भोपाल की बच्ची को गंभीर बीमारी में एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव रेफर – जान बचाने के लिए PM श्री एयर एम्बुलेंस सेवा बनी संजीवनी

भोपाल पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा इमरजेंसी में कई जिंदगियों को बचाने ने अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में भोपाल की रहने वाली 7 वर्षीय बालिका को लीवर की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट कर भर्ती करवाया गया। मरीज के आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। बच्ची को पेट दर्द, त्वचा का पीला पड़ना और मल में खून आने की समस्या थी। इसके इलाज के लिए परिजनों ने 19 मई को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। प्राथमिक जांच में एक्यूट हेपिटाइटिस विथ इंपैंडिंग फैलियर पाया गया। 23 मई को सुबह 8.20 पर पीएम श्री एयर एम्बुलेंस की मदद से मरीज को इलाज के लिए गुड़गांव के निजी अस्पताल की पीडियाट्रिक लिवर यूनिट में रेफर किया गया है। सीएमएचओ ने करवाई एयर लिफ्ट की व्यवस्था एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था सीएमएचओ कार्यालय भोपाल ने जिला प्रशासन और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क कर करवाई। इसके साथ ही गुड़गांव के डॉक्टरों से समन्वय कर मरीज को शिफ्ट करवाया गया। जहां आगे का इलाज चल रहा है। सीएमएचओ भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े एवं चिकित्सकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया करवाई गई। मरीज के भोपाल स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज से लेकर मरीज के एयर लिफ्ट होने तक पूरे समय स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। इनको मिलेगी फ्री एयर लिफ्ट सुविधा सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना से गंभीर मरीजों को बहुत लाभ मिल रहा है। मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहद कम समय में पहुंचाकर त्वरित उपचार मिल रहा है। आयुष्मान कार्डधारी के ट्रीटमेंट के लिए राज्य के अंदर और राज्य के बाहर सभी शासकीय और आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। इसके अलावा अन्य लाभार्थी जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके इलाज के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन सुविधा है। जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है। recent visitors 39

RCB vs SRH मैच पर बीसीसीआई का एक्शन, पटादीरा और कमिंस को यह सजा स्लो ओवर रेट के चलते सुनाई

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था मैच। इस मैच में SRH ने 42 रनों से जीत दर्ज कर RCB का टॉप-2 का खेल बिगाड़ा। हालांकि मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दोनों टीमों के कप्तानों को सजा सुनाई। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी जितेश शर्मा कर रहे थे, मगर BCCI ने आरसीबी की गलती की वजह से नियमित कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख और पैट कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। पटादीरा और कमिंस को यह सजा RCB vs SRH मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते सुनाई गई है। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी गलती थी, जिस वजह से बीसीसीआई ने रजत पाटीदार समेत पूरी टीम को लपेटा है। IPL की प्रेस रिलीज के अनुसार,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नामित कप्तान रजत पाटीदार पर उनकी टीम द्वारा लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 65 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन की उनकी टीम का दूसरा अपराध था, पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण भी जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कैसा रहा RCB बनाम SRH मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन के नाबाद 94 रनों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 232 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी का स्कोर एक समय पर 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन था, मगर फिर टीम अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आरसीबी ने अगले 16 रनों के अंदर 7 विकेट गंवाए और पूरी टीम 189 पर सिमट गई। हैदराबाद ने यह मैच 42 रनों के अंतर से जीता।   recent visitors 64

जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

 ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर-पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ। इतिहास में पहली बार भारत सरकार द्वारा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, उनकी आशा और अभिलाषा के अनुरूप, आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमने नौ रोड शो किए, सातों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल महोदय के साथ। इन आठों राज्यों को मिलाकर बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर में यह रोड शो आयोजित हुए। इसके बाद, एक-एक औद्योगिक समूह से दिल्ली और मुंबई में मेरी स्वयं की मुलाकात हुई। आज प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और हमारी मेहनत के फलस्वरूप यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेश समिट आठों राज्यों के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति ने इस समिट को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में 4,01,800 करोड़ के निवेश के एमओयू (MoUs) और एलओआई (LOIs) घोषित किए गए हैं। हर एक राज्य के लिए कम से कम 20,000 करोड़ का निवेश इसमें शामिल है। खास बात यह है कि भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों के अध्यक्षगण इस समिट में शामिल हुए। 50 देशों के राजदूत इसमें उपस्थित रहे। देशभर से उद्यमी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य ने संपूर्ण देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के प्रति हमारा संकल्प है कि ये निवेश जमीन पर उतरेंगे। समूचे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे पहले हम "अष्ट लक्ष्मी कार्यक्रम" भी कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार पर की गई टीका-टिप्पणी को लेकर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी जी की यही आदत है कि वे देश की एकता, अखंडता और देश के मान-सम्मान पर प्रश्न उठाते हैं। जहां140 करोड़ जनता एकजुट हो रही है, वहीं कुछ तत्व ऐसे हैं जो भारत की प्रभुता और भारत की एकता पर प्रश्न उठाते हैं। जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं है? यह कैसी विचारधारा है, शायद आप भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे और न ही हम। बता दें कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर जो बयान दिया था, उस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह पलटवार है।   recent visitors 44

इंदौर में मिले 2 पॉजीटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों को घरों में ही किया आइसोलेट. जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर.

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां जनवरी से अब तक कुल 5 मरीज मिले. फिलहाल दो लोग कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है. जिन दो लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उनकी केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक "फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी." दोनों मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहा स्वास्थ्य विभाग इसके बाद जांच करने पर दोनों पॉजिटिव निकले. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है. अच्छी बात यह है जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 मरीज ही इंदौर में मिले हैं, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है और यह मृत्यु भी अन्य बीमारियों के चलते भी हुई है. बाकी 4 मरीजों की स्थिति सामान्य है. दो मरीज जो हाल ही में मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव कैसे बढ़ रहे हैं. यह जो कैसे आए हैं यह भी इंदौर के जरूर है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी है. देश में कुल 300 मरीजों का आंकड़ा बता दें कि देश में 300 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है. फिलहाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में करीब 259 मामले दर्ज किया जा चुके हैं. हालांकि इन मरीजों की स्थिति सामान्य है. हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में जे एन 1वेरिएंट पाया जा रहा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है. recent visitors 46

गुना जिले में अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन और पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके, त्रिशूल से थाना प्रभारी पर हमला कर दिया

गुना प्रदेश में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में सामने आया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान इन्होंने जामनेर थाना प्रभारी को त्रिशूल मार दिया। जानकारी के मुताबिक मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला हुआ। करीब 30 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटाने अमला पहुंचा था। इस दौरान जामनेर थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ की हथेली कट गई और चोट आई है। पांच थानों को पुलिस पहुंची थी पांच थानों की पुलिस एसडीएम राघौगढ़ विकास आनंद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अमला शामिल था। दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई है। लेखराज कुशवाहा पर हमले का आरोप है। लेखराज के बेटे द्वारा टीम पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। घायल टीआई को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया। उक्त स्थान पर धार्मिक स्थान और कुछ घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन और पुलिस की टीम ने इस पर कार्रवाई की है। recent visitors 50

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (एम्स) पहुंचे। एम्स पहुंचने पर उन्होंने चिकित्सालय परिसर का भ्रमण किया। राज्यपाल पटेल ने चिकित्सालय पहुँच कर वहाँ  उपस्थित रोगियों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में पूर्व में उनके द्वारा रोपित पीपल के पौधे को सिंचित भी किया।   recent visitors 55

भिंड में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से आ रही यात्री बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसके चलते दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं ज्यादा गंभीर यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल यात्रियों के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से बस का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह बताई जा रही है। दरअसल दिल्ली से भिंड की ओर आ रही यात्री बस जैसे ही नेशनल हाइवे 719 पर फूप थाने के बरही इलाके में पहुंची, वैसे ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पास सड़क किनारे गहराई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों की बीच चीख पुकार मच गई।  हाईवे से गुजर रहे लोगों के साथ ही आसपास गांव के लोग तत्काल घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और घायलों को बस से बाहर निकाल कर भिंड जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। घायल यात्रियों के मुताबिक वह सुबह के वक्त नींद में थे, तभी अचानक गाड़ी पलट गई। यात्रियों का यह भी कहना है कि बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे। ऐसे में झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ। आपको बता दें कि बस से मिले यात्री रिकॉर्ड चार्ट के मुताबिक बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। recent visitors 46