Inauguration of Jail Canteen of Central Jail in Madhya Pradesh High Court Complex, Jabalpur
विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव
जबलपुर । केंद्रीय जेल जबलपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी पहल के अंतर्गत मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर परिसर में जेल कैंटीन की नई शाखा प्रारंभ की गई। इस कैंटीन को प्रारंभ कराने की दिशा में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर (MPHCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जेल जबलपुर द्वारा पूर्व में इंदिरा मार्केट में जेल कैंटीन की प्रथम शाखा स्थापित की गई थी। उक्त कैंटीन के सफल संचालन के पश्चात इसके विस्तार के रूप में अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में नई शाखा प्रारंभ की गई है।

नवस्थापित जेल कैंटीन में पोहा, जलेबी, समोसा, चाय सहित विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उच्च न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों एवं आम नागरिकों को सुविधाजनक स्थान पर उचित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं तथा अन्य आगंतुकों की सुविधाओं के विस्तार हेतु किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप इस कैंटीन को प्रारंभ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
यह पहल केंद्रीय जेल जबलपुर एवं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग का उदाहरण है। इससे उच्च न्यायालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।