, बाघिन का प्रसव 7-10 दिन में संभावित था. डीएफओ के मुताबिक, बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल है. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. बता दें कि जिले में 1 साल में 3 बाघों की मौत हो चुकी हैं. ऐसे में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है. जंगल में मिला बाघिन का शव बता दें कि, 2 मई की रात्रि को चौंडी के जंगल में मादा बाघ की मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद नई दिल्ली से एनटीसीए और भोपाल से मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक की टीम भी मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, आसपास से सेंपल जुटाए गए, साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्रवाई की गई है. डीएफओ विद्या भूषण सिंह ने बताया कि, ''बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम टीम में एनटीसीए के प्रतिनिधि डॉ प्रशांत देशमुख, पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. हमजा नदीम, वन्यजीव चिकित्सक डॉ हीरासिंह भंवर, पशु चिकित्सक डॉ अंजू अचाले, डॉ रविन्द्र मौजूद थे.'' बाघिन के सभी अंग सुरक्षित डीएफओ ने कहा कि, ''पोस्टमार्टम के दौरान बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं. बाघिन का अंतिम संस्कार खंडवा सीसीएफ रमेश गणावा, डीएफओ विद्या भूषण सिंह, एसडीओ अजय सागर, तहसीलदार गोविंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.'' recent visitors 30

नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित फरार

बुरहानपुर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित आरोपी युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के फरार होने से थाने सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाने का है, जहां हथकड़ी सहित आरोपी युवक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। आरोपी को इसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी शिवाजी पिता हीरामन महाजन कोदरी क्षेत्र शाहपुर का निवासी है। पुलिस सरगर्मी से युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस उसके छिपने के संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। recent visitors 24

बुंदेलखंड में विकास कार्यों से नौगांव शहर व वार्डो की बदली तस्वीर.!!

The picture of Naugaon city and wards has changed due to development work in Bundelkhand.!! छतरपुर ! बुंदेलखंड में विकास कार्यों से शहरों में प्रगति हो रही है । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की नगर पालिका परिषद नौगांव विकास की ओर अग्रसर है, उपयंत्री आलोक जायसवाल शहर के विकास में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं । इतना ही नहीं सड़कों और नलियों की सफाई, जल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान दे रहे हैं । नगर पालिका परिषद नौगांव में उपयंत्री आलोक जायसवाल सड़कों और अन्य बुनियादी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण करवाते हैं। नगरवासियों को राज्य व केंद्र की प्रत्येक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है । नगर में चारो और निर्माण कार्य अनवरत जारी है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उपयंत्री आलोक जायसवाल द्वारा कार्य योजना में करोड़ों के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शहर के वार्डों में पहुंचकर जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है । नगर पालिका परिषद नौगांव के उपयंत्री आलोक जायसवाल ने बताया कि शासन के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट नगर में प्रस्तावित किए जाने की संभावना है । केंद्र एवं राज्य सरकार के शासकीय प्रोजेक्ट से नगर पालिका परिषद नौगांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । नवीन कार्यों का कायाकल्प किया जा रहा हैं। शहर में साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जन शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है । आज नगर में कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं है l जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है, शहर में विकास कार्य प्रगति पर है ! recent visitors 184