बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा

बहराइच यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसकी भाषा काफी अजीब है। जो स्थानीय निवासियों से काफी अलग है। एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। मामला मोतीपुर क्षेत्र का है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक घूम रहा था। एसएसबी जवानों को शंका हुई तो उसे रोका। उससे बातचीत करके उसका पता और टहलने का कारण पूछा। इस पर उसने जिस भाषा में जवाब दिया, वह पहले तो किसी को समझ में ही नहीं आई। इस पर शक और गहरा गया। एसएसबी जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी हालत देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसे सुजौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसके घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है।     बॉर्डर पर कड़ी कर दी गई है सुरक्षा दरअसल, नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के घुसपैठ की आशंका से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 1500 अतिरिक्त एसएसबी और 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त करके सीमा पर नजर रख रहे हैं।   recent visitors 53

पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 66वां मैच आज, पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 66वां मैच आज यानी शनिवार, 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस दिल्ली मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसी- आधा घंटा पहले उतरेंगे। अक्षर पटेल का इस मैच के लिए भी फिट होने की उम्मीद काफी कम है, ऐसे में डु प्लेसी ही टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। पंजाब किंग्स के लिए टॉप-2 में बने रहने के लिए यह मैच अहम है। अगर PBKS आज DC को हराने में कामयाब रहती है तो श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 भी बन सकती है। आईए एक नजर डालते हैं PBKS वर्सेस DC पिच रिपोर्ट पर- PBKS वर्सेस DC पिच रिपोर्ट भारत में इन दिनों अधिकतर मैदानों की तरह सवाई मानसिंह स्टेडियम भी बल्लेबाजों के लिए मददगार है। पंजाब वर्सेस दिल्ली मैच में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। पहले गेंदबाजी करना आदर्श होगा क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है। 190 रन से अधिक का कोई भी स्कोर अच्छा माना जा सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ लाभ मिल सकता है। सवाई मानसिंह स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 62 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 23 (37.10%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 39 (62.90%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 34 (54.84%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 28 (45.16%) हाईएस्ट स्कोर- 219/5 लोएस्ट स्कोर- 59 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 199/7 प्रति विकेट औसत रन- 29.30 प्रति ओवर औसत रन- 8.28 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 164.58 DC बनाम PBKS हेड टू हेड पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 34 मैचों में से 17 जीतकर पंजाब ने मामूली बढ़त बनाई हुई है, वहीं दिल्ली को इस दौरान 16 जीत मिली है।   recent visitors 64

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने विकास रोडमैप के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री साय

रायपुर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने बातचीत में कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाओं और राज्य के दृष्टिकोण को नीति आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर और अन्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समस्या पर भी बात की और कहा कि राज्य में अब यह समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। recent visitors 46

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की 8 साल बाद वापसी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैड का दौरा करना है। यह दौरा 20 जून से शुरू होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह टीम इंडिया का पहला बड़ा दौरा है। ऐसे में भारतीय टीम के साथ-साथ नए टेस्ट कप्तान का ऐलान भी कर दिया गया है। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। 25 साल के गिल टीम इंडिया के 5वें सबसे युवा टेस्ट कप्तान हैं। गिल के सामने अब इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्ले से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी कमाल करने की कठिन चुनौती होगी। अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साई सुदर्शन और करुण नायर को भी टीम में शामिल किया गया है। सुदर्शन को IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बल्लेबाजी का इनाम मिला है। करुण नायर की 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 863 रन बनाए थे। यही वजह है कि अब सिलेक्टर्स ने उनको लंबे समय बाद मौका दिया है। टीम सेलेक्शन के लिए बैठक मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में हुई.. बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सदस्य शामिल हुए. मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का ऐलान किया. इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. इंग्लैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतर नहीं रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भारत ने अबतक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले है. इस दौरान उसे सिर्फ 9 टेस्ट में जीत मिली है, जबकि 36 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. 22 मैच ड्रॉ  भी रहे. एमएस धोनी (2011-2014) का कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की धरती पर सबसे खराब रिकॉर्ड रहा. उनकी कप्तानी में इंग्लिश धरती पर भारत को 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा. एक मैच ड्रॉ पर छूटा. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन recent visitors 57

मोहसिन खान ने रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बेटी और महिला पुलिसकर्मी को भी जाल में फंसा था

इंदौर  लव जिहाद के आरोपित मोहसिन अब्दुल सलीम खान ने रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बेटी और महिला पुलिसकर्मी को भी जाल में फंसा लिया था। एक युवती मोहसिन की प्रताड़ना का जिक्र कर फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि मोहसिन धमकाता था कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। तुम लोगों की कोई नहीं सुनेगा। वह एकेडमी से निकालने और करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में हैं। 38 वर्षीय मोहसिन खान के खिलाफ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर ली है। पीड़िता पुलिस अफसर की बेटी निकली। उसने बताया कि पिछले वर्ष 14 मई को एकेडमी में सहायक की नौकरी ज्वाइन की थी। एकेडमी तीसरी मंजिल पर है। दूसरी मंजिल पर मोहसिन का फ्लैट है। वह बहाने से बुलाकर अकारण ही बैठाता था। जाने का बोलने पर कहता था अभी बच्चे नहीं आए हैं। तुम मेरे पास ही बैठी रहो। एक बार उसने छेड़छाड़ की तो घबरा गई। वह अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह की हरकतें करता था। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता था। शिकायत की बात पर कहता था- मेरी ऊपर तक पहुंच है एक बार शिकायत का बोला तो मोहसिन ने कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। तुम्हारी बात कोई भी नहीं सुनेगा। परेशान होकर 22 जुलाई को एकेडमी की नौकरी छोड़ दी। कॉल कर रुपये मांगे तो उसने अश्लील और आपत्तिजनक बातें की। पुलिस ने मोहसिन के दो मोबाइल जब्त किए हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि मोहसिन नकली नोट का काम भी करता था। उन्होंने मोहसिन की चैटिंग सबूत के तौर पर पेश की है। टीआई अजय नायर के मुताबिक फोटो व वीडियो रिकवर करवाने के लिए साइबर विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। जयश्री राम बोलने पर रोक, कुरान पढ़ने का दबाव पीड़िता ने कहा कि मोहसिन युवतियों का ब्रेनवाश कर देता था। मोहसिन ने एकेडमी में आने वाली युवतियों पर जयश्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वह कहता था कुरान पढ़ा करो। एक युवती कुरान पढ़ने लगी थी। एकेडमी में बंदूकों पर बंधे कलावा खुलवाए। हिंदू संगठन के अनिल पाटिल के मुताबिक रहवासियों को एकेडमी में जारी अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिली थी। फंडिंग और प्रापर्टी की जांच करेगी पुलिस: एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक पुलिस फंडिंग की भी जांच कर रही है। सभी बैंकों को पत्र लिखा गया है। मोहसिन की संपत्ति की जांच के लिए रजिस्ट्रार, विकास प्राधिकरण, सीएमओ को चिट्ठी भेजी है। एकेडमी और रायफल के लाइसेंस के संबंध में कलेक्टोरेट से पत्राचार किया है। दोस्त, रिश्तेदारों से पूछताछ होगी। मकान मालिक को दिया नोटिस, अवैध निर्माण हटेगा इधर नगर निगम ने मोहसिन को मकान किराए पर देने वाले प्रह्लाद मिश्रा को नोटिस जारी कर मकान के दस्तावेज लेकर जोनल कार्यालय आने के लिए कहा है। जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। मकान मालिक द्वारा दस्तावेज पेश करने के बाद मकान की नप्ती की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के अलावा निर्माण की भी नपती और जांच की जाएगी। निर्माण अवैध पाए जाने की स्थिति में उसे हटाया भी जाएगा। कम उम्र की हिंदू लड़कियां टारगेट, तिलक पर आपत्ति मोहसिन के टारगेट पर कम उम्र की हिंदू लड़कियां ही थीं। नमस्ते की जगह जयश्री राम बोलने पर नाराज हो जाता था। उसने तिलक लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उसने ऐसा ब्रेनवाश किया कि लड़कियों ने कुरान पढ़ना शुरू कर दिया। उसने कहा था कि तुम्हारे धर्म में जो लिखा है, वह मुझे नहीं पता। मेरे धर्म में लिखा, वही मानों। वह तिलक लगाने पर भी आपत्ति लेता था। उसने मेरे सामने आठ-दस लड़कियों से अश्लील हरकतें की। मैं चाहती हूं मोहसिन को फांसी की सजा हो। उसने छोटी बच्चियों का शोषण किया है। जेल से बाहर आया तो पुन: वैसी हरकतें करेगा। (जैसा कि पीड़िता ने बताया) सहमते हुए बोला मोहसिन- लव जिहाद पाप है मोहसिन की करतूतों का खुलासा सबसे पहले मल्हारगंज निवासी युवती ने किया। छेड़छाड़ की शिकार युवती ने मोहसिन के वीडियो बना लिए थे। अन्य युवतियों के साथ हरकतों की जानकारी लगने पर उसने वीडियो पुलिस को सौंप दिए। उधर मोहसिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सहमी अवस्था में बैठा मोहसिन लव जिहाद को पाप बता रहा है। recent visitors 49

गाजा में भूख से हर घंटे हो रही मौत, फलस्तीनी आबादी मदद से वंचित; खतरे में हजारों बच्चे

गाजा गाजा में हालात इतने खराब हो गए हैं कि इजरायली हमलों से ज्यादा लोग भुखमरी से मरने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि गाजा इस समय सबसे खराब समय का सामना कर रहा है। इजरायल ने लंबे समय की पाबंदी के बाद जब गाजा वालों के लिए राहत सामग्री वाले ट्रकों को जाने की इजाजत दी तो दर्जनों ट्रक रास्ते में ही लूट लिए गए। भूख और अभाव से त्रस्त लोगों ने राहत सामग्री वाले ट्रकों को लूट लिया। बता दें कि इजरायल ने एक बार फिर गाजा में आक्रामक तरीके से हमला शुरूर कर दिया है। गाजा सिविल डिफेंस एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद अल मुगायीर ने बताया कि शुक्रवार को इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 71 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। इसके अलावा अब भी कई लोग लापता हैं। यूएन चीफ ने कहा कि इजरायल को कम से कम राहत सामग्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए। यह क्रूरता की हद है जिसका सामना गाजा के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में इजरायल ने 400ट्रकों को अनुमति दी थी। हालांकि इनमें से 115 ही गाजा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इजरायल ने गाजा में नरसंहार तेज कर दिया है और जोरदार तबाही मचाने लगा है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने  कहा कि बीती रात दक्षिणी गाजा में करीब 15 ट्रंक लूट लिए गए। लोगों में भुखमरी है। ऐसे में लोगों को भरोसा नहीं है कि राहत सामग्री के और ट्रक आएंगे या नहीं। 2 मार्च के बाद सोमवार को गाजा में ट्रकों की आवाजाही शुरू हुई थी। गाजा में लोग पानी को भी तरस रहे हैं। एक फिलिस्तीनी ने कहा, मेरी बेटी सुबह से ही ब्रेड मांग रही है। लेकिन मेरे पास कुछ भी नहीं है। इजरायली वायुसेना ने गाजा पट्टी में आतंकवादियों के 75 से भी अधिक ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने  यहां जारी बयान में कहा कि उसकी वायुसेना ने आतंकवादियों के 75 से भी ज्यादा ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बयान के मुताबिक हमलों में आतंकवादियों , रॉकेट लांचरों, सैन्य परिसरो, हथियार भंडारण सुविधाओं और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान गाजा की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों में इस सप्ताह अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, भुखमरी की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। राहत समूहों के पास हफ्तों से भोजन खत्म हो चुका है और करीब 23 लाख की आबादी में से अधिकांश अब सामुदायिक रसोइयों पर निर्भर हैं, जिनके पास भी अब लगभग कुछ नहीं बचा। रसोई में पड़ोसी जा रही पतली और पानी जैसी दाल मीडिया रिपोर्ट की माने तो गाजा सिटी में एक रसोई में केवल पतली और पानी जैसी दाल परोसी जा रही है। वहां की निवासी सोमाया अबू अमशा ने बताया कि हमने पिछले 10 दिनों से रोटी नहीं देखी। ये खाना कुत्ते भी नहीं खाएं, हमारे बच्चे कैसे खाएं? इस भीषण संघर्ष को देखते हुए उन्होंने युद्ध खत्म करने की अपील की। वेस्ट बैंक में डिप्लोमैट्स पर गोलीबारी इसी बीच वेस्ट बैंक के जेनिन में इस्राइली सेना ने चेतावनी स्वरूप फायरिंग की जब अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों का एक समूह इलाके का दौरा कर रहा था। मामले में इस्राइली सेना का कहना है कि यह दौरा अनुमति प्राप्त था, लेकिन डेलीगेशन निर्धारित रास्ते से भटक गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही वीडियो फुटेज में देखा गया कि डिप्लोमैट्स मीडिया को बयान दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाजें आईं और सभी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। सेना ने घटना पर जताया खेद हालांकि सेना ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि संबंधित देशों से संपर्क किया जाएगा। गौरतलब है कि जेनिन में इस्राइली सेना अकसर छापेमारी करती रही है, खासकर 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद से वेस्ट बैंक में कई इलाकों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है, जिससे हजारों फलस्तीनी बेघर हो चुके हैं। टॉम फ्लेचर का दावा- 14 हजार बच्चों की हो सकती है मौत गाजा में संकट कितना गंभीर है, इसका अंदाजा उन मीडिया रिपोर्ट्स से लगाया जा सकता है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख टॉम फ्लेचर के हवाले से कहा गया है कि अगर मानवीय सहायता गाजा के प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंची तो 48 घंटे के भीतर लगभग 14 हजार बच्चों की मौत हो सकती है। हालांकि, फ्लेचर के इस दावे पर मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOCHA) के प्रवक्ता- जेन्स लार्के ने कहा है कि हजारों बच्चे ऐसे हैं, जो कुपोषण के शिकार हैं, और उन्हें तत्काल जीवन रक्षा मदद की जरूरत है। recent visitors 72

बिहान योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

सफलता की कहानी बिहान योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी सरिता और संतोषी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल बिलासपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना ने जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अब न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा की सरिता जायसवाल और ग्राम कर्रा की संतोषी ऐसी ही महिलाएं हैं,जिन्होंने बिहान योजना से सहायता लेकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।     कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा की  सरिता जायसवाल ने प्रज्ञा समूह से जुड़कर योजना का लाभ उठाया। समूह से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उन्होंने बर्तन और फर्नीचर की दुकान शुरू की, जो आज उनके परिवार के लिए स्थायी आय का साधन बन गई है। सरिता बताती हैं, “पहले घर चलाना भी मुश्किल था, लेकिन अब खुद की कमाई से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हूं।” सरिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रही है       इसी तरह, ग्राम कर्रा की श्रीमती संतोषी ने शारदा समूह से सहायता लेकर ईंट निर्माण इकाई की शुरुआत की। शुरुआत में संसाधनों और तकनीक की कमी से मुश्किलें जरूर आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज संतोषी की ईंट भट्ठा स्थानीय निर्माण कार्यों में प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन चुकी है और इस माध्यम से वह  लखपति दीदी बन चुकी है। संतोषी कहती है कि इस उद्यम के लिए आत्मविश्वास बिहान योजना के कारण आया है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती है जिनके कुशल नेतृत्व में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं।        इन  महिलाओं की सफलता ने उनके गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। बिहान योजना के तहत सैकड़ों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं और छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। सरिता और संतोषी की तरह कई अन्य महिलाएं भी बिहान योजना के जरिए न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि गांव के विकास में भी अपना योगदान दे रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। रेहाना/ recent visitors 42