रोमन रेंस को अब WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे

नई दिल्ली  रोमन रेंस को प्रोफेशनल रेसलिंग में एक बड़ा नाम माना जाता है और वह WWE के इतिहास में सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगे। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मनोरंजन जगत में भी एक बड़ा नाम बना दिया है। रोमन रेंस कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स में पहले भी नजर आ चुके हैं। पिछले साल एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका के बाद रेंस को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 21 मई, 2025 को डेडलाइन ने रिपोर्ट किया कि रोमन रेंस लोकप्रिय वीडियो गेम स्ट्रीट फाइटर के लाइव-एक्शन वर्जन का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तक कुछ फाइनल नहीं फाइटफुल के अनुसार, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने फिल्म और गेमिंग इंडस्ट्री में इस बारे में जानकारी हासिल की। हालांकि, वे यह रिपोर्ट करने में सक्षम थे कि रेंस को अकुमा के किरदार के लिए विचार किया जा रहा है। वीडियो गेम्स में अकुमा एक भावहीन और शक्तिशाली योद्धा है। फरवरी में यह खबर आई थी कि डायरेक्टर किताओ सकुराई इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने डैनी और माइकल फिलिप्पो की जगह ली है, जो अप्रैल 2023 में इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे। यह तब हुआ जब लेजेंडरी ने स्ट्रीट फाइटर आईपी के विशेष फिल्म और टीवी अधिकार हासिल कर लिए। फैंस को है रिंग में रेंस का इंतजारपिछले साल रेंस टॉप एक्टर कीनू रीव्स के साथ कॉमेडी फिल्म गुड फॉर्च्यून का हिस्सा बने थे। फिल्म का निर्देशन अजीज अंसारी ने किया है और यह 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर, द ओटीसी रेसलमेनिया 41 के बाद रॉ से WWE टेलीविजन प्रोग्रामिंग से गायब है। जबकि रेसलिंग फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, यह देखना बाकी है कि क्या रोमन रेंस 'द स्ट्रीट फाइटर' मूवी में दिखाई दे पाएंगे या नहीं। recent visitors 49

शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस कर रही हूं”

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और लिखा, ”फाइनली, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। सुपर खुशहाल गुरुवार।” बता दें कि 19 मई को शिल्पा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को दी थी। उन्होंने न केवल अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी, बल्कि फैंस को सावधानी बरतने की नसीहत भी दी थी। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ”हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।” शिल्पा को यह दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पैन-इंडिया तेलुगू-हिंदी सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें शिल्पा और सोनाक्षी के साथ-साथ सुदीरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय, और रेन अंजलि भी अहम किरदार में नजर आएंगे। शिल्पा के करियर पर नजर डालें तो शिल्पा ने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में वह नजर आईं। साल 1991 में फिल्म ‘हम’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ काम किया। इसके अलावा, ‘किशन कन्हैया’, ‘योद्धा’, ‘बेनाम बादशाह’, ‘दो मतवाले’, ‘दंडनायक’, ‘आंखें’, ‘गोपी-किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’, ‘अपराधी’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मृत्युदंड’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शिल्पा मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने 1992 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था और ताज को अपने सिर पर सजाया था। इनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।   recent visitors 61

दिल्ली कैपिटल्स पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। बुधवार को मुंबई बनाम दिल्ली का मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था। इसमें MI ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स की अगले चरण से छुट्टी हो गई। बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना था। बीमार अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस अहम मुकाबले में 59 रन की करारी हार के बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 16 अंक के साथ टॉप 4 का टिकट कटा लिया। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं। पहले मैच में जीत के अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। अब आदत बना लो। आगे कुछ-कुछ हुआ भी ऐसा। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत के 4 मुकाबलों में अजेय रही। पहले एलएसजी को 1 विकेट से धोया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई। तब टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही थी। शुरुआत के 4 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर थी दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स को 13 अप्रैल को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन छठे मैच में उसने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, उसके बाद दिल्ली की लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में अब सिर्फ एक मैच बचा है। 24 मई को वह अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 13 मैच में 6 में जीत हासिल की है और 6 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच अनिर्णित रहा। 13 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।   recent visitors 44

कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह, सैंटनर का टीम में होना आसान हो जाता है उनका काम

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से शिकस्त देकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। जीत के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तारीफ की। मुंबई इंडियंस ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73 रन) के अर्धशतक के बाद मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट की बदौलत जीत दर्ज की। पांड्या से मैच के बाद जब पूछा गया कि क्या बुमराह और सैंटनर का टीम में होना ‘लग्जरी’ है तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। मैं जब चाहूं उन्हें गेंदबाजी के लिए लगा सकता हूं। वे इतने नियंत्रण और ‘परफेक्शन’ से अपना काम करते हैं जिससे मेरा काम आसान हो जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने शुरू में सोचा था कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा। लेकिन अब लग रहा है कि 160 रन तक पहुंचना बहुत अच्छा होता। लेकिन जिस तरह से नमन धीर और सूर्यकुमार ने पारी खत्म की, खासकर नमन ने जिस तरह से मुश्किल ट्रैक पर आकर हिट किया, वह शानदार था।’ दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘हम मैदान में बेहतरीन थे, खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के लिए यह आसान पिच नहीं थी। हमने आखिरी दो ओवरों में मैच गंवा दिया और उन्हें लगभग 50 रन दे दिए।’   recent visitors 59

कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद दो आतंकी ढेर

किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे उस समय शुरू हुई, जब सेना की 11 राष्ट्रीय राइफल्स (11RR), 2 पैरा स्पेशल फोर्स, 7वीं असम राइफल्स और किश्तवाड़ एसओजी (विशेष अभियान दल) की संयुक्त टीम ने सिंघपोरा छत्रू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इनमें से एक की पहचान कुख्यात आतंकी सैफुल्लाह के रूप में की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और अन्य आतंकियों को ढूंढने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सभी मार्गों को सील कर दिया गया है, ताकि आतंकी किसी भी तरह से भागने में सफल न हो सकें। इस मुठभेड़ से एक सप्ताह पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नादिर गांव में सुरक्षाबलों ने तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई थी। ये सभी पुलवामा के ही निवासी थे। इसके अतिरिक्त, 13 अप्रैल को शोपियां के जिनपाथर केलर इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, जिनमें से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई थी। 22 अप्रैल को हुए घातक पहल्गाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े अभियान चलाए हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस व्यापक अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों से जुड़े लोगों की संपत्तियों को ध्वस्त करना भी शुरू कर दिया है। यह कदम आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए उठाया गया है, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने से पहले दो बार सोचे। recent visitors 51

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।   recent visitors 52

राजन ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 1009 अभ्यर्थियों में से 60 मध्यप्रदेश से, यह दूसरे युवाओं के लिए प्ररेणा देने वाला विषय

भोपाल ब्रिटश शासन के समय आइसीएस परीक्षा होती थी। परीक्षा पर अंग्रेजों को घमंड था। उस दौर में वह परीक्षा सुभाषचंद्र बोस ने 23 साल की उम्र में पास की थी और नौकरी को लात मार दी थी। यह इस देश की महानता बताता है। एक चाय वाला आज पीएम है और एक गाय वाला आपके सामने बोल रहा है, यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है।यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों के समान समारोह में कही। समारोह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया था। इस मौके पर पुस्तिका ‘मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचम’ का विमोचन किया गया।  उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में युवाओं का चयन गर्व का विषय है। आप सबके सहयोग से प्रदेश के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। एसीएस अनुपम राजन ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 1009 अभ्यर्थियों में से 60 मध्यप्रदेश से हैं। यह दूसरे युवाओं के लिए प्ररेणा देने वाला विषय है। मंदसौर के ऋषभ चौधरी और बालाघाट की फरखंदा कुरैशी ने परीक्षा के अनुभव साझा किए। ई-ज्ञान सेतु का शुभारंभ आयोजन में सीएम ने ई-ज्ञान सेतु की शुरुआत की। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्टडी मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत कुल 10 जगह डिजिटल स्टूडियो स्थापित किए गए हैं। सीएम ने कहा, मुझे बताया गया कि बच्चे इतने हैं कि मंच छोटा पड़ गया। कामना है कि प्रदेश से इतने प्रतिभागी हों कि मंच के आगे की जगह भी छोटी पड़ जाए। ज्यादातर चयनित उमीदवार सरकारी स्कूलों से निकले हैं। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कमल कीचड़ में ही खिलता है। सुगंध बिखेरें: यूपीएससी में चयनित उमीदवारों में से 31 प्रतिभागी हैं, जिन्होंने सरकारी संस्थान से शिक्षा ली है। सीएम ने उमीदवारों को अपना अतीत न भूलने की सलाह दी। कहा कि खुद को चंदन बनाएं, चंदन जब घिसता है, तो अपनी सुगंध घिसने वाले के हाथों में छोड़ देता है। इसी तरह आप भी अपनी सुगंध को बिखेरें। राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी भी हूं और इंदौर टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। 2019 में सीए बनने के बाद ग्वालियर में ऑडिट और टैक्सेशन क्षेत्र में काम के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा के लिए नोट्स बनाए। खूब मेहनत की एवं अनुशासन से तैयारी की। जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वह स्मार्ट तरीके सेतैयारी करें और स्वयं पर विश्वास बनाए रखें। सोशल मीडिया से दूरी: अभिषेक शर्मा- 38वीं रैंक निरंतरता-धैर्य के साथ तैयारी की। यूपीएससी में सफलता के लिए सही दिशा और सकारात्मक सोच जरूरी है। मैंने जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ली है। मैनिट से स्नातक किया। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। यूपीएससी की तैयारी जो छात्र कर रहे हैं, वह अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें। ठीक करने का प्रयास करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई: फरखंडा कुरैशी- 67वीं रैंक स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई बालाघाट से हुई। 2019 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। रोज 8-10 घंटे पढ़ती थी। मुझे डायरी लिखने और नेचर फोटोग्राफी का शौक है। इससे नई ऊर्जा मिलती है। मैंने पिछले वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण किया। फर्क इससे नहीं पड़ता कि आपने सब जीता या नहीं, फर्क इससे पड़ता है कि आपने आखिरी तक हार नहीं मानी। हर विषय को लेकर बनाईठोस रणनीति: आशीष रघुवंशी- 202वीं रैंक पहले ही प्रयास में मुझे यह सफलता मिली है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (इतिहास) किया। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र पर पूरा फोकस किया। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई की। हर विषय के लिए मेरी अलग रणनीति रही। हर विषय का एक निश्चित स्रोत चुना और इसमें उदाहरण, करंट अफेयर्स आदि को शामिल किया। रोज लिखने की प्रैक्टिस की। जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वह प्री और मेन्स की तैयारी में संतुलन बनाए रखें और निरंतर तैयारी करें। recent visitors 43