कटनी
पत्नी गर्भ से थी। घर में खुशियां आने वाली थीं। पति तकलीफ होने पर कटनी में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। दोनों बाइक से बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बेलगाम ट्रक ने दोनों को टक्कर मारकर घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। उनके साथ बैठी तीन साल की बेटी बच गई है। मंगलवार की दोपहर को हुई घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कुंवरपुरा जिला ग्वालियर निवासी विजय सिंह बघेल (30 साल) कुछ साल पहले बड़वारा में रहने आ गया था। वह अपनी पत्नी मालती सिंह बघेल (28 साल) के साथ रहता था। युवक बड़वारा में चाट-फुल्की का ठेला लगाता था। कुछ दिन पूर्व उसने बड़वारा का ठेला अपने साले को दे दिया था। उसके बाद बरही जाकर किराए के मकान में रहते हुए वहां पर चाट-फुल्की बेचने का काम करने लगा था। उसकी 3 साल की बेटी अनन्या सिंह बघेल है। पत्नी दोबारा गर्भवती थी। मंगलवार को उसके पेट में कुछ तकलीफ हुई, तो युवक बाइक से पत्नी काे डॉक्टर को दिखाने ले गया था। उसके बाद साथ बेटी अनन्या भी थी।
मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक ने मारी टक्कर
बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे के लगभग वह बाइक से बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में मोड़ के पास पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी ट्रक में फंस गए। चालक उनको लगभग दस मीटर तक घसीटता चला गया। चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक में बैठी उनकी तीन साल की बेटी अनन्या सड़क किनारे गिर गई। वह बच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्ती का प्रयास किया, जिसमें उनके बरही निवासी होेने की जानकारी लगी। उनके परिचितों को सूचना दी गई। उनकी तीन वर्षीय बेटी को भी पुलिस ने रिश्तेदाराें के हवाले किया। दोनों के शव को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शाम को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र