Tuesday, July 7, 2026 7:32 am

शादी को हुए 8 साल, दूसरी बार मां बनेगी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, बेबी बंप थामकर दिए पोज, लगीं ग्लैमरस

टीवी की कई एक्ट्रेस का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। इस लिस्ट में जल्द ही गुड न्यूज देने वाली पूजा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से उनके फोटोशूट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन वो अपने नए-नए लुक्स में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। लेटेस्ट फोटोज में तो उन्होंने यूनिक लुक दिखाकर हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। पुराने और बोरिंग लुक्स को छोड़ पूजा ने जल मछली बन सारी लाइमलाइट लूट ली। फिश टेल मरमेड ड्रेस पहन वो बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। हसीना का अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि वो ड्रीमी फोटोज देख जमकर तारीफ कर रहे हैं। यकीन न आए तो आप खुद देख लीजिए उनकी फोटोज। प्रेग्नेंसी में फोटोशूट कराना बॉलीवुड और टीवी की हसीनाओं के लिए अब एक ट्रेंड बन गया है। लेकिन पूजा बनर्जी ने अपने लुक को जिस तरह ट्विस्ट दिया वो देखने लायक बन रहा है। नॉर्मल आउटफिट की जगह उन्होंने यूनिक फिश टेल मरमेड ड्रेस चुनी। अटायर की फिनिशिंग हसीना के पूरे लुक को जानदार बनाने में सफल हुई। आउटफिट से नहीं हटेगी नजर पूजा की ड्रेस के अपर पार्ट की बात करें तो वो प्लेन पर्पल कलर के वन शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं। जिसमें ग्लैमर ऐड कर रही है इसके साथ अटैच पिंक और पर्पल शेड वाली मरमेड टेल स्कर्ट। जिस पर यूनिक स्ट्राइप्स पैटर्न बने हैं। एक तरफ स्कर्ट का टेक्सचर बढ़िया इफेक्ट ऐड करता दिखा, तो दूसरी ओर टेल के कॉर्नर पर दिख रहे वाइट कलर ने लुक में एलिगेंस ऐड कर दिया। हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती आउटफिट कमाल का चुनने के बाद पूजा हेयरस्टाइल में कोई चूक कैसे कर सकती थीं। इसलिए उन्होंने बालों के लिए ब्लैक और ब्राउन छोड़ बरगंडी शेड चुना। हसीना ने सेंटर पार्टिशन कर लूज कलर्स वाला हेयरस्टाइल बनाया, जिससे बालों की वॉल्यूम ज्यादा दिख रही है। इतना ही नहीं लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने वाइट पर्ल वाली हेयर पिंस भी ऐड की। मेकअप दिखा बिल्कुल परफेक्ट पूजा ने लुक के साथ मेकअप भी ऑन पॉइंट रखा। चेहरे को हाइलाइट करने के लिए हसीना ने फेस जेम्स, ब्लश और हाइलाइटर की मदद ली और आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए डार्क ब्लैक आईब्रो, मैचिंग पर्पल आईशैडो और मस्कारा ने। मिनिमल लुक लेते हुए उन्होंने लिपस्टिक की ब्राउन शेड चुनी। साथ में उनके फेस पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो के तो क्या ही कहने। पूजा बनर्जी ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को सफल बनाने के लिए जितनी भी मेहनत की वो सफल हुई। उनका प्यारा-सा लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है। recent visitors 34

आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, संस्थाओं को राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे सम्मानित

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल बुधवार को सांदीपनि सभागार, राजभवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही प्रदेशव्यापी 'स्वस्थ यकृत मिशन' का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन, निदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जो कि 'स्वस्थ यकृत मिशन' का शुभारंभ करने के उपरांत जिलाधिकारियों को प्रशिक्षित भी करेंगे। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को जनभागीदारी से मजबूत करने एवं जन-जागरूकता के माध्यम से गंभीर रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन द्वारा लगातार अभिनव पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान की सफलता के उपलक्ष में सम्मान समारोह तथा स्वस्थ यकृत मिशन के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान में प्रदेश भर में क्षय (टीबी) रोग की पहचान, उपचार और जन-जागरूकता हेतु विशेष शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, स्वैच्छिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के सामूहिक प्रयास से लाखों नागरिकों को जांच एवं परामर्श की सुविधा मिली। सम्मान समारोह में अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलों, स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मियों, स्वयंसेवकों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर “स्वस्थ यकृत मिशन” की भी औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यह मिशन राज्य सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस बी/सी, फैटी लिवर, सिरोसिस जैसी यकृत संबंधी बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता, शीघ्र पहचान, उपचार तथा रोकथाम सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग इस मिशन के तहत प्रदेशभर में स्क्रीनिंग शिविर, प्रशिक्षण, परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था करेगा। यह मिशन प्रदेश में यकृत स्वास्थ्य को लेकर एक दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक, विशेषज्ञ, जिलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं विभिन्न हेल्थ पार्टनर्स उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 18

मेडिकल स्टूडेंट्स की कॉपी मूल्यांकन घर से नहीं, प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मूल्यांकन केंद्रों से होगा

भोपाल मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने मेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन मूल्यांकनकर्ताओं के घर पर नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनाए जाने वाले विशेष मूल्यांकन केंद्रों में होगा। कॉपियों को स्कैन कर इन केंद्रों पर ऑनलाइन भेजा जाएगा, जहां प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ता उनकी जांच करेंगे। इस कदम से मूल्यांकन में गड़बड़ी और देरी की शिकायतों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।   पारदर्शिता की पहल पहले घर पर कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान यह आशंका रहती थी कि मूल्यांकनकर्ता किसी अन्य व्यक्ति से जांच करा सकते हैं या लापरवाही बरत सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे कार्यपरिषद की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। ये केंद्र एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, एमडी-एमएस सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बनाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में 20 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, और सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों की कॉपियां यहीं जांची जाएंगी। recent visitors 25

रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन अवैध खनिज परिवहन

रायपुर सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को भैयाथान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने समौली, कुसुसी, करौटी एवं बसदेई ग्रामों में दबिश देकर 13 मामलों में प्रकरण दर्ज किए। इनमें 07 रेत, 05 ईंट निर्माण और 01 गिट्टी परिवहन के अवैध मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान जब्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली एवं चौकी बसदेई में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई 2025 के दौरान जिले में अब तक कुल 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो खनिज गतिविधियों पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी का प्रमाण है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कलेक्टर जयवर्धन ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की क्षति रोकना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित शर्तों के अनुरूप विधिसम्मत ढंग से हो तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। खनन और परिवहन केवल स्वीकृत खदानों से ही हो तथा अवैध स्त्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए। recent visitors 28

भारत ने एक हजार साल की गुलामी देखी , इससे हमारी संस्कृति, परम्पराओं और शिक्षा पद्धति को क्षति हुई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस तरह ईश्वर को पाने के लिए कठिन मार्ग से गुजरना होता है। उसी तरह पत्रकारिता का भी क्षेत्र है। इसमें विचारों की अभिव्यक्ति सहजता से होना चाहिए और देश सेवा की भावना निहित होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में निजी समाचार समूह द्वारा ‘नए भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता की भूमिका, चुनौती और संभावना’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गुलाब कोठारी, क्रिकेटर अमय खुरासिया, शिक्षाविद सुधरा पांडे एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश ने एक हजार साल की गुलामी देखी है। इससे हमारी संस्कृति, परम्पराओं और शिक्षा पद्धति को क्षति पहुंची है। हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अलग है। इस संस्कृति को बचाए रखने के लिए जड़ों से जुड़कर काम करने की आवश्यकता है। नए भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए हमारे आचार-विचार और शैली में नैतिकता के साथ व्यक्ति का मन भी पवित्र होना चाहिये। पत्रकारिता, समाज सेवा, व्यापार आदि में देश सेवा की भावना होना चाहिए। स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए जड़ों से जुड़कर कार्य करने और अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता है।   recent visitors 28

रायपुर : सुशासन तिहार में हुआ राशन कार्ड सुधार, सुनीता यादव को अब मिलेगा हर महीने 35 किलो राशन

रायपुर : सुशासन तिहार में हुआ राशन कार्ड सुधार, सुनीता यादव को अब मिलेगा हर महीने 35 किलो राशन मांग के निराकरण पर मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आ रहा है। सरगुजा जिले के ग्रामीण निवासी श्रीमती सुनीता यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। सुनीता दास का राशनकार्ड नहीं बना था। जिसकी वज़ह से उनके परिवार का भरण-पोषण करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। उन्होंने अपनी इस समस्या को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन दिया। जिला प्रशासन ने उनकी शिकायत को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की और उनका नया राशन कार्ड बनाया। अब उन्हें राशनकार्ड हर महीने 35 किलो राशन मिलेगा है। सुनीता यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, शासन ने बहुत ही अच्छी पहल की है, सुशासन तिहार के माध्यम से हमारे समस्याओं का निराकरण हो रहा है। नया राशनकार्ड बनने से अब हमारे परिवार को निःशुल्क राशन मिलेगा शासन की पहल पर सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। recent visitors 21

यूपीएससी में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 21 मई को

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 21 मई को दोपहर 12:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में चयनित मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों को सम्मानित करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 20