भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि बांके बिहारी से प्रार्थना करती हूं की होली का यह त्यौहार, जितने रंगों से मनाया जाता है वह सारे रंग प्रभु आप सबके जीवन में भर आपके जीवन को आनंद और खुशहाली से समृद्ध करें। होली का यह पावन पर्व हमारी भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति और विज्ञान का मिश्रण है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को राजधानी यादव समाज के भोपाल में आयोजित होली मिलन समारोह संबोधित कर रही थी।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यादववंशियों के लिए इस पर्व का बहुत महत्व है, क्योंकि हम ब्रज की होली को भगवान कृष्ण से जोड़कर मनाते हैं। ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण के प्रति समर्पण और भक्ति का भाव है। सबके मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा है, उस श्रद्धा का स्वरूप इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाज की एकजुटता के साथ दिखाई देता है। समाज हमारा एकजुट हो, समाज हमारा मजबूत हो ऐसी अभिलाषा हर किसी की होती है। यादव समाज के लोगों में योग्यता और प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि शहर के बीचों-बीच बांके बिहारी और राधा रानी सरकार का यह सुंदर मंदिर और भवन बन रहा है। उन्होंने मंदिर और भवन के निर्माण में बाबू जी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के योगदान का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा वह भी इस कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण से अपना योगदान देंगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











