नायब तहसीलदार ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

Naib Tehsildar demanded a bribe of 50 lakhs, Collector took strict action इंदौर ! मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जमीन के फौती नामांतरण के बदले 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगे जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया है और नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी पर विभागीय जांच बैठा दी गई है। क्या है पूरा मामला? Collector took strict actionमल्हारगंज तहसील के जाख्या क्षेत्र में स्थित 31 हजार वर्गफुट जमीन का फौती नामांतरण करवाने के लिए वैभव, पिता अशोक, ने वकील राहुल दवे के माध्यम से आवेदन दिया था। आरोप है कि पटवारी ओम त्रिपुरेश मिश्रा ने पहले वकील से, फिर सीधे वैभव से संपर्क कर 50 लाख रुपये की मांग की। यह रकम नायब तहसीलदार के लिए बताई गई थी और आश्वासन दिया गया था कि रकम मिलते ही नामांतरण दो दिन में हो जाएगा। जब वैभव ने रिश्वत देने से इनकार किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी वकील को दी, तब वकील ने कलेक्टर से सीधे संपर्क कर सभी साक्ष्यों सहित पूरी बात बताई। कलेक्टर का त्वरित एक्शन Collector took strict actionकलेक्टर आशीष सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पटवारी को निलंबित कर दिया और एसडीएम निधि वर्मा को मामले की जांच सौंपी। साथ ही, नायब तहसीलदार त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बढ़ता भ्रष्टाचार और जमीनों की आसमान छूती कीमतेंइंदौर में जमीन की बढ़ती कीमतों के साथ नामांतरण, बटांकन और सीमांकन जैसे मामलों में भ्रष्टाचार भी तेजी से बढ़ा है। आम नागरिकों को बिना लेन-देन के वैध कार्यों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। Read more : शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय :शिक्षकों की घोर लापरवाही से 93 छात्र विद्यालय से बाहर निकलने हुए मजबूर शिकायतों का भंडार, संवाद केंद्र से खुल रही पोलकलेक्टर द्वारा शुरू किए गए संवाद केंद्र पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें कई पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है। इस केंद्र से आवेदकों से सीधे संपर्क कर यह जाना जा रहा है कि उनसे रिश्वत तो नहीं मांगी गई। अंतिम निर्णय रिपोर्ट के बादएसडीएम निधि वर्मा की जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ अंतिम कार्रवाई तय की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि “नामांतरण भी होगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें। recent visitors 83

नाबालिग के साथ दुष्कृत्य का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्काल जैतपुर जिला शहडोल से गिरफ्तार

अनूपपुर बीते दिन सुबह 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका के द्वारा अपने परिजनो के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोबाईल फोन पर बातचीत और सोशल मीडिया इन्टाग्राम से दोस्ती करके रवि कोल निवासी अमलई जिला शहडोल ने  शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कृत्य किया जो नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 214/25 धारा 137(2),87,69 बी.एन.एस., 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, रीतेश सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी द्वारा तत्काल आरोपी रवि कोल पिता समनू कोल उम्र करीब 27 साल निवासी अमलाई जिला शहडोल को उसकी ससुराल जैतपुर जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि माता पिता एवं पालको को चाहिए कि वह नाबालिग बालक एवं बालिकाओ को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वाटसअप एवं विभिन्न आनलाईन इंटरनेट आधारित गेम के उपयोग के दौरान आवश्यक रूप से निगरानी रखे जिससे कि नाबालिग बालक बालिकाओं को इस प्रकार के अपराधो का शिकार होने से बचाया जा सके। recent visitors 35

यूपी के आगरा में बदमाश का हुआ एनकाउंटर, ज्वेलर्स के कातिल ने दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली

आगरा आगरा के बालाजी ज्वेलर्स में लूट और दुकान के मालिक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस आरोपी ने 4 दिन पहले बालाजी ज्वैलर्स में अपने साथियों के साथ धावा बोला था और लूट के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।   पुलिस को 72 घंटे का मिला था अल्टीमेटम सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट की थी। बदमाशों ने 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे।बदमाशों ने भागते समय शोरूम मालिक योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ऐसे लगा आरोपियों का सुराग वारदात के खुलासे में लगी टीम ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान पुलिस को बदमाशों की पुख्ता जानकारी मिली।पुलिस ने लुटेरों की बाइक के नंबर के आधार पर एक युवक को पकड़ा। उसी ने तीनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी को लेकर पुलिस लूट की ज्वेलरी बरामद करने जा रही थी। तभी आरोपी अमन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन को गोली लग गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर सिकंदरा के अंसल API में बन रहे फ्लैट के पास हुआ। पुलिस ने अमन के भाई सुमित को भी गिरफ्तार किया है। ये जगदीशपुरा थाना के बिचपुरी के मघटई के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी फारुख भी इसी गांव का है, जो अभी फरार है। गिरवी घर छुड़ाने के लिए 2 भाइयों अमन और सुमित ने फारूख के साथ मिलकर 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटी थी। recent visitors 40

ग्वालियर-चंबल, मुरैना सहित 10 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने प्रदेशभर में तबाही मचा दी। इंदौर में सबसे तेज आंधी 111 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जबकि शहर में 70.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 50 से अधिक शहरों में आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही, तो कहीं शादी समारोह प्रभावित हुए। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक द्रोणिका सक्रिय है। इसके असर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल, मुरैना, विदिशा, शिवपुरी व पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं ने मचाई तबाही     इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। भोपाल में भी तेज आंधी और बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। सीहोर और शाजापुर में ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।     गुना में एक शादी समारोह का टेंट तेज हवा में उड़ गया। रायसेन में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं मनासा, नीमच और भितरवार जैसे इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आईं। अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल     भोपाल– दोपहर के बाद बादल छाए और ढाई बजे से तेज बारिश शुरू हुई।     इंदौर– रिकॉर्ड 111 किमी प्रतिघंटा की आंधी, 70.2 मिमी बारिश दर्ज।     सीहोर– चने के आकार के ओले गिरे, फसलों को नुकसान।     शाजापुर– आधे घंटे तक ओलावृष्टि, पानी भरने की स्थिति बनी।     ग्वालियर– दोपहर में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं।     गुना– आंधी से शादी का टेंट उड़ा, अफरा-तफरी का माहौल रहा।     नीमच– पेड़ गिरने से रामपुरा-भानपुरा रोड पर यातायात बाधित।     मनासा– आंधी और ओलावृष्टि से टीन शेड उड़ गईं।     रतलाम– रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ।     भिंड– तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रायसेन, डबरा और मनासा जैसे स्थानों पर तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कहां कितनी रही बारिश पिछले 24 घंटों में दर्ज बारिश इस प्रकार रही:     इंदौर – 70.2 मिमी     उज्जैन – 18.0 मिमी     खंडवा – 17.0 मिमी     रायसेन – 5.0 मिमी     ग्वालियर – 3.0 मिमी     जबलपुर – 2.8 मिमी     भोपाल – 1.4 मिमी     बैतूल – 0.6 मिमी तापमान में आई गिरावट से गर्मी से राहत मौसम परिवर्तन के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5°C, इंदौर का 35.0°C, ग्वालियर का 36.2°C और जबलपुर का 36.7°C दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। recent visitors 37

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान से व्यापार खत्म, व्यापार के साथ ही दोनों देशों ने अपने बॉर्डर भी बंद कर दिए

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार खत्म होने के साथ सूखे मेवों के दामों में उछाल आया है। व्यापार के साथ ही दोनों देशों ने अपने बॉर्डर भी बंद कर दिए हैं। इसके चलते अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर आने वाले सूखे मेवे (कागजी बादाम, मुनक्का, पिस्ता) के दाम बढ़ने लगे हैं। कारोबारी विवेक जैन और विपुल वाधवानी ने बताया कि दो दिनों में ही ड्राय फ्रूट्स के दामों में 50-100 रुपए तक तेजी देखने को मिली है। पाक से 3 मिलियन डॉलर का आयात पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक ने व्यापार पर कई बैन लगाए थे, लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं का लेन-देन ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के रास्ते होता रहा। साल 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था, जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था। ड्रॉयफ्रूट्स के थोक दाम मेवा- पहले – अब गुड़बंदी बादाम – 1060 – 1080 अफगानी कागजी बादाम 1350 1400 मुनक्का 880 1000 बारीक पिशोरी पिस्ता 2650 2700 छुआरे 300 350 (नोट: सभी दाम रुपए प्रति किलो में) पुलवामा हमले के बाद फिर सेंधा नमक भी महंगा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से लाहौरी (सेंधा) नमक की आवक पाकिस्तान से होती है। फिलहाल ये आवक पूरी तरह बंद है। सेंधा नमक के थोक कारोबारी पारस जैन ने बताया, सेंधा नमक का स्टॉक है, लेकिन जल्द कोई हल नहीं निकला तो दाम 50 से बढ़कर 100 रुपए किलो हो सकते हैं। इससे पहले 2019 के पुलवामा हमले के बाद भी व्यापारिक संबंध बिगड़ने पर सेंधा नमक के दाम 90 रुपए किलो तक पहुंचे थे। recent visitors 35

कार पर दुल्हे का स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं

ग्वालियर मौजूदा वक्त में युवाओं में रील बनाने का ऐसा नशा छाया है कि वे वायरल होने की कोशिश में नियम कानूनों को भी तोड़ने से नहीं हिचक रहे हैं। ग्वालियर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तानसेन ओवरब्रिज की बताई जा रही है। अब कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए दूल्हा दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुल्हन कार के बोनट पर बैठी डांस कर रही है। दूसरी ओर दूल्हा कार की छत पर खड़ा होकर तलवार लहरा रहा है। यह घटना हाल में हुई एक शादी के बाद की बताई जा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सोमवार को यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस अधिकारी एक्टिव हुए। अब पुलिस इस दूल्हा दुल्हन और शादी समारोह की जानकारी जुटा रही है। पुलिस पता कर रही है कि ये दूल्हा दुल्हन कहां के रहने वाले हैं और इनकी शादी कहां पर हुई है। एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 32

जाति जनगणना के संबंध में विचार करने के लिए तीन बिंदु सुझाए हैं, जनगणना से पहले ही PM मोदी से कांग्रेस की तीन मांगें

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जाति जनगणना के संबंध में विचार करने के लिए तीन बिंदु सुझाए हैं। इनमें एक प्रमुख मांग यह है कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाए। खरगे ने लिखा, 'मैंने 16 अप्रैल 2023 को आपको चिट्ठी लिखी थी और जाति जनगणना कराने की कांग्रेस की मांग आपके सामने रखी थी। दुर्भाग्य से, मुझे उसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, आपकी पार्टी के नेताओं और आपने खुद इस जायज मांग को उठाने के लिए लगातार कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। मगर, अब आप खुद स्वीकार कर रहे हैं कि यह मांग सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के हित में है।' मल्लिकार्जुन खरगे ने अपील की है कि जातिगत जनगणना के विषय पर सभी राजनीतिक दलों से जल्द बातचीत की जाए और इस मामले में तेलंगाना मॉडल का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों की ओर से पारित आरक्षण को तमिलनाडु की तर्ज पर संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए, आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाए और निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खरगे का प5 मई की तिथि वाला यह पत्र अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। रमेश ने कहा, 'कांग्रेस कार्यसमिति की 2 मई को हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। देश पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर आक्रोश और पीड़ा से गुजर रहा था। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने जातिगत जनगणना पर अचानक और हताशाजनक यूटर्न लिया। खरगे जी ने अपने पत्र में तीन बेहद महत्वपूर्ण और स्पष्ट सुझाव दिए हैं।' तेलंगाना मॉडल को अपनाए जाने की मांग पत्र में खरगे ने कहा, 'केंद्र सरकार ने बिना किसी स्पष्ट विवरण के यह घोषणा की है कि अगली जनगणना (जो वास्तव में 2021 में होनी थी) में जाति को भी एक अलग श्रेणी के रूप में शामिल किया जाएगा।' खरगे ने कांग्रेस शासित तेलंगाना में हुए जातिगत सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, 'जनगणना से सम्बंधित प्रश्नावली का डिजाइन अत्यंत महत्वपूर्ण है। जाति संबंधी जानकारी केवल गिनती के लिए नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकत्र की जानी चाहिए। गृह मंत्रालय को जनगणना में पूछे जाने वाले प्रश्नों के लिए तेलंगाना मॉडल का उपयोग करना चाहिए। प्रक्रिया के अंत में होने वाली रिपोर्ट में कुछ भी छिपाया नहीं जाना चाहिए ताकि प्रत्येक जाति के पूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकडे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हों, जिससे एक जनगणना से दूसरी जनगणना तक उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मापा जा सके और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिए जा सकें।' कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, 'जाति जनगणना के जो भी नतीजे आएं, यह स्पष्ट है कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षण पर मनमाने ढंग से लगाई गई 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को संविधान संशोधन के माध्यम से हटाना होगा।' पत्र में खरगे ने कहा, 'अनुच्छेद 15(5) को भारतीय संविधान में 20 जनवरी 2006 से लागू किया गया था। इसके बाद इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई। लंबे विचार-विमर्श के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2014 को इसे बरकरार रखा। यह फैसला 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आया।' उनके मुताबिक, यह निजी शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है। खरगे ने कहा कि संसद की एक स्थायी समिति ने गत 25 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग के लिए अनुदान की मांग पर अपनी 364वीं रिपोर्ट में भी अनुच्छेद 15 (5) को लागू करने के लिए नया कानून बनाने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा, 'जाति जनगणना जैसी किसी भी प्रक्रिया को किसी भी रूप में विभाजनकारी नहीं माना जाना चाहिए। सामाजिक और आर्थिक न्याय तथा स्थिति और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए इसे उपरोक्त सुझाए गए समग्र तरीके से कराना अत्यंत आवश्यक है।’ recent visitors 43