Tuesday, July 7, 2026 8:23 am

स्वास्थ्य विभाग की आउटरीच गतिविधियां प्रशंसनीय, अस्पतालों में पेशेंट फ्रेंडली एनवायरमेंट में हो उपचार: कलेक्टर भोपाल

कलेक्टर भोपाल की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति बैठक भोपाल कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स बैठक 21 मई को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में रैन बसेरों, जेल बंदियों, कामकाजी महिलाओं, न्यूज पेपर हॉकर्स, सिटी बस चालकों, कंडक्टर्स,  वृद्धजनों को आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई । ऑर्गन डोनेशन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभान्वितों के लिए किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आत्महत्या रोकथाम के लिए गेट कीपर्स प्रशिक्षण, डॉग हैंडलर्स प्रशिक्षण , राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य प्रशिक्षण, पी एम श्री एयर एम्बुलेंस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। बैठक में कलेक्टर महोदय ने कहा कि अस्पतालों को पेशेंट फ्रेंडली बनाया जाए , जिससे वहां आने वाले मरीज को उपचार में कोई परेशानी ना हो। 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए गए।  कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल जिले में हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए की जा रही आउटरीच गतिविधियों की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि बड़े अस्पतालों पर ओ पी डी लोड कम करने के लिए संजीवनी क्लीनिक को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।   बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले की 77 ग्राम पंचायतें टी बी मुक्त घोषित हुई हैं। आयुष्मान भारत निरामयम योजना में 1198789 कार्ड बनाए जा चुके हैं।  जिले में 68477 ए एन सी पंजीयन हुए हैं जो की लक्ष्य का 110% है। इनमें से 89% महिलाओं को प्रथम त्रैमास में पंजीकृत किया गया। मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में 10983 एवं जननी सुरक्षा योजना में 14380 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 28513 ए एन सी जांच की गई है। जिले की 118 स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित गर्भपात की सेवाएं उपलब्ध हैं। शिशु टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एम आर 1- 97% एवं एम आर 2- 92% है । पूर्ण टीकाकरण 110 प्रतिशत  है। जिले में जयप्रकाश जिला चिकित्सालय और डॉ कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट संचालित की जा रही है। इन यूनिट्स में पिछले साल में 1036 बच्चों को भर्ती किया गया है। इसी अवधि में सिविल अस्पताल बैरागढ़, सिविल अस्पताल बैरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट में 785 नवजात बच्चों को भर्ती किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 17 टीम में काम कर रही है । कार्यक्रम में पिछले साल जन्मजात हृदय रोग की 66, क्लेफ्ट लिप क्लेफ्ट पेलेट की 12 , न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की 1,क्लब फुट की 23, कॉक्लियर इंप्लांट की 3, कंजेनिटल कैटरेक्ट की 17 सर्जरी निशुल्क की गई हैं। भोपाल जिले में पहल करते हुए निजी स्कूलों में भी स्क्रीनिंग करवाई जा रही है । निजी स्कूलों में 175925 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। जिले में संचालित 5 पोषण पुनर्वास केंद्रों में 791 बच्चों को भर्ती कर उपचारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम,  कुष्ठ उन्मूलन, टीबी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी में आने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति के आयुष्मान और आभा आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। recent visitors 28

जन-जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ यही है, सुशासन तिहार: तोखन साहू

नेवरा समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा    बिलासपुर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नेवरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है। डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके सिर पर पक्की छत हो, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का सपना साकार कर रही है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ. माध्वी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे, एसडीएम श्री शिव कंवर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4133 आवेदनों में से 4102 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।        केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। केन्द्र और राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लपेटा पाईप, महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड,  वॉकर श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने शिविर में नेवरा स्कूल में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दुर्गेश्वरी साहू, पल्लवी, सिमरन सूर्यवंशी, तराना सूर्यवंशी, प्रीति को सम्मानित किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। recent visitors 34

कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना, लोगों की चिंता बढ़ा दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

श्रीनगर जम्मू और कश्मीर मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खासतौर पर गुरुवार और शुक्रवार को तापमान असामान्य रूप से ऊंचा रहने की संभावना है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले इस क्षेत्र में तेज गर्मी की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है – यह बेमौसम उछाल है जो साल के इस समय के कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों ने संभावित गर्मी के तनाव की चेतावनी जारी की है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए। बढ़ते तापमान ने किसानों और बागवानों के बीच चिंता पैदा कर दी है, उन्हें डर है कि अगर यह मौसम लंबा चला तो गर्मी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कश्मीर में मई में ऐसा मौसम आमतौर पर नहीं होता। अगले कुछ दिनों में जो तापमान रहेगा, वह आमतौर पर जुलाई की गर्मियों में देखा जाता है।" विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, पीक आवर्स के दौरान सीधे धूप में जाने से बचने और हीटवेव के प्रभाव को कम करने के लिए निवारक उपाय करने की सलाह दी है। जम्मू में इस मौसम में पहले से ही उच्च तापमान की आदत है, लेकिन कश्मीर घाटी में असामान्य गर्मी ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जो पारंपरिक रूप से बहुत ठंडी होती है। अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और लोगों से आने वाले दिनों में आधिकारिक मौसम अपडेट और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। recent visitors 43

बाघों का दीदार करने रणथंभौर पहुंची पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम

सवाई माधोपुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रणथंभौर पहुंचे। यहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम खिलाड़ी नेहल वढेरा, शशांक सिंह, सूर्याश शेडगे, प्रियांशु आर्य, वयस्क विजय सहित अन्य खिलाड़ियों ने 19 और 20 मई को दोनों दिन रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। इस दौरान खिलाड़ियों ने रणथंभौर के जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों सहित बाघिन एरोहेड और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं और खिलाड़ियों ने उनके फ़ोटो वीडियो भी खींचे। खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान लिए गए वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। वहीं खिलाड़ियों के रणथंभौर भ्रमण के फोटो और वीडियो पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान जहां बाघों की अठखेलियां देखीं वहीं रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं का भी भरपूर लुफ़्त उठाया। गौरतलब है कि रणथंभौर बाघों को लेकर विश्व पटल पर अपनी खास पहचान रखता है। इसके चलते यहां साल भर देशी विदेश सैलानियों का तांता लगा रहता है। सैलानियों के साथ ही रणथंभौर वीआईपी और वीवीआइपियों की भी पहली पसंद है। फिल्मी सितारों सहित कई-कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटर रणथंभौर का भ्रमण कर वाइल्डलाइफ का लुफ़्त उठा चुके हैं। यही वजह है कि इस बार पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में रणथंभौर पहुंची और नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघ बाघिन ओर शावकों की अठखेलियां देखीं और उनकी तस्वीरें की, जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी किया गया है। recent visitors 49

मुख्यमंत्री साय ने 191 हितग्राहियों को दिया शौचालय निर्माण स्वीकृति आदेश

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने  इस शिविर में आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार  व तुलफ  के 191 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति आदेश दी। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें शौचालय के अभाव में खुले में शौच या सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में तो परेशानियां और भी बढ़ जाती थी। स्वीकृति आदेश मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। शौचालय निर्माण में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। recent visitors 29

ओवरलोड वाहन की जांच के दौरान RTO टीम पर पत्थरबाजी

कोटपुतली   कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर द्वितीय RTO से प्रवर्तन ड्यूटी पर भेजे गए तीन मोटर व्हीकल इंस्पेक्टरों पर पनियाला गांव के पास अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में अधिकारियों की सरकारी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी मौके से किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना सुबह करीब 4 बजे हीरामल मंदिर के पास की बताई जा रही है। मामले में RTO विभाग के कर्मियों मानवेन्द्र ढोई, श्रीचंद और अनिल बसवाल ने पुलिस थाना पनियाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया कि तीनों RTO कर्मी कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य के लिए 20 मई की रात 10 बजे से 21 मई सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने मंदिर के पास एक ओवरलोड वाहन देखा और जांच के लिए रुके ही थे कि तभी मंदिर में आरती शुरू हो गई और अचानक वहां से तेज आवाजें और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हमले के दौरान वाहन की नंबर प्लेट पर मैल होने से उसका पंजीकरण क्रमांक भी स्पष्ट नहीं हो पाया। इस घटना में सरकारी वाहन RJ 14 UB 8595 (DFS 202) का मुख्य शीशा टूट गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान और राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस को दिए गए पत्र में अज्ञात हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। recent visitors 50

अमेरिका ने कहा- रूस अगर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने ठोस कदम नहीं उठाता, तो उस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे

वाशिंगटन अमेरिका ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता, तो उस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे । यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री  मार्को रुबियो  ने सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष दिया। रुबियो ने कहा, “हमें संकेत मिले हैं कि रूस युद्धविराम के लिए अपनी शर्तों को लिखित रूप में तैयार कर रहा है, जिससे आगे की बातचीत का रास्ता खुल सकता है। हम उन प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पुतिन के असली इरादे सामने आ सकें।” रूस अगर टाल-मटोल करेगा तो कार्रवाई तय जब रुबियो से पूछा गया कि अगर रूस शांति प्रक्रिया को नजरअंदाज करता है तो क्या अमेरिका उस पर और प्रतिबंध लगाएगा, उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर यह साबित हो गया कि रूस सिर्फ युद्ध जारी रखना चाहता है और वार्ता में रुचि नहीं है, तो नए प्रतिबंध ही हमारा अगला कदम होंगे।”  राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल संयम बरत रहे रुबियो ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी किसी भी तरह की प्रतिबंध की धमकी से बचना चाहते हैं, ताकि  कूटनीतिक वार्ता पर असर न पड़े। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति मानते हैं कि अगर हम पहले ही धमकी देना शुरू करें, तो रूस वार्ता से पीछे हट सकता है।” पुतिन-ट्रंप की दो घंटे की अहम बातचीत रुबियो ने खुलासा किया कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच  दो घंटे लंबी फोन कॉल  हुई है। इस बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने तत्काल युद्धविराम और शांति वार्ता शुरू करने पर सहमति  जताई है। वेटिकन करेगा शांति वार्ता की मेज़बानी इस बीच वेटिकन ने नई पहल करते हुए कहा है कि वह इन संभावित वार्ताओं की मेज़बानी करने को तैयार है। नव-निर्वाचित पोप लियो XIV  इसके लिए तैयार हैं। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब इस्तांबुल में पिछली वार्ता असफल  रही थी, हालांकि रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली पर समझौता कर लिया था।  नजरें पुतिन के अगले कदम पर अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुतिन वास्तव में शांति के प्रस्तावों को आगे बढ़ाते हैं या युद्ध को खींचते हैं। अमेरिका ने संकेत दे दिया है  *अगर शांति की दिशा में ईमानदारी नहीं दिखाई गई, तो दबाव और बढ़ेगा। recent visitors 40