सागर
सागर जिले के खुरई में किन्नरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एक ढाबा संचालक ने मांसाहारी खाना बनाने से मना किया, तो किन्नर प्रीति नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठियों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना मंगलवार की है और यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
कैसे घटी घटना
ढाबा संचालक 28 वर्षीय प्रदीप पटेल पर हुए इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कई अन्य कर्मचारियों को भी मामूली चोटें लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किन्नरों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े लोगों को भी बेवजह पीटा।
पहले भी हो चुका था विवाद
रविवार को भी किन्नर प्रीति नायक ने ढाबे पर आकर विवाद किया था, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते किन्नरों के हौसले बुलंद हो गए। घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले विदिशा में ट्रेन में किन्नरों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था, जो अब तक शांत नहीं हुआ है, और अब खुरई की यह घटना फिर से किन्नरों की गुंडागर्दी को उजागर कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











